Home Blog Page 555

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार ने किया जनपद की क्रिकेट प्रतिभाओं को सम्मानित

उत्तराखण्ड राज्य की क्रिकेट टीम में शामिल हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की और से सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। हरिद्वार दिल्ली हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राज्य की महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम की सदस्य रूड़की की अंकिता बिष्ट व शगुन चौधरी, हरिद्वार की कनक टपरानिया, अंडर 19 टीम के सदस्य रूड़की के मौहम्मद सुहेल, हरिद्वार के ध्रुव प्रताप सिंह, कुणालवीर सिंह, कार्तिक दीक्षित, अनिकेत रहाल, प्रदेश की अंडर 25 टीम के खिलाड़ी रूड़की के आशीष चौधरी, रणजी टीम में शामिल हरिद्वार के शिवम खुराना, रूड़की के आकाश मधवाल को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के संरक्षक पीसी वर्मा, अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ वीर शौर्य एकेडमी रूड़की को जनपद की बेस्ट परर्फोमेंस एकेडमी की ट्राफी प्रदान की गयी।
सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा व अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला के समारोह में पहुंचने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल व एसोसिएशन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंटकर भेंटकर स्वागत किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा व अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार सराहनीय कार्य रही है। सीएओएच के संयोजन में हाल ही में संपन्न हुई अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में कई होनहार खिलाड़ी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार व उत्तराखण्ड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऋषभ पंत, साक्षात रावत, कमल सिंह कनियाल आदि क्रिकेट खिलाड़ी देश व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को इनसे प्रेरणा लेते हुए कड़ी मेहनत व लगन से अपने खेल का निखारना चाहिए। उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सीएयू लगातार प्रयासरत है। लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
इस अवसर पर सीएओएच के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष विकास गोयल, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, ललित सचदेवा, अनिल खुराना, कमल चमोली, देवेंद्र ब्रह्म, भोला, सुरजीत, लेखराज, अरविन्द, अजय कुमार, वीपी उपाध्याय सहित जनपद के सभी क्रिकेट क्लब व एकेडमी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वैश्य समाज की महिलाओं ने शाकुम्भरी माता मंदिर में किया भजन कीर्तन

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग के संयोजन में ऋषिकुल स्थित शाकुम्भरी माता मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। नवरात्रों के अवसर पर आयोजित किए गए भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और माता का गुणगान किया। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष शशी अग्रवाल ने कहा कि शक्ति स्वरूपा भगवती के नवरात्र व्रत ऊर्जा का संचार करते हैं। भक्ति और शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देता है। नवरात्र व्रत करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश व समाज के विकास में योगदान कर रही हैं। कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प ही नवरात्र व्रत की सार्थकता है। इसलिए सभी को कन्याओं को जीवन में शिक्षा व प्रगति के समान अवसर देने चाहिए। पिंकी अग्रवाल व रीतू तायल ने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर मां भगवती के सभी रूपों की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां भगवती के नाम का सिमरन करने से अंतःकरण शुद्ध होता है। कंचन अग्रवाल व संगीता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर वैश्य समाज की महिला विंग की सदस्य मिलजुल कर काम कर रही हैं। समाज में महिलाओं की उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं को स्वयं जागरूक होना होगा। मां भगवती के आशीर्वाद से परिवारों के दुख दर्द दूर होते हैं। इस अवसर पर ललतेश गुप्ता, बीना अग्रवाल, मीनू बंसल, अंजना गुप्ता, ब्रजेश कंसल, प्रगति गुप्ता, आरती गुप्ता, अंजना अग्रवाल, शिक्षा सिंगला, प्राची गुप्ता, सुचिता, मृदुला सिंघल, बबीता, पूजा गोयल, पूजा बंसल, अलका गोयल, शिवमति गुप्ता, नमिता गुप्ता, मुक्ता अग्रवाल, मधु मित्तल,पदमा गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

गुरुकुल तो स्थाई हैं किन्तु विचारों का आन्दोलन पूरे विश्व में जाएगा: मोरारी बापू

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘मानस गुरुकुल’ विषय पर आयोजित रामकथा का शुभारंभ हनुमान चालिसा से हुआ। कार्यक्रम में मोरारी बापू ने कहा कि रामनाम सरल होने के साथ महामंत्र और बीजमंत्र है। कलियुग में रामनाम संकीर्तन सबसे श्रेष्ठ है। मानस गुरुकुल विषय के क्रम में पूज्य मोरारी बापू ने गुरु, गुरुकुल, गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को बताते हुए कहा कि गुरुकुल यदि आध्यात्मिक तौर पर कोई अभ्यासक्रम निश्चित करता है तो उसकी शुरूआत हमारी पुरातन सनातन परम्परा से करता है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल सर्वप्रथम हमें धर्म प्रदान करता है, जगत में अर्थ की भी आवश्यकता है तो गुरुकुल पारमार्थिक अर्थ भी देता है, गुरुकुल हमें व्यक्ति के अनुसार कार्य भी देता है और अंततः गुरुकुल हमें मोक्ष भी देता है।
मोरारी बापू ने बताया कि रामचरित मानस में गुरुकुल कोई शब्द ही नहीं है, वहाँ गुरु गृह का उल्लेख है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पढ़ने आए पतंजलि गुरुकुलम् व पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कि आप यहाँ इस मानसिकता से आएँ कि गुरु के गृह आ रहे हैं। गुरुः गृह और गुरुगृह में मौलिक अन्तर है। गुरुः गृह सांसारियों का घर है। जिसमें भोग की प्रधानता रहती है। वहीं गुरुः गृह संन्यासियों का घर है। जहाँ योग की प्रधानता होती है। संसारियों के घर में किसी न किसी मुद्दे पर संघर्ष की स्थिति रहती है। गुरुः गृह में शान्ति, प्रसन्नता व समर्पण की प्रधानता रहती है। संसारियों के घर में रिश्ते-नाते आदि सम्बंध होते हैं और सम्बंध में बंधन रहता है वहीं गुरुः गृह एक आध्यात्मिक सम्बंध प्रदान करता है। जिसमें निश्चित दूरी रहती है, स्वतंत्रता रहती है।
हमारे देश में कई विचारधाराएँ आईं जो गुरु का निषेध करती हैं कि गुरु की कोई जरूरत नहीं। गुरुजनों को एजेंट बताया गया, नास्तिकतावाद उभरा। लेकिन संन्यास की यह परंपरा गुरु की पावन परंपरा है। इसलिए यहाँ द्वैत आवश्यक है। गुरु बिना गति नहीं है। रामचरित मानस का प्रथम प्रकरण गुरु वंदना से ही प्रारंभ होता है। बालकाण्ड व अयोध्याकाण्ड में गुरुकुल की महत्ता को बताया गया है। गुरुकुल में मैत्री करना सिखाया गया है। जिसका वर्णन किश्किंधा काण्ड में मिलता है। पूज्य बापू ने कहा कि गुरुकुल तो स्थाई हैं। किन्तु विचारों का आन्दोलन तो पूरे विश्व में जाएगा।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि रामकथा का यह पावन अनुष्ठान और चैत्र नवरात्र में एक समर्थ गुरु का आश्रय परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु सत्ता व प्रभु सत्ता के साथ हमारी एकात्मता के स्वर हमारे वेदों ने गाए हैं। वेदों में कहा गया है कि हे मेरे गुरु, मेरे परमात्मा मैं तुझमें इतना खो जाऊँ कि मेरा पूरा अस्तित्व तुझमें विलीन हो जाए। मैं आपके आशीषों से, आपके उपकारों से इतना उपकृत हूँ कि बिना माँगे ही मेरी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण हो गईं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण, रामचरित मानस, श्रीमद्भगवदगीता आदि अभी तक जितने भी कालजयी ग्रन्थ लिखे गए हैं, ये मात्र किसी एक व्यक्ति का पुरुषार्थ नहीं हो सकता। इसके पीछे पूरी समष्टि में भगवान का विधान कार्य कर रहा है। उस विधान के अनुरूप, युगधर्म के अनुरूप पूज्य बापू जैसे समर्थ गुरु हमारे साथ हैं यह पतंजलि योगपीठ ही नहीं पूरे भारत का सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि पूज्य बापू हमारे लिए पिता तुल्य, पथ-प्रदर्शक, सनातन संस्कृत के गौरव तथा ऋषि परम्परा के प्रतिनिधि हैं। हमे ऐसे समर्थ गुरु की सन्निधि में हमें इनका अकिंचन दासत्व, इनका अनुग्रह, इनकी शरणागति का लाभ मिला, यह हमारे जीवन का सौभाग्य है। स्वामी रामदेव महाराज ने राजस्थानी भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
आचार्य बालकृष्ण महाराज, कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, उनकी धर्मपत्नि दीपा रावत व पुत्र, साध्वी आचार्या देवप्रिया, डा.ऋतम्भरा शास्त्री, प्रो.महावीर अग्रवाल, ललित मोहन, शशी मोहन, बहन प्रवीण पूनीया, निर्विकार, एन.सी. शर्मा, अंशुल, पारूल, स्वामी परमार्थ देव, राकेश कुमार, अनिल यादव, प्रो.के.एन.एस. यादव, प्रो.वी.के. कटियार व वी.सी. पाण्डेय के साथ-साथ पतंजलि विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा छात्र- छात्राओं, पतंजलि संन्यासाश्रम के संन्यासी  व साध्वी बहनों व विभिन्न प्रांतों से पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया।

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर जिला कारागार में किया भजन संध्या का आयोजन

हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में जिला कारागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में जेल में सजा काट रहे कैदी भी सम्मिलित हुए।
हरिद्वार के जिला कारागार में प्रत्येक धार्मिक पर्व के अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्य द्वारा कोई ना कोई आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष के अवसर पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के सहयोग से संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप, सिंधू सागर महाराज, स्वामी रूद्रानंद महाराज, श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित सहित कई प्रमुख संत भी शामिल हुए। जेल स्टाफ व कैदियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि कैदियों को धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धर्म के प्रति जागरूक होकर धर्मानुसार आचरण करने से कैदियों की मनोदशा में सकारात्मक बदलाव आएगा और सजा पूरी करने के बाद वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश व समाज की प्रगति में योगदान करेंगे। संतों का स्वागत करते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि संतों के प्रवचन व सानिध्य का लाभ कैदियों को मिलेगा। भजन संध्या के आयोजन के लिए श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जेल में सभी त्यौहार मनाए जाते हैं। त्यौहारों के आयोजन में श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े का सहयोग सदैव मिलता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जाना कूट्टु का आटा खाकर बीमार हुए लोगों का हाल  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जिला अस्पताल व मेला अस्पताल पहुंचकर कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल-चाल जाना। कुट्टु का आटा का खाकर बीमार हुए अधिकांश लोग हरिद्वार के ब्रह्मपुरी, काशीपुरा, जोगिया मंडी, रोशनाबाद, श्यामपुर कांगड़ी, गाजीवाली, गैण्डीखाता क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.खगेंद्र एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी दी। मरीजों का हालचाल जानने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल प्रशासन को सभी मरीजों को उचित उपचार व भोजन देने के निर्देश दिए। मदन कौशिक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मदन कौशिक के साथ भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, गौरव भारद्वाज, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, शिखर पालीवाल, सुरेश गुलाटी, कमल बृजवासी, भारती बिष्ट, शिवम ठाकुर, आदित्य झा, दिनेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बार और बेंच के बीच समन्वय बहुत जरूरी: जिला जज

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से जिला जज विवेक भारती का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं बताकर विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही बार और बैंच के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने की बात वक्ताओं ने कही।
रामनगर कोर्ट परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने जिला जज एवं अन्य न्यायाधीशों का माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर जिला जज विवेक भारती ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बहुत जरूरी है। कहा कि अधिवक्ता बनना बहुत सम्मान की बात है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बार की गरिमा को ठेस पहुंचे। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज गुरबख्श सिंह, द्वितीय अपर जिला जज विक्रम सिंह, पोक्सो जज सुल्तान अहमद, सीजेएम सिमरजीत कौर, जेएम प्रथम पूनम टोडी, सिविल जज सीडी जोगेंद्र सिंह, एसीजे एसडी राजीव धवन, सिविल जज जूडि एश्वर्य बोरा, अपर सिविल जज जूडि पुनीत कुमार, वाइस चेयरमैन बार काउंसलिंग ऑफ उत्तराखंड राव मुनफैत अली, रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा, सचिव राव नवेद आलम, उपाध्यक्ष बबलू गौतम, सह सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, पुस्तकालयध्यक्ष ललित मोहन, ऑडिटर राव बिलावर, शीतल कालरा, राम किशन सिंह, जावेद अख्तर, सुनील सैनी, महबूब हसन, राव शादाब, अजय शर्मा, सुशील थपलियाल, सलीम अंसारी, दिनेश धीमान, पुष्पेंद्र, मुदस्सीर, अलम, मुस्तकीम सिद्दीकी, रविंद्र पाल वर्मा, प्रवीण तोमर, लिल्लू सिंह, प्रेमचंद मेहरा, मनोज चौधरी, मदनलाल, बलवीर सिंह, विनोद चौहान, गुलबशर, रविंद्र चौधरी, जावेद, फारुख, दिनेश पवार, जफरुद्दीन, फरमान त्यागी, कपिल शर्मा और केपी शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

सपना वाल्मीकि रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

पनियाला निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कहा कि सपना वाल्मीकि की ओर से किए गए कार्य सराहनीय है। हिन्दी नववर्ष के उपलक्ष में साक्षी वेल्फेयर ट्रस्ट मुजफ्फरनगर ने राम टील्ला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान ने हरिद्वार की निवर्तमान जिपं सदस्य सपना वाल्मीकि को ट्रस्ट द्वारा चयनित रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया। सपना को यह पुरस्कार अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों और महिला जनप्रतिनिधि के रूप में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर विधायक व राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, कार्यक्रम संयोजक शालू सैनी, राजू सैनी, और लमनोज सैनी आदि मौजूद रहे

साईकिल रैली से दिया अच्छी सेहत का संदेश

विश्व स्वासथ्य सप्ताह के तहत देहरादून साइकिलिंग क्लब द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से अच्छी सेहत का संदेश दिया गया।
साइकिल रैली घंटाघर से मालदेवता के द्वारा गांव तक निकाली गई। गांव में साइक्लिस्ट ने व्याम और योग किया। क्लब के सचिव हरिसिमरन सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ दिवस हर साल सात अप्रैल को मनाया जाता है। इस बार थीम हमारा गृह ,हमारा स्वास्थ रखा है सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है की देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए ताकि हमारा पर्यावरण स्वस्थ रहे, प्लास्टिक को न जलाया जाए ताकि हम स्वच्छ हवा के सके। कहा कि अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन 30 मिनट साइकलिंग करें, 15 दौड़ लगाएं और 15 योग करें। उन्होंने कहा कि एक्टिविटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करे ताकि स्वास्थ के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके।

शिविर मे 200 मरीजों ने आंखों की जांच कराई

दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 40वें नेत्र जांच शिविर के पहले दिन 200 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान सभी मरीजों को दवाइयां, चश्में निशुल्क वितरित गये। मरीजों की आगे जांच के लिए श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं टीम आई है। जांच के दौरान 36 मरीजों को मोतिया बिन्द ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य को कल भेजा जाएगा। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला ने सबके भले के लिए अरदास की। आंखों की जांच श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग की टीम ने की। शिविर में सोसाइटी के अध्यक्ष वीके गुप्ता, सचिव सरदार जीएस मदान, मीडिया प्रभारी सरदार एएस भाटिया, जीएस जस्सल, अर्जुन दास भारद्वाज, केसी शर्मा, जीएस डंग, डीएस वालिया, केके अरोड़ा, जसबीर सिंह, वीके वोहरा, एएस ओबरॉय आदि मौजूद रहे।

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष ने किया जनता से  संवाद

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश डीपी गैरोला ने रविवार को चकराता पहुंच कर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। रविवार सुबह चकराता पहुंचे विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पारंपरिक तौर से स्वागत किया। उसके बाद एसडीओ कार्यालय चकराता में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। कैंट बोर्ड के सदस्य अनिल चांदना ने कहा कि क्षेत्र में स्नो बांड लागू किया जाए, जिससे जाड़े के मौसम में लोगों को निम्न दरों पर बिजली आपूर्ति हो सके और स्थानीय लोगों को सरकार की इस सुविधा का लाभ मिल सके। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि जौनसार बावर और यमुना वैली क्षेत्र में कहीं भी 220 केवी का विद्युत सब स्टेशन नहीं है। पूरे क्षेत्र में लगभग 70 से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर ढकरानी से आ रही लंबी लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। जिससे ब्रेकडाउन या अन्य समस्या आने पर लाइन ठीक होने में लंबा समय लग जाता है। कहा यदि क्षेत्र में पावर हाउस होगा तो खराबी कम आएगी और विभाग का लाइनलॉस भी बचेगा। अध्यक्ष ने इन सभी मामलों पर जल्द से जल्द कार्यवाही के लिए शासन से वार्ता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर में पिछले 5 वर्ष में विद्युत व्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं, जो पहाड़ों के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने चकराता सब स्टेशन की समस्त व्यवस्थाओं को देख संतोष जताया। इस दौरान एसडीओ अशोक कुमार, कमल रावत, तीर्थ कुकरेजा, दिनेश चांदना, हरबंश कुकरेजा, गोपाल, नारायण कोठारी, अश्विन शर्मा, राजकिशोर, केदार नेगी, परम सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler