Home Blog Page 553

भाजपाइयों ने स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लो नि वि भवन में बैठक कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का निर्णय लिया साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष चौखुटिया सुरेन्द्र संगेला ,मंडल अध्यक्ष मासी सुभाष बिष्ट, मंडल महामंत्री नवीन नैनवाल, चन्दन बिष्ट, कुलदीप आर्या , उपाध्यक्ष गणेश कांडपाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष उतमसिह पटवाल,ओ बीसी मोर्चा देव गिरी ,मोहन मैहरा,उपेन्द्र रावत ,खुशाल सिह रावत , तारासिह , मासी मंडल महामंत्री चन्दन बिप्ट , महेन्द्र बिष्ट कार्यकर्ता रहे।

पुलिस ने 71 लीटर अवैध शराब संग पकड़ा

पुलिस ने 71 ली. कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की धौराडाम वाली सड़क पर कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे है। पुलिस कलकत्ता चौकी का बैरियर गिरा दिया। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 71 ली. अवैध शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम सुखदेव सिंह एवं भागने वाले आरोपी का नाम अमित कुमार निवासी जीरो बंदा धौराडाम बताया। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

लेखपाल संघ लक्सर शाखा के अध्यक्ष बने नीरज तोमर

लक्सर तहसील में लेखपाल संघ की उपशाखा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह पिछले साल सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से उपशाखा में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। संघ की जिला इकाई ने उपशाखा की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत जिले से ऑब्जर्वर बनकर आए लेखपाल ब्रजभूषण व ऋषिपाल की निगरानी में लक्सर में तैनात सभी लेखपालों की तहसील के सभागार में बैठक बुलाई गई। बैठक में सबसे पहले मतदान कराए बिना ही सहमति के आधार पर पदाधिकारियों का चयन करने पर विचार किया गया। इस दौरान लेखपाल नीरज तोमर को लक्सर उपशाखा का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया।बैठक में उपस्थित सारे लेखपालों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके साथ ही पंकज कुमार को उपशाखा का उपाध्यक्ष, योगेंद्र राणा को मंत्री, अरुण कुमार को संगठन मंत्री, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष और दाऊद अली को ऑडिटर बनाने का प्रस्ताव भी सभी की सहमति से पारित हुआ। इसके बाद ऑब्जर्वर ब्रजभूषण व ऋषिपाल ने इन सभी पदाधिकारियों के चयन की घोषणा कर उनको शपथ दिलाकर कार्यभार सौंप दिया। बैठक में सुनील चौधरी, पंकज राजपूत, अरुण देव, अंजू सिंह, ललित कुमार, सचिन कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।

घर-घर कूड़ा क्लेक्शन हेतु विधायक ने किया दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत सेलाकुई में मंगलवार को घर-घर कूड़ा क्लेक्शन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि घर-घर कूड़ा क्लेक्शन के लिए दो और वाहनों के जुड़ने से नगर में जगह-जगह गंदगी नहीं फैलेगी और नगर को साफ सुथरा बनाया जा सकेगा। सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कूड़ा क्लेकशन के लिए रवाना किया। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत के पास अभी बजट की कमी है। लेकिन पंचायत के पास किसी तरह की आर्थिक कमी नहीं आने दी जायेगी। नगर पंचायत को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जायेगा। कहा कि नगर को गंदगी से मुक्त करने के लिए अब चार कूड़ा क्लेक्शन वाहन नगर पंचायत के पास हो गया हैं। विधायक ने आशा व्यक्त की है कि चारों वाहनों से घर घर कूड़ा क्लेक्शन किया जायेगा। विधायक ने नगर वासियों से अपील की है कि कूड़ा जगह जगह न फेंकें बल्कि पालिका के वाहन में देकर नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देंगे। इस मौके पर ईओ विनोद शाह, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, शूरवीर सिंह चौहान, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण, विजय पाल सिंह बर्तवाल, अनिल नौटियाल, बलवीर सिंह गुसांई आदि मौजूद रहे।

वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

चकराता वन प्रभाग के दारागाड स्थित बावर रेंज मुख्यालय में वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर फायर सीजन की तैयारियों पर चर्चा की। इसके साथ ही ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग देने की बात की। वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने ग्रामीणों को बताया कि वनों में आग लगने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इसकी रोकथाम के लिए तत्काल वन प्रभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में सूचना देनी चाहिए, जिससे कि वन पर्यावरण और जीव जंतुओं, जंगली जानवरों को बचाया जा सके। वन कर्मियों ने कथियान, डांगूठा, मुंडाली, दारागाड, दारमीगाड सेक्शन के तहत आने वाले ग्रामीणों को बताया कि पशुओं के चारे की हरी घास के लिए जंगलों में आग नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीणों को इन क्रू स्टेशन को ही वनों में लगने वाली आग की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही क्रू स्टेशनों में तैनात कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वन्य उत्पादों की सुरक्षा में अपना सहयोग देना चाहिए। इस दौरान सेक्शन अधिकारी मदन शाह, सुमन राणा, पूर्व प्रधान हृदय सिंह, जयदास, भीम सिंह, नवीन राणा, अतर सिंह, दौलत राम, मातबर सिंह, कृपाल सिंह, राम प्रसाद, मानदास, जगत सिंह, करम चंद, टेक सिंह, हरीदास, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

होटलों और धर्मशाला में भी रेट लिस्ट चस्पा करें

चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम ऋषिकेश ने होटल, धर्मशाला संचालकों को रूम और अन्य सुविधाओं के रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर बीटीसी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। मंगलवार को एसडीएम ऋषिकेश अपूर्वा पांडेय ने चारधाम यात्रा को लेकर तहसील में यात्रा प्रशासन संगठन, जीएमवीएन, नगर निगम, पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ होटल और धर्मशाला संचालकों की बैठक ली। चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों इस पर चर्चा की गई।
एसडीएम ने होटल और धर्मशाला संचालकों से एक सप्ताह के अंदर कमरे आदि व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी। साथ ही काउंटर के पास रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान होटल संचालकों ने श्यामपुर पुलिस चौकी के पास लगे दिशा सूचक की जानकारी दी। शहर में लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था, सीवर को सुचारू करने, ऑटो और विक्रम को स्टैंड से स्टैंड संचालित करवाने की मांग रखी। एसडीएम ने समस्याओं पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर व्यैक्तिक सचिव यात्रा प्रशासन संगठन एके श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, एसएनए नगर निगम आनंद मिश्रवाण, जीएमवीएन स्वागती यशवंत सिंह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागपाल, महामंत्री अंशुल अरोड़ा, राजीव शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी  पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। रविंद्रपुरी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बीच प्रदेश के विकास एवं सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों का ह््रदय निर्मल होता है। संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रवींद्रपुरी जनसेवा के काम भी लगातार करते रहते हैं। कोरोना काल में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने राशन की मदद करने के साथ ही आमजन के लिए राहत सामग्री बांटने का काम किया। जिस समय कोविड महामारी में हर कोई घर में था। उस समय श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सभी के लिए अपने द्वार खोल दिए थे। कोविड काल में उन्होंने प्रत्येक वर्ग के लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी से उन्हें गहरा लगाव है। वह जब भी हरिद्वार आते हैं तो उनके दर्शन जरूर करते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को बताया कि नई सरकार बनने के बाद गांव के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। बिजली पानी से लेकर प्रत्येक चीज का ध्यान रखा जाएगा इसके साथ ही ग्राम पंचायत आधुनिक होंगी। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, आरके शर्मा, अभिषेक गौड,़ संजय मल्होत्रा, मनोज मंत्री, हेमंत टुटेजा, अतुल कौशिक, अभिषेक शर्मा, भोला शर्मा, किशन बजाज आदि उपस्थित रहे।

विधि विधान पूर्वक गंगा में प्रवाहित की गयी संत माता छोटो कौर की अस्थियां

ज्ञान एवं भक्ति का अद्भुत संगम थी ब्रह्मलीन माता छोटो कौर:  श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार।  ब्रह्मलीन संत माता छोटो कौर महाराज निर्मल कुटिया संत अमर सिंह ग्राम माणासिंह वाला की अस्थियां कनखल स्थित सती घाट पर विधि-विधान पूर्वक गंगा में प्रवाहित की गई। अस्थि प्रवाह के पश्चात श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर संतों ने माता छोटो कौर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। अखाड़े में श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत माता छोटों कौर महाराज एक महान पुण्य आत्मा थी। जिन्होंने जीवन पर्यंत सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान दिया। साथ ही सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को समरसता का संदेश दिया। माता छोटो कौर ज्ञान व भक्ति का अद्भुत संगम थी। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और ब्रह्मलीन माता छोटो कौर तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने पंजाब की धरती से संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की पताका को फहराया और सादा जीवन व्यतीत करते हुए अपने उच्च विचारों से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है। महंत हरप्रीत सिंह महाराज निर्मल डेरा गोलेवाल ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन व्यतीत करने वाली माता छोटो कौर ने अखाड़े की परंपराओं का निर्वहन करते हुए धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा संतों को धर्म के प्रचार प्रसार में आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महंत गुरदीदार सिंह भूरी वाले, डा.स्वामी केशवानंद, ज्ञानी महंत खेमसिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत जसकरण सिंह, संत हरजोध सिंह, संत सिमरन सिंह, संत सुखमण सिंह, संत तलविंदर सिंह स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दामोदार दास, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णुदास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, समाजसेवी देवेंद्र सिंह सोढ़ी आदि मौजूद रहे।

विश्व शान्ति व देश में समृद्वि के लिए जूना अखाड़े में किया जा रहा विशेष अनुष्ठान

चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के देश भर में फैले मठ, मन्दिरों, आश्रमों में विश्व शांति तथा देश की समृद्धि के विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है। हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मन्दिर प्रांगण व भैरव मन्दिर में किए जा रहे विशेष अनुष्ठान में विद्वान पण्डितों, साधु-संतो द्वारा विशेष पूजन आदि किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अर्न्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि इस समय विश्व के कई देशों में अशांति बनी हुई है, कई देशों में तो हाहाकार की स्थिति है। ऐसे में शक्ति की अधिष्ठात्री से कामना की जा रही है कि पूरे विश्व मे शांति हो और मानव का कल्याण हो। उन्होने कहा कि इस समय देश तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड में नयी सरकार पलायन जैसे गंभीर समस्या पर जरूर कार्य करेगी। जूना अखाड़े अर्न्तराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी ने कहा कि चैत्र नवरात्रा मां दुर्गा की कृपा पात्र करने का पर्व है। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा आराधना से जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होने कहा कि श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए अखाड़े के विभिन्न मन्दिरों को आर्कषक ढंग से सजाया व संवारा गया है। मायादेवी मन्दिर परिसर में चल रहे विशेष हवन यज्ञ की पूर्णाहूति राम नवमी के अवसर पर होगी।

जगजीतपुर में धूमधाम से मनायी गयी महर्षि कश्यप जयंती

महर्षि कश्यप के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज उत्थान में योगदान करें-विकास कुमार
हरिद्वार।  जगजीतपुर के वार्ड 55 में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। जयंती के अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद विकास कुमार ने महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त ऋषियों में श्रेष्ठ माने जाने वाले महर्षि कश्यप का आश्रम मेरु पर्वत के शिखर पर था। लोककल्याण के लिए सदैव परमात्मा के ध्यान में मग्र रहने वाले मुनिराज कश्यप नीति प्रिय थे। स्वयं धर्म नीति के अनुसार आचरण करते हुए दूसरों को भी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। चंद्रभान कश्यप व अमित कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप समस्त कश्यप समाज के गोत्र आचार्य हैं। महर्षि कश्यप ने वर्षो तक कठोर तपस्या कर भगवान से विभिन्न प्रकार की शक्तियां अर्जित की थी। भगवान से प्राप्त शक्तियों का उपयोग उन्होंने सदैव मानव हित के लिए किया। वह सदा सच्चे लोगों का साथ देते थ। यही कारण है कि वे मानव, दानव और देवता सभी के पूजनीय थे। उन्होंने लोगों को प्रेम एवं सद्भाव से रहने का संदेश दिया था। रोहित कश्यप व कार्तिक राजपूत ने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र व मरीची के विद्वान पुत्र थे। उन्हें अनिष्ट नेमी नाम से भी जाना जाता है। उनकी माता कला कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी। पुराणों के अनुसार हम सभी उन्हीं की संतानें हैं। ऋषभ कश्यप व अभय राजपूत ने कहा कि समाज को गुरु महर्षि कश्यप के दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। महर्षि ने समाज को एक नई दिशा दी और समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने आपसी भाइचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान अभय राजपूत, मुकेश कश्यप, अक्षय कश्यप, रोहित कश्यप, निक्कू कश्यप, प्रदुमन कश्यप, विवेक कश्यप, निक्कू कश्यप, पवन कश्यप, सिमपाल कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, शंकर कश्यप, मुकेश कश्यप, ऋषभ कश्यप, विपिन कश्यप, सूरज कश्यप, दिवेश कश्यप, हिमांशु कश्यप, कार्तिक राजपूत, शुभम कश्यप, नीरज कश्यप, आकाश कश्यप, राहुल कश्यप, अनुज कश्यप, विक्की कश्यप आदि कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler