Home Blog Page 539

लव जेहाद का आरोप लगा पुलिस में शिकायत

काशीपुर। दोराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एवं गांव में लव जेहाद का मामला सामने आया है। आरोप है गांव के दो युवक हिंदू समाज की एक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने पुलिस से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को सही सलामत बरामद करने की मांग की है।
रविवार को विहिप जिला मंत्री राजहंस और पीड़ित परिवार के लोग दोराहा चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने इंचार्ज प्रकाश बिष्ट का घेराव किया। आरोप लगाया गांव का ही एक युवक एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसमें उसके एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया है। कहा लगातार लव जेहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्व माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने भी जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।

मंत्री जोशी के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक

काशीपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सोमवार को बाजपुर आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। सोमवार सुबह नौ बजे मंत्री जोशी हरिपुरा हरसान स्थित तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेविका उमा जोशी के आवास पर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर स्वागत के लिये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा मंत्री जोशी पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे। कहा जोशी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिये बेहतर काम किया है। उनके अनुभव का लाभ आज प्रदेश को मिल रहा है। बैठक में राकेश गुप्ता, उमा जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेश कुमार, अमित कुमार, रितेश कुमार, कमल कुमार, प्रमोद कुमार रहे।

अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। ऑपरेशन क्रेकडाउन अभियान के तहत कुंडेश्वरी चौकी और कोतवाली पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली पुलिस ने जरीफ पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला अल्लीखां को धारा 411 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया है। जोत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी कुंडेश्वरी को चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने सुखपाल सिंह पुत्र लेखराज सिंह निवासी ग्राम ब्रह्मानगर व वीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी को बिजली चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अलग अलग मामलों में काफी समय से फरार चल रहे थे। तीनों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए। पुलिस टीम में एसआई गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल मनोज कुमार, दानिश अली तथा कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह कांस्टेबल संजय कुमार, दीवान गिरी, किशोर सिंह शामिल रहे।

भाजपा 30 अप्रैल तक जिले में चलाएगी माइक्रो डोनेशन अभियान

हल्द्वानी। भाजपा 30 अप्रैल तक जिले में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाएगी। इसे लेकर रविवार को पार्टी संभाग कार्यालय में हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। नमो एप के माध्यम से चलने वाले डोनेशन अभियान और जनसंपर्क के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारियों को बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान में लोग नमो एप के माध्यम से डोनेशन कर सकेंगे। इसमें 5,100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक सहयोग किया जा सकता है। डोनेशन के बाद संबंधित व्यक्ति को उसकी ईमेल आईडी पर रसीद प्राप्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कार्यकर्ताओं के बल पर अभियान सफल हुए हैं। पार्टी दोबारा प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुई है ये भी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। अभियान के जिला संयोजक कैलाश भगत ने नमो एप के माध्यम से होने वाले माइक्रो डोनेशन अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में अभियान संयोजक बनाकर बूथ स्तर तक अभियान को ले जाने को कहा गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लालकुआ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, प्रताप बिष्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, संजीव शर्मा, विनीत पाण्डे, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, शान्ति बिष्ट, प्रमोद तोलिया आदि मौजूद रहे।

रात्रि गश्त को लेकर अलर्ट रहे प्रभारी: एसपी सिटी

हल्द्वानी। शहर में बढ़ रही चोरी व हादसों को लेकर रविवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। साथ ही रात्रि में गश्त को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारियों को अपने-अपने चौकी क्षेत्र में रात्रि के दौरान प्रभावी गश्त कर क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने व ️वीकेंड के दौरान निर्धारित किए गए रूट डाइवर्जन का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपने–अपने चौकी क्षेत्र के हाईवे व अन्य मार्गों पर पड़ने वाले मुख्य मुख्य चौराहों व हेवी ट्रैफिक स्पॉटों पर व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर प्रभावी चेकिंग व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व सिटी पेट्रोल कार को रनिंग में रखकर आपातकालीन परिस्थतियों से निपटने व उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए।।

उत्तराखंड में कोरोना के 8 नए केस

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। जबकि 13 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 21 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.49% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,235 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.19% है। वहीं, इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 4 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार से भी 2 मरीज सामने आए हैं। बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में रविवार को 1,679 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,74,291 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,29,089 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,86,223 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,67,536 बच्चों को वैक्सीन लगी है।

रायपुर में स्वास्थ्य मेला शुरू, मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ

देहरादून। आयुष्मान भारत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला रायपुर ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है। सोमवार सुबह मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।
मेले में डॉक्टर तैनात हैं। तमाम तरह की जांच और परामर्श की सुविधा यहां पर की गई है। एलोपैथी आयुर्वेद होम्योपैथी तीनों पैथी के डॉक्टर यहां पर उपलब्ध हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, रायपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएस रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे और विधिवत कार्यक्रम शुरुआत की। काफी संख्या में लोग यहां आकर परामर्श ले रहे हैं। जांच करा रहे हैं। मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं। कोरोनेशन अस्पताल से नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिपाठी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार, रायपुर अस्पताल से सर्जन डॉ. केके टम्टा मरीजों की जांच कर रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है। ब्लड बैंक शिविर भी आयोजित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के बारे में महिलाओं को टिप्स दे रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह व रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही उन्हें दवाएं भी दी जा रही हैं। मेले में आयुष्मान योजना के कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की और से आमजन को घर पर मिलावट की जांच की विधि बताई जा रही है। साथ ही ईट राइट इंडिया अभियान के तहत भी उन्हें जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डा पंकज पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डा सरोज नैथानी, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से उपायुक्त जीसी कंडवाल, राजेंद्र रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, मंजू रावत आदि मौजूद रहे।

महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन

देहरादून प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायत राज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत का एक बेहद सुंदर वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया।
उन्होने वीडियो के निर्माण से संबंधित सभी लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण कर देश-विदेश में ‘देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें।

इस मौके पर गढ़वाली गीत
वीडियो ‘चंदना’ की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाज सेवी बचन सिंह रावत मौजूद थे।

मिनटों में लोगों के 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

Infosys office. (File Photo: IANS)

नई दिल्ली। इंफोसिस (Infosys) के इनवेस्टर्स को तगड़ा झटका लगा है। इंफोसिस के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इंफोसिस के शेयर फिलहाल 7.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1622.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों में यह गिरावट पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमतर रहने के बाद आई है। इंफोसिस के शेयरों में 2 साल से ज्यादा के समय में यह सबसे तेज गिरावट है।
शुरुआती ट्रेड में 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका
शेयरों में तेज गिरावट के बाद BSE में इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 6,92,281 करोड़ रुपये रह गया है। शुरुआती ट्रेड में ही इनवेस्टर्स को 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। निफ्टी IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की गिरावट है। पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये रहा था, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 5,076 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू करीब 23 फीसदी बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये रहा था, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 26,311 करोड़ रुपये था।
इस साल अब तक शेयरों ने दिया 14% का निगेटिव रिटर्न
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने कहा है कि जनवरी-मार्च क्वॉर्टर में लोअर यूटिलाइजेशन के इम्पैक्ट और क्लाइंट कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोविजंस के कारण कंपनी का मार्जिन परफॉर्मेंस कमजोर रहा। पिछले 5 दिन में इंफोसिस के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने 14.33 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, शुरुआत से लेकर अब तक इंफोसिस के शेयरों में करीब 14,000 फीसदी का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है।

राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में किया जाएगा विकसित: महाराज

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

0

*देहरादून* प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं।

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण का संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्य के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रमुखों की उपस्थिति में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संगठनों की मांगों पर बड़ा निर्णय लेते हुए पंचायत मंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों को विकास खंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी उन्होने घोषणा की है।

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा जो कि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी।

पंचायत मंत्री श्री महाराज ने कहा कि 16 फरवरी 2005 के शासनादेश के प्राविधान के तहत क्षेत्र प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी की वार्षिक प्रविष्टि जिला विकास अधिकारी को भेजना जिसे जिला विकास अधिकारी यथावत प्रविष्टि में शामिल करेंगे शासनादेश के वर्णित प्राविधानों को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया भी करवाया जाएगा।

पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन सेवाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण तथा अदेयता प्रमाण पत्र और शौचालय प्रमाण पत्र देना आदि शामिल है।

पंचायतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी कई प्रमुख मांगों का संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों से एक ही विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा।

सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के संबंध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य के ब्लाक प्रमुखों, जम्मू कश्मीर से आये पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व हितधारकों की उपस्थिति में पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य 2030 को हासिल करने और स्थानीय स्तर पर पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर निदेशक पंचायत राज बंशीधर तिवारी ने कहा कि मंत्री जी के दिशा निर्देशन में और पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप पंचायतों को सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। कार्यशाला में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए थराली ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, उत्तरकाशी के ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह, बेरीनाग ब्लाक प्रमुख विनीता, धारचूला ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, नरेंद्र नगर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, कालसी ब्लाक प्रमुख, थौलधार ब्लॉक प्रमुख सहित जल संग्रहण के लिए पिछले कई वर्षों से काम कर रहे सच्चिदानंद भारती और जम्मू कश्मीर से आये वाइस चेयरपर्सन डीडीसी सूरज सिंह ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर संयुक्त निदेशक पंचायती राज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, अपर आयुक्त पंचायती राज जम्मू कश्मीर सोहनलाल, पंचायत प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और धारा उपस्थित थे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler