Home Blog Page 612

आप प्रत्याशी संजय सैनी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

02.02.2022

दिल्ली की तर्ज पर धर्मनगरी के लोगों को मिलेगी सुविधाएं : संजय सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने ब्रह्मपुरी, खन्ना नगर, न्यू हरिद्वार, विवेक विहार, ज्वालापुर आदि इलाकों में डोर टू डोर जनसपंर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वोट की अपील करते हुए संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भी वादे जनता से करती है, उन्हें पूरा करती है। दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पार्टी ने पूरा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहित की योजनाओं को राज्य में लागू कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। संजय सैनी ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने घरेलू बिल माफ, किसानों को मुफ्त बिजली, प्रदेश भर में 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता, सरकारी नौकरियां पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी जैसी योजनाओं को प्रदेश में लागू कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास कर जनसुविधाओं को सहज सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में स्तरीय चिकित्सा सुविधा का अभाव है। आप सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।

सीएम धामी ने कुलसारी और थराली बाजार में डोर टू डोर प्रचार कर  मांगे वोट

02.02.2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा है।  वहीं, भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में थराली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी और थराली बाजार में डोर टू डोर प्रचार कर वोट मांगे।  इससे पहले कुलसारी काली मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना की।  सीएम धामी ने कुलसारी बाजार में पद यात्रा की और थराली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड में विकास के कई कार्य हुए हैं।  उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हो या फिर धारा 370 का मसला, इसे केवल भाजपा सरकार ही सुलझा पाई है।
वहीं, उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के साथ ही ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। उत्तराखंड की जनता फिर एक बार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, सीएम धामी ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा कि कांग्रेस रोजगार की बात कह रही है, महंगाई की बात कर रही है। लेकिन जनता ने जब कांग्रेस को मौका दिया था तब कांग्रेस ने महंगाई कम नहीं की। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस वहां रोजगार की स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है और कांग्रेस में आपस में लड़ाई है। कांग्रेस को दूर-दूर तक सत्ता की कुर्सी दिखाई नहीं दे रही है।

कपूर साहब के कामों को कभी नहीं भूलेगी कैंट की जनता : मदन कौशिक

02.02.2022

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चौधरी फार्म हाउस में कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। कहा कि भाजपा का नेतृत्व विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता और देश के विकास को एक नई गति देने वाले नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उत्तराखंड के जिस स्वरुप को हम देख रहे हैं, विकास के जिस स्वरूप को देख रहे हैं उसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।
स्वर्गीय कपूर साहब उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता रहे है और सैकड़ो कार्यकर्ता आज उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर काम कर रहे हैं।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैंट विधानसभा से आठ बार विधायक रहे स्व। हरबंस कपूर साहब के कामों को कैंट विधानसभा की जनता कभी नहीं भूल सकती। हमें उम्मीद हैं इस चुनाव में उनके कार्यों का फायदा मिलेगा। कैंट की जनता भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा चुनकर भेजेगी।  इस मौके पर प्रत्याशी सविता कपूर, अनिल गोयल, केके सिंघल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल जोगेंद्र सिंह पुंडीर, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, उदय सिंह पुंडीर, हरीश कोली, बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, शेखर नौटियाल, संतोष कोटियाल, सुमित पांडे, रामा गौड, कंचन ठाकुर, संविदा गुरुंग, योगेंद्र नेगी, संजय सिंघल, महेंद्र कौर कुकरेजा, बिना बिष्ट मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है : धामी

02.02.2022

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है, युवा, बुजुर्ग और मातृ शक्ति के साथ बच्चों भी भाजपा को लेकर उत्साहित हैं। चुनाव में जहां भी हमारी गाड़ी रुकती है बच्चे आगे झंड़े लेकर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं अबकी बार भाजपा सरकार। कहा कि हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। दून की मलिन बस्तियों को बचाने के लिए ऐक्ट लाया है। अब मलिन बस्तियों पर किसी तरह का खतरा नहीं हैं। मंगलवार को सीएम धामी ने पलटन बाजार स्थित एक स्कूल में राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी खजान दास के समर्थन में सभा संबोधित की। विधायक खजान की खूब तारीफ की। कहा कि भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए करोड़ों की योजनाएं मंजूर की। यह तभी संभव हुआ जब डबल इंजन था। सड़क, स्वास्थ्य हो शिक्षा हर क्षेत्र में काम किए हैं। दून से दिल्ली, हरिद्वार के साथ ही चारधाम की राह भी आसान हुई है। रेल परियोजनाएं गतिमान हैं। कोरोनाकाल में फ्री टीकाकरण के साथ ही फ्री का राशन लोगों को दिया गया। आयुष्मान योजना में सलाना पांच लाख रुपये का मुफ्त इजाल दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि यह चुनाव दो प्रकार के लोगों के बीच हो रहा है, एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने 2017 से पहले तक प्रदेश को लूटने को काम किया है, उनको हमने टीवी यह कहते हुए देखा और सुना है जितना लूटना है लूटो, मैं आंख बंद कर दूंगा और दूसरी तरह मोदी जी है जो कहते हैं मैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी भाजपा प्रत्याशी खजान दास के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, विश्वास डाबर, बलजीत सोनी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजय थापा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट आदि मौजूद रहे।

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

01.02.2022

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना पर श्रीनगर संयुक्त अस्पताल के डॉक्टरों ने रोष प्रकट करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में काली पट्टी बाधंकर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों के साथ घट रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने की मांग की। इस मौके पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.लोकेश सलूजा ने कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कठोर नियम बनाने चाहिए, ताकि अस्पताल में हररोज इस तरह की घटनाएं ना घटे। इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. गोविंद पुजारी, डॉ. अजय गोयल, डॉ. सोनाली, डॉ. अंकित गैरोला, डॉ. मारिसा पंवार, डॉ. जयंती, डॉ. गुंजन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

जनता के बीच जनता के लिए आया हूं : डा. नेगी

01.02.2022

टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. धन सिंह नेगी के पक्ष में प्रचार करते हुये उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि टिहरी की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने कांग्रेस से उम्मीदें बांधी हुई है। सीएम के रूप में हरीश रावत को जनता देखनी चाहती है। जाखणीधार पहुंचने पर डा धन सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया गया।
जाखणीधार ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशी धन सिह नेगी के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, आकाश कृषाली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रॉवत, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, साब सिह सजवाण, महावीर गुनसोला, मारकंडे, विनोद चमोली,सत्ये सिह, मुसर्रफ अली मुर्तजा बेग, बसीर अहमद, संदीप कण्डासी, विक्रम उनाल, रणवीर राणा, देवेश्वरी सेमल्टी, राकेश पँवार, वीरेंद्र लाम्बा, विक्रम लाम्बा, एतवार सिह , महिपाल पँवार ,दर्शन लाल ने जाखणीधार पहुंचने पर डा धन सिंह नेगी का भव्य स्वागत करते हुये अभिनंदन किया। यहां पर डा धन सिंह नेगी ने भावुक होते हुये कहा कि पहले मैं जिस दल में था,उसके नेताओ ने मेरे साथ धोखा ओर छल कपट किया। मैं अंतिम दिन तक अपने टिकट का इंतजार करता रहा, किन्तु टिकट एक ऐसे नेता को दिया जो विधानसभा में 10 वर्षों से गायब है, मैं लगातार जनता के बीच रहा दुख-सुख में साथ खड़ा रहा ,जब मैं हताश निराश हो गया तब मुझे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रज नेता हरीश रावत ने सहारा देकर मेरा मनोबल बढ़ाया। मुझे कांग्रेस पार्टी में आमंत्रित कर ज्वाइनिंग करवाई और कांग्रेस का टिकट देकर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया, मैं आज आपके बीच मे हूं।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी ने गैरसैंण क्षेत्र गांवों में जनसंपर्क किया

01.02.2022

कांग्रेस प्रदेश सचिव और विधानसभा प्रत्याशी मुकेश नेगी ने गैरसैंण क्षेत्र के मठकोट सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया। नेगी ने लोगों से संपर्क के दौरान कहा कि प्रदेश और देश में महंगाई चरम पर है। सिलेंडर एक हजार पार, खाने का तेल दो सौ प्रति लीटर पहुंच गया है। ऐसे में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। नेगी ने बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार भी जुमलेबाजी साबित हुआ। नेगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पांच साल में मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कुछ नहीं किए। इस दौरान संजय रावत सहित कांग्रेस के गैरसैंण ब्लाक कार्यकारिणी और जिले के पदाधिकारी शामिल थे।

जोशीमठ से पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुआ  गाड़ू घड़ा कलश

01.02.2022

भगवान श्री बदरीनाथ जी के दैनिक लेप के तेल को जिस गाड़ू घड़ा कलश में रखा जाता है वह सोमवार को जोशीमठ नृसिंह बदरी मंदिर से पांडुकेश्वर योध्यान मंदिर के लिए रवाना हो गया है। सोमवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पुरोहितों ने गाड़ू घड़ा को डिमरी पंचायत के प्रतिनिधियों को सौंपा। सबसे पहले गाड़ू घड़ा को भगवान बदरीनाथ का खजाना जो शीतकाल में जोशीमठ में रहता है से गाड़ू घड़ा को बाहर निकाला गया, जिसके बाद भगवान नृसिह की वैदिक पूजा अर्चना संपन्न हुई। पूजा अर्चना की समाप्ती के बाद गाड़ू घड़ा को लेकर डिमरी पंचायत के लोग पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुए। रात्री पांडुकेश्वर में विश्राम करने के बाद गाड़ू घड़ा बुधवार को पुनः नृसिंह मंदिर पहुंचेगा जिसके बाद यहां पर अन्य पूजा अर्चना के बाद गाड़ू घड़ा को टिहरी राजदरबार के लिए रवाना किया जायेगा। बता दें कि यह तेल कलश यानी गाड़ू घड़ा आगामी 5 फरवरी को राजदरबार में पहुंचेगा। व इसी दिन बसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी नरेन्द्र नगर राज दरबार में बदरीनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला जायेगा। इस अवसर पर धर्माधिकारी भुवन उनियाल, संदीप कपरवांण, भगवती नंबूरी समेत डिमरी पंचायत के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने किया जनसम्पर्क

01.02.2022

ऑलवेदर, रेल परियोजना से बढ़ेगा तीर्थाटन और पर्यटन:  नौटियाल
चमोली। भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग विकासखंड के सिमली न्याय पंचायत के गांवों में जनसंपर्क किया। सोमवार को अनिल नौटियाल ने सिमली, बगोली, चूला, गबनी, कोटी, पूर्णा, सौंणा, नौली आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान नौटियाल ने केंद्र की गरीब कल्याण योजना, श्रम योजना, छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऑलवेदर रोड, कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल परियोजना का निर्माण कर यहां के धार्मिक तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन सहित पूर्व सैनिकों, महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष झगड़ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल, विधानसभा संयोजक धन सिंह नेगी, धीरेंद्र भंडारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

पौड़ी में पार्टी प्रत्याशी के साथ सीएम का रोड शो

01.02.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को पौड़ी पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। सीएम ने पौड़ी में रोड शो निकाला और आम लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इससे पूर्व यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, जिसमें सीएम ने एक जुटता पर जोर दिया। सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम पुष्कर धामी मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। सीएम ने लक्ष्मीनारायण मंदिर पौड़ी से बस स्टेशन, धारा रोड, कलक्ट्रेट रोड और अपर बाजार होते हुए पौड़ी एंजेंसी चौक तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम और पार्टी जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी शामिल रहे। जगह-जगह आम लोगों का अभिवादन करते हुए सीएम धामी ने लोगों से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 हजार भर्तियां युवाओं के लिए खोली, आयुष्यमान कार्ड की सुविधा दी गई है, जबकि उपनल से लेकर सभी कार्मिक वर्ग के हितों को भी ध्यान में रखते हुए कदम उठाएं है। सीएम ने कहा कि पौड़ी से सरल और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। कहा कि पौड़ी और अल्मोड़ा शहर सांस्कृतिक शहर भी है। सरकार इन शहरों के सांस्कृतिक विकास के लिए कदम उठाएगी। अभी तक हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने काम किया है और किसी को किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं दिया गया है। आम लोगों से सीएम ने अपील कि बीजेपी प्रत्याशी को यहां से सफल बनाएं। सीएम धामी ने कहा कि पार्टी ने 60 पार का नारा दिया है और पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है। लोग बीजेपी में आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव है और यहां के विकास के लिए वह कोई कमी नहीं रख रहे है। ऑल वेदर रोड से लेकर रेल प्रोजेक्ट और चारधाम के विकास के लिए केंद्र ने मदद की है। हमें उत्तराखंड से भी उन्हें मजबूती देनी है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. मोहन सिंह रावत गांववासी, विरेंद्र जुयाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश बिष्ट, मधु खुगशाल, सुरेश भट्ट, जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांति किशोर नेगी आदि भी मौजूद रहे।

Dr. Anil Verma Honored with the NSS Maha Raktdani Award for Donating Blood 155 Times.

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड...

0
एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत डॉo बिद्युत बोस " रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर" से सम्मानित राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र-...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler