Home Blog Page 562

जनरल स्टोर में लगी आग, सामान राख

विकासनगर-कालसी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबाड़ी बाजार स्थित एक जनरल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से लगी कि दुकान में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक के अनुसार दुकान में करीब बारह लाख रुपये का सामान और पच्चीस हजार रुपये की नगदी रखी थी, जो आग में स्वाहा हो गयी। जानकारी के अनुसार शनिवार 26 मार्च की मध्यरात्रि को करीब सवा बारह बजे अंबाड़ी बाजार स्थित प्रेमचंद पुत्र चतराम निवासी अंबाड़ी के जनरल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने प्रेमचंद को दुकान में आग लगने की सूचना दी। प्रेमचंद और उनका परिवार मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर खोला तो आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। दुकान में रखा जनरल स्टोर का सामान, पांच फ्रीज आदि तब पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे आसपास की दुकानों और घरों तक आग पहुंचने से रोक दिया। लेकिन प्रेमचंद की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में कुछ भी नहीं बचा। प्रेमचंद के अनुसार दुकान में करीब बारह लाख रुपये का सामान और गल्ले में पच्चीस हजार रुपये की नगदी रखी थी जो आग में जल गया। कहा कि जिंदगी भर की कमाई गयी पूंजी को उसने दुकान पर लगाया था। जिससे वह अपना और परिवार का लालन पालन करता था। अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। आगे रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं रह गया है। परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आग लगने के पीछे बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांक प्रेमचंद का कहना है कि पौने ग्यारह बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। बिजली के स्विच आदि पूरी तरह से बंद कर दिये थे। कहा कि न जाने कैसे आग लगी। आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की टीम में फायर मेन फायरमैन अरुण गौड़, फायरमैन अरविंद पंवार, फायरमैन अनिल मल्ल, चालक अमित कुमार आदि शामिल रहे।

चोरी की बाइक के इंजन और पार्ट्स के साथ दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी की दुकान के पीछे खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने बाइक के इंजन और अन्य पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। शुक्रवार को सत्येंद्र पुत्र पीतांबर सिंह निवासी धूलकोट ने थाना सहसपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बाइक 11 मार्च को सेलाकुई मेन बाजार स्थित अपनी दुकान के पीछे आड़ में छुपाकर खड़ी की थी। जिसके बाद वह क्षेत्र से बाहर निकल गया। 25 मार्च को वापस लौटा तो बाइक गायब थी। इस मामले में पुलिस और एसओजी ग्रामीण ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने बाजार में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस टीम ने शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर गुलजार पुत्र सईद निवासी सभावाला और हसीन पुत्र आरिफ निवासी ग्राम झिझोडी थाना बेहट जिला सहारनपुर यूपी को सारना नदी की झाड़ियों के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल के सभी पार्ट्स, इंजन, टंकी सहित झाड़ियों से बाइक को बरामद कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हसीन की सहारनपुर यूपी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। जहां वे पार्ट्स लेकर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। एसओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस की टीम में एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, त्रेपनसिंह, एसओजी ग्रामीण मणिकांत भूषण, कांस्टेबल नवीन कोहली व जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

युवक कर रहा था चरस की तस्करी, पुलिस ने पहुंचाया जेल  

मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी में एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसके पास से 650 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक तीर्थनगरी क्षेत्र को मादक पदार्थ और शराब की तस्करी से मुक्त बनाने के लिए तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। शनिवार रात मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खारास्रोत पुलिया के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी लने पर उसके पास से चरस बरामद की गई।
इसे वह तस्करी कर मुनिकीरेती क्षेत्र में लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। थाना निरीक्षक रितेश साह ने हत्थे चढ़े नशे के सौदागर की पहचान मुन्ना मिश्रा पुत्र उदयभान निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप कराई है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

650 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी में एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसके पास से 650 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक तीर्थनगरी क्षेत्र को मादक पदार्थ और शराब की तस्करी से मुक्त बनाने के लिए तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। शनिवार रात मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खारास्रोत पुलिया के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी लने पर उसके पास से चरस बरामद की गई। इसे वह तस्करी कर मुनिकीरेती क्षेत्र में लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। थाना निरीक्षक रितेश साह ने हत्थे चढ़े नशे के सौदागर की पहचान मुन्ना मिश्रा पुत्र उदयभान निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप कराई है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विधायक पांडे ने बांटे आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि के चेक

विगत वर्ष अक्तूबर माह में आई आपदा में नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सराकार की ओर से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक अरविंद पांडे ने 220 पीड़ित किसानों को 15 लाख 85 हजार 5 सौ रुपये के चेक बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। रविवार को विधायक पांडे ने कहा भाजपा सरकार सबका विकास सबका साथ की नीति पर चल रही है। किसान देश की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के लिए समर्पित है। किसान सम्मान निधि और आपदा की स्थितियों में मुआवजे की धनराशि देने के साथ ही किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। यहां दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, सतीश चुघ, भावेश, मुकेश सिंह रहे।

किच्छा में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किच्छा में अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खेत से अफीम के 12 किलो हरे पौधे एवं दो किलो अफीम का ताजा पोस्त बरामद किया। पुलिस बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये बताई है। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी बाईपास काली मंदिर तिराहा गोस्वामी ढाबे के पीछे एक व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। अफीम की खेती की पुष्टि पर तहसीलदार मजिस्ट्रेट भुवन चंद भंडारी भी पहुंच गये। पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम असरारूल हक पुत्र नूरउल हक निवासी वार्ड 4 किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी से अफीम की खेती करने लिए आवश्यक लाइसेंस की मांग की, लेकिन आरोपी लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस ने मौके से 12 किलो अफीम के हरे पौधे एवं दो किलो ताजा अफीम पोस्त बरामद किया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बरामद माल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया है।

नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल

पौड़ी जिले के दूरस्थ थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल आने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यह प्रधानाध्यापक स्कूल में पिछले लंबे समय से तैनात हैं। कई बार प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है। थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे के हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान कुड़ेथ मनवर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। प्रधानाध्यापक महीने में गिनती के दिन ही स्कूल आते हैं, जिस दिन भी आते हैं। वह नशे में रहते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने के साथ ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जल्द ही ‌प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने कहा कि ग्राम पंचायत, सोशल मीडिया के माध्यम से थलीसैंण ब्लाक स्थित राप्रावि कुड़ेथ के प्रधानाध्यापक के नशे की हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देहरादून ने सेफ सिटी  श्रेणी के अंतर्गत में अवार्ड  जीता

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स 2022 की सेफ सिटी  श्रेणी के अंतर्गत में अवार्ड  जीता है। प्रगति मैदान दिल्ली में आज 25 मार्च  2022  को  आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में राज्य मंत्री सुक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय भारत सरकार श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा एवं सयंुक्त सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अंजू भल्ला द्वारा यह पुरस्कार जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डाॅ0 आर राजेश कुमार को प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नामंकन किया गया था, जिसके अन्तर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे अलग-अलग कार्यो का एक प्रपोजल सबमिट किया गया था। जिनमे शहर को सुरक्षित शहर बनाने के लिए दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत देहरादून शहर में लगभग 536 अलग अलग स्थानो पर कैमेरे स्थापित किये गएँ हैं, जिसके माध्यम से अब तक कुल चालान 41567 किये जा चुके है , इससे तेज वाहन  चलाने वालों पर रोक लगाई गयी है, इसके अलावा शहर में 107 स्थानो  पर एमरजेंसी कॉल बॉक्स   स्थापित किये गए हैं, 24 स्थानो पब्लिक अनोउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं, 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, सिटी एंट्री एग्जिट एवं एंट्री पॉइंट्स  पर 58 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन  कैमरे स्थापित किये गए हैं, उपरोक्त कार्यों के आधार पर देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है।
जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 डा० आर राजेश कुमार ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी को सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई पुरस्कार भी अर्जित किए हैं। पुरस्कारों से कार्यों को पहचान मिलने के साथ ही टीम में मनोबल में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि डीआईसीसीसी ( दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ) का पूर्ण उपयोग करके देहरादून सिटी को और भी अधिक सुरक्षित बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अधिकारी /कार्मिक उपस्थित रहे।

दून संस्कृति ने धूमधाम से मनाई 9 वीं वर्षगांठ

दून संस्कृति ने अपनी 9 वीं वर्षगांठ बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं पुरुषों एवं पत्रकारों को अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून की प्रथम महिला विधायक सविता कपूर मौजूद रहीं, वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एवं खादी ग्रामोद्योग से डॉ अलका पांडे बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने दीप प्रज्वलित कर की इसके इसके उपरांत डॉ रमा गोयल फाउंडर प्रेसिडेंट दून संस्कृति में बताया कि आज दून संस्कृति को 9 वर्ष हो गए हैं और दून संस्कृति ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान स्थापित किया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सविता कपूर जी ने भी दून संस्कृति के कार्यों की सराहना करते हुए कहां की उन्हें बड़ी खुशी होती है यह देख कर कि किस तरीके से महिलाएं एक दूसरे को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं और इस कहावत को पीछे छोड़ रही है कि महिलाएं महिलाओं की दुश्मन होती हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दून संस्कृति का मंच इन महिलाओं के लिए छोटा पड़ जाएगा। कार्यक्रम में कुसुम कंडवाल जी एवं पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम सजाए गए थे । इस बीच अंकिता रुचि राखी ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की वहीं दया बिष्ट एवं सरिता रानी की ओर से एक स्किट प्रस्तुत किया गया । वहीं  महिलाओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किए।
अचीवर्स अवार्ड से  सम्मानित होने वालों में
डॉ अनुभव पुंडीर, डॉक्टर अमनदीप कौर, डॉक्टर प्रीत शर्मा, कविता जोशी, राखी गुप्ता, रचना ज्योति गोयल, नमिता भारद्वाज, स्मृति हरि, सोनिया शर्मा
अचीवर अवार्ड से सम्मानित डॉ उपेंद्र कुमार कंसलटेंट फिजिशियन कार्तिक जेटली  शामिल है।

अर्नव गोयल बने वेल्हम ब्वायज स्कूल के नए कैप्टन

अर्णव गोयल दून के प्रतिष्ठित वेल्हम ब्वायज स्कूल के नए स्कूल कैप्टन चुने गए हैं। जबकि आर्यन टिबरेवाल को खेल कैप्टन और अरहम जैन को एजुकेशनल कैप्टन बनाया गया है। गुरुवार रात वेल्हम स्कूल में इस साल का छात्र अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें इन सभी को सम्मानित कर नई जिम्मेदारियां दी गईं।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि 42 इंफेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गुरबीर सिंह के स्वागत से हुई। इसके बाद प्रार्थना और भजन के बा विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले निवर्तमान स्कूल कैप्टन विराज लोहिया ने नए स्कूल कैप्टन अर्णव गोयल को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नए स्कूल कैप्टन को बैज लगाया और उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। फिर खेल कैप्टन आर्यन टिबरेवाल को पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एजुकेशनल कैप्टन अरहम जैन को शपथ दिलाई गई। इसके बाद राउंड स्क्वायर छात्र प्रतिनिधि ऋषित गर्ग,हाउस कैप्टन कार्तिक कृष्ण अग्रवाल, अर्जुन अरोड़ा, शुभंकर धूलिया और मौलिक खन्ना और चार हाउस प्रीफेक्ट्स बिक्रमबाज़ सिंह बरार, रुद्रादित्य पोखरियाल, आयुष्मान तिवारी और शिवांश अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि अच्छे निर्णय लेने वाले लीडर के रूप में खुद को विकसित करो। साथ अच्छी लीडरशिप में टाइम मैनेजमेंट का भी महत्व उन्होनें बताया।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler