Home Blog Page 567

गौरैया के संरक्षण संवर्द्धन के लिए आगे आएं: पूनम सौरियाल

गौरैया दिवस पर विलुप्त होती गौरैया को बचाने की अपील करते हुए पक्षी प्रेमी पूनम सौरियाल ने कहा कि वर्तमान दौर में देखा जा रहा है कि गौरैया लगातार कम होती जा रही है। जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कीटनाशक के अधिक प्रयोग के साथ वातावरण में परिवर्तन आदि कारणों से पक्षियों की जनसंख्या पर बहुत प्रभाव पड़ा है। यह एक विचारणीय प्रश्न है और सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए। बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के साथ पक्षीयों के लिए भी नुकसानदायक सिद्ध हो रहा है। गौरैया को बचाने के लिए वनविभाग को नीति बनाकर काम करना चाहिए। साथ ही आमजन को भी गौरैया संरक्षण में योगदान करना चाहिए। इसके लिए सभी को अपने घरों की छतों पर गौरैया लिए दाना और पानी उचित स्थानों पर रखकर उन्हें जीवित रखने का अथक प्रयास करना चाहिए। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए भी सहयोग करते हुए अपने आसपास पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। स्कूल कालेजों, सरकारी दफ्तरों में गौरैया के निवास के लिए घोंसले स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही गौरैया व अन्य पक्षियों को बचाया जा सकता है।

जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है: महंत निर्मलदास

मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में जारी जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण अभियान के तहत भूपतवाला स्थित श्री स्वामीनारायण आश्रम में 2100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री की किट बाटी गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है और संत महापुरुष अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को यही संदेश देते आ रहे हैं। प्रत्येक निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने सामर्थ्य अनुसार आगे आना चाहिए और हर जरूरतमंद की मदद समय-समय पर करते रहना चाहिए। मिलजुल कर ही एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट समय-समय पर जरूरतमंदों को राशन, वस्त्र, कंबल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है और आगे भी यह अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा। माता अमृतानंदमई मठ के स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि जो भी व्यक्ति निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है। वह पुण्य का भागी बनता है और उसके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है। जीवन में हमेशा उन्नति उस व्यक्ति को मिलती है जो अपने जीवन काल में दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहें। मानव जीवन हमें परोपकार का संदेश देता है। जिसका पालन सभी को करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के नेता नितिन गौतम ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही मानव सेवा को समर्पित रहता है। कोरोना काल में भी संत समाज ने बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई और जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज के अथक प्रयास से हरिद्वार से पूरे विश्व को एक सकारात्मक संदेश जाता है। धर्मनगरी के लोग संतों के आशीर्वाद से सकुशल रहे और सबके घर में सुख समृद्धि का वास हो। यही सब की कामना है। इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप दास शास्त्री, विकास प्रधान, मोहनलाल, गोवर्धन जोशी, धीरज पचभैया, धीरज शर्मा, अशोक गुप्ता, घनश्याम मिश्रा भी उपस्थित रहे।

नम आंखों से दी दरोगा को विदाई

युवक को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले काठगोदाम चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इससे पूर्व एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए। पुलिसकमियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मूल रूप से बरेली, हाल विजयनगर नई बस्ती काशीपुर निवासी अमर पाल सिंह (34) पुत्र लालमन नैनीताल जिले के काठगोदाम चौकी में इंचार्ज थे। शनिवार शाम काठगोदाम में विकास प्राधिकरण का संविदाकर्मी दीपक कोरंगा बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा। चौकी इंचार्ज अमरपाल यादव, पुलिस का तैराक प्रताप गड़िया उसे बचाने के लिए बैराज में कूदे। गोताखोर ने दीपक को तो निकाल लिया, लेकिन दरोगा अमरपाल भंवर में फंस गए। पुलिसकर्मी उन्हें निकाल कर अस्पताल ले गये। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, रविवार को दरोगा अमरपाल का पार्थिव शरीर पुलिस वाहन से उनके घर लाया गया। यहां नम आंखों से कॉलोनीवासियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने यहां पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। एसपी चंद्र मोहन सिंह, सीओ अमित कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, रामनगर कोतवाल अरुण सैनी, काठगोदाम एसओ प्रमोद शाह ने मृतक दरोगा के अर्थी को कंधा दिया। एसएसपी ने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बधाया। दरोगा के बड़े भाई ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

चोरी के सामान के साथ तीन दबोचे

किराना की दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी तोताराम पुत्र रामप्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि बीती 18 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार की सुबह आईटीआई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पैगा बॉर्डर के पास स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे खंडहर से तीन चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद कैफ पुत्र हनीफ, भूरा पुत्र खुर्शीद, साहिल पुत्र गुलाम नबी निवासी गण ग्राम पैगा बताया। उनके कब्जे से चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है‌। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल जोशी, एसआई विजय सिंह, एसआई संतोष रौडियाल, बबलू गोस्वामी, महेश रोकली आदि शामिल रहे।

धूमधाम से मनाया गया दूसरी गढ़वाल राइफल का स्थापना दिवस

दूसरी गढ़वाल राइफल्स का 121वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित किया। गढ़ी कैंट स्थित गढ़वाल राइफल्स यूनिट में स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी सेना की ओर से ऐसे आयोजनों के आमंत्रित किया जाता है, वह दौड़े चले आते हैं। ऐसे आयोजन मुझे मेरे सेना के दिनों की यादों को तरो-ताजा कर देते हैं और मुझमें वही पुराना वाला जोश और जज्बा जगा देते हैं। बताया कि उनके ट्रेनर नायक अवतार सिंह भी दूसरी गढ़वाल से ही थे। कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों को उनका वाजिब सम्मान देने की परंपरा भाजपा की ओर से शुरू की गई है। अटल विहारी वाजपेयी जी की सरकार के समय से ही सरहद पर शहीद होने वाले अमर सपूतों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके परिजनों तक पहुंचाने और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की परंपरा शुरू हुई। इस मौके पर दूसरी गढ़वाल राइफल के सेवानिवृत्त अध्यक्ष सुबेदार सुरेंद्र सिंह, सचिव सुभाष नौडियाल, संरक्षक कर्नल डीपीएस कठैत, मेजर रधुनंदन करणवाल, कैप्टन राम सिंह रावत, 12वीं गढ़वाल राइफल के कमान अधिकारी कर्नल एसके महापात्रा आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया

जिला क्षय रोग विभाग टिहरी और हिमालयन जन जागृति समिति के संयुक्त तत्वाधान में देवप्रयाग में एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को एड्स से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी।
देवप्रयाग बस अड्डे पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया। समाज में एड्स को लेकर बनी भ्रांतियां दूर करते हुये कलाकारों ने कहा कि एड्स से संक्रमित व्यक्ति की मौजूदगी से कोई अन्य को यह रोग नहीं होता,और न ही मच्छर से कोई एड्स फैलता है। उन्होंने लोगों से एड्स पीडि़तों से किसी प्रकार का भेदभाव अनुचित है। नुक्कड़ नाटक निर्देशक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गढ़वाल विवि श्रीनगर अंकित उछोली ने कहा उचित उपचार की कमी के कारण एड्स को पहले जानलेवा माना जाता था, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और एआरटीसी दवा की शुरुआत तथा उचित देखभाल की सहायता से एड्स संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है। रुद्रा हिमालयन जन जागृति समिति के निदेशक नितेश नेगी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जिला क्षय रोग विभाग द्वारा एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समाज में इस रोग को लेकर बनी गलत धारणाओं को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है। कलाकारों ने रोचक तरीके से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स से जुड़ी जानकारियां दी गई, जिससे आम लोगों में एड्स को लेकर बनी भ्रांतियां भी दूर हो सके। मौके पर शेखर नेगी, अभिषेक सेमवाल, वीरेंद्र वर्मा, समर वीर, रितिक नेगी, क्षितिज चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद थे।

राज्यपाल ने दिलाई प्रोटैम स्पीकर की शपथ

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज प्रातः 10:00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य श्री बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव श्री आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे |

पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

होलिका दहन को लेकर हुए बवाल को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर  ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से  घायल हो गया। महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मामला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए 17 मील पुलिस चौकी के अंतर्गत सरपूरा गांव का है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की रात को गांव में होलिका दहन होना था। लेकिन विवाद के चलते होलिका दहन नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन कराया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की। तो अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से पथराव कर दिया। जिसके बाद अधिकतर जवानों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए। इसके अलावा 31वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सिर में गहरी चोट आई है। उसे एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया गया है। पथराव में एसआई कैलाशदेव एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी कारों के अंदर से पत्थर एवं ईट बरामद हुए।
मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी जवानों को मौके पर बुला लिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें महिला आरक्षी दो कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बहुत याद आओगे: जान भी ले सकती है ये दवाईयां, हिमाचल में बनी दवाओं के सैंपल फेल

यदि आप सोच रहे हैं कि आप किसी अच्‍छे डाक्‍टर को दिखाने के बाद डाक्‍टर के द्वारा लिखी गयी दवा खाने से आप ठीक हो जाऐंगे तो आप गलत सोच रहे हैं, आप इस दवा को खाने से किसी भी साईड इफैक्‍ट का शिकार हो सकते हैं यहां तक कि आपकी जान भी जान सकती है। जी हां उत्‍तराखण्‍ड के पड़ोसी राज्‍य हिमाचल में बनने वाली कई दवाईयों के नमूने जांच में फेल हो गये हैं।
पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल और बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास समेत कई अन्‍य दवाईयों के सैंपल फेल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में फरवरी में बनी अल्सर और कोलेस्ट्रॉल समेत 10 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के एक अधिकारी समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि संगठन ने फरवरी में 1221 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें देश के अन्य राज्यों में बनी 30 दवाओं के सैंपल भी मानकों पर सही नहीं पाए गए। हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने एजेंसी संवाददाता को बताया कि प्रदेश की जिन दस दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उनमें छह दवाएं सोलन और चार दवाएं सिरमौर जिले में बनी हैं।
इनमें दर्द, उल्टी, संक्रमण, हार्ट अटैक, अल्सर, कोलेस्ट्रॉल की दवाएं शामिल हैं। सोलन जिले में सैणी माजरा स्थित थ्योन फार्मा की दर्द की दवा बोमेलेन ट्रिस्पिन रूटोसाईड, बद्दी के मखूमान माजरा स्थित अंग लाइफ साइंस की उल्टी की दवा डोमपेरिडन, बद्दी के भटोली कलां स्थित स्कॉटाडिल एडवांस रिसर्च कंपनी की संक्रमण की दवा मेरोपेन, बरोटीवाला में पुष्कर फार्मा की हार्ट अटैक से बचाव के इंजेक्शन पिनाईटोइन सोडियम, पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास, सिरमौर की एडिसन फार्मा कंपनी की अल्सर की दवा एसोमेपराजोल, पांवटा साहिब के लैबोरेट फार्मास्युटिकल की संक्रमण की दवा एंब्राक्सोल डोक्सीसाइक्लिन और बद्दी के झाड़माजरी स्थित श्री राम हेल्थ केयर कंपनी की अल्सर की दवा पेंटाप्रोजोल रजिस्टेंट के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के आठ, तेलंगाना के चार, गुजरात के तीन, पंजाब-सिक्कम-बिहार-बेंगलूर-मध्य प्रदेश का एक-एक, चेन्नई-हरियाणा-महाराष्ट्र के दो-दो सैंपल फेल हुए। एक सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया।

आग लगने से लाखों का सामान  खाक

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की बड़ी मार्केट स्थित केबी स्टूडियो में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे आसपास अफरातरफी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में लाखों की क्षति होने का अनुमान है। समाचार एजेंसी आरएनएस के मुताबिक  रुद्रपुर निवासी निखिल की पन्त विवि की बड़ी मार्केट में केबी स्टूडियो नाम शॉप है।   गुरुवार शाम को स्टूडियो बन्द कर घर चले आए। शक्रवार सुबह करीब नौ बजे स्टूडियो से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने निखिल को फोन पर सूचना दी।
सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सिडकुल पंतनगर इशम सिंह कर्मियों के साथ बड़ी मार्केट पहुंच गए।  तीन अग्निशमन वाहनों के साथ इशम सिंह आग बुझाने में जुट गए। जब तक कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक स्टूडियो में छह कैमरे, तीन कप्यूटर, तीन प्रिंटर सहित लाखों रुपये का सामान जल चुका था। अग्निशमन अधिकारी इशम ने बताया कि शाट सर्किट से आग लगी थी। निखिल ने बताया कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler