Home Blog Page 537

प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं भगवान हनुमान: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के संयोजन में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से  मनाया गया। इस दौरान संतों व श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की आरती एवं विशेष पूजन किया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रवणनाथ मठ हॉल में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया तथा संतों व श्रद्धालुओं ने केक काटकर सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। संतों के सानिध्य में हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा बाजार, हरकी पैड़ी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, विष्णु घाट, मोती बाजार से होकर वापस हमुनान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
शोभायात्रा के वापस पहुंचने पर मुख्य अतिथि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भगवान हनुमान की आरती एवं विशेष पूजा अर्चना कर विश्वकल्याण की कामना की करते हुए कहा कि भक्तों की संकटों से रक्षा करने वाले भगवान हनुमान का पूजन करने से सभी संकट दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान ने जन्म लिया था। उनके जन्मोत्सव पर विधि विधान व सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना की जाए तो वह बेहद प्रसन्न होते हैं। विशिष्ट अतिथि रामरतन गिरी महाराज एवं महंत रामरतन पुरी ने कहा कि हनुमान जी बहुत दयालू और भक्तों की पीड़ा हरने वाले हैं। उनका पूजन सदैव फलदायी होता है। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को राम दरबार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक भी भजन संध्या में शामिल हुए और संतों से आशीर्वाद लिया। महंत रविपुरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, अंकित पुरी, श्रीकृष्ण शर्मा मथुरा वाले, श्याम अरोड़ा, कपिल पाराशर, नवनीत कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, पुनीत सुलोजा, स्वामी रघुवन, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

पुलिस ने ज्वालापुर में निकाला फ्लैग मार्च

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र के गांव टाडा जलालपुर में हुनमान जयंती जुलूस निकालने के दौरान हुई पत्थरबाजी एवं बवाल की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरे जनपद में हाई अलर्ट पर है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। ज्वालापुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च निकालने के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। भगवानपुर की घटना के बाद पूरे जनपद में हाई अलर्ट किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सुयाल, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, एसएसआई नितेश शर्मा आदि अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस ने ज्वालापुर के मुख्य बाजारों, रेलवे रोड़, पीठ बाजार एव मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकालने के साथ लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, भाईचारा व शांति बनाने की अपील भी की। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सभी धर्म समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

8 मई को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट

ऋषिकेश। आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके लिए 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार से श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेन्द्रनगर से शुरू होगी। इसके लिए डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि 21 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला में पहुंचेंगे। 22 अप्रैल सुबह पंचायत के प्रतिनिधि नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचेंगे, जहां महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की उपस्थिति में सुहागिन महिलाएं राजमहल में तिलों का तेल पिरोंएगीं। पवित्र तिलों के तेल को भगवान बदरी विशाल के अभिषेक हेतु कपाट खुलने से पूर्व डिमरी पंचायत द्वारा श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जायेगा। 23 अप्रैल को कलश यात्रा ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह में पहुंचेगी। यहां मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय तेल कलश के दर्शन हेतु पहुंचेंगे। इसके बाद यह यात्रा आगामी पड़ावों के लिए प्रस्थान करेगी।

राष्ट्रीय डाटाबेस ई-पंजीकरण शिविर आयोजित किया

सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ लेने को पंजीकरण जरूरी
ऋषिकेश। श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के पंजीकरण और जन जागरूकता शिविर में केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।  सोमवार को देहरादून मार्ग पर स्थित फारेस्ट व्यू रिसॉर्ट में केंद्र और उत्तराखंड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय डाटाबेस ई-पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बड़थ्वाल ने शिविर में मौजूद ऋषिकेश के व्यापारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी। बताया कि ई-श्रम पंजीकरण कराने से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को मिलेगा। साथ ही सरकार को योजनाओं से कितने लोग लाभान्वित हुए हैं, इसका डाटा मिल सकेगा। केंद्रीय श्रम सचिव ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को पंजीकरण कार्ड भी वितरित किए। मौके पर एसडीएम ऋषिकेश अपूर्वा पांडेय, अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल, सहायक श्रमायुक्त उमेश राय, केके गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अनिल बडोनी ,कनिष्ठ लेखा अधिकारी राहिल, राजपाल नेगी, हरीश कोठारी, राकेश लखेड़ा, मदन डोभाल आदि मौजूद रहे।
237 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण
षिकेश। शिविर में चार सीएससी के स्टॉलों के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-पंजीकरण की व्यवस्था रही। सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि मनरेगा, मिस्त्री का काम करने वाले, ऑटो चालक, व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले मजदूरों के साथ कंपनियों में कार्यरत 237 श्रमिकों ने ई- पंजीकरण कराया।
60 साल पूरे होने पर 3 हजार मासिक पेंशन
केंद्रीय श्रम सचिव ने बताया कि कामगार जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है। इसकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है, वे श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए कामगारों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक आईएफएससी कोड उपलब्ध करवाना होगा। योजना के तहत 60 साल पूरे होने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में पंजीकरण अनिवार्य है।

आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने में एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। एसओजी और पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 27 हजार 500 रुपये की नगदी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। एसओजी ग्रामीण प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया रविवार शाम को पुलिस टीम श्यामपुर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इस दौरान श्यामपुर रेलवे फाटक के पास मुखबिर ने आकर सूचना दी कि भल्लाफार्म में एक परचून की दुकान चलाने वाला व्यक्ति आईपीएल के मैचों में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाता है। इस पर उनकी टीम दुकान की तरफ पहुंची तो दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को आता देखकर मोबाइल पर कुछ करने लगा। साथ ही कोई चीज फेंक कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान सुनील चौहान पुत्र स्व. शिवपाल सिंह निवासी भल्लाफार्म संख्या 8, श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी ने बताया कोविड कर्फ्यू के बाद से दुकान में कमाई कम हो रही थी। उसके बाद उसे किसी ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने का सुझाव दिया। इसके बाद से वह मैच में सट्टा लगाने का काम कर रहा था। टीम में श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा, उपनिरीक्षक जगदंबा प्रसाद, कांस्टेबल एसओजी नवनीत नेगी, मनोज कुमार, सोनी कुमार, कमल जोशी आदि शामिल रहे।

पौड़ी में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन शुरू

पौड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पौड़ी जिले में सोमवार से स्वास्थ्य मेलों का आयोजन शुरू हो गया, जो 22 अप्रैल तक चलेंगे। पहले दिन पौड़ी सहित चार जगहों पर स्वास्थ्य महकमे ने मेले लगाकर लोगों को विभिन्न जानकारियां दी। पौड़ी नगर पालिका सभागार में स्वास्थ्य मेले का विधायक, डीएम और पालिकाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। मेले में सुबह से ही लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए आना शुरू हो गए थे। मेले के दौरान विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने लोगों से जानकारी भी जुटाई और इस तरह के मेलों से लाभ उठाने की अपील की। स्वास्थ्य मेले में लोगों को स्वास्थ्य व फिटनेस संबंधी जानकारी देने व जागरूकता बढ़ाने से संबंधित फिटनेस गाइड का विमोचन भी अतिथियों ने किया। मेले में डिजिटल हेल्थ कार्ड आईडी, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कैंसर आदि की निशुल्क जाचें की गई। बाल , नेत्र, ईएनटी, हड्डी रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ , दन्त और फिजिशियन ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में 390 मरीचों ने अपनी जांचे करवाई। जिसमें 38 ईएनटी, 122 नेत्र रोग, 45 स्त्री रोग से संबंधित, 40 फिजिशियन, 88 हड्डी रोग से संबंधित मरीजों सहित 13 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाएं गए । जबकि इस दौरान कोविड विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। विधायक ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य मेलों का समय-समय पर आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे आम जनमानस को लाभ मिले। यह कोशिश है कि ग्राम पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो। जिससे छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही जाए। इस मौके पर डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर सहित स्वास्थ्य महकमे के कार्मिक आदि भी मौजूद रहे। वहीं इसी तरह के मेले घंडियाल, कोट और बीरोंखाल में भी आयोजित किए गए। मंगलवार को यमकेश्रर और पोखड़ा में मेले लगेंगे।

डीएम ने किया नौठा-धूलैत मोटर मार्ग का निरीक्षण

पौड़ी। डीएम ने सोमवार को थलीसैंण क्षेत्र के नौठा-धूलैत मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुधारीकरण, पेन्टिग कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को मार्ग के सुधारीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए जल्द ही मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा मद से 60 लाख रुपए की धनराशि लागत से नौठा-धूलैत मोटर मार्ग के 5 किमी के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बधित अभियंता को सड़क के दोनों ओर नालियों को साफ रखा जाए जिससे बरसाती पानी व स्त्रोतों का पानी सड़क पर न आए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई वीडी जोशी, सहायक अभियंता नवाजिश हुसैन, कनिष्ठ अभियंता विवेक पुरोहित आदि शामिल थे।

चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगी एसडीआरएफ की 22 टीमें: डीआईजी

श्रीनगर गढ़वाल।  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर यहां पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिहं नगन्याल ने महिला थाना सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने यात्रा सीजन में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पुलिस को पर्यटक स्थलों से संबंधित समस्त जानकारी एवं अनुशासित होकर पर्यटकों के साथ मृदु भाषी और विनम्र व्यवहार करने को कहा। श्रीनगर में यात्रा सीजन में जाम लगने की स्थिति में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने, वाहनों की अतरिक्त पार्किंग व्यवस्था बनाने एवं अधिक मात्रा मे वाहनों के आने पर रूट डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 55 पर्यटक बूथों को भी तैयार किया जाएगा। कहा कि यात्रा को देखते हुए सभी थाना चौकियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है। लैंडस्लाइड जोन पर सड़कें बंद न हों इसके लिए रोड मैप भी तैयार किया गया है। कहा कि श्रीनगर में पांच से अधिक पार्किंग स्थल बनाई गई है। इसके साथ ही सड़क पर वाहन पार्क करने और यात्रा पर आने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार अनुप काला, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, श्रीनगर कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान आदि मौजूद रहे।

गांधी पार्क के बाहर युवती का मोबाइल लूटा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सोमवार दोपहर गांधी पार्क के पास युवती का मोबाइल लूट लिया गया। लूटकर भागे आरोपी को कुछ देर बाद पुलिस ने गांधी पार्क से पकड़ लिया गया। आरोपी से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि प्रभजीत कौर निवासी राजपुर रोड सोमवार दोपहर गांधी पार्क के बाहर से गुजर रही थी। वह पैदल थीं। तभी पीछे से आए युवक ने झपाटा मारा और उनका मोबाइल छीन ले गया। इसे लेकर उन्होंने धारा चौकी में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मोबाइल लूटने वाला गांधी पार्क के भीतर गया। पुलिस ने पार्क के भीतर कांबिंग कर आरोपी विदित जायसवाल (30) निवासी बकरालवाला को गिरफ्तार कर लिया। धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि आरोपी डिप्रेशन में प्रतीत हो रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानिए कितने आए उत्तराखंड में कोरोना के नए केस

देहरादून।  उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 26 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.78% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,244 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,729 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.19% है। वहीं, इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार से 2 मरीज सामने आए हैं। वहीं, नैनीताल में भी 1 मरीज मिला है। बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला ।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में सोमवार को 8,053 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,76,947 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,29,701 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,86,491 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,69,137 बच्चों को पहली डोज लगी है।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler