Home Blog Page 624

आगामी विधानसभा निवार्चन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा किया गया दूरस्थ बैरियरों पाण्डुवाखाल, नागचुलाखाल, ग्वालदम एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे किये गये स्थापित।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया द्वारा थाना गैरसैंण एवं थाना थराली क्षेत्रान्तर्गत स्थापित दूरस्थ अन्तर्जनपदीय बैरियरों पाण्डुवाखाल बैरियर, नागचुलाखाल बैरियर एवं ग्वालदम बैरियर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा बैरियर चैकिंग की समीक्षा करते हुए ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सतर्कता एवं गहनता से चैकिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें की किसी भी वाहन में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, चुनाव सम्बन्धित प्रतिबन्धित सामग्री, अवैध शस्त्रों तथा अवैध नगदी का परिवहन ना हो रहा हो। बैरियर में नियुक्त पुलिस बल को गहनता से दिन रात सघन चैकिंग करने के आदेश दिये गये।
चुनाव की संवेदनशीलता के मद्देनजर एवं चुनाव में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु महोदय के निर्देशन में सभी बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये।

इस दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र की संवेदनशीलता के मद्देनजर मतदान के दिन अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये जिससे मतदाता भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित हों।

144 पव्वे अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

14.01.2022

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी चमोली महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ द्वारा थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित कर टीम बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

इसी क्रम में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा दौराने गस्त दिनांक 14/01/2022 को नृसिंह मंदिर रोड नगर पालिका पार्किंग जोशीमठ के पास से 01 व्यक्ति को 144 पव्वे MCDOWELLS NO 1 अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी विवरण

अभियुक्त – महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र श्री गुमान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम देवर खडोरा थाना व जिला चमोली उम्र- 41 वर्ष।

बरामद माल- 144 पव्वे MCDOWELLS NO 1 अवैध अंग्रेज़ी शराब

पुलिस टीम
1 उ0 नि0 विनोद रावत
2- कां0 49 ना0पु0 भूपेंद्र
3-का0 264 ना0पु0 दीपक भंडारी

अवैध चाकू सहित दो पकड़े

14.01.2022

रानीपुर कोतवाली पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र चौकी के चेतक पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास निवासी ग्राम चंदपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर यूपी व आशु निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर हरिद्वार बताए। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वालों में कांस्टेबल सुरेश कुमार, रवि चौहान, राकेश कुमार व विपिन शर्मा शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

14.01.2022

रक्तदान जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें:  आरिफ खान
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ खान के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। पथरी क्षेत्र के एक्कड खुर्द के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ खान ने कहा कि रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। इसलिए बिना भ्रांति में पड़े रक्तदान करें। कोरोना महामारी के चलते तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिससे जरूरत पड़ने पर किसी का जीवन बचाने में मदद मिले। सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए एवं अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसा करने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। रक्तदान करने वालों में शमशाद अली, मुर्सलीन, रहमान, जीशान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

14.01.2022

कांग्रेस सेवादल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने भूपतवाला स्थित रानीगली की सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रैस को जारी बयान में कहा कि कुछ दिनों पहले ही भाजपा जनप्रतिनिधियों ने रानीगली सड़क निर्माण कार्य का उदघाट्न किया था। उदघाट्न के बाद सड़क खोदकर छोड़ दी गयी है। सड़क के बीच सीवर के चेंबर के ढक्कन भी खुले पड़े हैं। जिनमें आने वाले जाने राहगीर, वाहन चालक व जानवर गिरकर घायल हो रहे हैं। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का उदघाट्न करने के बाद वह इसे भूल गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने धूमधाम से मनायी लोहड़ी

14.01.2022

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संयोजन में दुर्गा घाट मंदिर धूमधाम से लोहड़ी मनायी गयी। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ो की थाप पर लोहड़ी के परंपरागत गीत सुंदरी मुंदरिए होए आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोहड़ी की बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने भारत सहित पूरी दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी की।
सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी खुशीयों व उमंगों का पर्व है। सभी को कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए मिलजुल कर लोहड़ी का पर्व मनाना चाहिए। साथ ही समाज के गरीब वंचित तबके को भी लोहड़ी की खुशीयों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। इसलिए सभी को सरकार के दिशा निर्देशों व नियमों का पालन करना चाहिए। ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द कोरोना महामारी को समाप्त करें। जिससे फिर से जनजीवन सामन्य हो सके। इस अवसर पर करण मल्होत्रा, प्रमोद पांधी, अनिल कुमार, राजू ओबरॉय, कामिनी सड़ाना, राम अरोड़ा, कंचन तनेजा, अक्षय कुमार कुमार, अक्षय मल्होत्रा, भारत तनेजा, चंदन कोचर, कुंज भसीन, लक्की शर्मा, संजय शर्मा, लोकेश तनेजा, सुरेश कोचर, विमलेश आहूजा, शालू अहूजा, मीनाक्षी छाबड़ा, हिमानी मेहता, प्रीति, अरुण दास महाराज, तमन्ना अरोड़ा, मोनिका, अर्चना गुलाटी, नरेंद्र बंगा, सोनिया, अनुपम जग्गा, भूषण शर्मा, नरेश शमा, लीलाधर माटा, योगेंद्र माटा, अमित बत्रा, राजीव अरोड़ा, अवनीश भारद्वाज, मनीष ढींगरा, तरुण अरोड़ा, ओम पाहवा, राकेश मल्होत्रा, अनिल पूरी, संजय अरोड़ा, भूषण अरोड़ा, जगदीश विरमानी, जगदीश पाहवा, नेहा मलिक, पंकज छाबड़ा, हिना दुआ, राकेश अरोरा आदि मौजूद रहे।

जुआ खेल रहे आठ पकड़े

14.01.2022

थाना बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्ज से नकदी व ताश की गड्डी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जुआ, सट्टा खेलने व खिलाने व विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्राम मरगूबपुर में एक पुराने के पास जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19,600 रूपए की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गयी है। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल विपिन सकलानी एवं नरेश कुमार शामिल रहे।

देवभूमि हॉस्पिटल में किया गया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

14.01.2022

अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ मेम्बर ने भी किया रक्तदान
हरिद्वार। मां गंगे ब्लड बैंक के संयोजन में देवभूमि हॉस्टिल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आम लोगों के साथ हॉस्पिटल के चिकित्सकों व स्टाफ मेम्बर ने भी रक्तदान किया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डा.सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कर मां गंगे ब्लड बैंक ने सराहनीय कार्य किया है। अस्पताल में फिजिशियन के पद पर तैनात डा.ऋषभ दीक्षित ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ब्लड और प्लाज्मा की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। अब विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। संभावित तीसरी लहर में ऐसा न हो इसलिए प्रत्येक को ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड डोनेट करने से शरीर को कोई हानि नही होती। इसलिए सभी को ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए। डा.सत्यपाल तोमर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। रक्तदान के प्रति समाज में जो भ्रांतियां थी। वह अब दूर हो रही हैं। बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। इस दौरान राजीव चौधरी, डा.हर्षित गोयल, डा.सुनीता गुप्ता, डा.विनय शर्मा, डा.कुलदीप कुमार, डा.एसपी तोमर, अंकित पाराशर, मुकेश पंवार, रोबिन, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।

बीएफएफ के जवानों को ड्यूटी के लिए दिशा-निर्देश दिए

14.01.2022

टिहरी के पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जिले में दंगा-फसाद करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि चुनाव में कोई खलल न पड़े। गुरुवार को टिहरी जनपद के पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिसॉर्ट में पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीएसएफ जवानों को ब्रीफ किया। कहा कि उत्तराखंड में विस चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्वक हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। टिहरी के कप्तान ने बताया कि चुनाव को देखते हुए झगड़ा-फसाद करने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है। गैंगस्टर ऐक्ट के तहत आने वालों को पांबद करने में संबंधित थाना पुलिस लगी है। मौके पर सीओ नरेन्द्रनगर रविन्द्र कुमार चमोली, नरेंद्रनगर थाना निरीक्षक प्रदीप पंत, यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी, कांस्टेबल देवराज, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

14.01.2022

बाल विकास विभाग की ओर से गुरुवार को चकराता विधानसभा के हाजा दसऊ में गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव की महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इसके साथ ही महिलाओं ने मतदान को जागरूक करने वाले संदेश लिखी पतंगें उड़ाई। चकराता ब्लॉक की सीडीपीओ अंजू बडोला ने कहा कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं मतदान को लेकर जागरूकता नहीं होती है। महिलाएं पंचायत चुनावों में तो मतदान करती हैं, लेकिन विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में मतदान को लेकर दिलचस्पी नहीं लेती हैं। इससे कई बार ऐसे प्रत्याशी विधानसभा या लोक सभा में पहुंच जाते हैं, जो आधी आबादी की पसंद नहीं होते हैं। इससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होता है। साथ ही महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा नहीं होती है। कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। पहली बार मतदान करने वाले गांव के युवक विवेक नौटियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक वयस्क नागरिक का नैतिक दायित्व है। मताधिकार के प्रयोग से ही स्वच्छ छवि की सरकार का गठन होता है, जो नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और देश-प्रदेश के विकास के लिए पारदर्शिता से नीतियां बनाते हैं। कहा महिलाओं को मतदान जागरूकता अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान मीना शर्मा, आशा बलूनी, कमला रतूड़ी, सबल नौटियाल, जयपाल, प्रियंका, मनीषा, उर्मिला, निर्मला, संगीता, कमला, प्रमिला, विनीता, रुक्मणी, इंद्रा देवी, पलक, शीला, विनीता राय, बमो देवी, बीना देवी, संतो देवी आदि मौजूद रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler