Home Blog Page 597

सुनिश्चितता के साथ होना चाहिए धर्म संसद का आयोजन: राजगुरू स्वामी संतोषानंद

17.02.2022

महात्मा गांधी जैसे महापुरूषों पर अभद्र टिप्पणी अशोभनीय
हरिद्वार।  महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि धर्म संसद सनातन धर्म की एक ऐसी व्यवस्था है। जो सनातन धर्म पर किसी भी प्रकार के आक्रमण या ऐसी कोई विकृति जिससे समाज, संस्कृति, सभ्यता को हानि पहुंचे की स्थिति में धर्म संसद का आयोजन किया जाता है। लेकिन वर्तमान में कोई भी धर्म का संसद का चयन कर लेता है और समाज को गुमराह भी करता है। उन्होंने कहा कि धर्म संसद का आयोजन सुनिश्चितता के साथ होना चाहिए। धर्म विशेष या व्यक्ति विशेष से इसका कोई लेना देना नहीं होता है। यदि सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया जाता है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इससे कोई विवाद उत्पन्न ना हो। लेकिन अंतिम रूप से इसके उद्देश्य और प्रेरणा का निर्धारण समाज करता है। धर्म संसद में महात्मा गांधी पर की गयी टिप्पणी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऐसा किया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। देश के विभाजन के समय विपत्ती काल में महात्मा गांधी ने किसी काल और परिस्थितियों में निर्णय लिया। यह उस समय की बात है। वर्तमान समय में इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन चलाया, दाण्डी यात्रा की, विदेशी वस्त्रों की होली जलायी और समाज को अहिंसा का संदेश दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान आज भी प्रासंगिक है।

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

17.02.2022

माघ पूर्णिमा पर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। स्नान के लिए तड़के से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचने लगे थे। बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। स्नान को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए थे। स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्ध्य दिया और परिवारों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और दान पुण्य किया। स्नान के पश्चात श्रद्धालु पौराणिक मनसा देवी, चण्डी देवी, मायादेवी आदि मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे। स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुुंचने से हरकी पैड़ी व आसपास बाजारों में खूब चहल पहल रही। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे में भी भीड़ भाड़ रही।
तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माघ मास की पूर्णिमा पर श्रीहरि स्वयं गंगा में वास करते हैं। इसलिए देश भर से हिंदू धर्मावलम्बी गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

संत रविदास ने दिया समाज को समरसता का संदेश: राजबीर सिंह चौहान

17.02.2022

रविदास जयंती के अवसर पर जगजीतपुर स्थित रविदास मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए रानीपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने संत शिरोमणी रविदास को नमन करते हुए कहा कि तत्कालीन समाज में व्याप्त जाति व वर्ण के आधार पर भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए संत रविदास ने समाज को समरसता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में भाईचार विकसित करने में सहयोग करना चाहिए। जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहा कि संत रविदास का मानना था कि यदि मन पवित्र होगा तो ईश्वर अपने आप मिल जाएंगे। इसलिए मन को पवित्र बनाए रखें। संसार को निष्काम भक्ति का मार्ग दिखाने वाले संत शिरोमणि रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। संत रविदास ने समाज में फैली भेदभाव जैसी बुराइयों को दूर करने में अहम योगदान किया। समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि और धर्म की भेद भावना से ऊपर उठकर संसार को भक्ति का मार्ग दिखाने वाले संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी को आदर्श समाज निर्माण में सहयोग करना चाहिए। पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास का मानना था कि जन्म जाति आधारित वर्ण व्यवस्था को नकारते हुए सिर्फ इंसानियत को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। यही संदेश संत रविदास अपने जीवन काल में देते रहे हैं, हमें उनका अनुसरण करते हुए ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर देवेश बर्मन, उमेश, अजीत कुमार, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश सेमवाल, अमित कुमार, सरवन सिंह, संजीत, मोनू, बसंत, महेश चंद, सार्थक, रवि, बलराम, संजय आदि सहित बड़ी संख्या में जगजीतपुर ग्रामवासी मौजूद रहे।

रविदास जयंती पर संत शिरोमणी गुरू रविदास सभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

17.02.2022

संत शिरोमणी गुरु रविदास ने समाज को नई दिशा दी-आदेश चौहान
हरिद्वार।  धर्मनगरी में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा की ओर से जगजीतपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ रानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने किया। बैण्ड बाजों व भव्य झांकियों के साथ अंबेडकर पार्क से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा निरंजनी अखाड़ा चौक, हल्दौर देवता मंदिर, शिवपुरी कॉलोनी, पीठ बाजार होते हुए रविदास मंदिर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास ने समाज को नई दिशा दी। सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ मानवता की भलाई का संदेश दिया। सभी को संत गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपनी तपस्या के बल पर समाज का उद्धार किया। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा है कि संत रविदास ने कुरीतियों व अंधविश्वास को दूर कर समाज को सही दिशा दिखाई। सभी को संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव के अवसर पर समाज में फैली छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों हो खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान जगजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ शोभायात्रा मे डटे रहे। शोभायात्रा में पार्षद विकास कुमार, पार्षद नागेंद्र राणा, अमित, सनी, उमेश, कमल राजपूत, जितेंद्र, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, रविंद्र कुमार, मुकेश, पुलकित, रवि कुमार, प्रवीण दास, राहुल धर्मवीर, पंकज राज, विक्की बाबा, जसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

17.02.2022

चुनाव प्रचार की गहमागहमी और मतदान संपन्न होने के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में सहयोग किया। चुनाव प्रचार और मतदान की रणनीति बनाने के साथ प्रत्येक स्तर पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का सहयोग उन्हें मिला उससे वे सभी के आभारी हैं। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर संघर्ष किया और मतदाताओं तक कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाने में कामयाब रहे। विपक्षी दल द्वारा उनके प्रचार में व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह ने उनके प्रयासों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से उन्हें प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिला। उन्हे पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के सार्थक परिणाम आएंगे। यदि वे निर्वाचित हुए तो धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप शहर का विकास किया जाएगा। युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करने के साथ व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। शहर को नशा मुक्त रोजगार युक्त बनाना उनका संकल्प है। इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, नितिन तेश्वर, नीरव साहू, ठाकुर रतन सिंह, संदीप गौड़, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, एडवोकेट फुरकान अली, नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, अनीस पीरजी, रफी खान, सरफराज गौड़, गफ्फार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन, संतोष चौहान, विमला पाण्डेय, संजय शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, विपिन पेवल, दीपक जखमोला, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन यादव, आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, छम्मा ठेकेदार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

17.02.2022

धार्मिक अनुष्ठानों से होता है नई ऊर्जा का संचार: स्वामी संतोषानंद महाराज
हरिद्वार।  महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और विष्णु महायज्ञ के आयोजन से जो सकारात्मक धर्म संदेश समाज में प्रसारित होता है। उससे भावी पीढ़ी में धर्म के प्रति जागृति की भावना पैदा होती है। भारतमाता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में आयोजित विष्णु महायज्ञ से पूर्व महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई और विश्व कल्याण की कामना के साथ विष्णु महायज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर राजगुरु संतोषानंद महाराज ने कहा कि संतों का कार्य समाज में सद्भाव का वातावरण बनाकर सन्मार्ग की प्रेरणा देना होता है और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। देवभूमि हरिद्वार मैं आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ से समस्त जगत में प्रेम एवं सद्भावना का संचार होगा और कोरोना महामारी का प्रभाव जल्द से जल्द खत्म होगा। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति कृतज्ञता और संस्कृति के प्रति समर्पण यही भाव संसार में सनातन धर्म को महान बनाता है। गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से पूरे विश्व में भारत को एक विशेष स्थान प्रदान करती है। राजगुरु संतोषानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति भारतीय संस्कृति पर हावी हो रही है। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागृत करना होगा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु एक दूसरे का अधिक से अधिक सहयोग करना होगा। ताकि आने वाली भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति और धर्म की भलीभांति पहचान सके और उनमें अपने देश और धर्म के प्रति त्याग एवं समर्पण की भावना समाहित हो सके। इस अवसर पर पंकज भाटी, कविता, राज डण्डोतिया, आशा देवी, राधे श्याम शर्मा हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, आके पाण्डे, रामलखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविन्द्र भट्ट, आनन्द सिह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, जगतगुरू आनन्देश्वर महाराज, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डण्डोतिया आदि सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

समान नागरिक संहिता का मतलब पूरे देश में एक समान कानून लागू करने से है: मिगलानी

17.02.2022

भारतीय जागरूकता समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर समान नागरिकता कानून पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बैठक में समान नागरिक संहिता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि समान नागरिक संहिता का मतलब पूरे देश में एक समान कानून लागू करने से है। कहने का अर्थ है कि देश में रहने वाले किसी भी धर्म, जाति और समुदाय के व्यक्ति के लिए एक समान कानून होना। दूसरे शब्दों में कहें तो यूनिफॉर्म सिविल कोड एक धर्मनिरपेक्ष कानून की तरह है, जो सभी धर्म के लोगों के लिए समान है और किसी भी धर्म या जाति के पर्सलन लॉ से ऊपर है। फिलहाल देश में मुस्लिम, ईसाई और पारसी समुदाय के अपने कानून हैं, तो हिंदू सिविल लॉ के अलग। अलग-अलग धर्मों के अलग कानून से न्यायपालिका पर बोझ पड़ता है। समान नागरिक संहिता लागू होने से इस परेशानी से निजात मिलेगी और अदालतों में वर्षों से लंबित पड़े मामलों के फैसले जल्द होंगे। शादी, तलाक, गोद लेना और जायदाद के बंटवारे में सबके लिए एक जैसा कानून होगा फिर चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों न हो। समान संहिता लागू होने के बाद विवाह, विरासत और उत्तराधिकार सहित विभिन्न मुद्दों से संबंधित जटिल कानून सरल बन जाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप समान नागरिक कानून सभी नागरिकों पर लागू होंगे। चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि समान नागरिक संहिता को लागू किया जाता है तो वर्तमान में मौजूद सभी व्यक्तिगत कानून समाप्त हो जाएंगे। जिससे उन कानूनों में मौजूद लैंगिक पक्षपात की समस्या से भी निपटा जा सकेगा। इसके अलावा, इस कानून से संवेदनशील वर्ग को संरक्षण मिलेगा और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को बल मिलेगा। एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि अमेरिका, आयरलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, तुर्की, इंडोनेशिया, सूडान और इजिप्ट जैसे कई देश हैं, जिन्होंने समान नागरिक संहिता को लागू किया है। बैठक में नितिन गौतम, विकास प्रधान, विनय अरोड़ा, सचिन्द्र शाह, भानु राठी, विनायक गॉर्ड, शिवानी गॉर्ड, पूजा शर्मा, ललित मिगलानी, विक्रम सिद्धू आदि उपस्थित रहे।

श्री गुरू रविदास लीला समिति के संयोजन में धूमधाम से मनायी गयी रविदास जयंती

17.02.2022

श्री गुरू रविदास लीला समिति के संयोजन में संत शिरोमणी रविदास महाराज की जयंती एवं रविदास लीला समिति का 63वां वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत रविदास की जीवन लीलाओं का मंचन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनकी शिक्षाओं को अनुसरण करने का संकल्प लिया। लीला मंचन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री ) मुकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि राजबीर सिंह कटारिया श्री गुरु रविदास लीला समिति के अध्यक्ष एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल प्रधान नं संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। विशिष्ठ अतिथी राजबीर सिंह कटारिया व श्याममल प्रधान ने कहा कि संत रविदास ने जीवन पर्यन्त समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। निष्काम भक्ति का संदेश देने वाली संत रविदास की शिक्षाओं का जीवन में अनुसरण करते हुए आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग दें। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र कटारिया, मोदीमल तेग्वाल, विजयपाल सिंह, अशोक पोस्टमैन, जगदीश दाबडे, दुष्यंत कुमार, दाताराम, रमेश कटारिया आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संयोजक रमेश भूषण, सह संयोजक राजेंद्र पटेल, उप प्रधान सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष राजन कुमार, मंत्री विनोद कुमार, स्टोर कीपर गोपाल सिंह, अरविन्द नौटियाल, शिवपाल रवि, राजेंद्र लाम्बा, पवन दबोड़िये, रक्षक लाम्बा आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।

धूमधाम से मनाई गई  संत रविदास जयंती

17.02.2022

आदर्श कॉलोनी में संत रविदास मंदिर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रांगण में युवाओं से संत रविदा के चित्र पर माल्यार्पण किया और प्रसाद वितरित किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने भी समर्थकों के साथ संत रविदास की आराधना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि रविदास का जन्म 1398 में हुआ था और उनकी मृत्यु 1518 में हुई। उनका जन्म काशी (बनारस) में चर्मकार परिवार में हुआ था। वह काव्य का आधार मानवीय करुणा और समता की विचारधारा के रहे। एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं। उन्होंने समाज से छुआछूत जैसी भावना और कुरीतियों का विरोध कर मानवता का पाठ पढ़ाया। उनका मानना था कि कर्म व मानवता ही इंसानियत की पहचान होती है। इस मौके रंजीत सागर,अमित कक्कड़,लवकेश सागर,सुनील कुमार,करतार सिंह,सोनू सागर आदि मौजूद रहे।

पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू को दी श्रद्धांजलि

17.02.2022

पंजाबी गायक और अभिनेता दीप सिद्धू के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बुधवार की सायं मुख्य चौक पर दीपसिद्धू को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां दो मिनट का मौन रखा। दीपसिद्धू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। वक्ताओं ने हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसा या साजिश इसका पता लगाया जाना चाहिये। यहां सतवंत सिंह बागी, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler