Home Blog Page 605

घर पर वोटिंग की सुविधा न मिलने की शिकायत की

09.02.2022

निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में चलने में असमर्थ 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की है। लेकिन, कुछ जगह इस सुविधा का लाभ बुजुर्गों को नहीं मिला। घर पर वोटिंग के लिए निर्वाचन टीम के नहीं पहुंचने से बुजुर्ग मताधिकार के प्रयोग से वंचित हैं।
मंगलवार को घर पर मतदान की व्यवस्था में लापरवाही का मामला उस समय सामने आया जब एक महिला ने तहसील पहुंचकर एआरओ से शिकायत की। मनसा देवी क्षेत्र से आई वरिष्ठ नागरिक कुसुमलता शर्मा ने एआरओ को बताया कि उनके पति की आयु 80 वर्ष से ऊपर है। अस्वस्थ होने के कारण नहीं चल पाते। क्षेत्र की बीएलओ ने घर पर मतदान के लिए 3 फरवरी को एक प्रपत्र भरवाया, लेकिन घर पर मतदान की निर्धारित तिथि 4 और 5 फरवरी को वोटिंग के लिए घर पर निर्वाचन टीम नहीं पहुंची।

एम्स में जनरल ओपीडी सेवा फिर से शुरू

09.02.2022

कोरोना के मामले बढ़ने के कारण बंद की गई एम्स ऋषिकेश की ओपीडी दोबारा शुरू कर दी गई है। एम्स में मंगलवार से फिर ओपीडी की सेवाएं बहाल हो गई हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है।
मालूम हो कि कोविड के चलते 24 जनवरी को एम्स की जनरल ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। ऋषिकेश में कई रेजिडेंट्स डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसरों के संक्रमित होने के बाद एम्स अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला लिया था। एम्स अस्पताल की ओर से सामान्य स्तर के मरीजों को टेलीमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा था। इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं और रेडियोथेरेपी से संबंधित सेवाएं नियमित रहीं। लेकिन कोरोना के मामले घटने के बाद अब मंगलवार से ओपीडी सेवाएं संस्थान में दोबारा बहाल हो गई हैं।

कार से बैग उड़ाने में आरोपी गिरफ्तार

The man dressed in black with a balaclava on his head trying to break into the car. He uses a screwdriver. Car thief, car theft concept

09.02.2022

डोईवाला कोतवाली पुलिस ने कार से बैग को उड़ाने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। डोईवाला कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रखर मिश्रा पुत्र वीपी मिश्रा निवासी तेग बहादुर रोड,डालनवाला ने पुलिस को 28 जनवरी को एक तहरीर दी थी। बताया कि उनकी कार से भानियावाला में बैग किसी ने चुरा लिया है। बैग में 25 हजार रुपये की रकम, चेक, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान श्रीनिवास पुत्र नरपप्पन निवासी मदनगिरी, डा. अंबेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली, हाल पता केशवपुरी बस्ती , डोईवाला के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

कुछ विरोधी जनता को जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांटने की कोशिश कर रहे हैं : अग्रवाल

09.02.2022

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी जनता को जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, जाटव बस्ती, वैदिक नगर, चंद्रेश्वरनगर, मनसा देवी, नगर वीरभद्र आदि जगहों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विगत 5 वर्षों में विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्गों का जाल, नमामि गंगे के माध्यम से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य, गंगा की स्वच्छता आदि कार्य कराए हैं। जनसंपर्क में प्रतीक कालिया, संजय व्यास, नवीन अग्रवाल, नवल कपूर, रमेश अरोरा, सत्यवीर तोमर, ललित मनचंदा, जितेंद्र आनंद, गगनदीप बेदी, राकेश वर्मा, संजय सकलनी, पार्षद बिजेंदर मोगा, सुजीत यादव, चंदू यादव आदि शामिल रहे।

कांग्रेस की सरकार आने पर गैस सिलेंडर 500 का: गोदियाल

09.02.2022

प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत पट्टी ढुंग मंदार के सेमंडीधार में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विक्रम सिंह नेगी के पक्ष में आने वाली 14 फरवरी को मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार में आते ही गैस सिलेंडर के दाम 500 रूपये करेगी। अतिरिक्त भार प्रदेश सरकार वहन करेगी।
सभा को संबोधित करते हुये गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों के घरों में सरकारी नौकरी-पेशा नहीं है। उन घरों के सदस्यों को नौकरी देने का काम किया जाए ेगा। प्रदेश में 40 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं को देने का काम कांग्रेस सरकार करेगी। प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने बीते पांच सालों में प्रतापनगर को विकास ठप करने का काम किया है। जिसे कांग्रेस सरकार बनने पर तेजी से पूरा किया जाए ेगा। यहां पर पालीटेक्निक को वापस खुलवाने का काम किया जाए ेगा। कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर पत्थर लगाकर यहां की जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस है और कांग्रेस प्रदेश की भाजपा शासनकाल की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मनमानी से राहत देने का काम करेगी। इस मौके पर भारी संख्या वाले जनसमुदाय के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ब्लॉक, ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रतापनगर के ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, जमुना प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, मुरारीलाल खंडवाल, विजयपाल रावत, नवनीत कुकरेती, पुरुषोत्तम थलवाल, हंसा रमोला, खुशीलाल, चंद्रभान सिंह बगियाल, दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।

वीके सिंह ने पौड़ी में रोड शो कर मांगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट

09.02.2022

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को पौड़ी पहुंचकर बीजेपी के पक्ष में रोड शो निकाला। साथ ही डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में वोट करने की अपील की। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने मंगलवार को पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एजेंसी चौक, लोवर बाजार, अपर बाजार, धारा रोड आदि स्थानों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी बहुमत के साथ बीजेपी जीतेगी। बीजेपी हमेशा विकास कार्य करती है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने प्रदेश के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने पौड़ी प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में मतदान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करने की अपील भी लोगों से की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रत्याशी राजकुमार पोरी, ऊषा थपलियाल आदि शामिल थे।

मतदान और मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें बंद

09.02.2022

विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान व मतगणना के दिवस पर शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में मतदान व मतगणना के समय शांति बनाए रखने के लिए सभी विदेशी मदिरा की दुकानों को 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना समाप्ति तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विदेशी मदिरा दुकान, गोदाम, बार, कैन्टीन को 12 फरवरी की सायं 6 बजे से 14 फरवरी को मतदान समाप्ति तक, मतगणना दिवस 14 मार्च को पूर्ण रूप से दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने समस्त होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान व किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में भी स्प्रिटयुक्त, किण्वित, अल्कोहल युक्त मादक पदार्थ या अन्य पदार्थ की बिक्री उपभोग एवं परिवहन, वितरण नहीं किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को जिले के सभी मदिरा दुकानों को पूर्ण रूप से बंद करवाने को कहा है।

धन सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

09.02.2022

श्रीनगर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को थलीसैंण और पैठाणी मंडल के कठुड़, गडोली, कुंडील, रिखोली, कुठ, मीजगांव आदि गांवों में गहन जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना काल में जो लोग जनता से दूर रहे उन्हें सबक सिखाने का मौका मिला है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। जन सभा को संबोधित करते हुए डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों व अपनी हार को सामने देख कर कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच में विकास कार्यों की बात नहीं कर रहे हैं। कहा वह कोरोना काल में जनता के बीच में नहीं रहे औ ना ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया और ना ही राशन बंटवाया। कहा जब चुनाव आए तो वोट मांगने के लिए तुरंत पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार तय: प्रीतम

09.02.2022

मोरी और पुरोला में कांग्रेस की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेश के युवाओं को रोजगार और महंगाई से आमजन को राहत देने का काम करेगी। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मोरी ब्लाक मुख्यालय में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा सरकार की विफलताओं को सामने रखा। कहा कि भाजपा झूठे लोगों की पार्टी है। सच तो ये है कि पार्टी के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को हल करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय पूरे देश में 72 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया है। प्रदेश मे सरकार बनी तो वृद्धा पेंशन 1800 और रसोई गैस 500 रुपए करेंगे। 5 लाख परिवारों को प्रति वर्ष 40 हज़ार रुपए देंगे और रिक्त पदों को भरकर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। इस मौके पर शिशपाल सिंह रावत, जगदीश, भजन सिंह, मोहन सिंह, मनोज, अनिल, राजमोहन अजित आदि ने अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मतदाता जागरूकता को युवाओं से चर्चा  

09.02.2022

नेहरू युवा केंद्र ने मतदाता जागरूकता विषय पर स्वीप की नोडल अधिकारी सीडीओ नमामि बंसल की मौजूदगी में चर्चा की। गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद सीडीओ ने युवाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई। गोष्ठी में विभिन्न स्कूलों, कालेजों से आये छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता विषय पर भाषण, कविता व गीतों की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर अविनाश कुमार सिंह, अरूण, स्वाति, रीना, रितिका, स्मिता रावत, मोहन रावत, मोहित, विजय सेमवाल, सूरज, महेश आदि मौजूद रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler