Home Blog Page 561

सौ प्रतिशत रहा होली गंगेज सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम

चरित्र निर्माण में शिक्षा का विशेष महत्व:  ममता नौटियाल
हरिद्वार। होली गंगेज सीनियर सेकेंड्री स्कूल की गृह परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को जारी किया गया। कक्षा एक से आठ व 9वीं तथा 11वीं  की परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की निदेशक, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उर्त्तीण हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  विद्यालय की निदेशक श्रीमती ममता नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों व अभिभावकों के विशेष प्रयासों व मेहनत से स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा एक से आठवीं, नवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। एक अपैल से स्कूल का नया स़त्र हो रहा है। सभी छात्र अगली कक्षाओं की परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करें। ममता नौटियाल ने कहा कि शिक्षा ही छात्र-छात्राओं को कैरियर बनाने के साथ उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियोंं में भाग लेने के लिए भी बच्चों को प्रेरित करें। इससे बच्चों के शारीरिक व मानिसक विकास में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बालक बालिका का भेद किए बिना सभी को समान व बेहतर शिक्षा के अवसर दिए जाने चाहिए।

हरिद्वार आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत कर शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आए सतपाल महाराज का दीपक तालियान ने साथीयों सहित फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार आगमन पर दीपक तालियान ने प्रेमनगर आश्रम में उनसे भेंट की और सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। सतपाल महाराज को शुभकामनाएं देते हुए दीपक तालियान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए सरकार बनाने के लिए जनमत दिया। कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज के पिछले कार्यकाल व उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गठित प्रदेश सरकार में उन्हें एक बार फिर कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। दीपक तालियान ने कहा कि सतपाल महाराज सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सहयोग करेंगे। दीपक तालियान के साथ सतपाल महाराज को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में रजत भारद्वाज, सचिन डागर, मनीष चौधरी व सुखबीर सिंह भी शामिल रहे।

स्वयं सेवियों ने लिया गंगा स्वच्छता का  संकल्प

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया। विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों को गंगा स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। सोमवार को संत कबीर चौरा आश्रम में चल रहे राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत योग से हुई। सुबह स्वयंसेवियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। उसके बाद स्वयं सेवी परमार्थ निकेतन पहुंचे। जहां परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने सभी स्वयंसेवियों को गंगा स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छता रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया। मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति खंडूरी, डॉ. पारूल मिश्रा, अमित रतूड़ी, निजाम आलम, नितेश चमोली, कोमल शर्मा, सृष्टि आर्य, प्रियांशी, अनामिका, अमन, यश गर्ग, प्रीति, भोले शंकर, सपना, आकांक्षा कुमारी, स्वाति बधानी, आस्था, शिक्षा राणाकोटी, अंजलि बिष्ट, संध्या, ज्योति मौर्य, सपना आदि उपस्थित रहे।

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर

तीर्थनगरी ऋषिकेश में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पहले दिन कामकाज ठप होने से करीब 200 करोड़ का वित्तीय कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, बैंकों के निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे हड़ताली कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को ऋषिकेश की बैंक शाखाओं में सुबह से ही ताले लटके रहे। निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन से जुड़े पीएंडबी, पीएनबी, यूनियन आदि बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा के सामने एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए हरिद्वार रोड स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का दबाव बना रही है। निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ेगी। वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक हैं, जिन्हें घटाकर सरकार 6 करने की योजना बना रही है, इसका बैंक कर्मी पुरजोर विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों ने कहा कि सार्वजनिक बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार नहीं चेती तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में शाखा सचिव संजय शर्मा, दिगंबर सिंह रावत, राजकुमार, सुरेश भट्ट, पुरुषोत्तम लखेड़ा, कृष्णपाल, पवन बिष्ट, कलम सिंह अधिकारी, अनिल कुमार, रणवीर भारती, नीतीश कुमार आदि शामिल रहे।
एटीएम में उमड़ी भीड़
हड़ताली बैंकों के एटीएम में सुबह से ही पैसे निकालने वाले और जमा करने वालों की लंबी कतार रही। हरिद्वार रोड और देहरादून रोड पर पीएनबी शाखा के एटीएम समेत अन्य बैंकों के एटीएम में जरूरत का पैसा निकालने के लिए लोगों में मारामारी रही। कतार में खड़े लोगों का कहना था कि दो दिन की हड़ताल है, पहले दिन एटीएम से पैसे निकल सकते हैं। हड़ताल से दूसरे दिन तो संकट खड़ा हो जाएगा।

परिणाम घोषित होने पर मेधावियों का सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदर्शनगर में कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी ध्रुविका गुप्ता, इशिका सक्सेना, गीता पारक्षा, आध्या पोखरियाल और नीलेश कुशवाहा को सम्मानित किया गया। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदर्शनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिर ही एक ऐसी शिक्षण संस्था है, जो कि शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रही है। वार्षिक परीक्षाफल छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण आकलन होता है, इससे छात्र को जहां एक ओर अपनी मेहनत की समीक्षा करनी होती है। वहीं अध्यापकगण यह समझ पाते हैं कि संबंधित छात्र को किस विषय में कितनी मेहनत करवाई जाए। विद्यालय व्यवस्थापक दीपक तायल ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव से आज जहां युवा प्रभावित हो रहा है और पश्चिमी सभ्यता को अपनाने में लगा है। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों के माध्यम से संस्कार एवं चरित्र पर आधारित शिक्षा बच्चों को मिल रही है। इस दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा प्रथम की ध्रुविका गुप्ता, कक्षा चार की इशिका सक्सेना और गीता पारक्षा, पांचवीं की आध्या पोखरियाल, कक्षा आठ के नीलेश कुशवाहा को सूर्य किरण सोसाइटी द्वारा 4500 रुपये भेंट किए गए। मौके पर प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, हरगोपाल अग्रवाल, अलख नारायण, नवल कपूर, सीबी हटवाल, कपिल गुप्ता, गिरीश चंद, शैलेंद्र अग्रवाल, भाग सिंह आदि उपस्थित रहे।

जीआईएस तकनीक से होगा भवनकर सर्वे

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला का वर्ष 2022-23 में भवन कर के लिए होने वाला सर्वे जियोग्राफिक इंफोरमेशन सिस्टम तकनीक से होगा। इससे भवन कर को सटीक और पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी। पालिका ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित आय 13 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी की अध्यक्षता में पालिका की बोर्ड बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि 31 मार्च 2022 को पूर्व में हुए भवनकर सर्वे को पांच वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। अप्रैल माह से भवनकर निर्धारण के लिए जीआईएस तकनीकी से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से पालिका के भवनकर निर्धारण में और अधिक सुधारीकरण होगा। इसमें ड्रोन आदि उपकरणों की सहायता से यह सर्वे किया जाना है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने आगामी चार माह के भीतर उक्त सर्वे को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभासद मीनू गोडियाल, सुभाष चौहान, बिन्नो चौहान, मनोज बिष्ट, बबीता रमोला, गजेंद्र सजवाण, विरेंद्र चौहान, सुषमा नेगी, विनोद सकलानी, वंदना थलवाल, वरिष्ठ लेखालिपिक बेताल सिंह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, अवर अभियंता रूपेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
नाला गैंग बनेगा:  नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर रखने के लिए जल्द अलग से नाला गैंग का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां आए दिन नालियों, सड़कों पर इकट्ठे होने वाले मिट्टी के ढेरों को तत्काल हटाया जा सकेगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि स्वच्छता के नाम से ही इस निकाय की प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान है। कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं पर भी गंदगी आदि पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित कर्मी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेतों में आग लगी

फायर सीजन शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में अग्निकांड होने लगे हैं। शनिवार को उत्तम शुगर मिल में जमा खोई में आग लग गई थी। जिसे मौके पर पहुंचे फायर टैंकरों द्वारा घंटों मशक्कत के बाद बुझाया गया था। रविवार को ग्राम नसीरपुर के जंगल में कैनाल रोड पर मोहम्मदपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेतों में आग लग गई। आग इतनी तेजी के साथ फैली की आसपास के कई खेतों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लगभग तीस बीघा से अधिक गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली में मौजूद फायर टैंकर मौके पर पहुंचा। छोटा फायर टैंकर होने के कारण पानी कम पड़ गया। जिसके बाद गंगनहर से पानी लिया गया। उसके बाद फिर से आग बुझाने का प्रयास हुआ। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिन किसानों के खेतों में आग लगी है उनमें ऋषि पाल, रामकमार आदि बताए गए हैं जो कि ग्राम दहियाकी के रहने वाले हैं। लोगों का कहना है कि फायर सीजन के दौरान मंगलौर कोतवाली में बड़े फायर टैंकर का होना आवश्यक है। ताकी समय पड़ने पर तत्काल आग पर काबू पाया जा सके।

मजदूर गैंग ने बंद आवासों से उड़ाया था लाखों रुपये का सामान

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता मोहम्मद सुलेमान निवासी मकान नंबर 727 सती मोहल्ला ने तहरीर देकर बताया था कि 22 मार्च को परिवार के साथ घर पहुंचा था। घर के अंदर जाने पर पता चला था कि कीमती जेवरात, करीब 55 हजार रुपये, फोन व अन्य सामान चोरी था। वहीं दूसरी ओर शान मोहम्मद निवासी सती मोहल्ला के घर से लैपटॉप चोरी हुआ था। दोनों ही घटनाएं एक ही क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने खंगाले थे। जबकि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने अपनी टीम के साथ मिलकर कांवड़ पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार रात कलियर रोड से जरगाम पुत्र जावेद अली निवासी नई बस्ती थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर और दानिश पुत्र मेराज अहमद निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पुलिस ने सोने, चांदी के कीमती जेवरात, लैपटॉप और फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सोत बी चौकी क्षेत्र के दो बंद आवासों से यह सामान चोरी किया था। पुलिस टीम में कांस्टेबल रामवीर और विपिन चंद्र शामिल रहे।
दिन में मजदूरी रात को करते थे चोरी
सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि मजदूर गैंग को ऑपरेट शमीम करता है। शमीम के साथ ही दानिश और जरगाम ने मिलकर सोत बी चौकी क्षेत्र की रेकी की थी। यह गैंग दिन में मजदूरी और रात को चोरी करता है। तीनों साथ में मिलकर कलियर आए थे और रात के वक्त रुड़की आकर इन्होंने बंद आवासों की रेकी की थी। जहां इन्हें दो आवास बंद मिले और इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। गैंग लीडर शमीम के नाम पते व अन्य कई संभावित ठिकानों की जानकारी पुलिस को मिली है। जिन पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

लिंक भेजकर अठ्ठारह हजार निकाले

साइबर ठग ने एक व्यक्ति को स्कूटी बेचने का झांसा देकर खाते से अठ्ठारह हजार निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। गंगनहर कोतवाली को सुनहरा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि सोशल साइट पर एक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। स्कूटी पसंद आने पर एक नंबर पर बातचीत की थी। जिस व्यक्ति से बात हुई उसने खुद को स्कूटी का मालिक बताया था। कहा था कि फोन पर एक लिंक भेज रहा है पहले दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। लिंक ओपन करने के बाद बिजेंदर के खाते से अठ्ठारह हजार की रकम निकल गई। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। मामले को जांच साइबर सेल से कराई जाएगी।

एनएसएस स्वयं सेवकों ने ठाणा गांव में लगाई बुजुर्गों की पाठशाला

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत रविवार को स्वयं सेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाया। साथ ही बताया कि देश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक का साक्षर होना जरूरी है। ठाणा गांव पहुंचे स्वयं सेवकों ने गांव में बुर्जुर्गों और प्रौढ़ महिला, पुरुषों की पाठशाला लगाई। उन्हें अपना नाम लिखना सिखाने के साथ ही शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। बताया कि साक्षर व्यक्ति देश दुनिया की घटनाओं से परिचित रहता है। समाचार पत्र, पत्रिकाओं के माध्यम से उसे हर जानकारी मिल जाती है। समाज में घट रही घटनाओं की जानकारी ही व्यक्ति का जागरूक बनाती है। बौद्धिक सत्र के दौरान प्रध्यापक डा. संजीव कुमार शर्मा ने स्वयं सेवकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ ही पूरे समाज को भी खोखला कर देती है। नशा समाज में अपराधों को जन्म देता है। कहा कि इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। युवा ही देश का भविष्य होते हैं, ऐसे में युवाओं का दायित्व बनता है कि खुद नशे से दूर रहते हुए आसपास के समाज से भी इस बुराई को दूर करने के लिए आगे आएं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलदीप चौधरी, डा. जितेंद्र दिवाकर, अर्जुन, विनोद, नेहा, रवीना, अमृता, साक्षी, रितिका, मनीषा राणा, नमिता रावत, निधि रावत, बिंद्रा, सुनीता, आस्था, नीलम, अरविंद चौहान, रितिक वर्मा, गौरव आदि मौजूद रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler