Home Blog Page 617

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नरेश शर्मा ने किया नामांकन

27.01.2022

चुनावी समर के बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नरेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रोशनाबाद पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि वे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प लेकर जनता की अदालत में जा रहे हैं। जिस तरह से उन्हें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों का प्यार उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र के विकास और आम आदमी के हितों की रक्षा करने के संकल्प के साथ राजनीति कर रही है। दिल्ली राज्य इसका  उदाहरण है। जहां आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है, ठीक ऐसा ही प्रयास करके उत्तराखंड में भी आम आदमी के हितों को संरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गांव-गांव में अच्छे स्कूल, चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का वायदा जनता से किया है। उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, हर गांव में सड़क देने, हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने और महिलाओं को 1000 रूपए हर महीने उपलब्ध कराने सहित तमाम ऐसी घोषणाएं की हैं। जिनसे आम आदमी का विकास होगा। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में यह चुनाव बदलाव की बयार लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास की तमाम संभावनाएं हैं। उन सभी संभावनाओं को तलाश कर आम आदमी पार्टी क्षेत्र का विकास करेगी। क्षेत्र की जनता से उन्होंने एक बार आम आदमी पार्टी को भी मौका देने की अपील की।

सैनी आश्रम में खुला कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी का चुनाव कार्यालय

27.01.2022

हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के सैनी आश्रम स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाट्न प्रदेश सहप्रभारी दीपिका सिंह पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, वीपीएस तेजियान, नितिन तेश्वर, नरेश सेमवाल, दीपक जखमोला, शुभम अग्रवाल, हाजी नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, वरूण बालियान, अनिल भास्कर, अंकित चौहान, संसार सिंह, सत्यनारायण शर्मा, सरदार रमणीक सिंह, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, तीर्थपाल रवि, तरूण व्यास, विपिन पेवल, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चौहान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, पार्षद इसरार, तासीन, मेहरबान खान, अनुज सिंह, सोहेल अख्तर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा कांग्रेस में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस की सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी जनता के हितों की बात पूर्व से ही उठाते चले आ रहे हैं। कोरोना काल में अनेकों जरूरतमंदों की सेवा में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त आ चुकी है। जनता का झुकाव कांग्रेस की और है। केंद्र सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी।
मेयर अनिता शर्मा व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी बेहतर प्रत्याशी हैं। ईमानदारी से काम करने वाले सतपाल ब्रह्मचारी जनता की पीड़ा को समझते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओंं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही प्रत्याशी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाता है। मिलजुल कर ही जनहित के मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। व्यापारियों की परेशानियों को हल करने के लिए प्रयास पूर्व से ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोराना काल में व्यापारी व आमजनमानस मंदी की मार झेल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनजीवन हताशा निराशा का सामना कर रहा है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री

27.01.2022

रानीपुर विधायक आदेश चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
हरिद्वार।  विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर, खानपुर से रानी देवयानी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नामांकन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दक्ष महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ गंगा की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार 60 पार का संकल्प लेकर भाजपा उत्तराखंड की जनता के बीच में गई है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार बनाएगी जो केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड को विकास पथ पर अग्रसर करेगी। हरीश रावत पर बोलते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजाकिया लहजे में कहा कि पहले वह हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़े थे और इस बार रामनगर चुनाव लड़ने गए हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को सरकार व उन्होंने पूरा किया है। जनहित में किए गए कार्यो को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता उन्हें तीसरी बार अवश्य आशीर्वाद देगी। चुनाव में विरोधियों की प्रत्येक चुनौती का डटकर मुकाबला किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षा बेरोजगारी महंगाई और उत्तराखंड की विभिन्न छोटी-मोटी समस्याएं इस बार भाजपा के चुनाव में मुद्दे रहने वाले हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में पिछली बार से ज्यादा सीटे जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता काशीनाथ, इहंसराज कटारिया, उज्ज्वल पंडित, मंडलाध्यक्ष अशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, डा.अम्बरीष शर्मा, प्रभारी आशुतोष शर्मा, अतुल वशिष्ठ, बृजेश शर्मा, रॉबिन सिंह, संगीत चौहान, विनय चौहान, वीरेंद्र बोरी, इन्द्रराज दुग्गल, गौरव पुंडीर आदि मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसएमजेएन कॉलेज में किया मतदाता शपथ का आयोजन

27.01.2022

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘सशक्त लोकतंत्र, मजबूत गणतंत्र’ कार्यक्रम में युवा मतदाताओं की जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम का एक संक्षिप्त आयोजन  कोविड 19 की एसओपी के तहत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमंहत रविन्द्रपुरी, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा.संजय माहेश्वरी  द्वारा लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमंहत रविन्द्रपुरी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने की परम्परा का उत्तरदायित्व शिक्षण संस्थाओं द्वारा सम्भव है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के उद्देश्यों को युवा ही ऊर्जावान तरीकों से सक्रिय भागीदारी से आगे बढ़ा सकते हैं। कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि एक जागरूक मतदाता द्वारा किये गये मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र मजबूत गणतंत्र बनाया जाना सम्भव है। आदर्श मतदाता वही है जो राष्ट्रीय गौरव की इस परम्परा को जिम्मेदारी से निवर्हन करे। सभी निर्वाचनों की धुरी मतदाता ही होता है। एक जागरुक, परिपक्व एवं शिक्षित मतदाता ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध लोकतंत्र की रचना करने में सक्षम है। डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं तटस्थ भाव से कुशल जनप्रतिनिधि का चयन करना जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। शिक्षक सदैव ही सुशासन एवं युवाओं के मध्य एक कड़ी का कार्य करता है। जिसे हमें यथावत आगे बढ़ाना होगा, तभी सुदृढ़ लोकतंत्र बनना सम्भव होगा। डा.माहेश्वरी ने ईएलसी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं को चुनाव प्रणाली में जागरूक मतदाता के रूप में आगे आने की आवश्यकता है, तभी वे लोकतंत्र में अपने मुद्दों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक हो पायेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से 14 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कॉलेज की छात्रा ब्रांड एम्बेसडर अनन्या भटनागर ने बताया कि महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया है।  कार्यक्रम को छात्रों तक रोचक एवं इनोवेटिव माध्यम से पहुंचाया गया तथा ‘सेल्फी प्वाइंट जोन’ बनाकर नवीन मतदाता छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती नेहा बत्रा, डा.मनोज कुमार सोही, डा.शिव कुमार चौहान, डा.अमिता श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, डा.आशा शर्मा, डा.मोना शर्मा, दिव्यांश शर्मा, बीएलओ अनीता उनियाल, दीपा पन्त, निर्मला, मंजूषा रानी, कु.आशा, नीतू चौहान, ममता, सुनीता कश्यप, अन्जना, डा.सरोज शर्मा, डा.पदमावती तनेजा, विनित सक्सेना, कु.नेहा सिद्दकी, कु.दीपिका आनन्द, डा.विजय शर्मा, नेहा गुप्ता, अश्वनी कुमार जगता, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डा.सुगंधा वर्मा, रीचा मिनोचा, रिंकल गोयल, आस्था आनन्द  सहित कॉलेज के ईएलसी छात्र-छात्रा  उपस्थित रहें।

कांग्रेस में ही समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं: गौरव कौशिक

27.01.2022

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रीय ब्राह्मणा सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, पुरोहितों के लिए पेंशन योजना, परशुराम जयंती पर अवकाश व कुंभ में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने आदि मांगों को लेकर देहरादून में कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से हुई वार्ता में उन्होंने चारों मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए सरकार बनने पर पूरा करने का आश्वासन दिया है। गौरव कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश की सभी 70 सीटों पर पूरी निष्ठा से कांग्रेस के समर्थन में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। गौरव कौशिक ने कहा कि कांग्रेस मेंं ही समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं।

लैंसडाउन से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के विरोध में रघुवीर बिष्ट के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

27.01.2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कुछ दिन ही शेष है, लेकिन कांग्रेस में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। लैंसडाउन से कांग्रेस ने हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिया है, जिसको लेकर पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। लैंसडाउन से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में अनुकृति को टिकट दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन से बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध किया। गौरतलब है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट से रघुवीर बिष्ट टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके विरोध में समर्थकों ने देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस में अनुकृति गुसाईं का विरोध हुआ तेजये भी पढ़ें: कांग्रेस से राजनीतिक डेब्यू कर रहीं पूर्व मिस इंडिया अनुकृति, नॉट ऑउट विधायक को दे पाएंगी कड़ी टक्कर?अनुकृति गुसाईं को टिकट दिए जाने से नाराज समर्थक इंसाफ की गुहार लगाने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। ताकि उनकी नाराजगी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जा सके। मुख्यालय में रघुवीर बिष्ट के समर्थक नारद मुनि की वेशभूषा में प्रदर्शन करने पहुंचे और कांग्रेस पर लैंसडाउन विधानसभा से दावेदार रहे रघुवीर बिष्ट की अनदेखी का आरोप लगाया.वहीं, प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल रावत ने कहा बीते कई सालों से रघुवीर बिष्ट लैंसडाउन विधानसभा में सक्रिय थे और लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस को मजबूत कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं को टिकट दे दिया। इससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। रघुवीर विष्ट के समर्थकों का कहना है कि यह उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। ताकि आलाकमान उनकी भावनाओं को समझ सके और एक बार टिकट पर पुनर्विचार करें.

जयेंद्र रमोला को प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी , दुग्धाभिषेक किया

27.01.2022

ऋषिकेश सीट पर जयेंद्र रमोला को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। उन्होंने गंगातट पर पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक कर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की कामना की। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के समर्थक त्रिवेणी घाट पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा पूजा और दुग्धाभिषेक किया। समर्थकों ने कहा कि जयेंद्र रमोला के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। नीरज शर्मा ने कहा कि बीते 15 वर्षों से ऋषिकेश में कांग्रेस का सूखा पड़ा है, इस सूखे को अब जयेन्द्र रमोला खत्म करेंगे। प्रकाश रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय व्यक्ति को टिकट देकर यहां के लोगों का मान रखा है। जयेंद्र रमोला ने जमीनी स्तर पर कार्य किया है। उनकी छवि स्वच्छ और क्षेत्र के प्रति उनके निष्ठा और मेहनत को देखकर कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताया है। इस दौरान सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की कामना की। मौके पर ज्योति शर्मा, सुनील प्रभाकर, दीपक नेगी, अशोक नेगी, विपिन शर्मा, पंकज अरोड़ा, हैप्पी ग्वारी, मनोज रावत, यशपाल चौहान, मनु कोठारी, राजू गौड़, अनुराग अग्रवाल, नवीन रमोला, हरीश दरगाह, देवेंद्र राजपूत, विक्की प्रजापति, जगमीत, शैलेश भंडारी, बूटा सिंह, राजेश सूद, मानवेंद्र भंडारी, राधे श्याम आदि मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी अग्रवाल समेत दो ने  किया  नामांकन पत्र दाखिल

27.01.2022

ऋषिकेश विधानसभा सीट से सोमवार को भाजपा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड जनता पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नामांकन कक्ष के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ दो लोग ही कक्ष में प्रवेश कर सके।
मंगलवार को तहसील मुख्यालय में नामांकन को लेकर हलचल रही। सुबह करीब 11.15 बजे लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इसी बीच 11.30 बजे भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन कक्ष के बाहर तैनात पुलिस ने प्रत्याशी अग्रवाल और दो लोगों को अंदर जाने दिया। जबकि अन्य लोगों को नामांकन कक्ष से दूर कर दिया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर अपूर्वा पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी के प्रस्तावक तारा चंद अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच के बाद उसे दाखिल कर लिया गया।
पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर आने पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, बीडीसी अनिता राणा, प्रधान चकजोगीमाफी एसएस कैंतुरा, प्रधान खैरीखुर्द चंद्रमोहन पोखरियाल, अमित वत्स आदि ने फूल मालाओं से प्रत्याशी का स्वागत किया। वहीं, उत्तराखंड जनता पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह राणा ने एक प्रस्तावक के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा नेत्री ने खरीदा नामांकन पत्र
ऋषिकेश। भाजपा नेत्री और राज्य आंदोलनकारी ऊषा रावत ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य के निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य को बनाने के लिए राज्य की भावनाओं से जुड़े व्यक्ति को चुनाव में भागेदारी करनी चाहिए। इसके मद्देनजर उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा है। वे चुनाव मैदान में उतरेंगी।

उत्तराखंड में 3893 कोरोना केस, 6 मौत

27.01.2022

उत्तराखंड में मंगलवार को 3893 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात है कि कोविड संक्रमण की वजह से छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। जबकि, ऋषिकेश में 38 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा चार लाख 73 सौ से अधिक हो गया है। जबकि मरने वालों की संख्या 7497 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में 154, बागेश्वर में 64, चमोली में 189, चम्पावत में 90, देहरादून में 1316, हरिद्वार में 609, नैनीताल में 585, पौड़ी में 214, पिथौरागढ़ में 90, रुद्रप्रयाग में 108, टिहरी में 100, यूएस नगर में 290 और उत्तरकाशी में 84 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को देहरादून में एक, हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक जबकि यूएस नगर में भी एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
मंगलवार को राज्य में नए मिले मरीजों और ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या तकरीबन समान रही। 3849 मरीजों को अस्पतालों व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब 31236 रह गई है। राज्य में 29 हजार सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 26 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 13.68 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत के करीब चल रही है।

छत्तीसगढ़ के सीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत

25.01.2022

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम भूपेश बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि भूपेश बघेल देहरादून में चुनावी रणनीति व प्रचार के लिए पहुंचे हैं। स्वागत करने वाले कांग्रेसियों में जसवंत सिंह, नईम अहमद, मनोज नौटियाल, रहमान अली, रणजीत सिंह, अब्दुल कादिर, अजय सिंह रावत आदि शामिल रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler