Home Blog Page 546

बदरीनाथ पहुंचा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल

चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व मंदिर से संबंधित व्यवस्थाओं से तैयारियों के लिए बदरीनाथ बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का 40 सदस्यीय दल अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंच गया है।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार को जोशीमठ में मंदिर समिति के कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति का दल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। दल के साथ मेहता भंडारी थोक के तीन सदस्य भी बदरीनाथ रवाना हुए। अग्रिम दल कपाट खुलने से पहले यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा। दल में समिति के 15 कर्मचारी एवं 25 मजदूर शामिल हैं। अग्रिम दल मंदिर परिसर में विद्युत, पेयजल व्यवस्था, रंग रोगन, साफ सफाई, मरम्मत कार्य, आवास व्यवस्था हेतु विश्राम गृहों को सुचारु करने, दर्शन पथ को दुरुस्त करने, मंदिर समिति के बस टर्मिनल, स्वागत कार्यालयों को सुचारु करने का कार्य करेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर तीर्थयात्रियों को दर्शनार्थ खुल रहे हैं।

रानीखेत पीजी कॉलेज में रंगमंच और साहित्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम

अल्मोड़ा। रानीखेत पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से मंगलवार को ‘रंगमंच और साहित्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बरखा रौतेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विषय संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मुख्य वक्ता विवेक भगत ने छात्र-छात्राओं को फिल्म प्रोडक्शन और रंगमंच से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। प्रवक्ता हिमानी नेगी ने भी विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे ने रंगमंच और साहित्य विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के कौशल विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया। साथ ही इसके लिए अंग्रेजी विभाग की भी उन्होंने सराहना की। अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे ने प्राचार्य और मुख्य वक्ता भगत का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार बिष्ट, डॉ. दीपक उप्रेती, डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. पूजा बोहरा आदि मौजूद रहीं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे बागेश्वर, डीएम ने बुके देकर किया स्वागत

बागेश्वर। सूबे के राज्यपाल सेनि. लेफ्टनेंट जरनल गुरमीत सिंह मंगलवार करीब साढ़े दस बजे बागेश्वर पहुंचे। यहां पहुंचने पर डिग्री कॉलेज मैदान में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। डिग्री कॉलेज से राज्यापाल कार से विकास भवन के नवीन सभागार पहुंचे। यहां उनकी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। एक बजे पत्रकार वार्ता होगी। लंच के बाद धारचूला को रवाना होंगे।

18 लीटर कच्ची शराब संग आरोपी पकड़ा

रुद्रपुर। पुलिस ने 18 लीटर कच्ची शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। सोमवार को पुलिस रतनपुरा गांव में गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक घर के बाहर भीड़ लगी देखी। पुलिस को देख कर सभी लोग भाग गए। पुलिस ने दौड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुखदेव सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी ग्राम रतनपुरा किच्छा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक राड को ड्रम में डालकर कच्ची शराब निकालता है। पुलिस ने मौके से 18 ली. कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

राजपुर रोड विधानसभा में हुआ सीएम का अभिनंदन

राजपुर रोड विधानसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया गया। सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेंडिग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से जीतने पर दिलाने पर जनता का आभार जताया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विश्वास डाबर, जगराम, रमा गोयल, अनिता गर्ग, विपिन खण्डरी, विजय थापा, देशबंधु गोयल, मनोज जाटव, आशीष नागरथ आदि मौजूद रहे।

राजभवन में बैशाखी को लेकर श्री अखंड पाठ का आयोजन, राज्यपाल ने की सुख समृद्धि की कामना की

देहरादून।  राज्यपाल सेनि। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की ओर से पहली बार राजभवन में बैशाखी पर्व को लेकर तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल के आमंत्रण पर गुरु गोविंद सिंह के पंच प्यारे और उनके वंशज भी राजभवन में मौजूद हैं। वहीं, श्री अखंड पाठ के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ में पंच प्यारों में भाई दया सिंह के वंशज बाबा नौनिहाल सिंह और भाई धर्म सिंह के वंशज गुरुप्रीत सिंह भी शामिल हुए हैं। जिनका राजभवन में विशेष स्वागत किया गया। राज्यपाल ने कहा इस अखंड पाठ का आयोजन उत्तराखंड वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए किया जा रहा है.ये भी पढ़ें: जानिए हरिद्वार रोपवे की कैसी है सुरक्षा व्यवस्थाउन्होंने कहा कि सिख नव वर्ष बैशाखी के मौके पर 323 वर्ष पूर्व 1699 में दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना और पांच प्यारों का चयन किया था। श्री अखंड पाठ के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगण, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित कई लोग शामिल होंगे ।

डीजीपी ने की थानों में लावारिस वाहनों के निस्तारण अभियान की समीक्षा, जेल विभाग में हुए प्रमोशन

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। डीजीपी ने बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान 31 मई, 2022 तक चलेगा। थाना व कोतवाली के परिसर से ऐसे वाहनों के हटने से परिसर को साफ-सथुरा कराया जा सकेगा। अभियान की थानावार पुलिस मुख्यालय द्वारा समीक्षा की जाएगी, जिसमें अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
दिए ये निर्देश
जनपद प्रभारियों को न्यायालय एवं जिलाधिकारी से समन्वय स्थापति कर अभियान के अन्तर्गत ऐसे वाहनों की विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी तथा सुपुर्दगी की कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
चारधाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए।
बैसाखी पर्व पर भीड़ प्रबन्धन और यातायात प्रबन्धन कर स्नान को सकुशल व शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया।
22 साल बाद जेल विभाग में प्रमोशन:   कारागार महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि कल दिनांक 11 अप्रैल 2022 को कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मी सुदर्शन कुमार की डीपीसी की गयी और उनका प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ। उल्लेखनीय है कि विगत 22 वर्षों के बाद कारागार विभाग में किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मी का प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ है। इससे पूर्व 28 मार्च 2022 को 22 वर्ष बाद ही 11 हेड वार्डर डिप्टी जेलर पद पर पदोन्नत हुए थे। महानिरीक्षक, कारागार का पद ग्रहण करने के पश्चात पुष्पक ज्योति ने लम्बे समय से अटकी पदोन्नित प्रक्रिया को सुचारू किया। यह भी एक कीर्तिमान है कि 22 वर्षों में पहली बार कारगार विभाग में इतने व्यापक स्तर पर कर्मियों की पदोन्नति हुई है। कुछ समय पूर्व लगभग 06 वर्षों के पश्चात 37 वार्डर का हेड वार्डर पद पर प्रमोशन भी हुआ था।

भवसागर की वैतरणी है श्रीमद्भागवत कथा : स्वामी कमलानंद गिरी

हरिद्वार।  महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है। जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके बैकुंठ का मार्ग प्रशस्त करती है। जो श्रद्धालु भक्त कथा का रसपान कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भूपतवाला स्थित कल्याण कमल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए समय निकालकर सभी को कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए और औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। कथा व्यास आचार्य पंडित सुभाष शर्मा सहारनपुर वाले ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है और कथा श्रवण से व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सबल बना कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वास्तव में सभी ग्रंथों का सार श्रीमद्भागवत कथा में निहित है और कथा मोक्षदायिनी है। जो श्रद्धालु भक्त नियमित रूप से कथा का श्रवण करता है। उसके जन्म जन्मांतर के पापों का विनाश हो कर लौकिक और भौतिक विकास होता है। प्रभु श्री हरि हृदय में आ बसते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

फैक्ट्री प्लांट से मशीन चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

हरिद्वार।  सिडकुल स्थित आरपी इंजीनियरिंग वर्क्स से मशीन चोरी मामले में सिडकुल पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुरायी गयी मशीन बरामद की है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की और अज्ञात चोरों द्वारा प्लांट से टर्न केबल स्ट्रीथ मशीन चोरी करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की गिरफ्तार के लिए गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिंद्रा चौक से तीन लोगों आशु कटारिया, प्रवीण कटारिया निवासी ग्राम दौड़बसी रोशनाबाद व आशीष निवासी हजारी बाग कनखल हाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही चुरायी गयी मशीन बरामद करने के साथ चोरी की घटना में प्रयुक्त विक्रम टेंपों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम मे थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, एसआई दिनेश रावत, कांस्टेबल जितेंद्र रावत व तनवीर अली शामिल रहे।

त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद महाराज-महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद

हरिद्वार।  उत्तरी हरिद्वार की धार्मिक संस्था श्री गरीबदास परमानंद आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि साधु महात्माओं व श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य में सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद महाराज त्याग ,तपस्या, सरलता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जीवन पर्यंत शिक्षा दीक्षा में सनातन धर्म की सेवा करते हुए दीन हीन लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद महाराज कुशल व्यवहार के धनी मृदुभाषी संत थे। उन्होंने जीवन भर समाज कल्याण के कार्य किए। श्री गरीबदास परमानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन पूज्य सदगुरुदेव स्वामी परमानंद महाराज ने हमेशा सेवा समर्पण सद्भाव की शिक्षा दी। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर श्री गरीबदास परमानंद आश्रम की सेवाओं को समाजहित में बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद महाराज एक सच्चे निर्मल संत थे। जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर तैयार रहते थे। इस अवसर पर महंत रविदेव शास्त्री, डा.हरिहरानंद, दिनेश दास महाराज, हनुमान दास, योगेंद्रानंद, कृष्णानंद, महंत ब्रह्मस्वरूप, महंत दयानंद पुरी महाराज के साथ नीरज गोयल, पंकज गोयल, अथर्व मित्तल, विपिन जिंदल, राजवन्ती सहवाग, सुरेश, संजय सहवाग, रोहतास जागलान, हार्दिक गोयल, आदि श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler