Home Blog Page 601

लक्सर सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा किया

12.02.2022

लक्सर से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने प्रेसवार्ता कर जीत का दावा किया। आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों को बरगलाने के अलावा विकास का कोई काम नहीं किया है। लोग भाजपा के प्रतिनिधियों से नाराज हैं और कांग्रेस को विकल्प के तौर पर ले रहे हैं। प्रत्याशी डॉ. सैनी ने कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के साथ चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बात की। आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार देश के संसाधनों को बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सौंपकर देश को बर्बाद करने पर तुली है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, वहां भी लोग भाजपा से परेशान हैं। भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस ने सभी को बराबरी का दर्जा देकर हमेशा विकास किया है। उन्होंने लक्सर सीट पर कांग्रेस की जीत के साथ ही दावा किया कि प्रदेश में भी कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उनके साथ ताहिर हसन, संजय सैनी, बालेश्वर सिंह, देवेश राणा, रोहताश सैनी, मास्टर कुशलपाल सैनी, डॉ. सैनी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

आबकारी विभाग की टीम ने की शराब की दुकानों पर छापेमारी

12.02.2022

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने देर रात नगर की अंग्रेजी शराब की दुकानों में छापे मारकर रजिस्टरों का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक को अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चुनाव में प्रत्याशियों के अवैध तरीकों से अंग्रेजी शराब खरीदने एवं दुकानदारों पर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा ने नगर की अंग्रेजी शराब की दोनों दुकानों पर छापा मारकर स्टॉक एवं अभिलेख चेक किए। साथ ही शराब विक्रेताओं को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, पिंकी तोमर आदि रहे।

भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है: महाराज

11.02.2022

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल उनकी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, उनके बड़े पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत लगातार सुदूरवर्ती गांव में मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क के माध्यम से 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

श्री महाराज ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। जबकि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश की जनता को हमेशा अंधेरे में रखा। विकास के नाम पर जमकर लूटपाट और भ्रष्टाचार किया गया। जैसे ही देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य दलों के साथ-साथ कांग्रेस की दुकान भी बंद हो गई। आज कांग्रेस की स्थिति यह है कि देश एवं प्रदेश में उनके जो मुठ्ठीभर नेता बच्चे हैं वह भी देश की साख पर बट्टा लगाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के दृष्टि पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने के साथ-साथ उत्तराखंड के सभी गांव को 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना के तहत राज्य के प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रूपये प्रति माह तक की राशि भी दी जायेगी।

भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पोखड़ा और एकेश्वर मण्डल के दाथा, मालकोट, कुई, मजगांव, मटियालना, चौरा, सिरूण्ड, मुसासु और भण्डाली आदि गांव में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होने एकेश्वर एवं पोखडा़ मण्डल के अन्तर्गत किये कार्यों के
विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा एकेश्वर मंडल के अंतर्गत मटियालना पुल से पिलखेरा तक मोटर मार्ग तथा 15-15 मीटर के 2 पुलों जिनकी लागत 2 करोड 49 लाख 29 हजार रूपय है, स्वीकृत की गई है। संतुधार, नौगांवखाल तथा चौरीखाल मोटर मार्ग के सुधारी करण पर तीन करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपए की लागत से कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मटियालना-मुसास-तुनाखाल मोटर मार्ग पर 36 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य करवाए गए हैं। सिरूणा पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण तथा मटियालना पेयजल योजना व चौरा की पेयजल योजना के मरम्मत कार्य पर 38 लाख 86 हजार की धनराशि व्यय की गई है।

श्री महाराज ने बताया कि पोखडा मंडल के अंतर्गत चौबट्टाखाल-दांथा मोटर मार्ग का एक करोड़ 19 लाख की धनराशि से सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जबकि चौबट्टाखाल-दांथा मोटर मार्ग के पैच वर्क के लिए 10 लाख 47 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में विज्ञान उपकरण, फर्नीचर, छात्रसंघ भवन सभागार में फर्नीचर हेतु विधायक निधि से 17 लाख रुपए की धनराशि के कार्य करवाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्री महाराज ने बताया कि क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बैठने के लिए भी विधायक निधि से फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा दंड खंड में नाग देवता के स्थलीय विकास हेतु भी 5 लाख की धनराशि से काम करवाए गए हैं। चौबट्टाखाल में अधूरे तहसील भवन को पूर्ण करने के लिए 80 लाख रुपए दिए गए हैं जिसका कार्य इस समय अंतिम चरण में है। महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के तहत 10-10 हजार रूपये की राशि दी गई है। साथ ही विकासखंड में 260 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं जिससे अनेक गांव लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा भी अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने आज सीली मल्ली वयेडा और वेदीखाल में तो उनके बड़े बेटे श्रद्धेय रावत ने घल्ला, ड्यूल्ड, मुन्डियाप, थापला मल्ला-तल्ला, पुसोली, कोटा और पिपली में जनसम्पर्क किया। जबकि उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी पाटल्यू, वगोड़ा, पठोलगांव, ग्वारी व सेमी आदि गांवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के नाम पर मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील की।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने गांवों में मांगे वोट

11.02.2022

लक्सर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने लादपुर, जैनपुर, रणसूरा आदि गांवों घूमकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यदि देश में आपसी भाईचारे के माहौल का कायम रखना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा।उन्होंने युवाओं को रोजगार व महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने का भी वादा किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, संजीव प्रजापति, रोहताश सैनी, सहदीप सिंह आदि भी थे।

बढ़ीवाला बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती

11.02.2022

यूपी में विस चुनाव के मतदान को देखते हुए खानपुर पुलिस ने बढ़ीवाला बॉर्डर पर सख्ती की। पुलिस ने हर एक वाहन की बारीकी से तलाशी लेने के बाद ही बॉर्डर से होकर गुजरने की इजाजत दी। सीमा पार करने वाले लोगों से भी गहन पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
खानपुर थाने की सीमा बढ़ीवाला गांव के पास मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र से मिली हुई है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान था। सीमापार मतदान को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बॉर्डर पर पूरी तरह चाक चौबंद रहकर सघन निगरानी के आदेश हर थाने, कोतवाली को दिए थे।
एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि बढ़ीवाला बॉर्डर पर पहले से पुलिस चेकपोस्ट बनी है। यहां पुलिसकर्मी दो शिफ्ट नियमित चेकिंग करते हैं। मतदान को देखते हुए बुधवार को ही बॉर्डर पर फोर्स बढ़ा दी गई थी। पैरा मिलिट्री फोर्स के सशस्त्र जवान भी वहां तैनात किए गए थे। बताया कि सीमा पार करके आने या जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी लेने के साथ ही वाहन में सवार लोगों से उनके आने का कारण पूछकर उसका सत्यापन भी किया गया है। साथ ही हर व्यक्ति का पूरा डाटा भी नोट किया गया है। बताया कि बॉर्डर पर निगरानी अभियान के दौरान किसी भी वाहन या व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

भाजपा प्रत्याशी शैलारानी ने मांगा जनता से आशीर्वाद

11.02.2022

केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने गांव-गांव जाकर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी की सोच को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने अगस्त्यमुनि, सिल्ली होते हुए कर्णधार क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहती है। जब भी जनता ने जिम्मेदारी दी उसका निष्ठा से निर्वहन किया। आगे भी जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा तो वह क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता पंकज भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, देव बमोला सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने किया जनसम्पर्क

11.02.2022

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने अपने प्रचार अभियान को तेजी दे दी है। उनके लगातार गांव-गांव और नगरीय कस्बों में सघन भ्रमण से भाजपा-कांग्रेस की नींद उड़ गई है। हालांकि इस सीट पर किसके भाग्य में जीत का सेहरा बंधता है इसका फैसला 10 मार्च को हो जाएगा।
जिले में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने प्रचार में तेजी कर दी है। निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने लोगों से अपने चुनाव निशान अंगूठी का बटन दबाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान वह गांव-गांव का भ्रमण कर वोट मांग रहे हैं। मातबर सिंह कंडारी पिछले कई दिनों से लगातार जनसंवाद कर चुनाव प्रचार कर रहे है। मातबर कंडारी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा के नौगांव, बामसू, बाड़ा, डुंग्रा बछणस्यूं पट्टी के ग्राम धारकोट, बरसूड़ी, बणसौं, झुण्डोली, कमोल्डी, गुरदासपुर, कोली, पाटा, गहड़खाल, खेड़ाखाल, नवासु, मोंटा और पतनौली आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंवाद किया। मातबर सिंह कंडारी ने संपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस की कुनीतियों से वे अब पूरी तरह तंग हो चुके है और अपने क्षेत्र में ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि इस बार भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को नहीं बल्कि विकास पुरूष को विधानसभा पहुंचाएंगे। मातबर सिंह कंडारी को क्षेत्र के बुजुर्गों, वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर मातबर सिंह कंडारी के साथ पूर्व पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा अंकुर रौथाण, ठाकुर गजेंद्र पंवार, अक्की पंवार, गुलाब सिंह, विनौद कटैत, होशियार सिंह रावत, सूरज सिंह आर्या, विक्रम पटवाल, गणेश कपवान, भरत रावत, नैन सिंह रावत, सुभाष नेगी, अगम सिंह नेगी, सुभाष नेगी, बलवीर सिंह नेगी, विनोद लाल, प्रमोद सिंह रावत, विक्रम कंडारी, कैलाश भट्ट, जितेंद्र रावत, विकास नेगी, वीरेंद्र कंडारी, सुनील नेगी, जयपाल पटवाल, सूरज सिंह, सलोचना देवी, मंजू देवी, अंजु देवी, सरोजिनी देवी, दीपा, सोनम, गायत्री, अनीता और संगीता आदि मौजूद थे।

14 तारीख को वंशवाद और परिवारवाद को ब्लॉक कर दें : पीएम मोदी

11.02.2022

विजय संकल्प सभा में श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय, चार धाम की जय, रक्षक देवी मां धारी देवी, कमलेश्वर महादेव के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। संबोधन के शुरूआत में ही उन्होंने गढ़वाली में यीं पावन धरती का मेरा दाना, सयाणा, दीदी, भूल्यिों, भुला, भैज्यों त म्यारू सिमन्या, म्यारू प्रणाम। आशा करद आप सब कुशल मंगल होला, जय बदरी विशाल, जय केदार के साथ सभा में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा देहरादून से भी दिल्ली से आने वाली विकास की धारा को ताकत मिले इसके लिए जरूरी है कि 14 फरवरी को बेईमानी व भ्रष्टाचार को रोक दें। वंशवाद और परिवारवाद को ब्लॉक कर दें व सांप्रदायिकतावाद एवं तुष्टिकरण को देवभूमि से बाहर का रास्ता दिखा दें। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक ही पहचान रही कि जब वह सत्ता में आती है तो इनका भ्रष्टाचार बेलगाम हो जाता है। और सत्ता जाने पर षडयंत्र करते हैं। उत्तराखंड से लोक सभा में बिग जीरो व विधानसभा में भी पांच साल से बाहर हैं जिससे यह कांग्रेसी भड़के हुए हैं। तुष्टिकरण व वोट बैंक वाला फार्मूला अपना रहे हैं। किस तरह की यूनिवर्सिटी को लाना चाहते हैं यह सब जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं माताओं, बहनों को कभी निराश नहीं होने दूंगा। आपका आशीर्वाद मुझे शक्ति देता है।
मोदी ने कहा कि वर्चुअल रैली के माध्यम से मैं आपसे मिलता तो था, लेकिन मैं दिल्ली में होता था और मेरा मन उत्तराखंड के लिए तरसता था। मनोरथ सच्चा हो तो बाबा केदार व बदरीनाथ इच्छा पूरी कर देते हैं। इसी के चलते इलेक्शन कमीशन व मौसम ने मुझे आपके बीच आने का सौभाग्य दिया। मेरा इस देव भूमि से क्या नाता है यह हर नागरिक जानता है। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां चला आया। उन्होंने मां गंगा, कर्णावती, तीलू रौतेली, सुमाड़ी के पंथ्या दादा, मलेथा के माधो सिंह भंडारी का स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे योग्य व्यक्तियों की प्रेरणा लेने वाली धरती को आदर पूर्वक प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि कल ही भाजपा ने उत्तराखंड के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। यहां के विकास, महिलाओं, किसानों के लिए नए संकल्प लिए गए हैं। नई नीतियां लागू कर बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। नए उद्योगों व रोजगार के लिए हजारों रास्ते खोलने का इरादा संकल्प लेकर व्यक्त किया है। यहां की धरोहर बचाने व हेरिटेज बनाने को लेकर जोर है। उन्होंने कहा मैं धामी व पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।
सैनिकों पर किया फोकस, कांग्रेस को कोसा
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। कहा उन्हें सीडीएस जनरल रावत की यादें भावुक कर रही हैं। उन्होंने देश को दिखाया कि उत्तराखंड के लोगों के पास पहाड़ जैसा साहस ही नहीं होता है बल्कि हिमालय जैसी सोच भी होती है। मेरे मन में एक गहरी तकलीफ भी है। जिसका जिक्र इसलिए करना पड़ रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार उनका कट आउट लगा कर वोट मांग रही है। कहा सेना को लेकर इनका रवैया क्या रहा है। जब भारत के वीरों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो इन्होंने सेना पर ही सवाल उठाए और सेना से सबूत मांगें। जनरल रावत को पहला सीडीएस बनाने पर खूब सियासत की थी यहां तक की इन्हें सड़क का गुंडा तक कह डाला था। यह जनरल रावत का सियासी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इनको जवाब देने की जिम्मेदारी उत्तराखंड के लोगों की ही है। जिसकी सोच सत्ता के सुख की हो वह बलिदान व देश सेवा का मूल्य नहीं समझते।
मोदी ने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन को लेकर यह झूठ बोलते रहे। वन रैंक, वन पेंशन हमारी ही सरकार ने लागू की। ये भी भाजपा सरकार ही है जो देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के लिए सैन्य धाम बना रही है। कहा उत्तराखंड में एक पांचवा धाम है वह सैन्य धाम वीर सपूतों का धाम है। कहा जब अलग उत्तराखंड राज्य बना था, अटल बिहारी बाजपेयी ने आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया था वह सपना भाजपा ने ही पूरा किया। लेकिन दुर्भाग्य से इस प्रदेश की कमान कई साल के लिए उनके हाथों में गई जिन्होंने हमेशा उत्तराखंड का जन्म ही रोक दिया था। उन्होंने हमारे सपनों को कुलचने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। जब दोनों जगह उनकी सरकार थी तब उत्तराखंड को ब्रेक लगाकर पीछे धकेला गया। 2014 के बाद एक ब्रेक हटा, लेकिन देहरादून वाला ब्रेक लगा था। 2017 में वह ब्रेक भी हटा दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब सत्ता में थे तो चार धाम की याद नहीं आई अब चार धाम की याद क्यों आ रही है। कहा भाजपा के लिए चार धाम और देव भूमि विकास, संस्कृति व आस्था का समर्पण है।
सरकार के काम गिनाएं
केदार धाम में 2017 में पुनर्निर्माण के काम, ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण को उपलब्धियां बताते हुए कहा कि अब उत्तराखंड में हेली सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो बजट लेकर आई है उसका लाभ भी उत्तराखंड को मिलेगा। बजट में पर्वतमाला प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। पहाड़ों में रोपवे निर्माण व गंगा किनारे नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। इन कामों को देखकर विपक्षी बौखलाए रहते हैं। कहा यदि ये गलती से सत्ता में आ गए तो भाजपा के सारे काम रोक देंगे। जो भी अच्छे-अच्छे काम हो रहे हैं वह उत्तराखंड के विकास के लिए यह पुण्य कार्य निरंतर होते रहने देना चाहिए। कहा आप की सेवा करना मेरे लिए पुण्य ही है। कहा पर्यटन और रोजगार के विकास के लिए जो काम चल रहे हैं उन्हें गति से चालने के लिए 14 फरवरी को पहले मतदान और फिर जलपान होना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि आज जो मिजाज आप लोगों ने दिखाया है उसके ये दृश्य अपने आप में दिखा रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार।

कांग्रेस प्रत्याशी ने देवप्रयाग में रैली निकाली

11.02.2022

कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग में रैली निकाल कर जन सभा की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा के किये झूठे वायदों से जनता फिर से गुमराह न हों। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देवप्रयाग नगर में रैली निकाली व जनसभा की। कांग्रेस प्रत्याशी नैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बहकावे में आकर जनता ने भाजपा के जिन प्रत्याशियों को विजयी बनाया था, वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाये। 15 लाख रुपये हर खाते में आने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में आज जनता को मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं। ऐसे दल के प्रत्याशियों को जनता इस बार सबका सिखाऐगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इजन की सरकार पांच साल एक्सीडेंट ही करती रही। तीन मुख्यमंत्री देनी वाली भाजपा को नकार कर जनता इस बार कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है। कहा दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि देश की जिस पांचवी एनसीसी अकादमी को वह देवप्रयाग लाये थे, जन विरोध के बाबजूद भाजपा उसे पौड़ी ले गई। कांग्रेसियों ने भागरथी मोटर पुल से नगर में रैली निकाली। मौके पर डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, सुभाष भद्री, पूर्व सैनिक रामप्रसाद मिश्रा, कै. प्रेमसिह रावत, संजय प्रधान, विपिन खोलिया, सुबोध सेमवाल, दिनेश मास्टर, मुकेश भट्ट, त्रिवेंद्र रावत, विनोद टोडरिया, रणवीर बिष्ट,जेपी जगुड़ी, गोविंद पंच भैया,अनुसूया मिश्रा, नीरज रावत, वैष्णवी, शुभम कुमार, रघुवीर चौहान, आशीष पंवार, माणिकलाल ध्यानी,अशोक टोडरिया सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

छात्राओं को दिए आत्म रक्षा टिप्स

11.02.2022

चमोली पुलिस ने छात्राओं को आत्म रक्षा टिप्स दिए। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस महिला हेल्पलाइन की ओर से छात्राओं को सेल्फ डिफेन्स के कौशल की शुरुआत की गयी है। ताइक्वांडो प्रशिक्षण कां उषा राणा व कां नंदी द्वारा दिया गया।
इसके तहत गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल नैग्वाड़ की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करने और किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ साथ ही पैरों से वार करने सहित अन्य तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी ने बताया इस जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी पर सजग रहने की जानकारियां दी जाएंगी। इसके लिये आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर सहायता के लिये तत्काल सूचना दी सकती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लता झिंक्वाण, उपनिरीक्षक मीता गुसांई, मका पिंकी,अनीता आदि मौजूद थे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler