Home Blog Page 547

व्यापारियों ने की निरीक्षण व सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग

हरिद्वार।  शहर व्यापार मंडल के संयोजन में आर्यनगर चौक पर हुई व्यापारियों की सामूहिक बैठक में प्रशासन से निरीक्षण व सैंपलिंग के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही शासन प्रशासन का सहयोग करते आए हैं। आगे भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। लेकिन आम व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को व्यापारियों के प्रतिष्ठान का निरीक्षण या सैंपलिंग करने के दौरान व्यापर मंडल के पदाधिकारियों को साथ रखना चाहिए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री राजन मेहता, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रदीप कालरा, राजीव पराशर, विपिन शर्मा, डा.संदीप कपूर, मृदुल कौशिक, अमर कुमार, रवि धींगरा, प्रवीण कुमार, राकेश मल्होत्रा, नारायण आहूजा, विपिन शर्मा, नितिन मंगल, मनोज मंगल, सोम प्रकाश, सुभाष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, हर्ष वर्मा, कमल अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, डा.पवन सिंह, ओम प्रकाश विरमानी, संजय वर्मा, संदीप पाहवा, मुकेश सैनी, सुमित दरगन, तुषार गाबा, तरुण भाटिया, हेमंत रावल, अनूप जिंदल, गौरव गोयल, अनिरुद्ध मिश्र, मगन बंसल, राजीव बाटला, शेखर सतीजा, अनिल अरोड़ा, प्रेमपाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, दीपक गुप्ता, सतीश भाटिया, अश्वनी गोयल, संजय गोयल, राजेश मेहता,मनोज मित्तल, पौरुष गोयल, दिनेश गोयल, राजेश ठाकुर, अनुज गोयल, सुमित पटपटिया, सचिन अरोड़ा, सुशील विरमानी, तेज प्रकाश लांबा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे : चंद्रपाल सिंह
हरिद्वार।  मंगलवार को शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता वृन्दावन बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार उपाध्याय ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, सह सचिव अनिल कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों को पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथी नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथी अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, उपनिबंधक सुमेरचंद गौतम, नंदकिशोर लोहिया व तहसीलदार शालिनी मौर्य ने पदाधिकारियों को बधाई दी। अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा सिंह ने कहा कि तहसील अधिवक्ताओं की और से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते हुए तहसील अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। तहसील परिसर में जितनी भी समस्याएं हैं। उन्हें जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष आदेश कुमार जैन ने किया। आदेश कुमार जैन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता वादकारी एवं न्यायपालिका के बीच कड़ी के रूप में न्याय दिलाने के लिए सेवक के रूप में कार्य करता है। अतिथीयों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप धीमान ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष तहसील अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष एमपीएस गिल, सचिव नागेंद्र सक्सेना, अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा, दीप लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी, पूनम, वर्षा सिंघानिया, भानु सिंह, शलभ मित्तल, राजेंद्र चौहान, संदीप चौहान, पहल सिंह वर्मा, संजय धीमान, बिजेंद्र राय, गोविंदराम वर्मा, सौरभ वर्मा, विनोद कुमार, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है सद्भावनाः महाराज

हरिद्वार,12 अप्रैल। स्थानीय ऋषिकुल कॉलेज मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलते हुए, सद्भावना को फैलाते हुए आपसी प्रेम-भाव से आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।

ऋषिकुल कॉलेज मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को तीन दिवसीय विराट सद्भावना सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।
सद्भावना सम्मेलन में देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में आये धर्म प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्म के नाम पर एक दूसरे से नफरत न करें बल्कि उस ज्ञान को अपनाएं जिसके जरिये चराचर में परमात्मा की शक्ति नजर आए, यह वैशाखी पर्व भी हमें सद्भावना का ही यही संदेश देता है।

श्री महाराज ने कहा कि परमात्मा की शक्ति को जर्रे-जर्रे में देखने के लिए हमें परम प्रकाश की आवश्यकता है, जिसके जरिये हम सब कुछ देख सकते हैं, अपने आपको सत्य के मार्ग पर चलाने का एक आधार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी हनुमान जयंती मनाएंगे। हनुमान जी के अनंदर नाम सुमिरन के प्रति कितनी प्रबल आस्था थी वह हमेशा पावन नाम श्रीराम का स्मरण करते थे। उस पावन नाम का सुमिरन करने का ही प्रभाव था कि उन्होंने प्रभु श्रीराम को अपने वश में कर लिया। इससे उनका मन अति पवित्र हो गया था। उन्होंने कहा कि हम सब भी यही चाहते हैं कि हमारा मन भी पवित्र हो और हमारे अंदर भी सद्गुणों का संचार हो। लेकिन यह तभी संभव है जब हम उस नाम का सुमिरन करेंगे। हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि जिस नाम का सुमिरन हनुमान जी ने किया था उस नाम का बोध सद्गुरु के बिना संभव नहीं है। इसलिए सद्गुरु की शरणागत होकर उस नाम के साथ अपने मन को जोड़ना चाहिए उसके बाद उसकी साधना प्रारंभ करनी चाहिए, तभी मन निर्मल होकर उपयुक्त सभी सद्गुण प्रकट होने लगेंगे ।

राष्ट्रसंत श्री महाराज ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनि आत्मज्ञानी हुआ करते थे, वे सभी प्राणियों को आत्मा से प्यार करते थे। उन्होंने अपने देश के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के चराचर जगत के सभी प्राणियों की विश्वात्मा परमपिता परमात्मा से मंगल होने की कामना की। आज सभी देश अपने नागरिकों की भलाई की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे तो पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा, फिर सारी चीजें महंगी होती चली जाएंगी। इसलिए अध्यात्म ज्ञान का प्रचार प्रसार ही शक्ति को कायम कर सकता है।
श्री महाराज ने कहा कि आज इंटरनेट के जरिए हम संसार की हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पर अध्यात्म ज्ञान की प्राप्ति नहीं कर सकते वह तो केवल आत्मज्ञानी महान पुरुषों की शरण में आकर सेवा करके उनकी आत्मा को प्रसन्न करने पर ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कभी भी बाहय चीजों से हम परिवर्तन नहीं ला सकते हैं। युग परिवर्तन के लिए हमें आकाश को, वायु को, जल को, धरती को, मिट्टी को बदलने की आवश्यकता नहीं है केवल हमें चंचल मन को बदलना है, तभी वास्तव में सच्चा युग परिवर्तन होगा।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री पूज्य माता अमृता रावत, विभु जी महाराज व अन्य विभूतियों का संस्था के पदाधिकारियों ने फूल माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा देश विदेश से पधारे विद्वान संत-महात्मागणों ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे। मंच संचालन महात्मा हरि संतोषानंद जी ने किया।

संत समाज ने स्वामी हरिनारायणानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे ब्रह्मलीन स्वामी हरिनारायणानंद-स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
हरिद्वार। भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज ने भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के संयोजन में जयराम आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संत समाज को एकजुट करने में ब्रह्मलीन स्वामी हरिनाराणानंद के योगदान को स्मरण किया और दो दिन मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री स्वामी हरिनारायणानंद ने जीवन पर्यन्त अपनी तप साधना, सेवा व लोककल्याणकारी कार्यो के माध्यम से समाज को एक नयी चेतना दी। भारत साधु समाज का गठन कर उन्होंने विभिन्न मत व सम्प्रदायों में विभक्त भारत के समस्त संत समाज को एकजुट किया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक चेतना व राष्ट्रीय आपदाओं में अहर्निश सेवाएं प्रदान की। संत समाज को एकजुट करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। संत समाज के प्रेरणा स्रोत ऐसे त्यागी महापुरूष के ब्रह्मलीन होने से समस्त संत समाज व्यथित है। उनके विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। समस्त संत समाज की कामना है कि गंगा मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि देश के सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक निर्माण में संत समाज की हमेशा अहम भूमिका रही है। 1947 में देश के स्वाधीन होने के पश्चात शासन व्यवस्था व सामाजिक स्तर पर हो रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वामी हरिनारायणानंद ने 1956 में भारत साधु समाज का गठन कर समस्त संत समाज को एकजुट कर एक मंच प्रदान किया और सत्ता और संत समाज के बीच समन्वय स्थापित किया। उनके नेतृत्व में देश की सीमाओं और संस्कृति के संरक्षण के साथ मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बचाने, गौरक्षा, नशाबंदी, देश की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने में संत समाज ने अहम योगदान दिया। उनके दिखाए पथ का अनुसरण करते हुए उनकी विरासत को संजोए रखने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोककल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले स्वामी हरिनारायणानंद के विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि देश के समस्त संत समाज को एकजुट करने का श्रेय स्वामी हरिनारायणानंद महाराज को ही जाता है। धर्म संस्कृति व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरी महाराज ने कहा कि भारत साधु समाज के जनक स्वामी हरिनारायणानंद महाराज के निधन से संत समाज को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। देश विदेश में भारत साधु समाज को नई पहचान दिलाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा।
इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद देव, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत श्याम प्रकाश, महंत गंगादास उदासीन, स्वामी देवानंद, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी विवेकानंद, महंत मोहन सिंह, महंत गुरविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिह, महंत निर्मल दास, महंत सोहन सिंह, स्वामी भगवत स्वरूप महाराज, स्वामी नारायण गिरी, महंत दामोदर दास, महंत रामदास, महंत गुरप्रीत सिंह आदि सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर गाविंद कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने किया। प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा, जमालपुर कला के ग्राम प्रधान सुशील राज राणा के संयोजन में जमालपुर स्थित राज राणा कंपलेक्स में आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के शलक्य तंत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डॉ.अरुण कुमार, डॉ.प्रियंका, डा.हेमराज, डा.अमित, डा.वरुण, डा.गजाला व पैरामेडिकल स्टाफ ने  मरीजों के नेत्रों की निशुल्क जांच कर चश्में के नंबर और दवाइयां वितरित की। साथ ही गंभीर समस्या वाले मरीजों को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के नेत्र विभाग के लिए रेफर किया। शिविर में 105 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती को प्रदेश भाजपा सेवा दिवस के रूप में मना रही है। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज का आभार प्रकट करते हुए गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक संजय वर्मा ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, कैंप के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले स्वयंसेवको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कैंप के आयोजन में एडवोकेट आकांक्षा पुंडीर, पलक वर्मा, मनदीप सिंह, आशुतोष गैरोला, प्रखर चौधरी, शिखर चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डा.प्रदीप कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का 32वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) 32वें स्थापना दिवस पर बैंक की हरिद्वार शाखा की और से सिडकुल स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सिडबी के नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की प्रभारी महाप्रबंधक अनुभा प्रसाद ने उद्यमियों को बैंक की और हरसंभवन मदद का आश्वासन देते हुए बैंक की दो नयी योजनाओं स्थापन एवं अराईज के विषय में विस्तार से जानकारी दी। शाखा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बैंक के अधिकारियों व उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक व उद्योगों के समन्वय से योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी प्रत्येक उद्यमी को होनी चाहिए। लघु उद्योग आत्मनिर्भरता की और अग्रसर करने का सशक्त माध्यम हैं। लघु उद्योगों की बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार भी प्रेरित कर रही है।

मोटर साईकिल चोरी मामले में एक गिरफ्तार

मंशा देवी मंदिर मार्ग से हुई मोटर साईकिल चोरी मामले में नगर कोतवाली की खड़खड़ी पुलिस चौकी टीम ने एक आरोपी को चोरी की गयी बाईक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बाईक के पार्टस भी बरामद किए हैं। सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी विशम्भर सिंह सैनी ने मंशा देवी मार्ग से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो जाने के संबंध में नगर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद बाईक चोरी की घटना के खुलासे के लिए  गठित पुलिस टीम ने मोतीचूर तिराहा पर चेकिंग के दौरान गौरव कुमार निवासी ग्राम डाण्डी इब्राहिमपुर थाना पथरी को चोरी की गयी बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हिल बाईपास पर झाड़ियोंं में छिपाकर रखे गए मंशा देवी पैदल मार्ग से चुरायी गयी एक अन्य बाईक के पार्टस भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत एसएसआई मनोहर सिंह भण्डारी, खड़खड़ी चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह कुमांई, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, सौरभ, सुमित, दीवान सिंह, शशिकांत त्यागी शामिल रहे।

व्यापारी के लाखों रूपए लेकर फरार हुए आरोपी मुजफ्फरनगर से दबोचे

ज्वालापुर के आढ़ती के साथ दो लाख रूपए की हेराफेरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। ज्वालापुर के आढ़ती मनोज कुमार ने उनके यहां मुनीम का काम करने वाले मोहित गुप्ता व राहुल गुप्ता पुत्रगण रमेशचंद निवासी शेख सराय आलम खुर्जा बुलन्दशहर यूपी के खिलाफ दो लाख रूपए लेकर फरार होने जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर एसआई महिपाल सैनी को टीम के साथ संभावित स्थानों पर भेजा गया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना व वादी मनोज कुमार की निशानदेही पर
राजेश कुमार उर्फ राहुल व सोनू उर्फ मोहन को पुराना रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि खुर्जा बुलंदशहर में इनकी दुकान तथा मकान पर बैंकों से अत्यधिक ऋण लेने के कारण सारी संपत्ति अलग-अलग बैंकों द्वारा कुर्क कर ली गई। उसके बाद वह हरिद्वार आकर सुभाष नगर में रहने लगे तथा मनोज कुमार के यहां मुनीम गिरी का काम करने लगे। खर्च अधिक होने के कारण उन्होंने आढ़तियों के पैसे में हेरफेर कर उसे अपने खर्चे में प्रयोग करने लगे। मालिक द्वारा हिसाब मांगे जाने पर हिसाब में अत्यधिक गड़बड़ी होने के कारण वह किराए का मकान छोड़कर परिवार सहित हरिद्वार से फरार हो गए।

किसान गोष्ठी आयोजित की

थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक ने किसानों को सरकार की ओर से कृषि उत्पादन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित किसान गोष्ठी में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसमें किसानों को बीज और खाद के लिए किसान सम्मान निधि देने के साथ किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 80 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विगत 65 वर्षों से भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई, जिसके कारण पहाड़ में खेती बिखरी हुई अवस्था में है, खेती सुधार के लिए चकबंदी की आवश्यकता है। कहा बारिश के अभाव में गेहूं, आलू, मटर, मसूर, जौ आदि फसलें पूरी तरह से सूख गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडलध्यक्ष हीरामणि गौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, बलवीर सिंह राणा, पृथ्वी रावत, बॉबी पंवार, बचन सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल, सोबत रावत, श्याम सिंह असवाल, प्रधान कमलेंद्र रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली, मनोज पंवार, मदन नौटियाल, कामराज नेगी, राजेश सजवान, विक्रम रावत आदि लोग मौजूद थे।

भाजपाइयों ने छात्रों को फल वितरित किए

ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय सेमल तप्पड़ टीन शेड बौराड़ी में छात्र-छात्राओं को को फलों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने उनके जीवन पर विचार व्यक्त कर प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, खेम सिंह चौहान, जाखणीधार ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, रामलाल नौटियाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, अबरार अहमद, मंजू चंद, मीना सेमवाल, गोपीराम चमोली, दीपमाला बहुगुणा, दीवान सिंह असगर अली, तौफीक खान, महेश पंवार, गब्बर आदि मौजूद रहे।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler