Home Blog Page 560

पेड़ से लटका मिला लक्सर से लापता युवक का शव

लक्सर गांव का युवक घर से लापता हो गया। दो दिन तक तलाश के बावजूद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके एक घंटे बाद ही युवक का शव पीपली गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर गांव निवासी अख्तर का बेटा साजिद (26) के मोबाइल पर रविवार शाम को किसी ने कॉल की थी। कॉल रिसीव करने के बाद साजिद फोन पर बात कर पैदल ही घर से बाहर निकल गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तक भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे ही युवक की गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिश शुरू की, पीपली गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और गांव की आबादी के पास के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस साजिद के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची तो शव साजिद का निकला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि शव पेड़ पर जमीन से काफी ऊपर लटका हुआ था। इसे देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का नजर आ रहा है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी

पिरान कलियर थाना पुलिस को अंकुर सैनी पुत्र मांगेराम सैनी निवासी माजरी ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर रात करीब 10.20 पर वह रुड़की के चन्द्रपुरी स्थित एक अस्पताल से बच्चों को लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह रुड़की और मेहवड़ के बीच पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे नीचे गिर गया। उसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकालकर अंकुर पर तान दिया और पैसों की मांग करने लगा। अंकुर ने जब पैसे न होने की बात कही तो बदमाशों ने उसकी तलाशी ली। जब अंकुर की जेब में पैसे नहीं निकले तो बदमाश उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

सीएम धामी ने किया सदन में 21 हजार 116 करोड़ का लेखानुदान पेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के पटल पर 21 हजार 116 करोड़ 81 लाख का लेखानुदान पेश किया। इस लेखानुदान में सरकार के चार महीने के खर्च की व्यवस्था की गई है। 16 हजार सात करोड़ राजस्व मद जबकि पांच हजार 109 करोड़ पूंजीगत मद में रखे गए हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल के बजट अभिभाषण के बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर लेखानुदान पेश किया। लेखानुदान में राज्य के जरूरी खर्चों के साथ ही कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। सदन में लेखानुदान पेश होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वित्त विभाग ने वर्ष 2022 -23 के लिए कुल 62 हजार 468 करोड़ 50 लाख का बजट प्रस्ताव तैयार किया था।
जिसके पहले चार महीनों अप्रैल से जुलाई तक के लिए 21 हजार 116 करोड़ 81 लाख का लेखानुदान सदन के पटल पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लेखानुदान सरकार के जरूरी खर्चों का बजट है और आगे के महीनों के लिए बजट अगले सत्र में पेश किया जाएगा।
बुधवार(आज) को पास होगा लेखानुदान:  विधानसभा में मंगलवार को लेखानुदान रखे जाने के बाद बुधवार को इसे पारित किया जाएगा। इससे एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के पास खर्च के लिए बजट की व्यवस्था हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस बात के संकेत दिए कि बुधवार को ही सदन में लेखानुदान पास किया जाएगा। इससे बुधवार को ही सदन की कार्यवाही समाप्त होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों के वेतन, भत्तों के लिए 8025 करोड़
लेखानुदान में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और अन्य लाभ के लिए 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋणों के भुगतान के लिए 1563 करोड़ जबकि ब्याज भुगतान के लिए 2256 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बजट में केंद्र पोषित योजनाओं के लिए 3715 करोड़ जबकि बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए 593 करोड़ की व्यवस्था की गई है। नाबार्ड के तहत राज्य में चल रही योजनाओं के लिए लेखानुदान में 270 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

पाँचवी निर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र का हुआ आगाज

सीमांत क्षेत्रों में पूर्व सैनिक-युवाओं को बसाएंगे, धामी सरकार ने बताया 5 साल का पूरा प्लान
देहरादून। राज्य की पाँचवी निर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र का आगाज हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने अभिभाषण में सरकार की आठ शीर्ष प्राथमिकताओं को सदन के समक्ष रखा। अपराह्न तीन बजे राज्यपाल के अभिभाषण के पाठ के साथ ही सत्र की कार्यवाही विधिवत रूप से शुरू हो गई।
सुबह राष्ट्रीय गान के साथ सदन की कार्यवाही की शुरूआत हुई। राज्यपाल ने 55 मिनट के धाराप्रवाह अभिभाषण में विस्तार से सरकार की उपलब्धियों को सदन में रखा। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, बुनियादी ढांचे के विकास समेत 43 विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने बारी बारी से सरकार के कामकाज की जानकारी दी।  साथ ही उन्होंने सरकार की भावी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से रोशनी डाली।
इस दौरान विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, नेता सदन पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, चंदनराम दास, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस से निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, आदेश चौहान, हरीश धामी समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहे।
सरकार की प्राथमिकताएं
1। हिम प्रहरी योजना: सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पलायन की वजह से खाली हो रहे सीमांत क्षेत्रों में दोबारा बसावट विकसित की जाएंगी।
2। सीएम किसान प्रोत्साहन निधि:
पीएम किसान योजना के तहत इस वक्त किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य के नौ लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ् मिल रहा है। इस योजना की तर्ज पर राज्य सरकार भी योजना शुरू करेगी।
3। आर्गनिक्स ब्रांड: राज्य तेजी से आर्गनिक स्टेट के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य के उत्पादों को अखिल भारतीय बाजार तैयार करने के लिए सरकार उत्तराखंड आर्गनिक्स ब्रांड विकसित करेगी।
4। मानसखंड मंदिर माला मिशन:
चारधाम सर्किट में आने वाले  सभी मंदिर और गुरुद्वारों में बुनियादी सुविधाओं और परिवहन सेवाओं को विस्तार किया जाएगा। गढ़वाल के चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊँ के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाया जाएगा।
5। मिशन मायापुरी: हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में  उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
6। महिला सहायता कोष: राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। नए व्यावसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता को विशेष कोष बनाया जाएगा।
7। सुदृढ़ संचार सेवाएं: राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5जी मोबाइल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
8। पर्वतमाला योजना: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क के निर्माण के लिए पर्वत माला परियोजना शुरू की जाएगी।

आइये, हम सब प्रयास करेंगे कि उत्तराखंड का हर एक निवासी चिरंजीवी बने। हर महिला के सपनों को उडान मिले। युवाओं को रोजगार का संबल मिले। हम सब मिलकर आगे बढ़ते उत्तराखंड को उत्तरोत्तर आगे लेकर जाएं।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(रि), राज्यपाल ।

नैनी झील में युवक का शव मिलने से सनसनी

नैनी झील में डाँठ के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक युवक राजस्थान का बताया जा  रहा।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी झील के तल्लीताल डाँठ क्षेत्र में आज प्रातः सात बजे  स्थानीय लोगों को शव दिखा। उन्होंने  तत्काल इसकी सूचना  पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव झील से बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली।
तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। इसी मोबाइल के सिम के आधार पर पता चला कि युवक राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और उसका नाम संजय है। स्वजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति घर से भागकर नैनीताल आया था। पुलिस द्वारा स्वजनों को सूचना दे दी गयी है , वहीँ  शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्वयंसेवियों ने किया ठाणा गावों में पौधरोपण

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ग्राम ठाणा में पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गांव में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण साथ-साथ गांव वासियों को पर्यावरण के महत्व को समझाया।
महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने ग्राम ठाणा में सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य किया। जिसमें ग्रामीणों ने विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध कराई। शिविर के तृतीय सत्र में शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सुमेर चंद के ने शिक्षा और समाज विषय पर स्वयंसेवकों को व्याख्यान दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने कहा कि ग्राम स्तर से एकत्रित आंकड़े वास्तव में मौलिक समंक होते हैं। जिससे वास्तविक तस्वीर सामने आती है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुनीता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. संजीव शर्मा , डॉ. सीमा पुंडीर, शफीक ,रोशन, अंजली, अंकुर, अर्जुन, विनोद, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, निकिता, पुनीता, प्रियंका, उदय, विशाल , राज, अभिषेक ,मंजीता, गौरव अंकित, संगीता, महक, अर्चना, निधि, निकिता, नमिता, अरविंद चौहान, रितिका, पुनीता, आदि स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों में अजवीर, अर्जुन दत्त जोशी, सालक राम जोशी, अजय, श्रीचंद जोशी, वीरेंद्र जोशी, मोहर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट ने इक्कतीस सौ परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री

मानव सेवा ही ईश्वर पूजा के समान है:  महंत निर्मलदास
हरिद्वार। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट की और से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए चलाया जा रहा खाद्य सामग्री वितरण अभियान निरंतर जारी है। सोमवार को कनखल स्थित रामलीला ग्राउंड में इक्कतीस सौ लोगों को खाद्य सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार की मदद करना ही मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट का मूल उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए खाद्व सामग्री वितरण अभियान शुरू किया गया है। महंत निर्मलदास महाराज  कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को मानव सेवा करने का संदेश दिया गया है। सेवा के इस संदेश का अनुसरण करते हुए जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। सभी को मानव सेवा करते हुए जरूरतमंदों का ख्याल रखना चाहिए और अपने आसपास रहने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की आवश्यकता को पूरा करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में समरसता का भाव पैदा होता है। परमार्थ के लिए जीवन जीने वाले संत महापुरुष सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को परोपकार की प्रेरणा प्रदान करते हैं। सभी को अपने बच्चों और परिवारों के लिए सुसंस्कारों को अर्जित करना चाहिए। जिससे कि प्रत्येक परिवार और व्यक्ति में सेवा का भाव उत्पन्न हो और एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। स्वामी प्रकाशानंद महाराज एवं विश्व हिंदू परिषद के नेता नितिन गौतम ने कहा कि कोरोना काल में भी संत महापुरुषों ने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों को कच्चा राशन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया और कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने में सरकार का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि महंत निर्मल दास महाराज युवा संत हैं। जो मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। ट्रस्ट के माध्यम से उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है। सभी को मिलजुल कर समय-समय पर अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। यही मानव धर्म है और यही जीवन का मूल अर्थ है। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने भी महंत निर्मलदास महाराज द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना करते हुए सभी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान महंत धर्मदास महाराज, विकास प्रधान, मधुर मोहन शर्मा, जगदीश अत्री, शैलेंद्र त्रिपाठी, दीपक गौनियाल, शिवम शास्त्री, हिमांशु राजपूत, प्रवीण शर्मा, राजेश शर्मा, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स क्लब, रजि के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव के साथ कार्यकारिणी सदस्यों ने लिया नामांकन  पत्र

मंगलवार को होगी नामांकन पत्रों की जांच और  नाम वापसी
हरिद्वार। पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल और सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा व संजीव शर्मा की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र हासिल किया। जिसमें अध्यक्ष और महासचिव पद पर एक एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र हासिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 29 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल होने के उपरांत मंगलवार को ही नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद 31 मार्च को आवश्यकता पड़ने पर मतदान और मतगणना होगी। प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सुभाष कपिल, मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ विकास कुमार झा और संजीव शर्मा सहायक चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह मौजूद रहें।

पेस एकेडमी ने जीता अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

फाईनल में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के संरक्षक एएस मेघवाल, अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, अंतरिम कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा ने खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया
हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे  अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाईनल में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी रूड़की एवं पेस एकेडमी भगवानपुर के बीच खेले गए मैच में पेस एकेडमी भगवानपुर ने वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। फाईनल मैच में टॉस वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए पेस एकेडमी भगवानपुर की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 36.4 ओवर में 82 रन पर ढेर हो गयी। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से जतिन ने 41 गेंदों का सामना कर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए। आकाश ने 22 गेंद में 14 रन बनाए। उन्होंन दो चौके भी जड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर पाया। पेस एकेडमी की तरफ से रिहान ने 7 ओवर में 2 मेडन, 10 रन 3 विकेट। शाद ने 6 ओवर में 1 मेडन, 15 रन, 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पेस एकेडमी ने 16.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 83 रन का लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। पेस एकेडमी की तरफ से उज्जवल ने 54 गेंदों पर 42 रन बनाए। जिसमें चार चौके शामिल हैं। जबकि आयुष व प्रियांशु ने 13-13 रन का योगदान किया। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी गेंदबाजी में खास प्रदर्शन नहीं कर पायी। फरहान अली ने 3.4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट व जतिन ने पांच ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया।
टूर्नामेंट में विनय कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, अजय वैद्य, योगेश ने अंपायरिंग व अग्रिम शर्मा एवं अश्विनी कुमार मौर्य ने स्कोरर, देवेंद्र ब्रह्म ने कमेंटेटर की भूमिका निभायी।
मुख्य अतिथी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के संरक्षक एएस मेघवाल, अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, अंतरिम कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, विकास गोयल, सीएओएच के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान करने के साथ पहले सेमीफाईनल के मैन ऑफ द मैच शतकवीर वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के शोभित, दूसरे सेमीफाईनल के मैन ऑफ द मैच उज्जवल, फाईनल में मैन ऑफ द मैच रहे पेस एकेडमी के गेंदबाज रेहान, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शोभित, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आकाश, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर उज्जवल को पुरूस्कृत किया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला ने कहा कि राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए सीएयू लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व सच्ची लगन के साथ खेल पर ध्यान देकर अपने खेल को निखारने का प्रयत्न करना चाहिए। अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज शोभित ने शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हल्द्वानी के अंडर 25 खिलाड़ी कमल सिंह कनयाल का उदाहरण देते हुए कहा कि कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद कमल सिंह कनयाल ने हिम्मत नहीं हारी और सीके नायडू ट्राफी टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ शतक जड़ने में कामयाब रहे। कनयाल ने अपनी हिम्मत से कैंसर को भी हरा दिया। कमल सिंह कनयाल जैसे खिलाड़ी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सीएओएच के अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष विकास गोयल एवं सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने सभी अतिथीयों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीएयू एव सीएओएच के सदस्य अरूण सिंह, अरूण तिवारी, अजय पांडे, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, सुखबीर सिंह, रचित कुमार, अनिल खुराना, अरूण शर्मा, निखिल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक होगा कार्यक्रमों का आयोजन: चौहान

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय जिला अध्यक्ष अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी व विकास तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। जिसमें मंडल स्तर पर विचार गोष्ठियों, अस्पतालों में फल वितरण और सेवा कार्य किए जाएंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 2 अप्रैल को नववर्ष प्रतिपदा को भी पार्टी ने मंडल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। अगले महीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर संपन्न किया जाएगा। जिसमें एक मंडल पदाधिकारी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होगा। भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने बताया कि 29, 30 व 31 मार्च को हरिद्वार जनपद की 8 विधानसभाओं में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया है। बैठक में जिन विधानसभा में हरिद्वार जनपद में पार्टी नहीं जीत पाई है, उनकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठकों में सामूहिक बैठक, टोली बैठक और व्यक्तिगत चर्चा वार्ता होगी। जिनमें अपेक्षित श्रेणी विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारी अधिकृत रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर विधानसभा के लिए प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, मंगलौर और ज्वालापुर विधानसभा के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पिरान कलियर और झबरेड़ा विधानसभा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डा.देवेंद्र भसीन एवं प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट एवं भगवानपुर एवं खानपुर विधानसभा के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, अनिल अरोड़ा, अमन त्यागी, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, योगेश चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बहरोज आलम, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler