Home Blog Page 540

डीएम ने किया आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण

नई टिहरी। डीएम इवा श्रीवास्तव ने आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुये सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुधार लाने के निर्देश आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिये। आपदा परिचालन केंद्र में डीएम ने विभिन्न शिकायती पंजिकाओं का निरीक्षण भी किया। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुये पर्यटकों की परेशानी, आपदा व दुर्घटनाओं को लेकर पुख्ता सूचनाओं को लेकर आपदा परिचालन केंद्र का मुआयना डीएम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूचनायें समय पर सम्बंधित व सक्षम अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये, ताकि शिकायतों पर समय से त्वरित कार्यवाही की जा सके। डीएम ने विभिन्न शिकायत पंजिकाओं में दैवीय आपदा पंजिका, जल आपूर्ति, डीसीआर व टिहरी झील जल स्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें। ग्रीष्मकाल में पर्यटक निरंतर जनपद के पर्यटक स्थलों पर आ रहे है, पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व अन्य अवस्थापना सुविधाओ को सुचारु रखने के लिए संबंधित सेक्टर अधिकारियो को अपने-अपने सेक्टर में निरंतर अनुश्रवण करते रहने के भी निर्देश दिये। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद क्षेत्र अंतर्गत सभी मोटर मार्ग सुचारू हों, इस के लिए उन्होंने डीडीएमओ को सभी जेसीबी ऑपरेटर से संपर्क स्थापित कर सूची को अद्यतन करने के निर्देश दिये। सभी एसडीएम को खाद्य पदार्थों सहित अन्य सेवओं के मूल्यों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए नजर बनाये रखने के निर्देश दिये। डीएम इवा ने बताया कि पेयजल, विद्युत, वनाग्नि, घटना-दुर्घटना सहित किसी भी प्रकार की परेशानी की शिकायत यात्री,पर्यटक व स्थानीय लोग जिला आपदा परिचालन केंद्र के नंबरों 01376-234793, 233433, 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 परकर सकते हैं।

गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करें

रुड़की।  अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्र और कंपनी कर्मियों को आग से बचाव के टिप्स दिए। घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान पंपलेट बांटकर उन्हें उन्हें घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगाने की अपील की गई। शनिवार सुबह फायर स्टेशन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी अपनी टीम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकले। स्टेशन कर्मी अमर सिंह राणा और राकेश गौड़ आदि टीम में शामिल रहे। ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित स्कूल में टीम पहुंची। जहां उन्होंने स्कूली बच्चों को बताया कि अग्निशमन के नियम और बचाव आम जंदगी में महत्वपूर्ण है। जिसके बाद दिल्ली रोड स्थित कंपनी पर टीम पहुंची। कंपनी में अग्निशमन उपकरणों की जांच कर उनका सही उपयोग बताया गया। बताया गया कि यदि कहीं पर आग लग जाए तो वहां स्थिति कैसे संभाली जाए। उपकरणों को चलाने और बचाव के कई टिप्स छात्र और कर्मियों को दिए गए। मॉक ड्रिल कर कई गुर सिखाए गए।

हनुमान जन्मोत्सव  पर हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा

रुड़की।  नगर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा लक्सर के रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर लोको बाजार, बसेड़ी रोड, रुड़की बस अड्डा, हरिद्वार रोड, गोवर्धनपुर रोड, केशवनगर, शिवपुरी, सीमली सेलक्सरी फाटक होते हुए देर शाम वापस रामलीला ग्राउंड पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में प्रवीण कुमार, अजय वर्मा, अनुज प्रजापति, निखिल अग्रवाल, शुभम, राजेश, मयंक, देवराज, अंकित, पवन कपूर, मोहन, देवांश, अक्षित आदि मौजूद रहे।

सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः महाराज

उत्तरकाशी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ-साथ होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद के विकासखंड मोरी के 22 ग्रामों के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव विशु मेले में प्रतिभाग करने के साथ-साथ ग्राम जखोल में गंगा होमस्टे और होटल गंगा टूरिस्ट लॉज लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी के अंतर्गत वर्तमान में लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत, जलागम, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की लगभग 1799.35 लाख से भी अधिक धनराशि की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई योजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा करोड़ो रूपये की योजनायें स्वीकृत हो चुकी हैं जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इतना ही नहीं योजनायें भी प्रस्तावित हैं जिनको अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा।

श्री महाराज ने बिशु मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा जखोल में सरूताल तक पैदल मार्ग जिसकी लागत 60.30 लाख है का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसादी उसने हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री के विकास के लिए 54.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रवेश द्वार पार्किंग लाइटिंग जन सुविधा एवं यमुनोत्री में अप्रोच रोड का निर्माण घाट निर्माण जानकी चट्टी ट्रक रूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हरसिल के पर्यटन आधारित विकास के लिए हरसिल मुखवा मोटर मार्ग एवं हरसिल बमोरी मोटर मार्ग के लिए 275.35 लाख के कार्य प्रस्तावित है। उत्तरकाशी में पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 166.45 लाख, नगर पंचायत पुरोला में बस एवं कार पार्किंग निर्माण हेतु 1484.22 लाख का प्रस्ताव है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज की जानकारी देते हुए कहा कि विकासखंड बोरी में जखोल से सरूताल तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार एवं सरूताल का सौंदर्य करण 60.30 लाख की लागत से किया जा रहा है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत 48.47 लाख की लागत से मोरी हरकीदून एवं जखोल सर्किट का का विकास और ताकुला-हरकीदून मार्ग के भड काघांच हेतु 11.48 लाख की लागत से वुडन सेड का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत ग्राम जखोल में पाजा खड्ड व चमाली खड्ड से 84.04 लाख की लागत से आवासीय भवनों की बाढ़ सुरक्षा कार्य, बडेडा खड्ड व तेकुना खड्ड से 75.38 लाख की लागत से और बड़गाड खड्ड (झिनाणुपियागाड) में 196.50 लाख की लागत से आवासीय एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में अनेक सड़कों का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है जबकि कई करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 करोड़ 10 लाख 28 हजार के कार्य चल रहे हैं जबकि स्पेशल सहायता स्कीम के अंतर्गत 80.66 लाख की लागत के कार्य वर्तमान में प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार जलागम एवं पंचायत राज विभाग से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मेला समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लाक प्रमुख वचन पंवार, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सांकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, मोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, टीकाराम, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।

मांग रहे थे दहेज अब जाओगे जेल

देहरादून। दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पति, सास समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ अनिल जोशी के मुताबिक सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि सात जनवरी को अपने पिता के साथ अपनी ससुराल यमनोत्री एन्कलेव फेस 2 में गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पति नवीन चौहान, सास व रिश्ते का देवर विपिन चौहान ने मेरे साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी नवीन चौहान पुत्र जयेंद्र सिंह, सास, विपिन चौहान निवासीगण यमुनोत्री एन्क्लेव फेस 2 चंद्रबदनी रोड पटेलनगर देहरादून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बेशर्म पड़ोसी: नाबालिग बहनों को रहा था छेड़  

देहरादून। नाबालिग दो सगी बहनों का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी आरोपी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
एसओ अमरजीत रावत के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि उसकी नाबालिग दो बेटियों को एक युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। दोनों बहनों का अक्सर आरोपी पीछा करता है। महिला ने एक अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू निवासी एमडीडीए कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नाबालिग बहनें कक्षा सात और आठवीं में पढ़ती है।

खराब मौसम से जंगलों की आग शांत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में तीन दिन से मौसम के तेवर ढीले पड़े हैं। खराब मौसम के बीच आंधी-तूफान के साथ ही बूंदाबांदी से उत्तरकाशी में गर्मी का असर काफी कम हो गया है और लोग ठंड का अहसास करने लगे हैं। बीते कई दिनों से जंगलों में लगी भीषण आग और चारों तरफ फैले धुएं का असर भी खत्म हो गया है।
शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी और आंधी तूफान देखने को मिला। हालांकि आंधी तूफान से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला तीन दिनों से जारी है। ऐसे में दिनों दिन बढ़ती गर्मी पूरी तरह से शांत हो गई है। मौसम में आए बदलाव के कारण सुबह और शाम को सर्दियों जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि चटख धूप खिलने पर ठंड का असर नहीं रह जाएगा। इस बीच उत्तरकाशी जिले की गंगा व यमुना घाटी में जंगलों के भीषण आग से धधकने का सिलसिला भी रूक गया है। बीते तीन दिनों में जिले में वनाग्नि की कोई भी घटना सामने नहीं आई है। इससे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही वनाग्नि से संकट में आए जंगली जीवों ने राहत की सांस ली है। वनाग्नि से जिलेभर में चारों तरफ फैले धुएं का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

रंवाई घाटी को फलपट्टी बनाएंगे: धामी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोरी पचंगाई पट्टी के जखोल में बीसू मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने सोमेश्वर महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। साथ ही ग्रामीणों के साथ रासो व तांदी गीतों पर जमकर थिरके। सीएम धामी ने रंवाई घाटी को फलपट्टी बनाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
शुक्रवार को जखोल के बीसू मेले का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले यहां गंगा अतिथि गृह होमस्टे का उद्घाटन किया। इस दौरान पंचगांई पट्टी के 22 गांव के ग्रामीणों ने महिलाओं ने पारंपारिक वेशभूषा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ढोल व नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि बीसू मेले को उत्तराखंड समेत देशभर में अलग सांस्कृतिक पहचान दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ यात्री आने की संभावना है। सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तमाम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर लिया है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का काम करेंगे। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कमेटी बना कर डाफ्ट तैयार कर रही। एक साल में तीन सिलेंडर देने का एक घर में दोनों पति-पत्नी को वृद्धा पेंशन, सफाई कर्मियों का मान देर बढ़ाया,आंदोलन कारियों की पेंशन बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। प्रदेशवासियों के हित में जो भी निर्णय लेने होंगे, सरकार निडर होकर उन पर काम करेगी। धामी ने कुछ ही दिनों के सरकार के कार्यकाल में जारी विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार: चंदन रामदास

चमोली। तीन दिवसीय बैसाखी धार्मिक पर्यटन विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस दौरान लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश के काबीना मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि सरकार लोक संस्कृति को विश्व फलक पर स्थापित करने का काम रही है। साथ ही मई माह से शुरू होने वाले चारधाम यात्रा के लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है।
शुक्रवार अपराह्न मेले में पहुंचे काबीना मंत्री रामदास का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री रामदास ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में धामी सरकार विकास के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतार रही है। यही नहीं केंद्र सरकार के सहयोग से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, ऑलवेदर रोड सहित कई विकास योजनाएं तैयार कर ही हैं। चंदन रामदास ने कहा कि गौरादेवी कन्याधन योजना के तहत छूटी हुई छात्राओं को जल्द इसका लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने बजट की व्यवस्था कर दी है। इस दौरान लोक कलाकार कांति प्रसाद डिमरी, सुरेंद्र कमांडर, प्रदीप बुटोला सहित कई लोककलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों को प्रस्तुति पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, राकेश कुमार डिमरी, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष नवीन नवानी, महामांत्री चेतन मनोड़ी आदि मौजूद थे।
किशन महिपाल के गीतों पर झूमे लोग:  बैसाखी मेले के दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक किशन महिपाल एवं अनीशा रांगड़ के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। महिपाल ने गिर गेंदुआ.., बाडुली, भाना ओ रंगीली भाना…, स्याली बंपाली सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां दी।
गोपेश्वर रेड ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता :  बैसाखी मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता गोपेश्वर रेड ने जीती। जबकि गोपेश्वर ब्लू उपविजेता बना। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता नमन रतूड़ी और विवेक ने जीती। जबकि कैरम युगल में खुर्शीद और नैनवाल विजयी रही। खेलों को संपन्न करवाने में केएन गैरोला, प्रदीप भंडारी, योगेंद्र सिंह, अनूप रावत, शशिभूषण नौटियाल, राजेंद्र नेगी, अनिल नेगी आदि शामिल थे।
पुलिस कर्मी सम्मानित:  बैसाखी मेले के दौरान आयोजन समिति की पहल पर मंत्री रामदास ने पुलिस कर्मी विनोद पंवार को सम्मानित किया। पुलिस कर्मी विनोद पंवार ने पिछले दिनों नदी में कूदने जा रही दो युवतियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया।

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

सीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के 15 पुलों का वर्चुअल उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 06 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड के 06 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नाले हैं, जिनके चारों तरफ गांव बसे हैं। जब इन नदियों और गाद गदेरों को पार करना पड़ता है, तो यह एक बहुत बड़ा संकट भी होता है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। इनके सहयोग से पर्वतीय जनपदों में 15 पुलों का निर्माण हुआ है। जिससे 64 गांव जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्य व्यापक स्तर पर होने चाहिए। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन इस तरह के प्रयोगों को उत्तराखंड में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोग जो सफल प्रयोग के रूप में समझे जा रहे हैं, इनको राज्य में बढ़ावा दिया जायेगा। केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों का सहयोग लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 पुल जो राज्य के विभिन्न जगहों पर बने हैं, जिला अधिकारियों के लिए भी अनुप्रयोग होंगे। जिलाधिकारी भी इनका संज्ञान लेते हुए ग्राम व पंचायत स्तर पर इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हिमालय के प्रति जो गंभीरता जताते हैं, उनमें इस तरह के प्रयोगों की आवश्यकता उन्होंने भी महसूस की होगी। आने वाले समय में नीति आयोग भी उत्तराखंड राज्य में होने वाले इन प्रयोगों को अपनी योजनाओं में सम्मिलित कर एक आदर्श राज्य बनाने में हमारे लिए एक बड़ा सहायक और पथ प्रदर्शक सिद्ध होगा।नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जितना संभव हो सके, नीति आयोग द्वारा मदद की जायेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की गई इस सराहनीय पहल के लिए हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के कार्यों की सराहना की। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए समाज, सरकार एवं उद्यम को मिलकर कार्य करें तो राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा। हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विज्ञान ही विकास की दशा और दिशा तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सभी संगठनों का सहयोग लेकर राज्य को आगे बढ़ाना होगा।आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा समाज का पैसा सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में लगाने का प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अनेक कार्य हों, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए जो भी सुझाव मिलेंगे, उन पर कार्य करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर नीति आयोग की उत्तराखण्ड प्रभारी नीलम पटेल, प्रो. दुर्गेश पंत, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन से अनुज अग्रवाल, अभय शर्मा, सुमित शर्मा, विनोद खाती एवं वर्चुअल माध्यम से लाभान्वित क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।

 

Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler