Home Blog Page 556

क्वांसी में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन , जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून एवं राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान देहरादून की ओर से क्वांसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 869 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में सात लोगों को व्हील चेयर, 405 लोगों को चश्मे, 73 को कान की मशीन, 15 लोगों को बैसाखी वितरित की गई। शिविर में 40 से अधिक गांवों के लोग पहुंचे। शिविर में जरूरतमंदों को आवश्यक दवाई भी वितरित की गई। इस दौरान जगतराम जोशी, डा. जगदीश लखेड़ा, अनिल सिंह, डा. गरिमा, विजय यादव, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

सरकार सैनिक परिवारों को सुविधा मुहैया करा रही: मुन्ना चौहान

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नव निर्वाचित विधायक मुन्ना चौहान का स्वागत किया गया। पूर्व सैनिकों ने विधायक को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट किया। रविवार को विधायक आवास पर पहुंचे पूर्व सैनिकों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को भाजपा सरकार ने ही पूरा किया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों के परिवारों को विशेष सुविधा मुहैया करा रही है। सैनिकों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने भाऊवाला में सैनिक स्कूल को स्वीकृति प्रदान की है। कहा कि पछुवादून क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक परिवार रहते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में सैनिक परिवारों के परिजनों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। पूर्व सैनिकों ने विधायक से पछुवादून क्षेत्र में सैनिक कल्याण बोर्ड की शाखा खोलने की मांग की है। इस दौरान सुरेश नौटियाल, भूपेंद्र डोगरा, जोगिंदर चौहान, चंदन सिंह सजवाण, महेंद्र सिंह नेगी, मेहर सिंह चौहान, दिनेश्वर प्रसाद, राम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

स्व. सरदार शंकर सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

-हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
ऋषिकेश। अस्मित क्रिकेट एकेडमी दुधली में स्व. सरदार शंकर सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने अस्मित क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। उद्घाटन मुकाबला अस्मित क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। अस्मित क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए। इसके बाद हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीता। इसमें 41 रनों का योगदान देने वाले रंजीत बाबा को मैन ऑफ मैच चुना गया। मौके पर बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महीम वर्मा, प्रतियोगिता संयोजक आशा सिंह, विजय प्रातप मल्ल, करन बोहरा, प्रमोद बोहरा, राष्ट्रीय कॉमेंटेटर अलंकार गौतम आदि उपस्थित रहे।

परमार्थ निकेतन में हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान श्रीराम ने संपूर्ण मानवता को एकता के सूत्र में बांधने और मानवीय मूल्यों के अनुसार जीवन जीने का संदेश दिया है। रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने पद-प्रतिष्ठा से परे जीवन व्यतीत किया। वे धर्म, जाति और संकीर्णता के दायरे मुक्त रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन मानवीय आदर्शों से युक्त रहा, वास्तव में वे एक आदर्श नायक हैं। उनके आदर्श चरित्र के बिना भारतीय संस्कृति और आदर्श मूल्यों की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने एक आदर्श समाज की स्थापना की, इसीलिए तो वे पूज्य, आराध्य और अनुकरणीय हैं। वे भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट प्रतीक हैं। इस दौरान कथावाचक राधाकृष्ण ने अपने मधुर स्वर में रामायण की चौपाइयों और उनके गूढ़ रहस्य को समझाया। कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र आदर्शों और श्रेष्ठ मानवीय संबंधों को दर्शाता है।

राजकुमार गुप्ता चुने गए सेवा समिति के अध्यक्ष

सेवा समिति की नयी कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष, जगत सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश पंजवानी व संतोष कुमार मित्तल उपाध्यक्ष, सरदार अजीत सिंह मंत्री, संदीप शर्मा उपमंत्री अनिल सिंघल सहायक मंत्री, भारत भूषण शर्मा कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र गुप्ता दलपति चुने गए। जबकि हरिराम कुमार, चिन्ता सिंह, ईश्वरी देवी, ज्ञानचंद, ऋषि रामकिशन, अनिल गिरी व महंत हर्षवर्द्धन सिंह समिति के संरक्षण चुने गए। समिति की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवशंकर लाल गुप्ता, दुर्गेश पंजवानी, अनिल सिंघल, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बलवीर सिंह रावत, चेतन अरोड़ा, भारत भूषण शर्मा, संदीप शर्मा, ब्रजभूषण शास्त्री, महेशचंद्र जोशी, महावीर प्रसाद रोहेला, सरदार अजीत सिंह, रामदास जैन, हिमांशु शर्मा, संतोष मित्तल, जगत सिंह रावत, धर्मेंद्र सरीन, सतपाल ब्रह्मचारी, चंद्रशेखर रोहिला आदि मौजूद रहे।

तीस जून तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर देना होगा जुर्माना:  सीए आशुतोष पांडे

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही भारत सरकार ने खाताधारकों के लिए एक नया नियम जारी किया है। जिसमें पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कराने को लेकर खाताधारकों पर आगामी 30 जून तक 500 रू और इसके बाद 31मार्च 23 तक 1000 का जुर्माना तय कर दिया है।  ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। उन्हें जुर्माने के साथ लिंक कराने का आखिरी मौका दिया है।  जुर्माना नहीं देने की दशा में उनका खाता इनएक्टिव किया जाएगा। वित्तीय मामलों को जानकार एवं वित्तीय सलाहकार सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि 31 मार्च 2022 के बाद और 30 जून 2022 तक ’पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक’  करने पर  500 रुपय की पेनल्टी लगेगी। इसके बाद 30 जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक 1000 रुपये की पेनल्टी चुकाना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर 31 मार्च 2023 तक पैन -आधार लिंक नही करने पर पैन कार्ड इनएक्टिव किया जाएगा। सीए आशुतोष पांडे ने बताया कि सरकार की ओर से बार-बार लोगों से पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कराने का आग्रह किया गया। इसके लिए खाताधारकों को पर्याप्त समय भी दिया गया। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों ने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से चेतावनी जारी की गई है। जो लोग अपना खाता चालू रखना चाहते हैं। उन्हें अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य है।

जिला कारागार में बंदियों के साथ मनाया जाएगा हिन्दू नववर्ष : पंडित अधीर कौशिक

श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहे हिन्दू नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आदि अनादि काल से हिन्दू नववर्ष की पद्धति चली आ रही है। लेकिन आज के परिवेश में पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते हुए अंग्रेजी नववर्ष युवा पीढ़ी मना रही है। युवाओं को अपनी संस्कृति की और लौटना चाहिए। हिन्दू नववर्ष सनातन संस्कृति एवं परंपरांओं को दर्शाने वाला नववर्ष होता है। हमें हिन्दू नववर्ष को ही अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष पर धर्मनगरी के विभिन्न चौराहों की साज सज्जा की जाएगी। उत्साहपूर्वक नववर्ष के आगमन को हिंदू संस्कृति के अनुरूप मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोशनाबाद जेल में बंदियों के साथ नववर्ष के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पंडित अधीर कौशिक ने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति की और बढ़ेंं। पाश्चात्य संस्कृति का त्याग करें। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों को नववर्ष की विशेषताओं को समाज के समक्ष रखना चाहिए।

एसएमजेएन कॉलेज के छात्रों ने पीएम मोदी से सीखे परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स

एसएमजेएन कॉलेज में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचाने के लिए आयोजित लाईव कार्यक्रम का कालेज के सभागार में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में तनाव से मुक्ति के लिए टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा पर चर्चा को लेकर यह कार्यक्रम ऐसे समय हुआ जब बोर्ड की परीक्षा होने वाली है। परीक्षा को लेकर छात्रों में तनाव है। पीएम मोदी इससे पहले छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए एक्जाम वारियर्स नाम से एक किताब भी लिख चुके है।
कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये सुझावों को अमल में लाकर अवश्य ही कामयाबी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के  लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के परीक्षा में तनाव से मुक्ति के सम्बन्ध् में दिये गये सुझावों का लाभ उठाया।  कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अर्शिका एवं छात्र विशाल बन्सल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए गए टिप्स को छात्र छात्राओं को सारांश रुप से बताया.
इस अवसर पर डा.संजय माहेश्वरी, डा.जेसी आर्य, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, डा. पूर्णिमा सुन्दरियाल, कु.नेहा गुप्ता, डा.आशा शर्मा, रिचा मनोचा, डा.सरस्वती पाठक, रिंकल गोयल, डा.विजय शर्मा, विनीत सक्सेना, पुनीता शर्मा, प्रिंस श्रोत्रिय, डा.आशा शर्मा, डा.लता शर्मा, डा.सरोज शर्मा, डा.अमिता मल्होत्रा, डा.रजनी सिंघल, अन्तिम त्यागी, डा.पदमावती तनेजा, डा.मोना शर्मा, डा.विनीता चौहान, डा.सुगंधा वर्मा, डा.रेणु सिंह सहित कॉलेज के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

नए सत्र के शुभारंभ पर मंगल तिलक कर किया नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत

शिक्षा से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: मालती नौटियाल
हरिद्वार।  शुक्रवार से शुरू होली गंगेज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नए सत्र के पहले दिन स्कूल प्रबंधन की और से नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का मंगल तिलक कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। एक अप्रैल से शुरू हुए विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 की शुरूआत स्कूल में सरस्वती पूजन से की गयी। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं और उन्हें स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की निदेशिका मालती नौटियाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है। जिसमें भाग लेने से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार होता है। नयी-नयी जानकारियां मिलने से छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन व मेहनत से शिक्षण कार्य करते हैं। अभिभावकों को भी छात्रों व स्कूल स्टाफ का सहयोग करना चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों के सम्मिलित प्रयासों व मेहनत से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर बच्चे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वैज्ञानिक, चिकित्सक, सिविल सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मालती नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करने के लिए उनसे चर्चा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के सुझावों पर अमल करते हुए स्कूल प्रबंधन बच्चों की बेहतरी के लिए कदम उठाएगा।

बाल फिल्म कलाकार जेसिका जहान्वी ने दिया घाटों पर ’चटाई स्टैंड बनाने का सुझाव

घाटों पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने व पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद
हरिद्वार।  भीमगोड़ा क्षेत्र की नन्हीं जुड़वा बहनों बाल फिल्म कलाकार जेसिका व जहान्वी ने मुख्य नगर अधिकारी से मुलाकात कर गंगा घाटों पर चटाई स्टैंड बनाने का सुझाव दिया है। जेसिका जहान्वी के सुझाव पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए मुख्य नगर अधिकारी ने अमल करने का भरोसा दिलाया है। बॉलीवुड की फिल्म फोरेंसिक 2 में काम कर रही  जेसिका-जहान्वी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए जब वे मुंबई गयी तो वे घूमने के लिए जुहू बीच पर भी गयी। जहां शाम के वक्त बेहद भीड़ होती है। लेकिन जुहू बीच पर आने वाला कोई भी व्यक्ति बैठने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक की चटाई का उपयोग नहीं करता है। जुहू बीच पर घूमने आन वाले लोगों की सुविधा के लिए वहां नगर निगम की तरफ से चटाई स्टैंड बनाए गए हैं। स्टैण्ड में चटाईयां उपलब्ध करायी गयी है। जिन्हें लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। कोई भी व्यक्ति निःशुल्क चटाई ले सकता है। उपयोग करने के बाद लोग चटाई वापस स्टैण्ड में जमा कर देते हैं। जेसिका जहान्वी ने कहा कि हरिद्वार की निवासी होने के चलते उनके मन में ख्याल आया कि हरिद्वार के गंगा तटों पर भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। जिससे प्लास्टिक के उपयोग में काफी कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा। इसे लेकर वे मुख्य नगर अधिकारी से मिली और उन्हें घाटों पर चटाई स्टैण्ड बनाने का सुझाव दिया। मुख्य नगर अधिकारी ने सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने व गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह बहुत ही अच्छा सुझाव है और इस पर बहुत ही जल्द कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler