Home Blog Page 558

नए शिक्षा सत्र को लेकर निकाली जागरूकता रैली

नये शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक नौनिहालों का दाखिला विद्यालयों में करने को लेकर जौनपुर के मरोड़ और हटवाल गांव में जागरुकता रैली निकाली गई। शिक्षकों और छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों से अपने नौनिहालों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला करने की अपील की।
शुक्रवार एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरु होगा। नौनिहालों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करने हेतु वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी और राउप्रावि विद्यालय हटवाल गांव के प्रधानाध्यापक नारायण प्रसाद सुयाल के नेतृत्व में मिशन कोशिश के तहत बच्चों का स्कूलों में दाखिला को लेकर मरोड़ और हटवाल गांव में रैली जागरुकता निकाली गई। शिक्षक त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि विगत दो सालों से कोरोना महामारी के चलते छोटे बच्चों का विद्यालयों में दाखिला नहीं हो पाया और वह पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। वर्तमान समय में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आ गई है, और विद्यालय भी खुल गये हैं, ऐसे में उन बच्चों का स्कूलों में दाखिला जरुर किया जाना चाहिए,जो विगत दो सालों से घरों में बैठे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाकर इंसान को सफल बनाती हैं। हर बच्चे का अधिकार है कि वह शिक्षित बने और आगे बढ़े। राप्रावि के प्रधानाध्यपक ने कहा कि परिवार में अगर एक भी बच्चा शिक्षित होता है, तो वह पूरे परिवार शिक्षित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने लोगों से अपने नौनिहालों का सरकारी स्कूलों में प्रवेश करने की अपील की। रैली में अनिल हटवाल, अमरदीप श्रीवास्तव, राकेश पंवार, ज्योति, सोनी, कल्पना, कुसुम, दीक्षा, सोनिका, बबली डोभाल, सोबनी देवी, शौकिना देवी, मोहित, राहुल, सागर, धर्मेंद्र, सुमित, मोहन, आयुष, ऋषभ आदि शामिल थे।

नंप घनसाली का सात करोड़ आठ लाख का बजट अनुमोदित

नगर पंचायत घनसाली की बोर्ड बैठक नपं अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सात करोड़ आठ लाख के बजट को अनुमोदित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे नपं कार्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही घनसाली में नगर पंचायत की ओर से पार्किंग निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही घनसाली बाजार में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए बस अड्डे के निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने वाला है और नगर पंचायत द्वारा यात्रियों के लिए शौचालय तथा पेयजल आदि की व्यवस्था चुस्त दुरस्त कर दी गई है। बैठक में सदस्यों ने नगर पंचायत की आय में वृद्धि करने के लिये नगर पंचायत क्षेत्र में हाउस टैक्स लगाने, खाली और बंजर पड़ी भूमि पर दुकानों का निर्माण करने का भी प्रस्ताव भी पारित किया गया। अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर हुई कार्यवाही को लेकर बोर्ड सदस्यों को अवगत करवाया। बैठक में ज्याति पैन्यूली,यशपाल सिंह, शूरवीर सिंह रावत,गंगा सिंह पंवार,सुरजीत सिंह,रीमा देवी,सरिता कंसवाल आदि उपस्थित थे।

डीएम ने उडरी गांव में जाकर सुनीं समस्याएं

डीएम मयूर दीक्षित ने डुंडा ब्लॉक के उडरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने डीएम को प्रतिकर भुगतान, स्कूल में शिक्षकों की तैनाती और मनरेगा से जुड़ी परेशानियों से अवगत कराया।
उडरी गांव में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने बीडीओ को उडरी में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का स्टीमेट बनाने और आंगनबाड़ी केन्द्र रिपेयरिंग कार्य को मनरेगा से कराने की कार्यवाही आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडरी में एक अतिरिक्त कक्ष का स्टीमेट तैयार करने व गांव में सर्वे कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमानुसार पात्रता सुनिश्चित करने के निर्देश भी बीडीओ को दिये। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी मुखेम प्रदीप सिंह बिष्ट को चूलीखेत वन विभाग चेकपोस्ट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर उप तहसील धौतरी में नायब तहसीलदार की तैनाती का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जिलाधिकारी ने 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण गांव उडरी में ही कैम्प लगाकर कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये l ग्राम प्रधान उडरी भागचन्द बिष्ट ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को पत्र के माध्यम से डीएम के सामने रखा।

उत्तरकाशी में पुलिस ने एक लाख की चरस पकड़ी

उत्तरकाशी पुलिस ने हरिद्वार के रहने वाले चार आरोपियों को 970 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 14 हजार रुपये नकद कैश भी बरामद किया है। चरस की बाजार कीमत करीब एक लाख है।
प्रभारी निरीक्षक मनेरी दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग अभियान के तहत भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे पर बार्सू बैंड के पास 970 ग्राम अवैध चरस पकड़ी। पुलिस ने पंकज रावत पुत्र स्व. प्रेम सिंह रावत 30 वर्ष व राजीव गौतम पुत्र स्व. सोहन लाल 32 वर्ष, दीपक राठी पुत्र धर्मपाल सिंह, जगदीश सैनी पुत्र बृजपाल सिंह, 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कनखल हरिद्वार में रहते हैं। पुलिस ने इनसे 97 हजार की चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। टीम में दिनेश कुमार, जयप्रकाश, दिनेश तोमर, संजय सिंह, सोवेन्द्रपाल थे।

पर्यटकों के लिए आज खुलेगा गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क

भारत चीन सीमा से सटे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के लिए शुक्रवार को विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद अब सैलानी नवंबर तक पार्क की सैर कर सकेंगे। यह दूसरी बार है जब पार्क के गेट गंगोत्री धाम के कपाट खोलने से पहले खोले गए हैं। गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर 03 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह गंगोत्री से करीब दो किमी आगे कनखू बैरियर के पास स्थित कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र का गेट खोल दिया जाएगा। कहा कि गंगा का उद्गम स्थल गोमुख गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में पड़ता है। यह स्थान गंगोत्री से 22 किलोमीटर दूर है। इसके आसपास तपोवन, नंदनवन, कालिंदी पास के साथ शिवलिंग, भागीरथी प्रथम, द्वितीय, तृतीय जैसी अनाम चोटियां हैं, जो ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के शौकीनों को अपनी ओर आर्कषित करती हैं। यहां पर हर वर्ष सैकड़ों सैलानी दीदार करने को पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण गत दो वर्षों में ट्रैक सुना पड़ा रहा और बहुत कम सैलानी ही गोमुख पहुंचे। लेकिन इस वर्ष मौसम को अनुकूल पाते हुए गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन से पूर्व एक अप्रैल को ही गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि गंगोत्री नेशनल पार्क का गेट शुक्रवार को सैलानियों के लिए खुल जाएगा। इसके बाद ट्रैकिंग और पर्वतारोहण का शौक रखने वाले पर्यटक आगामी 30 नवम्बर तक यहां का दीदार कर सकते हैं।

केदारनाथ यात्रा में सिक्स सिग्मा के 38 डॉक्टर देंगे सेवाएं

केदारनाथ यात्रा में बीते लम्बे समय से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवा देने वाली सिक्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूड मेडिकल टीम केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। रिकार्ड यात्री आने की संभावना को देखते हुए इस बार केदारनाथ धाम में 38 डॉक्टर सेवाएं देंगे। जबकि पैरामेडिकल सहित कुल 90 लोग मौजूद रहेंगे।
सिक्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूड मेडिकल सेवा के सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि 4 मई को सिक्स सिग्मा की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल टीम केदारनाथ पहुंच जाएगी जबकि 5 मई से केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पोटेबल वैंटिलेटर, ईसीजी सहित सभी उपकरण पोटेबल होंगे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। साथ ही सरकार से टेलीमेडिसन की सुविधा भी मुहैया कराने का आग्रह किया गया है ताकि यात्रा पर आए यात्रियों का कहीं पर भी उन्हें उपचार मिल सके।
उन्होंने कहा कि अधिक लोगों से टेलीमेडिसन एप डाउनलोड कराने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस बार रिकार्ड यात्रियों के आने की संभावना को देखते हुए 38 डॉक्टरों की टीम को भारतीय सेना से प्रशिक्षण लिया गया है। कहा कि इस बार संचार सेवा को मजबूत किया गया है। ताकि हर परिस्थति में यात्रियों की निशुल्क सेवा की जा सके। बताते चलें कि वर्ष 2013 से सिक्स सिग्मा केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं देती आ रही है। इस बार भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रशिक्षित डॉक्टर केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ में निशुल्क सेवाएं देगें

देश-विदेश में अतिथि देवो भवः का संदेश जाना चाहिए: धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भवः का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के   निर्देश दिये। मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग से संबंधित सड़कों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। ट्रेफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हो। इस नम्बर को व्यापक प्रचारित भी किया जाए। इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की सम्भावना है। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डायवर्जन और वैकल्पक मार्गों की व्यवस्था भी कर ली जाए। जगह-जगह पर साईन बोर्ड भी लगाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर जाने वाले बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो। यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमो का पालन कराते हुए यात्रियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार हो। एक बार एंट्री पाइन्ट पर वाहनों की चैकिंग होने के बाद बार-बार चैकिंग कर यात्रियों को परेशान न किया जाए। विभिन्न स्थानों पर क्वालिटी पेयजल के लिए वाटर एटीएम/वाटर मशीन लगाई जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की तैनाती कर ली जाए। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी हो। यात्रा मार्ग पर रेट लिस्ट के निर्धारण के साथ ही मिलावटखोरी को रोकने के लिए नियमित चैकिंग अभियान चलाया जाए।  यात्रा शुरू होने से पूर्व श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व श्री हेमकुण्ड साहिब में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ ही यात्रा मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। यात्रा मार्ग पर बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। चार धाम यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व अन्य जरूरी सूचनाओं का प्रचार प्रसार हो। चार धामों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए।
बैठक में केबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, विधायक  शैलारानी रावत,   सुरेश सिंह चौहान,    संजय डोभाल,   दुर्गेश लाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष   अजेंद्र अजय, मुख्य सचिव डा. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव   राधा रतूड़ी,   आनंद बर्द्धन, डीजीपी  अशोक कुमार, प्रमख सचिव आरके सुधांशु, सचिव   दिलीप जावलकर,   नितेश झा, डा. पंकज कुमार पाण्डेय,   शैलेश बगोली,   एस.ए. मुरूगेशन, आयुक्त गढ़वाल   सुशील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मुहिम रंग लाई

अन्य राज्यों में अधिकारियों की सी.आर. लिखने के मामलों के अध्ययन को कमेटी गठित करने का आदेश

कहा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख को भी मिलेगा सी. आर. लिखने का अधिकार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने की मुहिम रंग लाने लगी है। उनके कहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए मुख्य सचिव को एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिये हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं मंत्री सतपाल महाराज लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने के साथ साथ राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी और ब्लॉक प्रमुख को बीडीओ की एसीआर लिखने का अधिकार दिये जाने की पैरवी करते आ रहे हैं। गुरूवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के अंत में उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की व्यवस्था रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सचिव को आदेशित करते हुए कहा कि इस संबंध में तत्काल एक कमेटी बनाकर इस बात का अध्ययन किया जाए कि कौन-कौन से राज्यों में मंत्रियों को सचिवों की सी.आर.लिखने का अधिकार है।

श्री महाराज ने कहा कि राज्य में हर स्तर पर जनप्रतिनिधियों को मजबूत किया जाएगा। उन्होने कहा कि कई बार अधिकारी जनता के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। लिहाजा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने के लिए अधिकार दिए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों में लापरवाही न कर सके।

समारोह पूर्वक मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव

????????????????????????????????????

भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप का जन्मोत्सव संतजनों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक मनाया गया। श्री जयराम आश्रम में आयोजित समारोह में भजन गायक अजय याज्ञनिक ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी और डीएसबी इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ़़
समारोह में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ऊर्जावान एवं कर्म योगी संत हंै। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने संत परंपरा का निर्वहन करते हुए जिस प्रकार अपने गुरु द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाकर संस्था के कार्य में उन्नति की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सुयोग्य शिष्य के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्राप्ति हुई और उन्हीं के आशीर्वाद से आज वह अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए देश दुनिया में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा हरिद्वार के गंगा तट पर आशीर्वाद दिया था। पूज्य गुरूदेव द्वारा दिखायी गयी सत्य की राह पर चलते हुए उन्हें संत समाज के बीच रहकर सेवा और धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को अवतरण दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, महंत जसविंदर सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, महंत जमुना दास, महंत दामोदर दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी राजेंद्रानंद, राजस्थान की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मकबूल कुरैशी, रिजवान कुरैशी, आदि उपस्थित रहे। समाजसेवी रामलाल गोयल, सुमित गोयल, विजेंद्र गोयल, मंगतराम सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, अनिल सोढ़ानी, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र गर्ग, संजय सिंघल, ओमप्रकाश बागला, गोवर्धन अग्रवाल, खरेड़ी दास, राजेश शिवपुरी, सोनी मिश्रा, जयपाल सिंह, सुनील कुमार आदि ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की

लालढांग में होली के दिन पर्वतीय मूल के लोगों पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई न होेने पर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर एसएसपी और श्यामपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि कांग्रेस विधायक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने दे रही है। इससे दोषी खुलेआम घूम रहे है और पीड़ितों को डरा धमका रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कुलदीप चौधरी ने कहा कि होली के दिन लालढांग कस्बे में होली खेल रहे लोगों पर हमला किया गया। हमले में महिला, बच्चे भी घायल हो गए। हमला करने वाले लोगों ने पुलिस को गुमराह करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कुलदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के साथ घायल हुए लोगों ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन 12 दिन होने के बावजूद हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यदि पुलिस हमला करने वाले लोगों को हिरासत में भी ले लेती है तो कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत पुलिस पर दवाब बनाकर उन्हें छुड़ा ले जाती है। यदि सरकारी भूमि से पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है तो उन्हें भी साजिश रचकर फंसवाने का काम कर रही है। दिवाकर चौहान, सन्नी उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही दोषियों को जेल नहीं भेजा गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सोनू राणा, दिवाकर चौहान, गजेंद्र पाल, सन्नी उपाध्याय, लक्ष्मण कश्यप, लक्की पाल, संदीप कुमार, संजय सैनी, प्रशांत सैनी, सुरेंद्र सैनी, अजय कश्यप, संजय कश्यप, विजय कश्यप, सीमा चौहान, कुंती चौहान, हिमांशु चौहान, दीपक कुमार, मोहित कुमार, बॉबी पाल, सचिन पाल, देवेंद्र नेगी, रमेश चंद फौजी, सुरेंद्र रावत, तारा चंद, मोनिका चौहान, पिंकी चौहान, अर्जुन पाल, ललित पाल, चित्रा चौहान, सुरेंद्र सैनी, विद्या चौहान, शेर सिंह, भूपेंद्र चौहान उर्फ पप्पू चौहान आदि शामिल हुए।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler