Home Blog Page 604

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मदन कौशिक के लिए जनसंपर्क

10.02.2022

भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से जनसंपर्क कर हरिद्वार सीट से प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए समर्थन मांगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल ने अपर रोड़, मोती बाजार और बड़े बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क कर भाजपा द्वारा हरिद्वार के लिए कराये जा रहे विकास कार्यो के नाम पर वोट की अपील की। डा.विशाल गर्ग व संजय त्रिवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बीस सालों मे घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का जाल, फलाई ओवर निर्माण, मेडिकल कालेज तथा डिग्री कालेज का निर्माण कराया है। जन सुविधाओं को लेकर भाजपा हरिद्वार के लिए हमेशा संवेदनशील और तत्पर रही है। विशाल गर्ग और संजय त्रिवाल ने व्यापारियों से बात करते हुए कहा कि पर्यटन सुविधाओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक की सोच भविष्य के सुंदर और समृद्ध हरिद्वार की है। रिंग रोड़ की स्वीकृति इसका उदाहरण है। कहा कि कांग्रेस के लोग हार के डर से बौखला कर गलत बयानी कर रहे हैं। उधर कनखल में भाजपा नेता अतुल गर्ग और मनीष बंसल ने व्यापारियों और मतदाताओं के मध्य जाकर उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि बीस साल में हरिद्वार बड़े महानगरों की श्रेणी मेंं शामिल हो गया है। जनसुविधाओं का विस्तार, भूमिगत बिजली व्यवस्था इसका उदाहरण है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के लिए वोट की अपील की।

स्वास्थ्य लाभ के साथ रोजगार का आधार भी बनेगा मेडिकल कालेज : आदेश चौहान

10.02.2022

रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने डोर टू डोर जनसंपर्क मतदाताओं से वोट अपील की। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में बन रहे पांच सौ बेड के मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के साथ रोजगार भी मिलेगा। मेडिकल कालेज का लाभ हरिद्वार के साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों के लोगों भी मिलेगा। जनत को इलाज के लिए अब कहीं दूर नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे का विकास का लाभ प्रत्येक धर्म, संप्रदाय के नागरिक को मिलेगा। आदेश चौहान ने कहा कि विकास नहीं करने के झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बताएं कि उनका क्षेत्र का इतना विकास किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत यहां से सांसद एवं केंद्र में मंत्री रहे हैं। उसके बाद भी एक भी काम उनके पास गिनाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल आयुष्मान योजना के तहत लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दी। एक रूपए में पानी का कनेक्शन दिया। गौरा देवी कन्या धन योजना के माध्यम से बालिकाओं की चिंता करने का काम किया है। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत हजारों युवाओं को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करा कर युवाओं के हुनर एवं उनकी प्रतिभा का सम्मान किया है। आज नौकरी मांगने वाला युवा अपना रोजगार कर भारत को आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में रहकर काम करते हुए समस्याओं का निस्तारण किया है। क्षेत्र का विकास करने के साथ कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन और दवाईयां उपलब्ध करायी।  इस दौरान मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, पार्षद लोकेश पाल, राजीव राठी, विनय श्रोत्रिय, कमल तनेजा, शगुन भगत, मोहित शर्मा, अनिल मिश्रा, अशोक मिश्रा, विकास आदि उपस्थित रहे।

ऐंगल चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

10.02.2022

खेत में लगायी गयी तारबाड़ की ऐंगल चोरी करने के मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी ऐंगल बरामद की है। थाना क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला निवासी नकली सिंह ने गुरू द्रोण स्कूल के पीछे खेत की सुरक्षा की लिए लगायी गयी तारबाड़ की ऐंगल चोरी किए जाने के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने टीटू, सूरज व दीपक निवासी अत्मलपुर बोंगला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी 15 ऐंगल बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल सुनील चौहान व बलवीर शामिल रहे।

 

स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी: ललित मिगलानी

10.02.2022

हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। संविधान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया गया है। लेकिन कुछ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। जोकि लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट अवश्य देना चाहिए। चुनाव में वोट देकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करें। यह केवल सरकार के लिए ही नहीं बल्कि अपनी प्रगति के लिए भी जरूरी है। इसलिए सभी को अपने वोट की ताकत को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।

आप प्रत्याशी संजय सैनी ने चुनाव प्रचार कर की वोट अपील

10.02.2022

हरिद्वार से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी ने कनखल स्थित सर्वप्रिय विहार संदेश नगर और लाटो वाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की और दिल्ली सरकार के मॉडल की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करती है और अपने द्वारा किए गए सभी वादों को निभाती है। कांग्रेस एवं भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिन्होंने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। कभी जाति और भेदभाव और धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप जड़ते हैं। आम आदमी पार्टी विकास के नाम पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और आम आदमी पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर लगातार पार्टी को जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की चुनावी लड़ाई विकास एवं नशे पर आ गई है। जो दोनों ही पार्टियों की पोल खोलती है। उत्तराखंड गठन के बाद से ही हरिद्वार सहित उत्तराखंड का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ है। शहर में जलभराव की समस्या मुख्य रूप से उजागर है और नशे का अवैध कारोबार जग जाहिर है। आम आदमी पार्टी कि सरकार यदि उत्तराखंड में बनती है तो युवाओं को शिक्षित कर नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा और रोजगार देकर उत्तराखंड से पलायन रोका जाएगा। ताकि उत्तराखंड में ही रोजगार के अवसर पैदा कर यहां का समग्र विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रकृति से सराबोर उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति एक अलग महत्व रखती है। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने मात्र अपना अपना विकास किया है। उत्तराखंड वासी अपने भविष्य को देखते हुए तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद यदि प्राप्त हुआ तो आम आदमी पार्टी भारी मतों के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। इस दौरान सुनील सैनी, निर्वाण सैनी, शिशुपाल नेगी, अमन कुमार, प्रमोद कुमार, गौरव सैनी, सन्नी आदि मौजूद रहे।

क्षेत्र की जनता की सेवा व विकास ही मेरा लक्ष्य: सहदेव

10.02.2022

सहसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के विकास की जनता की सेवा करना और क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता रही है। कहा कि सहसपुर क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने अन्य किसी क्षेत्र में नहीं हुए। सहसपुर से भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर ने बुधवार को झींवारेडी, कारबारी, गणेशपुर, पेलियो, केशोवाला, बसक, नयागांव, भूडपुर आदि क्षेत्रों में चुनावी सभा व जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान पुंडीर ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। कहा कि पिछले दो विधानसभा के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। हर घर तक गांव तक सड़कें पहुंचाने का काम किया है। अपनी विधायक निधि से लोगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराये। बीमार और गरीबों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत राशि पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलाने का काम किया है। कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास करने की नीति के मद्देनजर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। कहा कि उन्होंने अपने विधायकी के दोनों कार्यकाल में हमेशा जनता के बीच रहकर जनता के हित के लिए कार्य किये हैं।

कालसी पुलिस और सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया

10.02.2022

कालसी पुलिस और सीआरपीएफ ने विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को मतदान अधिक से अधिक करने के लिए जागरूक किया। बुधवार को कालसी पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से थाना कालसी क्षेत्र में हरिपुर बाजार, कोटी तिराहा, कालसी बाजार, पुरानी कालसी, तथा रोवाडा आदि स्थानों पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही जनता को अधिक से अधिक वोट करने, किसी लोभ लालच में ना आकर निष्पक्ष वोट करने, किसी व्यक्ति द्वारा निर्वाचन में प्रलोभित करने की सूचना थाने को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में कोविड-19 ओमिक्रोन के अधिक प्रभाव को देखते हुए उसकी गंभीरता को अवगत करा कर राज्य सरकार द्वारा निर्गत किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।

शराब एक जहर है

शराब एक जहर है
यह समझ लो खूब
जो भी इसको पीता
विवेक जाता भूल
शराब नकली हो
या फिर हो असली
दोनो होती जान लेवा
नकली तुरन्त मारती
असली से भी परिवार रोया
राजस्व के लोभ में
सरकार भी करती
यह कारोबार
परिवार टूटने का कारण
शराब है प्रमुख आधार
अच्छा हो इस जहर से
सबके सब तौबा कर लो
जान सुरक्षित हो जाएगी
खुशहाली घर लौट आएगी।
—–श्रीगोपाल नारसन

मोदी के हाथों में देश तो महाराज के हाथों उत्तराखंड सुरक्षित: नड्डा

09.02.2022

पौड़ी। मुझे इस चुनावी सभा के माध्यम से इस देवभूमि के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला। उत्तराखंड की भूमि जिसे हम क्रान्तिकारियों, ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों वीर सपूतों की भूमि कहते हैं मैं उसे नमन करता हूं।

उक्त बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि यहाँ चुनाव कार्यक्रम में आने पूर्व मै सोच रहा था कि यहाँ चुनाव की दृष्टि से कोई आवश्यकता तो है नहीं! क्योंकि सतपाल महाराज न ही सिर्फ चौबट्टाखाल, न ही उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा के प्रचार और प्रसार के लिए जाकर कमल खिलाने का काम करते हैं। उनके उद्गम स्थान पर तो कमल खिला ही हुआ है और खिला ही रहेगा ऐसा मेरा मानना है। इसलिए ऐसे सतपाल महाराज जी के क्षेत्र में मैं जाकर बोट मांगू इसकी कोई आवश्यकता तो है नहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सतपाल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि वह चुनाव लडे़ और मैं न जाऊं ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए यहां मैं सिर्फ हाजिर होने आया हूँ कि सारी पार्टी सतपाल जी के साथ इस चुनाव को आगे बढा रही है।

उन्होने कहा कि जहां तक सवाल भारतीय जनता पार्टी का है तो सतपाल महाराज जी मुझे अपने क्षेत्र के हर मंडल में किए गये कार्यों का बुकलेट दिखा रहे थे, उसके बाद उन्होंने विधानसभा में किए गए कार्यों का भी संपूर्ण दस्तावेज मुझे दिखाया। शायद ही आपने कभी किसी पार्टी का और कोई नेता देखा है जो 5 साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आता हो। यह भारतीय जनता पार्टी है, यह नरेंद्र मोदी जी की संस्कृति है जहां हमारा नेता छाती ठोक कर के जनता के बीच में जाता है और कहता है मैंने जो कहा था वह किया है और जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।

उन्होने सतपाल महाराज की तारिफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होने चौबट्टाखाल की सेवा की, विकास किया और एक रिर्पोट कार्ड लेकर आये। वह उनकी क्षेत्र के प्रति निष्ठा को जाहिर करता है। किस प्रकार वह पहाड़ पलायन को रोकने का काम कर रहे हैं। वह सारे प्रदेश के हैं और सारे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। वह सबका ध्यान रखते हैं। वह प्रदेश के संस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकास की चिंता करते हैं। उत्तराखंड से से मोदी जी का जो प्यार है। उसे धरती पर उतारने का काम सतपाल महाराज जी ने चौबट्टाखाल से लेकर पूरे उत्तराखंड में किया है।

श्री नड्डा ने कहा महाराज जी रेल मंत्री थे तब उन्होने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सर्वे कराया था। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होने कार्य प्रारंभ करवाया। यह एक बदलता हुआ उत्तराखण्ड है। हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होने कहा कि अगर मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है तो महाराज जी के हाथों में उत्तराखंड सुरक्षित है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने विचार रखते हुए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कायों की जानकारी दी।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष जी पी नड्डा जी ने ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने एक शराब व्यवसायी जो कि यहां का वोटर भी नहीं है उसे चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को क्षेत्र की जनता अपने यहां घुसने की इजाजत न दें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व विधायक व मंत्री अमृता रावत, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डा. मोहन सिंह रावत, सरताज सिंह, अशोक ठाकुर आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी

यूकेडी ही राज्य का विकास करने में सक्षम : असवाल

09.02.2022

यूकेडी विधायक प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल ने मंगलवार को जनसंपर्क कर वोट मांगे। असवाल ने खदरी खड़कमाफ, गंगा नगर, विनोद विहार, शिव विहार में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यूकेडी ही राज्य का चहुमुंखी विकास करने में सक्षम है। भाजपा-कांग्रेस ने राज्य का विकास ठप कर दिया है। अबकी बार जनता राज्य आंदोलनकारियों की पार्टी को वोट देगी। कहा कि राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।
मौके पर जागृति भंडारी, दीपा, यशोदा, सुनीता, विमला, उषा, कविता, रिंकी, पिंकी, मनीषा, उर्मिला, रविंद्र, धर्म सिंह, उत्तम सिंह, रामचंद्र, विनोद अरोड़ा, प्रकाशी डंगवाल, हेमा, विमला, कमला, बीना कौर, राकेश भट्ट, पारस पोखरियाल, अंशुमान, अंकित, शुभम आदि उपस्थित रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler