Home Blog Page 563

चेकिंग अभियान में 17 वाहनों का किया चालान

पुलिस एवं परिवहन विभाग ने जवाड़ी बाईपास पास पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने पर कुल 17 वाहनों का चालान किए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन किए जाने के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपील करने के साथ ही चालानात्मक कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस के स्तर से कुल 12 तथा परिवहन विभाग के स्तर से 5 चालान किए गए। इस दौरान टीम ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपने परिवार की खातिर यातायात नियमों पालन करने की अपील की। इस संयुक्त चेकिंग अभियान में टीटीओ सुन्दर लाल पाण्डे तथा निरीक्षक यातायात श्याम लाल अपने अधीनस्थ स्टाफ सहित मौजूद थे।

नेलांग और जादुंग को आबाद करने की तैयारी शुरू

भारत-तिब्बत चीन सीमा से सटे जादुंग और नेलांग के गांवों को फिर से आबाद करने के लिए उत्तरकाशी के जिला प्रशासन ने जरूरी कवायद तेज कर दी है। डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर इन गांवों को खेती व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से इन गांवों का आबाद रहना बेहद जरूरी है। जल्द ही गांवों का संयुक्त सर्वे कराया जाएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम दीक्षित ने ग्राम जादुंग व नेलांग के विस्थापित ग्रामीणों समेत आर्मी, आईटीबीपी, राजस्व, वन, उद्यान, पशुपालन, लोनिवि, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे फिर से अपने गांव को आबाद देखना चाहते हैं। गांव में खेती और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रशासन का सहयोग जरूरी है। वहीं बैठक में आईटीबीपी और आर्मी सहित विभागीय अधिकारियों ने विस्थापित ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की संस्तुति रखी। बैठक में डीएम ने आगामी 28 व 29 मार्च को ग्राम जादुंग का संयुक्त सर्वे करने और माह अप्रैल में ग्राम नेलांग का संयुक्त सर्वे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि सन् 1962 में चीन से हुये युद्ध के समय ग्राम जादुंग व नेलांग के निवासियों को सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम बगोरी व वीरपुर डुण्डा में विस्थापित किया गया था। तब से विस्थापित ग्रामीण जनपद के ग्राम बगोरी व वीरपुर डुण्डा में निवासरत हैं। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पाण्डेय, एसपी पीके राय, आईटीबीपी सेनानी अशोक सिंह बिष्ट, आर्मी से मेजर भारत यादव आदि थे।

गुमशुदा  युवक की तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ

नगर पंचायत नंदप्रयाग का एक युवक 20 मार्च से लापता है। युवक की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। युवक के घर वालों ने मंगलवार को नंदप्रयाग चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण युवक को ढूंढने में जुटे हैं। चौकी प्रभारी नंदप्रयाग जगमोहन पडियाार ने बताया धारकोट गांव निवासी विनोद तोपाल नंदप्रयाग में होटल में काम करता था। जो 20 मार्च से घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार के लोगों ने नंदप्रयाग चौकी में 22 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी और खोजबीन के दौरान अलकनंदा नदी व नंदाकनी नदी के तट पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को विनोद तोपाल के मोबाइल और कपडे़ मिले हैं। पुलिस द्वारा खोज बीन जारी है।

मार्डन रूप में निर्मित किया जाएगा जिला पुस्तकालय: डीएम

डीएम वंदना सिंह ने राजकीय जिला पुस्तकालय भवन की दशा में सुधार कर जीर्णोद्वार के निर्देश दिये है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के आवश्यक निर्देश दिये। जिससे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिल सके।
शुक्रवार को कैंप कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि भवन का जीर्णोद्वारा किए जाने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुदृढ़ किये जाने प्रस्ताव ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से शीघ्र तैयार कर लिया जाए। जिसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है, ताकि पुस्तकालय मॉर्डन पुस्तकालय के रूप में विकसीत किया जा सके। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने के दौरान जिला पुस्तकालय का संचालन स्काउट गाइड भवन में किया जायेगा। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब की चुनाव प्रक्रिया पूरी

विजयी 27 डायरेक्टरों को प्रमाण पत्र सौंपे
रुद्रपुर। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब प्रबंध कमेटी के 27 डायरेक्टर पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी जयभारत सिंह ने विजयी 27 डायरेक्टरों की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र सौंपे। मतगणना 21 सीटों के लिए हुई। जबकि छह डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रमाण मिलने के बाद नवनिर्वाचित डायरेक्टरों ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका। गुरुद्वारा परिसर में सरोंपा भेंट कर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को हुई मतगणना में प्रत्याशी व दो एजेंटों को मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति दी गई थी। शाहजहांपुर हल्का 22 में गुरमेज सिंह व कमलेश कौर को बराबर मत मिले। यहां 103 मतों में एक मत निरस्त हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 51-51 मत पड़े। पर्ची डालने पर कमलेश कौर के पक्ष में पर्ची निकली। चुनाव अधिकारी ने कमलेश कौर को डायरेक्टर घोषित किया। दिनभर गुरुद्वारा परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
यह लोग रहे मौजूद:
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम तुषार सैनी, सीओ बीएस भंडारी, तहसीलदार सुरेश बुधलाकोटी, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर से पहुंचे अजीत सिंह, उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर के प्रभारी सुखविंदर सिंह एमए।
27 हल्कों में चुने गए डायरेक्टर
तहसील जसपुर व अफजलगढ़ हल्का 1- सुखवंत सिंह (निर्विरोध)
तहसील बाजपुर हल्का 2- प्रभुशरण सिंह
तहसील हल्द्वानी हल्का 3-अमरजीत सिंह
तहसील नैनीताल, चोरगलिया हल्का 4-जसवीर सिंह (निर्विरोध)
तहसील काशीपुर व रामनगर हल्का 5- विजेंदर सिंह
तहसील गदरपुर व दिनेशपुर हल्का 6- हरवंश सिंह (निर्विरोध)
तहसील रुद्रपर हल्का 7- प्रतपाल सिंह (निर्विरोध)
बिलासपुर खास हल्का 8- गुरमुख सिंह
बिलासपुर पूर्वी हल्का 9- हरबाग सिंह
तहसील किच्छा हल्का 10- निर्मल सिंह
बहेड़ी, शीशगढ़ हल्का 11- जोगिन्दर सिंह(निर्विरोध)
बरेली शहर हल्का 12- कुलदीप सिंह पन्नू
सितारगंज दक्षिण की ओर हल्का 13-चरनजीत सिंह
सितारगंज उत्तर की ओर हल्का 14-हरभजन सिंह
अमरिया पुलिस स्टेशन हल्का 15 -पलविंदर सिंह
पुलिस स्टेशन नानकमत्ता हल्का 16 -गुरदयाल सिंह
तहसील खटीमा हल्का 17- गुरवंत सिंह
न्यूरिया मझोला हल्का 18- पलविंदर सिंह पन्नू
पीलीभीत शहर हल्का 19- प्रकाश सिंह
तहसील पूरनपुर आसाम रोड उत्तर की ओर हल्का 20- सुखदेव सिंह
तहसील पूरनपुर आसाम रोड दक्षिण की ओर हल्का 21 – भूपेंद्र सिंह
शाहजहांपुर, निगोही हल्का हल्का 22- कमलेश कौर
तहसील लखीमपुर खीरी हल्का 23-हरजिंदर सिंह
निंघासन, तिकोनिया हल्का 24-गुरबाज सिंह आजाद
बरेली लाइन पार हल्का 25 – अमरजीत सिंह (निर्विरोध)
तहसील रामपुर खास हल्का 26 – गुरसेवक सिंह
तहसील मिलक हल्का 27- गुरमीत सिंह

6.4 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलभट्टा पुलिस ने 6.4 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। बीती 23 मार्च सायं पुलभट्टा पुलिस बंगाली कॉलोनी, सिरौलीकलां रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटर साइकिल सवार को रोक कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 6.4 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने अपना नाम पूरन सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र दलवीर सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी क्षेत्र से स्मैक लाकर किच्छा, पुलभट्टा में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। गुरुवार देर शाम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मनंद मोड़ के पास एक युवक को चेकिंग के लिए रोका। उसके पास से चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस की कीमत एक लाख रुपये आंकी है। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि आरोपी की पहचान डबल सिंह राणा पुत्र स्व. दर्शन सिंह राणा, निवासी मेड, तहसील बालगंगा, घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेजा गया है। टीम में उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, हेड कांस्टेबल एसओजी योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, पंचम प्रकाश शामिल रहे।

कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा आरोपियों की जमानत निरस्त

हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में लिप्त मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत, मलिका पंत व नलवा लैब के आशीष वशिष्ठ की ओर से दायर तीन अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्रों पर एक साथ सुनवाई की। कोर्ट ने तीनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्रों को निरस्त कर दिया। कहा कि इन्होंने आपदा अधिनियम 2005 के तहत गंभीर अपराध किया है। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई की गई।  शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि आरोपियों द्वारा फर्जी टेस्टिंग की गई है, जिसके एवज में सरकार को चार करोड़ का बिल भी दिया गया है। सरकार ने इसमें से 15 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। जब टेस्टिंग के लिए सरकार ने विज्ञप्ति निकाली थी तो मैक्स सर्विसेज ने भी टेंडर डाला। विज्ञप्ति में स्पष्ट लिखा था कि वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास आईसीएमआर का सर्टिफिकेट होगा। इस पर मैक्स सर्विसेज ने शपथ पत्र देकर कहा था कि उनकी लाल चंदानी व नलवा लैब हैं, जिनको आईसीएमआर का सर्टिफिकेट मिला हुआ है। इस आधार पर इनको कुंभ में कोरोना टेस्टिंग का ठेका दिया गया।
सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि लालचंदानी लैब के सभी टेस्ट वैध थे, जबकि नलवा लैब ने टेस्ट कराने के लिए अनट्रेंड छात्रों को अधिकृत किया। टेस्ट की रिपोर्ट हरियाणा, यूपी व राजस्थान से कराई गई। जबकि जिस स्थान पर टेस्ट हुए, वहीं से रिपोर्ट अपलोड होनी थी। मैक्स व नलवा ने एक ही आईडी पर हजारों टेस्ट किए। जो टेस्ट किए गए, उनमें अधिकतर रिपोर्ट नेगेटिव अपलोड की गईं, ताकि वे पकड़ में न आ सकें। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि उसके पास कई गवाह भी हैं, जिन्होंने टेस्ट कराए ही नहीं हैं।
आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट को बताया गया कि उनके द्वारा कोई फर्जी टेस्टिंग नहीं की गई, वे तो एकमात्र सर्विस एजेंसी थे। जो टेस्ट किए गए, वे लाल चंदानी व नलवा लैब द्वारा किए गए। नलवा लैब ने एक लाख चार हजार दो सौ सत्तावन और लाल चंदानी लैब ने 13 हजार टेस्ट किए। सरकार जांच में एक भी टेस्ट फर्जी साबित नहीं कर पाई। कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के जत्थे ही जत्थे आ रहे थे, इसलिए अखाड़ों ने एक ही आईडी नंबर से टेस्ट कराए। जांच अधिकारी उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए। सरकार ने उनको अभी तक कोई भुगतान नहीं किया है। आरोपियों की तरफ से यह भी कहा गया कि वे नवंबर 2021 से जेल में हैं। जबकि कोर्ट ने पूर्व में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, उसके बाद आईओ ने धारा 467 और बढ़ा दी।
यह है याचिका
मामले के अनुसार शरत पंत, मलिका पंत व आशीष वशिष्ठ ने जमानत प्रार्थना पत्र दायर कर कहा है कि वे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण और डेटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा परीक्षण और डेटा प्रविष्टि का सारा काम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया था। इन अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षण स्टालों ने जो कुछ भी किया था, उसे अपनी मंजूरी दे दी। अगर कोई गलत कार्य कर रहा था तो कुंभ मेले के दौरान अधिकारी चुप क्यों रहे।

मेयर ने किया जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना

मेयर सुनील उनियाल गामा ने गुरुवार को विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में सारे जहां से अच्छा संस्था के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त शहरवासियों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान संस्था के संस्थापक प्रीति राजा और राजा नरसिंहमन, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, पार्षद देवेंद्र पाल मोंटी, स्वाति डोभाल, दिनेश सती, सत्येंद्र नाथ आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने किया मंत्री चंदनराम दास का स्वागत

काबीना मंत्री चंदनराम दास गुरुवार को घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने उनका स्वागत कर मिठाइयां खिलाई। इस मौके पर उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, युवा सचिव दिव्य सेठी, सदस्य गगन सेठी, सदस्य अंकुर मल्होत्रा मौजूद रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler