Home Blog Page 602

युवक-युवतियों को रोजगार देंगे: नौटियाल

11.02.2022

चकराता विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा है कि जौनसार बावर जहां विकास से अब भी अछूता है वहीं युवक युवतियों के पास रोजगार नहीं है। इसके चलते युवक और युवतियां पलायन कर रहे हैं। कहा कि क्षेत्र का विकास और नौजवान युवक युवतियों को रोजगार दिलाना उनका लक्ष्य है।
भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने गुरुवार को ब्रह्मनाव, भमराड, बडनू, उदपाल्टा, कोरुवा, अष्टाड आदि गांवों में चुनावी सभाएं और जन संपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र परिवारवाद के चलते विकास से कोसों दूर है। जिसके चलते न तो क्षेत्र का विकास हुआ और न ही यहां के युवक-युवतियों को रोजगार मिला। युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। कहा कि पहली बार जौनसार बावर में लोग परिवारवाद से बाहर निकल रहे हैं और विकास के लिए भाजपा को वोट देने जा रहे हैं। कहा कि इस बार उनकी जीत सुनिश्चित है। नौटियाल ने भारी बहुमत से विजयी होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद जौनसार बावर में विकास की नयीं इबारत लिखी जायेगी। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने के साथ ही युवक और युवतियों को रोजगार देंगे।

12.41 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

11.02.2022

थाना सेलाकुई पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 12.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने गुलफाम पुत्र मुख्तयार निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई को मेन बाजार सेलाकुई से 6.6 स्मैक के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे बाइक सवार आरोपी आरोपी शहबाज पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम जाटोवाला माजरी से 6.35 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

11.02.2022

पुलिस और सीआरपीएफ ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जवानों ने माहौल बिगाड़ने पर सख्ती से निपटने और जनता से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न करवाने का आह्वान किया। उधर, सहसपुर पुलिस ने भी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
गुरुवार को चकराता पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा थानाध्यक्ष सतेंद्र सिह भाटी के नेतृत्व में सयुंक्त रूप से चकराता बाजार में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना चकराता से आरंभ हो कर तहसील मार्ग, चौक बाजार, सदर बाजार, वीर केसरी मार्किट, बस स्टैंड आदि जगहों पर होते हुए थाने पर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि मतदाता किसी के भी लोभ लालच में न आकर निष्पक्ष रूप से अपनी स्वेच्छा से मतदान करें। जिससे एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जाए। कहा कि मतदान के दौरान कोविड 19 की गाइडलाइंस का पालन करने का भी आह्वान किया। उधर, थाना सहसपुर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ शंकरपुर, रामपुर, सहसपुर, केदारवाला, जस्सोवाला, खुशहालपुर, छरबा मे सड़कों पर सशस्त्र फ्लैग मार्च किया गया ।

छात्र- छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

11.02.2022

विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर किसान इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जहां उन्होंने लोगों से सब काम छोड़कर मतदान करने की अपील की। गुरुवार को बीईओ आरएस नेगी ने रैली में पहुंच कर शुभारंभ किया। रैली में छात्र छात्राओं ने सब काम छोड़ कर वोट दो दो, मतदान है जरूरी की तख्तियां लेकर रैली निकाली। रैली किसान इंटर कॉलेज से शुरू होकर कुंडेश्वरी चौराहे, गोविंद कॉलोनी के बाद वापस स्कूल में आकर समाप्त हो गई। बीईओ आरएस नेगी ने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और साफ और स्वच्छ छवि की सरकार बनाएं। इस दौरान रैली में प्रधानाचार्य डॉ किरण सिंह, श्वेता चौधरी, विकास शर्मा, गौरव कुमार आदिश शामिल रहे।

भाजपा प्रत्याशी फकीर राम ने किया गंगोलीहाट में जनसंपर्क

11.02.2022

भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने गणाई क्षेत्र के बांसपटान, चोड़ागोल्थी, टुपरौली सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अपने पक्ष में वोट मांगे। कहा भाजपा के शासन में देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। कहा फिर से भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस, बसपा के कई कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

11.02.2022

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। रानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार आदेश चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने कहा कि युवाओं में भाजपा व पीएम मोदी की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ वे जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। बीजेपी के घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है. निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा।  50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगीं। स्मार्ट विलेज पर विकसित किए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि करने की योजना भी है। भाजपा जो वादा करती है। उसे निभाती भी है। झूठ की राजनीति या झूठे वादे करना भाजपा की परंपरा नहीं है। कांग्रेस की झूठ की राजनीति के कारण ही युवाओं का विश्वास उससे उठता जा रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नवजोत वालिया के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए युवाओं में प्रमुख रूप से मनोज चौहान, अमन चौहान, अरुण चौहान, आकाश कुमार, अमन कश्यप, सोनू राजपूत, दीपक जोशी, युधिष्ठिर वालिया, आकाश वालिया, मयूर वालिया, नितिन वालिया, सुनील पाल, अजय सारस्वत, रणजीत पाल, अजय कश्यप, नकुल जोशी, विशाल अग्रवाल विकास अग्रवाल, गौरव शर्मा, तरुण कुमार, आलोक कुमार, अंकुश, सिद्धार्थ भट्ट, शौर्य सिसोदिया, दक्ष शर्मा, तुषार अरोड़ा, अर्पित बाटला, योगेश सैनी, अमन कश्यप आदि शामिल रहे।

किसान कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष साथीयों सहित भाजपा में शामिल हुए

11.02.2022

किसान कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह वालिया कांग्रेस छोड़कर साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। ज्वालापुर रेलवे फाटक के समीप स्थित एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमिंदर सिंह वालिया और उनके साथियों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान गुरमिंदर सिंह वालिया ने कहा कि वे नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाईन की है और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आमजन के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमिंदर सिंह वालिया और उनके साथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। गुरमिंदर सिंह वालिया के साथ राजीव गोस्वामी, राजेंद्रपाल सिंह, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, हरीश तनेजा, हन्नी तनेजा, महेश, तनुजा, आदेश, यशपाल बब्बर, परवीन पब्बर, शैलेष, राजवीर सिंह, रिंकू भाटिया, मोनू, राजेश, सरदार गुरप्रीत सिंह आदि भाजपा में शामिल हुए।

अनुपमा रावत के समर्थन में सभा कर हरीश रावत ने जनता से मांगा समर्थन

11.02.2022

जनता की सेवा करेंगी अनुपमा रावत: हरीश रावत
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के समर्थन में लालढांग के गांधी चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत ने कहा कि बेटी हर किसी का स्वाभिमान होती है और उन्होंने अपनी बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण की जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण की जनता को हमेशा अपना परिवार समझा है। हरीश रावत ने कहा कि अनुपमा रावत को चुनाव में हरवाने के लिए विपक्षी तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता किसी बहकावे में नही आएगी और अनुपमा को अपनी सेवा करने का मौका अवश्य देगी। अनुपमा जनता की भावनाओं पर खरा उतरंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में क्षेत्र में तहसील और आईटीआई की मंजूरी दी गयी थी। लेकिन बीजेपी सरकार के आते ही फैसले को बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर क्षेत्र में तहसील और आईटीआई के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गए 5 साल हो गए हैं। फिर भी वे अपनी सरकार के कई काम गिना सकते हैं। बीजेपी सरकार से विकास के पांच काम भी पूछोगे तो वह नहीं गिना पाएंगे। उनकी सरकार ने गरीबों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई गई थी। जिन्हें बीजेपी की सरकार ने आते ही बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं की पेंशन एक हजार से बढ़ाकर अठारह सौ रूपए की जाएगी। सरकार बनते ही पहले साल 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और दूसरे साल 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जनता त्रस्त है जिसको देखते हुए कांग्रेस ने चार धाम और चार काम का वादा जनता से किया है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 साल में चार लाख रोजगार देंगी और उसके बाद भी अगर कोई बेरोजगार रह जाता है तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने हर परिवार को साल में 40000 देने का वादा भी कियां हरीश रावत ने रैली में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर कांग्रेस को समर्थन देने का  वादा भी लिया। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत, मनीष कर्णवाल, रतन ठाकुर, दीपक जखमोला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पं० अधीर कौशिक ने दिया सतपाल ब्रह्मचारी को समर्थन

11.02.2022

नशा समाज की पीड़ा है : पं० अधीर कौशिक
हरिद्वार। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को समर्थन देने का ऐलान किया साथ ही बिल्केश्वर मंदिर में राज्य की उन्नति व कोरोना मुक्ति की कामना को लेकर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में नशे के कारोबार से समाज पीड़ित है। वे हमेशा ही नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत जनता को जागरूक करने के साथ जनप्रतिनिधियों से भी नशे के कारोबार के खिलाफ आगे आने की मांग करते रहे हैं। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। नशे के खिलाफ हरिद्वार की जनता को एकजुट और जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशे के प्रति चलाए जा रहे अभियान को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी को ऐसे लोगों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। यदि रोजगार का सृजन किया जाता तो समाज को इस पीड़ा से नहीं गुजरना पड़ता। उन्होंने कहा हरिद्वार को नशा मुक्त और रोजगार युक्त बनाना उनका संकल्प है। इस अवसर पर पार्षद अनुज सिंह, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, सतीश, विष्णु आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद

11.02.2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रदेश के प्रभारी तथा उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे ने कनखल के हरिहर आश्रम पहुंचकर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया तथा उनसे तीस मिनट तक महत्वपूर्ण चर्चा की। इसके बाद पाण्डे ने शांतिकुंज पहुँच कर शांतिकुंज विश्वविद्यायल के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात की। तत्पश्चात श्री चेतन ज्योति आश्रम पहुँच कर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वीआईपी घाट पहुँच कर गंगा जल का आचमन लेकर देहरादून के लिये प्रस्थान किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मनोज महन्त, कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, विभाष मिश्रा, राहुल सूरी, संतोष पांडे, शुभ रस्तौगी, अमित शर्मा, पहलवान ओम मालिक, मोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler