Home Blog Page 55

सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा

A grand farmers' conference will be held at Pantnagar University on the 25th State Foundation Day Agriculture Minister Ganesh Joshi
A grand farmers' conference will be held at Pantnagar University on the 25th State Foundation Day Agriculture Minister Ganesh Joshi

पिथौरागढ़।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस  के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि सीमाओं पर बसने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौर्न्यीकरण कार्य कराया जायेगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केन्द्र का निर्माण कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

A grand farmers' conference will be held at Pantnagar University on the 25th State Foundation Day Agriculture Minister Ganesh Joshi
A grand farmers' conference will be held at Pantnagar University on the 25th State Foundation Day Agriculture Minister Ganesh Joshi

रुद्रपुर, 29 अक्टूबर, उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 7 नवंबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवं प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में पंतनगर विश्वविद्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि “राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है, अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए”। उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी परिषद तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कृषि मंत्री, विभागीय लाभार्थी, प्रगतिशील किसान एवं बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव ग्राम्य विकास धीरज गर्ब्याल, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी व विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं नेपाल के राजदूत डॉ.शंकर प्रसाद की मुख्य रूप से रहेगी मौजूदगी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Cabinet Minister Ganesh Joshi and Nepal Ambassador Dr. Shankar Prasad will be the main presence in the three-day Gorkha Dashain-Diwali Festival and State Fair.

31अक्टूबर को मानव श्रृंखला पदयात्रा पारंपरिक वेशभूषा के साथ हो रहा है दशै-दीपावली महोत्सव का शुभारंभ

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय नेपाली लोक गायक पार्वती थापा, सुनील थापा एवं सिंधुली कलाघर के गीतों की आकर्षक रूप में रहेगी धूम

देहरादून – 29 अक्टूबर 2025 – गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का भव्य शुभारंभ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद व सांसद अजय टम्टा मुख्य रुप से पहुंच रहे हैं I खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रहेगी, वहीं लोकप्रिय गायक सुनील थापा एवं पार्वती थापा की जोड़ी और सिंधुली कलाघर के कलाकार इस दशै-दीपावली कार्यक्रम में धूम मचाएंगे I

आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से पत्रकार को यह जानकारी दी I उन्होंने बताया कि समिति इस बार नौवीं बार गोरखा दशैं दिवाली मेले का आयोजन कर रही है I गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहली बार मानव श्रृंखला पदयात्रा शुभारंभ दिवस 31अक्टूबर को दोपहर ०२ बजे हो रही है, जो कि गोरखा सामुदायिक की पारंपरिक वेशभूषा वाले परिधान में होगी I कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा, नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद बिधायक बिनोद चमोली, खज़ान दाश महापौर सौरभ थपलियाल शिरकत कर रहे हैं I उन्होंने यह भी बताया कि वीर गोरखा कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य जहां आपसी सद्भाव पैदा करना है वहीं गोरखा समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को बेहतर बनाना एवं बरकरार रखना है I मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 के इस भव्य व बेहतरीन आकर्षक कार्यक्रम में बहुत सारे स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां उत्तराखंड एवं नेपाल के पारंपरिक वेशभूषा खान-पान से लोग रूबरू होंगे। साथ ही इस बार के कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नेपाल के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील थापा,और पार्वती थापा के आकर्षक गीतों की शानदार धूम रहेगी और और सिंधुली कलाघर के पंचे बाजा के साथ नृत्य की भी धूम रहेगी यही नहीं और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस भव्य आयोजन में सम्मिलित है I उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई कलाकारों की प्रस्तुति इस भव्य कार्यक्रम में रहेगी और यह सभी आकर्षण का केंद्र रहेंगे I

पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, मेजर बी पी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग ,उपाध्यक्ष- सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, सदस्य पूरन बहादुर थापा, यामु राना, सोना शाही,ज्योति राना , बबिता गुरुंग ,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, मौजूद रहे।

अंजलि नौड़ियाल बनीं BCYW फाउंडेशन की एम्बेसडर, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को देंगीं बढ़ावा

Anjali Naudiyal becomes ambassador of BCYW Foundation, will promote breast cancer awareness
Anjali Naudiyal becomes ambassador of BCYW Foundation, will promote breast cancer awareness

देहरादून, 27 अक्तूबर 2025 : वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद, अभिनेत्री और सांस्कृतिक शोधकर्ता डॉ. अंजलि नौड़ियाल को ‘ब्रेस्ट कैंसर इन यंग वूमेन फाउंडेशन’ (BCYW Foundation, डेनवर, अमेरिका) की एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे युवतियों में स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम को लेकर जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगीं।

डॉ. अंजलि ने 1990 के दशक की शुरुआत में पत्रकारिता करियर आरंभ किया था और उत्तराखंड की पहली अंग्रेजी क्षेत्रीय पत्रिकाओं में से एक की संपादक बनीं। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से संबद्ध आर्मी कैडेट कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया। संचार और लेखन के प्रति अपने जुनून को मिलाते हुए वे द टाइम्स ग्रुप से जुड़ीं और टाइम्स ऑफ डून नामक अभिनव परिशिष्ट के शुभारंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो उत्तराखंड के विकास, संस्कृति और पर्यावरण संबंधी विषयों को समर्पित था।

पत्रकारिता के अतिरिक्त उनका पेशेवर जीवन अन्य क्षेत्रों में भी समान रूप से समृद्ध रहा है। उन्होंने गढ़वाल पोस्ट में फीचर एडिटर और हिमालयन हॉस्पिटल एवं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में मीडिया प्रमुख के रूप में कार्य किया। अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई और माझी, विराम, प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, द बाथटब, पीसेज़ ऑफ पार्टिशन, 5th सितंबर, कैस लैला जैसी फिल्मों और पेशावर जैसी वेब सीरीज़ में अभिनय किया है।

संस्कृति मंत्रालय की वरिष्ठ फेलो के रूप में डॉ. अंजलि ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर पर व्यापक शोध किया है और ‘रिटैलिंग ऑफ द फोक बैलड्स ऑफ गढ़वाल’ नामक लोकप्रिय पुस्तक लिखी है, जो क्षेत्रीय स्तर पर बेस्टसेलर रही। उन्होंने ‘प्राइड ऑफ उत्तराखंड’, ‘नंदा देवी अवॉर्ड, गिआन अवॉर्ड’, ‘उमा शक्ति सम्मान’, मुख्यमंत्री पुरस्कार और उत्तराखंड रत्न जैसे अनेक सम्मान प्राप्त किए हैं। वर्तमान में वे कुमाऊंनी लोककथाओं और फिक्शन पर आधारित अपनी आगामी पुस्तकों पर कार्य कर रही हैं।

अंजलि ने बताया कि वे BCYW फाउंडेशन के माध्यम से विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर युवतियों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में काम करेंगी। यह फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो अनुसंधान, शिक्षा और सर्वाइवरशिप के माध्यम से जीवन बचाने के लिए समर्पित है। यह विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु की महिलाओं पर केंद्रित है। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसा भविष्य बनाना है जिसमें युवा महिलाओं की स्तन कैंसर से मृत्यु अत्यंत दुर्लभ हो सके।

गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन

A public awareness campaign is underway under the leadership of former IAS Vinod Raturi demanding a permanent capital in Gairsain, and a protest will be held in Karnaprayag on November 9.

चमोली।  गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में गैरसैंण में स्थाई राजधानी समर्थक गांव – गांव में भ्रमण कर जन-जागरूकता अभियान के दौरान जनता से सुझाव ले रहे हैं।    स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति के मुख्य संयोजक पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी ने बताया कि सभी लोगों की एक ही राय है कि स्थाई राजधानी गैरसैंण में शीघ्र ही स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक राज्य के लिए दो राजधानी का विकल्प उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा है। सुरक्षा के तौर पर भी एक मात्र विकल्प गैरसैंण उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति नारायणबगड़, दशोली, कर्णप्रयाग, पोखरी विकासखंड के 35 गांवों का भ्रमण करते हुऐ लोगों से संपर्क कर चुके हैं।
स्थाई राजधानी समिति गैरसैंण के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को पोखरी विकासखंड के रानों , बमोथ आदि गांवों में सम्पर्क करते हुऐ 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से कर्णप्रयाग में होने वाले शक्ति प्रदर्शन में भाग लेने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
किया जायेगा। उन्होंने स्थाई राजधानी की मांग को लेकर हो रहे इस आन्दोलन में जनता से सहयोग  मांगा है।
गांवों के भ्रमण के दौरान मुख्य संयोजक विनोद प्रसाद रतूड़ी के साथ रमेश थपलियाल, मुकेश भंडारी, चंन्द्र सिंह भंडारी, जितेन्द्र नेगी, लखपत भंडारी, प्रदीप लखेड़ा, विजय सिंह, दीपा बहुगुणा, सुशीला चौहान, काजल भंडारी, महिपाल सिंह, सुरेन्द्र कनवासी, गोपी डिमरी, विरेन्द्र कठैत विजय चमोला, टीका प्रसाद, एसएस भण्डारी, प्रणवेन्द्र प्रसाद, सुधीर डिमरी, सौरभ डिमरी, शुभम, अनभिका आदि मौजूद रहे।
पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद रतूड़ी ने कहा कि राजधानी का मैदान में होना पहाड़ की जनता के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। “शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोज़गार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी पहाड़ तरस रहा है। यह दुःख, यह सुविधा न होने का दर्द सिर्फ पहाड़ में रहने वाले ही समझते हैं।

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों को दिया जाएगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Agriculture and Horticulture Minister Ganesh Joshi flagged off the train, five-day training will be given to progressive vegetable producing farmers.
Agriculture and Horticulture Minister Ganesh Joshi flagged off the train, five-day training will be given to progressive vegetable producing farmers.

देहरादून, 27 अक्टूबर। जनपद देहरादून के 28 प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों के समूह को प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के व्यवहारिक प्रशिक्षण से कृषक नई तकनीकों से परिचित होकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती राज्य के कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस प्रशिक्षण दल का नेतृत्व तहसीन खान एवं नूतन राणा, सहायक विकास अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में नाबार्ड योजनान्तर्गत 50 से 500 वर्गमीटर पॉलीहाउस हेतु कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जिसमें अब तक 300 कृषकों द्वारा 20 प्रतिशत कृषकांश जमा किया जा चुका है। प्रशिक्षण दल में देहरादून से 8, सहसपुर से 2, डोईवाला से 3, रायवाला से 4, विकासनगर से 2, कालसी से 3 तथा सहिया, त्यूनी, कोटी कनासर, चकराता, लांघा व थानों से एक-एक कृषक शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैन्ट विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड के सदस्य निरंजन डोभाल, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी सहित अनेक काश्तकार उपस्थित रहे।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

Vigilance Awareness Week 2025 launched at THDC India Limited
Vigilance Awareness Week 2025 launched at THDC India Limited

ऋषिकेश, 27 अक्टूबर, 2025:  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम, ने अपने सभी कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के आयोजन की शुरुआत करके पारदर्शिता और नैतिक शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस अवसर पर, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने इस बात पर जोर दिया कि सतर्कता प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है और सुशासन की नींव है। उन्होंने इस वर्ष के विषय, “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” पर प्रकाश डाला। श्री विश्नोई ने कार्यस्थल में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व को भी रेखांकित किया, और कहा कि ये मूल्य संगठन के सभी स्तरों पर विश्वास का निर्माण और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं।

सप्ताह की शुरुआत, निदेशक (वित्त) टीएचडीसी, श्री सिपन कुमार गर्ग ने कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में सभी कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिला कर की। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने प्रत्येक कार्य में सतर्क रहने का आग्रह किया और इस बात पर बल दिया कि जब प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी, पारदर्शिता और जागरूकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करता है, तो पूरे संगठन को लाभ होता है और वह सुदृढ़ बनता है।

अपने संदेश के माध्यम से, मुख्य सतर्कता अधिकारी टीएचडीसी, सुश्री रश्मिता झा ने कहा कि “सतर्कता केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि हमारी संगठनात्मक संस्कृति का एक मूलभूत तत्व है। संगठन की नींव तभी मजबूत होती है जब प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखता है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ईमानदारी हमारी आदत और पारदर्शिता हमारी पहचान बने।”

इस अवसर पर, श्री सिपन कुमार गर्ग ने सतर्कता जागरूकता पुस्तिका 2025 का भी विमोचन किया, जो संगठनात्मक कामकाज के सभी क्षेत्रों में नैतिक आचरण, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने वाले लेखों और संदेशों का एक संकलन है। उनके साथ डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन तथा केन्द्रीय संचार) और श्री एस. के. आर्य, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी भी मौजूद थे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सभी परिचालनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक व्यवहार की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

पीएनबी ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया

PNB celebrates Vigilance Awareness Week 2025 on the theme “Vigilance Our Shared Responsibility”
PNB celebrates Vigilance Awareness Week 2025 on the theme “Vigilance Our Shared Responsibility”

बैंक ने सत्यनिष्ठा और नैतिक प्रशासन की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए देशव्यापी सत्यनिष्ठा शपथ और जागरूकता अभियान चलाया

देहरादून- 27 अक्टूबर 2025: पंजाब नैशनल बैंक ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया, जहाँ प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र  तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार ने स्टाफ सदस्यों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक शासन के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। कार्यकारी निदेशकगण – श्री बी.पी. महापात्र तथा श्री डी सुरेंद्रन ने भी  उपस्थित स्टाफ़ सभा को संबोधित किया। माननीय केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, पीएनबी 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है।

शराब के ठेके के बाहर दो युवकों में झगड़ा, एक ने दूसरे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Two youths quarreled outside a liquor shop, one stabbed the other to death.
Two youths quarreled outside a liquor shop, one stabbed the other to death.

– युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
ऋषिकेश। खारा स्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास देर रात करीब शीशम झड़ी के एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक को धारदार हथियार से मार डाला। आरोपी को थाना मुनि की रेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी में भेज दिया है। वहीं, सुबह गुस्साए स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने बदरीनाथ राजमार्ग स्थित खारा स्रोत पर जाम लगा दिया। अंग्रेजी शराब के पास हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया। लोक राय वार्ड सुबह अंग्रेजी शराब के सामने एकत्रित हो गए इस दौरान लोगों ने शराब का ठेका बंद करने की मांग की। परिजन राजमार्ग पर बैठ गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने भी अंग्रेजी शराब के आसपास संचालित ठेली खोखों को हटाने के निर्देश दिए। मौके पर थाना मुनि की रेती पुलिस मौजूद रही, लेकिन परिजन नहीं माने।
मीट सप्लाई करता था युवक: मृतक अजेंद्र कंडारी नगर पंचायत तपोवन और नगर पालिका मुनि की रेती क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबों और आसपास क्षेत्रों में मीट सप्लाई करता था। 25 अक्तूबर की देर रात मृतक खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के आसपास संचालित खोखों और ठेलियों से पैसे लेने के लिए पहुंचा था। यहीं मृतक और आरोपी में लड़ाई हो गई। दोनों को बीच पैसे के लेनदेन को विवाद की वजह बताया जा रहा है।

उत्तराखंड में मौसम करवट लेने को तैयार, 27 अक्टूबर से बादल और बूंदाबांदी के संकेत

Weather in Uttarakhand set to change, with signs of clouds and drizzle from October 27.
Weather in Uttarakhand set to change, with signs of clouds and drizzle from October 27.

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 27 अक्टूबर से बदलाव के संकेत दिए हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर चटख धूप बनी हुई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे ऊपर बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में गर्मी का अनुभव हो रहा है। खासकर उधमसिंह नगर में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम की ठिठुरन धीरे-धीरे बढ़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और सप्ताहभर में ठंड का असर तेज हो सकता है।

हालांकि अक्टूबर की शुरुआत में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी, लेकिन महीने के अंत तक मौसम फिर से शुष्क हो गया है। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है, जिससे पहाड़ से मैदान तक ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler