Home Blog Page 598

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा 

17.02.2022

साढ़े तीन वर्षीय बेटे को उसके पिता ने ही नहर में डुबोकर मार डाला। उसका शव अपने पैतृक गांव थाना बहेड़ी स्थित ढकिया नहर में फेंक दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलभट्टा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने ढकिया से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  सिरोली कलां निकट रजा मस्जिद वार्ड नंबर 19 निवासी तारिक पुत्र मो. जाकिर का साढ़े तीन वर्ष पुत्र शाबान हीमोफीलिया बीमारी से पीड़ित था। उसके शरीर से खून निकलने पर रिसाव लगातार जारी रहता था। साढ़े तीन वर्षीय बेटे शाबान की बीमारी से तंग आकर तारिक ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया। मंगलवार सुबह वह बाइक पर बेटे को लेकर घर से निकला और अपने पैतृक गांव ढकिया थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में ले जाकर उसकी नहर में डूबो कर हत्या कर शव नहर में ही फेंक दिया। जब शाबान वापस नहीं लौटा तो तारिक की पत्नी आयशा बी ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपने आपको बहेड़ी होने की बात कहीं। परेशान आयशा ने बच्चे की खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं लगा।
मंगलवार शाम मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तारिक से पूछताछ की तो उसके बयान में लगातार विरोधाभास होने पर पुलिस ने वहां लगे कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। एक होटल में लगे सीसीटीवी में तारिक शाबान को ले जाता दिखाई दिया तो पुलिस से उससे पूछा लेकिन वह बहाने बनाने लगा, जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। बुधवार दोपहर ढकिया नहर किनारे बच्चे लकड़ी बीनने गए तो वहां बच्चे का शव देख कर उन्होंने पूर्व प्रधान अनवार मलिक को इसकी जानकारी दी। तब तक ढकिया में भी बच्चे के सिरोली से गायब होने की बात पहुंच चुकी थी। अनवार ने सिरोली निवासी अदील मलिक को मोबाइल पर फोटो भेजा तो पुष्टि हो गई कि शव शाबान का ही है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ ओपी शर्मा, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
पुलिस को लगातार करता रहा गुमराह
तारिक सीसीटीवी में बच्चे को लेकर बरा की तरफ जाता दिखाई दिया तो पुलिस तारिक से मंगलवार रात संपर्क का प्रयास किया। लेकिन तारिक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बुधवार तड़के बामुश्किल पुलिस ने तारिक का पता लगाया तो उसके बाद वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे पुलिस का शक लगातार गहराता चला गया। दोपहर में शव मिलने के बाद तारिक टूट गया और उसने पुलिस को सब बता दिया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताया मतदाताओं का आभार

16.02.2022

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने दिन-रात चुनाव प्रचार में लगे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से मिले अपार स्नेह, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज
मंगलवार को प्रातः सेडियाखाल स्थित अपने घर से निकलकर जगह-जगह कार्यकर्रताओं से भेंट करते हुए सतपुली पहुँचे।

श्री महाराज ने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के सहयोग एवं आर्शीवाद के लिए उनका आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने सतपुली पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मतदान के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा को मिले
संभावित बोटों के विषय में जानकारी हासिल की।

उन्होने शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में दिन रात लगे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

आप प्रत्याशी संजय सैनी ने जताया जनता का आभार

16.02.2022

हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी प्रत्याशी संजय सैनी ने विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव के दौरान जन समर्थन के लिए हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी बयान में आप प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हरिद्वार की जनता का जो आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ। उसके लिए वह सभी के आभारी है और हरिद्वार वासियों को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आना अभी बाकी है। लेकिन जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है और जिस प्रकार हरिद्वार में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है, वह सराहनीय है। जनता के आशीर्वाद से यदि आप सत्ता में आती है। तो जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के समग्र विकास की नई योजनाएं लागू की जाएंगी। ताकि उत्तराखंड का जो समुचित विकास नहीं हो पाया है वह पूर्ण रूप से हो सके।

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

16.02.2022

हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने विधानसभा चुनाव संपन्न होने पर सभी हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त किया है। मतदान होने के बाद फुर्सत के पलों में कार्यकताओं और समर्थकों के साथ बैठक करते के हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरिद्वार की जनता ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हरिद्वार के युवाओं के भविष्य के लिए और धर्म नगरी से अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए वह मैदान में उतरे और उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला और जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान के दौरान भाजपा के लोगों द्वारा कई बार मतदान में विघ्न डालने का प्रयास किया गया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की गई। जोकि भाजपा की बौखलाहट को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए उकसाया और कई बार जगह जगह झगड़ने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहनशीलता दिखाते हुए उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव में भाजपा जनप्रतिनिधियों की शराब दिन प्रतिदिन पकड़ी गई। उससे भाजपा की मानसिकता साफ होती है। धर्म नगरी की मर्यादा को तार तार करने का कार्य भाजपा प्रत्याशी द्वारा किया गया है। जिसका संदेश समाज में विद्वेष फैलाता है। हरिद्वार की जनता ने अपने भविष्य को देखते हुए मतदान किया है और इस बार का चुनाव उत्तराखंड की दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने चुनाव के दौरान उनको जनसमर्थन दिया है। उसके लिए वह हरिद्वार की जनता के सदैव आभारी रहेंगे और दिन-रात जन समस्याओं के हल के लिए तत्पर रहेंगे।

सदैव याद रखा जाएगा वीर सैनिकों का बलिदान: शुभम भारद्वाज

16.02.2022

गोल गुरुद्वारा युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चौक पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। शुभम भारद्वाज ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 42 वीर जवान शहीद हो गए थे। देश आज तक भी इस दुखद घटना को भूला नहीं है। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश हमेशा अपने वीर जवानों के प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को शहीद जवानों के परिवारों के प्रति आदर सम्मान रखना चाहिए। किशन रावत ने कहा कि घर परिवार से दूर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिक देश के वास्तविक हीरो हैं। सभी को वीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में विनय ठाकुर, विशाल यादव, मोहित चौहान, हिमांशु रावत, आयुष चौहान, रवि धीमान, शाहरुख, अमन, सुमित, दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

अनुपमा रावत ने जताया मतदाताओं का आभार

16.02.2022

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। अनुपमा रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण के सम्मानित बड़े बुजुर्गों, माताओं, बहनों एवं भाइयों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से ही लोकतत्र मजबूत होता है। हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने जिस प्रकार लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी निभायी वह लोकतत्री व उत्तराखण्ड के लिए शुभ संकेत है। इससे उत्तराखण्ड में लोकतंत्र मजबूत होगा और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि वे बेटी के रूप में सेवा करने के लिए आयी हैं। सेवा के अपने संकल्प को अवश्य पूरा करेंगी।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने की असम के मुख्यमंत्री पर कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा

16.02.2022

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने असम के मुख्यमंत्री की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्ति जनक टिप्पणी की निंदा करते हुये असम के मुख्यमंत्री के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने घोषणा की है। प्रैस को जारी बयान में राजेश रस्तौगी कहा कि असम के मुख्यमंत्री की राहुल गांधी के प्रति टिप्पणी से उनकी औछी मानसिकता उजागर हो गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार के देश को आगे बढ़ाने में योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाए भाजपा के नेता व्यक्तिगत हमले कर रहे अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। रस्तोगी ने कहा कि विवादित टिप्पणी करने पर वे असम के मुख्यमंत्री के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

“अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि”

16.02.2022

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेमनगर घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर व मोमबत्तीयां जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिला महामंत्री विवेक वर्मा ने कहा कि आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिक देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा में तत्पर रहने वाले वीर जवानों के भरोसे ही देशवासी अपने घरों में आराम से सो पाते हैं। प्रत्येक देशवासी को सेना के वीर जवानों के साहस का सम्मान करना चाहिए। जिला मंत्री अंकित राठौर ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। देवभूमि मूकबधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों का सदैव ऋणी रहेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में हर्षित शर्मा,  विशाल अग्रवाल, दीपक पन्त, विवेक केशवानी, राजेश जगतियानी, देव शर्मा, अतुल राठौर, ऋषभ, आदि मौजूद रहे।

नशे के खिलाफ मुहिम को जारी रखेगा युवा विचार जागृति मंच

16.02.2022

युवा जागृति विचार मंच के सदस्यों ने युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए उनके द्वारा शुरू की गयी मुहिम को चुनाव में उठाने के लिए राजनैतिक दलों का आभार जताया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंच के सदस्यों ने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी नशे के खिलाफ शुरू की गयी को जारी रखा जाएगा। मुहिम का पूरे जिले में विस्तार किया जाएगा। मंच के सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान को राजनैतिक दलों और शहर के लोगों ने स्वीकार किया। राजनैतिक दलों ने मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया। नशे से युवा वर्ग को बचाने के लिए नई सरकार को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं और परिवार जनों को समुचित चिकित्सा एवं परामर्श की आवश्यकता है। इसके लिए चिकित्सकों एवं चिकित्सकों के संगठनों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना चाहिए। मंच के सदस्यों ने कहा कि नशे के संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के कारण वे नशा व्यापारियों के निशाने पर हैं। लेकिन संकल्प के तहत अभियान को निरंतर जारी रखेंगे। पत्रकारों के सवालों जवाब में मंच के सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। अभियान 2018 से निरंतर चल रहा है। इसमें सभी राजनैतिक दलों से जुड़े युवा शामिल हैं। छात्र-छात्राएं भी इससे जुड़े हैं। प्रैसवार्ता मं प्रवणी शर्मा, विकास प्रधान, दीपक गौनियाल, मनीष चौहान, हिमांशु राजपूत, विवेक कौशिक, प्रेम राजपूत, अंकित, तरूण, राजेश शर्मा, रजत त्रिपाठी,  निखिल भारद्वाज, दुर्गेश वर्मा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूं या फिर घर बैठ सकता हूं :  हरीश रावत

16.02.2022

मतदान के अगले ही दिन आत्मविश्वास से भरे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूं या फिर घर बैठ सकता हूं। उनके इस बयान ने एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही है। चुनाव से पूर्व हरदा कई बार स्वयं को सीएम चेहरा घोषित कर चुके हैं। कई बार आलाकमान भी इससे असहज हो चुका है। अब मतदान के बाद एक बार फिर से हरदा ने वही राग छेड़ दिया है।
मंगलवार को लालकुआं से प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि जनता का जनादेश मिलेगा तो वह सेवा को तत्पर हैं। उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर आपकी क्या राय है। तो हरदा अपने खास अंदाज में बोले, हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या फिर घर पर बैठ सकता है। इसके अलावा मेरे पास तीसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है।मैं अपनी सोच का उत्तराखंड बनाऊंगा। जिसमे सभी सहयोगियों की सोच को समायोजित करूंगा। मैं पद के लिए अपनी सोच से समझौता नहीं कर सकता। न ही उसे छोड़ कर कुछ और काम कर सकता हूं। हरदा ने इस बयान से शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।
इससे पहले भी ऐसी बयानबाजी कर चुके हरदा
विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले 22 दिसंबर को हरीश रावत ने बड़ा धमाका किया था। इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेते हुए संकेतों में धमकी दे डाली कि इसी तरह का रुख रहा तो वह राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। उधर, रावत के मीडिया सलाहकार व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भाजपा का एजेंट कहकर आग में और घी डाल दिया था।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler