Home Blog Page 538

चार अप्रैल को होगा श्री शिलगुर महाराज बरांश का शाही स्नान

जौनसार बावर क्षेत्र के आराध्य कुलदेवता श्री शिलगुर बिजट महाराज का शाही स्नान 4 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। जौरसार बावर के तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल ने जानकारी देते हुए बताया कि जौनसार बावर के लोगों के आराध्य कुलदेवता बिजट महाराज के प्रत्येक 12 वर्ष में 2 चरणों में होने वाली शाही स्नान यात्रा क्रम के पहले चरण में 4 अप्रैल को यात्रा सिमोग (खत विशायल) मन्दिर से हरिद्वार पहुंचेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित होंगे। कन्हैया मल ने बताया कि वर्षो से आयोजित किए जा रहे बरांश शाही स्नान के पहले चरण में अप्रैल में हरिद्वार एवं दूसरे चरण में जून में शिलगुर महाराज बरांश के मूल स्थान चूढ़धार हिमाचल प्रदेश में 16 दिनों की पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा मार्गों में निर्धारित पड़ावो पर स्वंयसेवको द्वारा ही श्रद्धालुओं के खाने – पीने व विश्राम आदि की व्यवस्था भी की जाती है। उन्होंने कहा कि जोनसार बावर क्षेत्र के सैकड़ों लोग हरिद्वार में नौकरी व दूसरे व्यवसाय कर रहे हैं। हरिद्वार में निवास कर रहे जोनसार बावर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शाही स्नान यात्रा में सम्मिलित होने वाले लोगों का हरिद्वार की सीमा पर स्वागत एवं रात्रि प्रवास व भोजन भण्डारे की व्यवस्था हरकी पैड़ी के समीप धर्मशाला में की गयी है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अनेक बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के मंत्र दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, आत्मविश्वास बढ़ाने, एकाग्रचित मन के लिए जिस तरह प्रेरित किया गया है, यह विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचाईयों तक पहुंचाता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के मन में परीक्षा के तनाव का वातावरण न हो और आत्मविश्वास हो, तो उसके बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। बच्चे, माता-पिता एवं गुरूजनों का अनुसरण सबसे अधिक करते हैं। बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी कि बेहतर कार्य करने के लिए मन में उत्साह होना चाहिए। यदि मन में उत्साह हो तो कार्य के प्रति ऊर्जा स्वतः ही आ जाती है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बच्चों की हर जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बच्चों की जिज्ञासा के समाधान का अच्छा मंत्र बताया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन शिक्षण माध्यम समस्या नहीं, बल्कि मन समस्या है। यदि किसी कार्य के लिए हमारा मन एकाग्र है, तो वह कार्य सफलतापूर्वक पूरा होता है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को नए रास्ते पर जाने का सम्मान के साथ अवसर दे रही है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

ब्लॉक प्रमुख ने किया दुग्ध समिति का शुभारंभ

ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने शुक्रवार को चीला गांव में नैनीताल दुग्ध संघ की नयी दुग्ध समिति का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों द्वारा लंबे समय से चीला गांव में नयी दुग्ध समिति खोलने की मांग की जा रही थी। उनके द्वारा दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा से दुग्ध समिति खोलने का आग्रह किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस समिति से ग्राम गजार, हरिनगर अकसोड़ा, काफली के लोगों को फायदा मिल सकेगा। पहले दिन लोगों ने समिति को 60 लीटर दूध दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सूपी कमलेश बिष्ट, निदेशक किशन सिंह बिष्ट, प्रभारी सुभाष बाबू, नीमा साह, संतोष कुमार, दीपक सहित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

राजेंद्र महासचिव और सुमित कोषाध्यक्ष बने  

देवभूमि डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें राजेंद्र तायल को महासचिव और सुमित रौतेला को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
शुक्रवार को हीरालाल मार्ग स्थित एक कार्यालय में देवभूमि डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने आलोक चावला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, राजेंद्र तायल को महासचिव, आकाश गोयल को सचिव, सुमित रौतेला को कोषाध्यक्ष, गुरप्रीत सेठी को सांस्कृतिक सचिव, नीरज कपूर को संगठन मंत्री, रमन रस्तोगी को प्रचार सचिव, आशुतोष गोदियाल को सह सचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर्स से तालमेल बैठाकर कार्य करें। मौके पर पंकज चावला, विजय कटारिया, आशु राजपाल, आकाश गोयल, मुकेश गावा, दिवाकर, विरेंद्र जैन, विरेंद्र दत्त गैरोला आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं, जबकि 8 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 194 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.40% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,169 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 88,490 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.01% है। वहीं, इस साल अब तक 273 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 3, हरिद्वार में 3 और नैनीताल में भी 3 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में कोरोना के केस नहीं मिले हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को 8059 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,48,621 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। उत्तराखंड में वैक्सीनेशन की स्थिति.वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,21,545 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,82,974 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,34,180 बच्चों को वैक्सीन लगी है।

पंचायत राज मंत्री महाराज ने दिये रिक्त पदों को भरने के दिये निर्देश

9 प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोड़ मैप तैयार करने को कहा है। इस दौरान उन्होने सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं के विकास पर चर्चा की।

पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कुल अस्पताल एवं मूलभूत ढांचा विकसित किया जाना बेहद जरूरी है।

उन्होने अधिकारियों को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें विभागीय ढांचे से भी अवगत कराया गया। पंचायत मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंचायतों में रिक्त पदों यथा अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों को भरने तथा पंचायतों में डाटा एण्ट्री आपरेटरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।

पंचायत मंत्री ने 15 वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में पंचायतों में स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए बल्क मैसेंजिंग जैसी तकनीकी का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता विकास हेतु अन्य प्रदेशों यथा हिमाचल, सिक्किम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आदि राज्यों में हुए उत्कृष्ठ कार्यों के अध्ययन भ्रमण आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव नितेश भदौरिया, निदेशक बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से हरीश रावत की शिष्टाचार भेंट

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

 

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुनः प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने उन्हें विधान सभा चुनाव में मिली प्रचण्ड जीत के साथ साथ प्रदेश सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी।

चोरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

स्वास्थ्य उप केंद्र के ताले तोड़कर वहां पर रखे सामान की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लिब्बरहेड़ी स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र को 29 मार्च की रात को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने सेंटर के ताले तोड़कर वहां पर रखा सभी जरूरी सामान, बिजली के पंखे आदि चोरी कर लिया था। केंद्र संचालिका प्रीति चौधरी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तीन तलाक देने में पति व ससुर पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। बाद में पति ने मायके में रह रही पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ लिए। पुलिस उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी हासिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आठ साल पहले उसने अपनी बेटी अंजुम की शादी लादपुर कलां गांव में सनव्वर से की थी।
इसी 28 मार्च में हासिम के बेटे फैजान की सगाई थी। बेटी अंजुम अपने पति और ससुर के साथ समारोह में आई हुई थी। आरोप लगाया कि सगाई के दौरान दामाद ने फिर से दो लाख रुपये मांगे। हासिम ने पचास हजार रुपये देने की बात कही। इस पर सनव्वर और उसके पिता मुस्लिम नाराज हो गए और अंजुम से मारपीट करने लगे। अगले दिन सनव्वर ने उन्हें फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा। अंजुम से बात के दौरान सनव्वर ने फोन पर ही तीन बार तलाक पत्नी से कहकर संबंध तोड़ लिए। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सनव्वर और उसके पिता मुस्लिम के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बाल मेले में बच्चों ने अपने शोध प्रोजेक्ट किए प्रस्तुत

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव पौड़ी के द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से शैक्षिक उन्नयन हेतु भट्टीसेरा संकुल के समस्त विद्यालयों का बाल मेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखोल्यूं में आयोजित हुआ। बाल मेले का शुभारंभ अभियान के संचालक व डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एनपी उनियाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पौड़ी के प्रभारी अशोक काण्डपाल ने किया।
इस मौके पर डॉ. उनियाल ने बच्चों में सरलता से सीखने की समझ विकसित करने पर जोर दिया। मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयकोट खाल, लगाल्यूंबगड़ व दिखोल्यू के बच्चों ने लोकगीत, नाटकों की शानदार प्रस्तुति भी दी। राजकीय प्राथमिक दिखोल्यूं की प्रधानाध्यापिका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन अनिता बिष्ट व यशोदा पोखरियाल ने किया। आयोजन में प्रदीप अंथवाल, बीआरसी समन्वयक मुकेश काला, सीआरसी खिर्सू प्रभारी महेश गिरि, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज दिखोल्यूं मातबर सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

Water conservation is the cornerstone of Uttarakhand's sustainable development Satpal Maharaj

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

0
सतपुली में राज्य स्तरीय जलागम महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलागम विकास घटक के अंतर्गत जलागम महोत्सव...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler