Home Blog Page 564

एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों द्वारा चौरास के मंगसू गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने इस मौके पर गांव की गलियों और मुख्य रास्ते पर सफाई की। बौद्धिक सत्र में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरसी डिमरी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए जीवन में वैज्ञानिक सोच की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने शैक्षिक योग्यता का समाज के उत्थान के लिए प्रयोग करने के लिए स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने की। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. सविता भण्डारी और डॉ. लक्ष्मण कण्डारी मौजूद रहे।

टीबी मुक्त करने के लिए जनसहयोग जरूरी: सीएमओ

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जनजागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के जिला क्षय रोग विभाग में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रमेश कुवंर ने बताया कि जिले के लिए गौरव का क्षण है कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले से कोटद्वार निवासी काजल बिष्ट का चयन राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन के रूप में किया गया। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने गोष्ठी में कहा कि किसी भी कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन बिना जनसहभागिता के संभव नहीं है। कहा कि देश को टीबी मुक्त करने हेतु जनसहयोग, जन जागरूकता अति आवश्यक है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रमेश कुवंर ने क्षय रोग के लक्षण व उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो अधिकतर फेफड़ों को प्रभावित करता है। कहा कि टीबी के लक्षणों को लेकर यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लम्बे समय से भूख न लगना, छाती में दर्द, निरन्तर बुखार ,शरीर का वजन घटना, बलगम में खून आने की शिकायत हो तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। जिसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच निशुल्क करा सकता है। कहा कि टीबी का पूरा उपचार डा्टस पद्धति से संभव है। कहा कि वर्तमान में जिले में टीबी के कुल 1127 एक्टिव केस हैं जिनका डाट्स के माध्यम से उपचार चल रहा है। इस दौरान भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के पारस प्रथम, एएनएमटीसी की छात्रा योगिता द्वितीय व कुलानन्द मुडेपी आई इंस्टीट्यूट के छात्र अपूर्व व कस्तूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.कमलेश भारती, दामोदर ममगांई, ममता पटवाल, एएनएमटीसी, नेहरू युवा केंद्र, कुलानन्द मुडेपी आई इंस्टीट्यूट के छात्रों ने हिस्सा लिया।

एनएसएस के छात्रों ने चलाया पुनाड़ में स्वच्छता अभियान

माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग का पुनाड़ स्थित पंडित ब्रह्मानंद सरस्वती शिशु मंदिर में एनएसएस शिविर चल रहा है। गुरुवार को स्वयं सेवियों ने बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें गांव के रास्ते, सम्पर्क मार्ग, विद्यालय परिसर और इसके आस-पास जल स्रोतों की सफाई की। साथ ही जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरू किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी स्वयं सेवियों के साथ अभियान में सहयोग किया। शिविर में 31 स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं जबकि इसका शनिवार को समापन होगा। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, प्रकाश वशिष्ट, रूप सिंह रावत, सरत चौधरी, सुनील बमोला, कमला गुंसाई, ज्ञानी नेगी, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

रैली निकाल किया स्वच्छता के प्रति जागरुक

पीजी कॉलेज नई टिहरी के एनएसएस स्वयं सेवियों और नमामि गंगे योजना से जुड़े छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने डाइजर स्थित पेयजल स्रोत पर सफाई अभियान चलाकर लोगों से जल स्रोतों को संरक्षित करने की भी अपील की। पीजी कॉलेज नई टिहरी का बुडोगी गांव के चवालखेत तोक में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन एनएसएस तथा नमामि गंगे से जुड़े छात्रों ने संयुक्त रूप से डाइजर से नई टिहरी बाजार तक स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकाली। नई टिहरी मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पीसी पैन्यूली ने कहा जीवन में स्वच्छता का बड़ा महत्व हैं, स्वच्छ रहकर हम कई प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने आस पास साफ-सफाई रखने को कहा। मौके पर डॉ. वीपी सेमवाल, डॉ संदीप बहुगुणा, डॉ. रजनी गुसाई, डॉ. जयेन्द्र सजवाण, डॉ. पदमा वशिष्ठ, डॉ. पुष्पा पंवार, हरीश मोहन, मीनाक्षी, मणिका, काजल दिव्यांशु राणा, अनिता आदि शामिल थे।

तीन साल में जिले को क्षयरोग मुक्त कनाना लक्ष्य

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि अगले तीन वर्षो में जिले को क्षयरोग मुक्त करना लक्ष्य है। जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। चिह्निकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को एक पैसेले में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि विश्व के टीबी मरीजों में 25 प्रतिशत मरीज भारत में हैं। जिसमें मृत्य दर भी अधिक है। मरीजों से नियमित दवाएं लेनी होगी। खासी होने पर तुरंत चिकित्सालय में आना होगा। स्वास्थ विभाग क्षयरोग जागरूकता अभियान चलाएगा। चिकित्सकों, पैरामेडिकल व आशा वर्कर को प्रशिक्षण देगा। टीबी वैक्ट्रीयल बीमारी है। हवा से भी फैलती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा जिले में 386 टीबी मरीज थे। 291 का उपचार चल रहा है। इस वर्ष जनवरी से मार्च तक 82 नए चिह्नित किए गए। सरकार मुफ्त जांच और दवा दे रही है। निक्षय पोषण योजना में पांच सौ रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बैठक में वरिष्ठ क्षयरोग चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, एमओ डॉ. शिवांगी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित तिवारी, मनोज पाठक, देवकी नंदन कुनियाल आदि मौजूद थे।

क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में व्यापारियों का हंगामा

वेंडर जोन निर्धारण को बुलाई बैठक में व्यापारियों ने क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में हंगामा किया। कहा इससे व्यापारियों का नुकसान होगा। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि व्यापारी किसी भी हालत में क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी नहीं नहीं लगाने देंगे। जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने वेंडर जोन के बजाए डीएसए मैदान में लगने जा रही क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी का विरोध कर दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने कहा प्रदर्शनी शहर से बाहर लगाई जाए। महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि यह हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन है। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा मैदान से प्रदर्शनी लगी तो व्यापारी विरोध करेंगे। साथ ही मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। भारी के बाद बैठक में क्राफ्ट बाजार को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। यहां तहसीलदार नवाजिश खलीक, अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, एसआई हरीश बिष्ट, राजेश वर्मा, अमरप्रीत सिंह, जमीर अहमद, सिद्धार्थ छेत्री, दीवान सिंह, विजय कुमार रहे।
नैनताल क्राफ्ट बाजार का प्रस्ताव भारत सरकार के निर्देश पर अनुमन्य शुल्क पर पालिका प्रशासन की अनुमति से किया जा रहा है। शिल्पकारों की ओर से निर्मित कलाकृतियों को बाजार उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है। – अनुज कुमार अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल
300 नए फंड लगाने को आवेदन:  पालिका के पास 300 नए फड़ लगाने के आवेदन पहुंचे हैं। ईओ ने कहा कि वेंडर जोन में 121 फड़ कारोबारी पंजीकृत हैं। इसके अलावा 300 अन्य ने भी आवेदन किया है। पालिका के पास सीमित जगह है। इसमें रोटेशन में व्यवसाय की अनुमति दी जाएगी। तय किया एक पखवाड़े में आवश्यक सुझाव के बाद वेंडर जोन की व्यवस्था की जाएगी।

युवक की मौत से गुस्साए परिजनो का अस्पताल में हंगामा

राजधानी के एक अस्पताल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर  हंगामा किया।
मिलि जानकारी के अनुसार बल्लूपुर कैंट रोड़ स्थित सीनर्जी हॉस्पिटल मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इस पर गुस्साए परिवार ने वहां जमकर हंगामा किया।  परिवार का कहना है की 30 वर्षीय दीपक कुमार को पेट दर्द के कारण सहारनपुर से 21 मार्च सोमवार को देहरादून सीनर्जी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था।
परिवार का कहना है कि युवक अपने पैरों पर चलकर आया और आज चार दिन बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ये सुनकर परिवार के सदस्य गुस्से मे आ गये और हॉस्पिटल मे हंगामा शुरू कर दिया।मौके पर मौजूद परिवार के सदस्य सुनील ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया की युवक के मरने के बाद भी हॉस्पिटल द्वारा 60,000 रूपये की मांग की जा रही थी।लेकिन देखने मे आया है कि हॉस्पिटल कि तरफ आये गुंडे टाइप के युवा लड़को ने परिवार के लोगों के साथ धक्का मुक्की करके मारपिट की।
 उनका कहना है कि अस्पताल ने   सुरक्षा के नाम पर गुंडे पाले जा रहे हैं,यहां हॉस्पिटल कि गुंडागर्दी दिखाई दी जब बोनसर जैसे युवाओं ने पीड़ित परिवार को हॉस्पिटल से बहार धक्के देने शुरू कर दिए।मौके पर पहुंचे कैंट थाने से मौजूद राकेश शाह ने मामला शांत कराया। जबकि पीड़ित परिवार कि तरफ से थाना कैंट मे हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना कैंट से राकेश शाह ने बताया कि बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। और पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मृतक कि मौत कैसे हुई।

छात्र-छात्राओं को दी कॅरिअर की जानकारी

राजकीय हाईस्कूल गोरछा में बुधवार को छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर, गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल के बाद से ही अपने कॅरिअर के बारे में सटीक निर्णय लेने को प्रेरित किया गया।
बतौर मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज डाकपत्थर की प्राध्यापक डा. पूजा राठौर ने बताया कि छात्राओं को हाईस्कूल के बाद से ही अपने कॅरिअर के प्रति गंभीर होना चाहिए। इंटरमीडिएट कक्षाओं में छात्राओं को अपनी रुचि के विषयों का चयन करना होगा, जिससे कि उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भी सहूलियत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कई सफल महिलाओं के बारे में बताकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर, भारती प्रकाश, विक्रम सिंह, युद्धवीर सिंह राय, जगत सिंह, चेतन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से सम्मानित हुए राजीव विश्नोई

टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से नवाजे गए हैं। उन्हें यह सम्मान वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस ने दिया है। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने बताया कि बीते रोज ताज लैंड्स एंड मुंबई में वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उन्हें अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान समय-समय पर नवीन मानव संसाधन संबंधित कदम उठाए जाने को लेकर दिया गया है। इसके साथ ही कॉरपोरेशन के हितधारकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ गतिशील नेतृत्व शैली के लिए भी यह सम्मान मिला है। उनकी दूरदर्शिता और विजन को लागू करने की क्षमता को कॉरपोरेट क्षेत्र में भी समय-समय पर सराहा जाता रहा है।

राष्ट्रीय बजरंग दल का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय बजरंग दल व महिला परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता स्थानीय परिषद कार्यालय में एकत्र हुए जहां सभी कार्यकर्ताओं ने टीका लगाकर मिष्ठान वितरण किया। संगठन के कार्य की समीक्षा भी की गई तथा संगठन को मजबूत करने का प्रण लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मिंटू रस्तोगी व संचालन रोहित ठाकुर ने किया इस अवसर पर डॉ आरके महाजन, मिंटू रस्तोगी, प्रेम सिंह, अनिकेत रस्तोगी, प्रिया सक्सेना, गोपाल कश्यप, रोहित ठाकुर, कुंवर सिंह, जसपाल सिंह, विनु सैनी, चेतराम सैनी, विजय पौडे, संदीप कौर उपस्थित रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler