Home Blog Page 532

ज्वेलर से ठगी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

ऋषिकेश। ज्वेलर से नकली के बदले असली आभूषण ठगने में तीन महिलाओं को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने आभूषण भी बरामद किए हैं।  कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि झंडा चौक स्थित एक दुकान पर लोगों ने दो महिलाएं पकड़ी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो शॉप मालिक रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया उनकी मुखर्जी मार्ग पर अग्रवाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार को उनकी दुकान पर दो महिला आईं। उन्होंने पुराने नकली चांदी के जेवर के बदले असली चांदी के एक मंगलसूत्र, दो चेन, दो जोड़ी पायल ठग लिए। पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली और उसके पास से ठगी का माल बरामद हो गया। पुलिस पूछताछ में एक और महिला का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने इस तीसरी महिला की गिरफ्तारी को क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। संयुक्त यात्रा बस अड्डे से पुलिस ने इस आरोपी महिला को भी पकड़ लिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की आरोपियों की पहचान रेखा पत्नी स्व. मनोज, संगीता उर्फ पूनम पत्नी राजकुमार, मधु उर्फ संध्या पत्नी लाखन सिंह सभी निवासी झुना पुरिया पुलिस चौकी केशवनगर, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

धधक रहे हैं जंगल, भारी पड़ा इन पर मंगल

देहरादून। तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगल फिर धधक उठे। मंगलवार को 12 घंटे में जंगलों की आग की 124 घटनाएं दर्ज की गईं। 252 हेक्टेयर जंगल जल गए। यह इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड नुकसान है। उधर, हरिद्वार में राजाजी पार्क के जंगल में लगी आग सातवें दिन काबू में आई। दूसरी ओर, उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भी जंगल जल रहे हैं।
मंगलवार को गढ़वाल में 58 और कुमाऊं में 61 और वन्यजीव क्षेत्रों में 5 घटनाएं हुईं। 231 हेक्टेयर आरक्षित और 21 हेक्टेयर सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में जंगल जला। कुमाऊं में एक व्यक्ति घायल हुआ। इसके साथ ही अब तक राज्यभर में 1871 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। वनाग्नि की 1216 घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। मौसम विभाग से 29 अप्रैल तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

क्रेडिट कार्ड हैक कर तीन लाख ट्रांसफर कर लिए

देहरादून। क्रेडिट कार्ड हैक कर तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर धोखाधड़ी सरबजीत सिंह निवासी विष्णुपुरम, मोथरोवाला के साथ हुई। आरोप है कि किसी ने उनका आईसीआईसी बैंक का क्रेडिट कार्ड हैक कर लिया। कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल तीन लाख 664 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने बैंक में शिकायत करने के साथ ही साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कर्नल की बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा 71 हजार ठग लिए

देहरादून। कर्नल की बेटी को प्रमोशनल एचआर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 71 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिए साइबर ठगों के संपर्क में आई। ठग गैंग ने कर्नल की पत्नी से बात की। इसके बाद उनसे अपने दिए बैंक खाते में रकम जमा करवाई। आरोपी और रकम मांगने लगे तो कर्नल की पत्नी से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिस पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी को लेकर प्रीति नागरा पत्नी कर्नल परमजीत सिंह नागरा निवासी लेन आठ, टर्नर रोड ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी अंचिता के इंस्टाग्राम एकाउंट पर नमाई रिक्रूटमेंट नाम से बनाए एकाउंट से मैसेज आया। जिसमें उसे सोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रमोशनल मैनेजर बनाने का ऑफर दिया। कर्नल की बेटी ने नौकरी को लेकर बात करनी चाही तो शालिनी नाम की महिला ने फोन पर संपर्क किया। उस महिला ने नौकरी दिलाने का विश्वास देते हुए जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता से आधार कार्ड और पेन कार्ड की कॉपी मांगी। कॉपी भेज दी गई तो कोरोना का हवाला देते हुए ऑनलाइन इंटरव्यू लेने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने नौकरी के लिए अलग-अलग फीस के नाम पर आरोपियों ने 71 हजार रुपये जमा करवा लिए। बेटी की नौकरी की जानकारी को लेकर कर्नल की पत्नी भी फोन करने वालों से बात की। 71 हजार देने के बाद आरोपी और रकम मांगते रहे तो पीड़ित परिवार को समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी तो उसे क्लेमनटाउन थाने भेजा गया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि प्रीति नागरा की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

चारधाम यात्रियों की रुकने , की बेहतर व्यवस्था बनाएंगे: सीएम

श्रीनगर गढ़वाल। कोविड काल से उभरने के बाद चारधाम यात्रा की मई माह से शुरुआत होनी वाली है, इसको देखते प्रदेश सरकार यात्रियों को रूकने से लेकर ठहरने की तमाम व्यवस्था को लेकर कटिबद्ध है। यात्रियों को पानी से लेकर भोजन की कोई दिक्कत ना आये, इसके लिए तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं। यदि यात्रा पर अत्यधिक यात्री पहुंचते हैं, तो ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन की सुविधा बहाल करते हुए एक निश्चित संख्या में यात्रियों को भेजने की व्यवस्था की जायेगी।
एसएसबी की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बरसात या अन्य कारणों से सड़क बंद होती है, तो उसे तत्काल खोलने की व्यवस्था होगी। रास्तों में पानी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवास को लेकर होटल स्वामियों, टैक्सी चालकों के संदर्भ में पहले बैठक कर दी गई है। सीएम ने कहा कि अत्यधिक भीड़ आने की संभावनों को देखते हुए ऋषिकेश में यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जायेगी। गढ़वाल में सुविधाओं के अनुकूल ही यात्रियों को यहां भेजा जायेगा। इसके लिए ऋषिकेश व अन्य स्थानों पर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनायी जायेगी। ताकि गढ़वाल में काफी भीड़-भाड़ होने से अव्यवस्था ना फैले। यात्रा के दौरान अच्छी व्यवस्थाएं बनी रहे इसके लिए तीन बैठकें कर चुके है। हर विभागों के अधिकारियों को इसमें शिरकत करते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये गये है। कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा सुगमता से अच्छी हो और बिना किसी परेशानी के हो सके। भूस्खलन वाले स्थानों पर संबंधी विभागों को त्वरित गति से कार्य करने तथा यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है।

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार

चमोली। रविवार को सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटन में मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ सिमली में पिंडर नदी के तट पर किया गया। इस दौरान गढ़वाल स्काउट जोशीमठ के 15 जवानों की टीम सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सैनिक को अंतिम विदाई दी।
सेनू के प्रधान प्रतिनिधि संजय चौहान ने बताया कि सेनू निवासी विजय कुमार असम राइफल में तैनात था। इन दिनों विजय कुमार छुट्टी अपने गांव सेनू आया था। जिसकी रविवार को सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई के बाद सोमवार को मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार पिंडर नदी के तट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया। जहां सैनिक के पार्थिव शरीर को उनके बेटे सागर और साहित सहित भाई अजय ने मुखाग्नि दी। संजय चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सैनिक के अंतिम संस्कार में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी मुकेश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, मनोज पुंडीर सहित कई लोग शामिल थे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कैम्प कार्यालय पर की पूजा अर्चना

देहरादून प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना और हवन के बाद अपने कैंप कार्यालय की शुरुआत की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रातः 11 बजे सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर पूजा अर्चना और हवन के बाद अपने कार्यलय की शुरुआत की। इस दौरान पंडित धर्मानंद मैठाणी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यकाल पर विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवा कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर कैंप कार्यालय पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे।

तीर्थनगरी घूमने आये दो पर्यटक स्नान करते समय गंगा में बहे

ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी घूमने आये दो पर्यटक गंगा में स्नान करते समय बह गये। घटनाएं दो अलग-अलग गंगा घाटों पर हुईं। एक युवक पटना, बिहार तो दूसरा दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे सच्चा धाम के नीचे गंगा नदी में एक युवक स्नान करते वक्त बह गया। 27 वर्षीय राहुल राज पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तुजीगंज थाना मेहंदीगंज पटना, बिहार अपने परिवार के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।  दूसरी घटना सुबह 10 बजे शिवपुरी के आईटीबीपी कैंप के पास की बताई जा रही है। चौकी शिवपुरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आइटीबीपी कैंप के पास स्नान करते समय गंगा नदी में बह गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी गोताखोर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।  पता चला कि दिल्ली से चार दोस्त आशीष कुमार पुत्र रोहताश, अमित कुमार पुत्र दयानंद, पवन कुमार पुत्र कनवान सभी निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी थाना कंजावाला दिल्ली और रवि पुत्र राजेश निवासी ग्राम रामपुर कुण्डल थाना खरखौदा, हरियाणा कैंपिंग के लिए शिवपुरी आए थे।  इस बीच स्नान करते समय आशीष कुमार पुत्र रोहताश निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी, थाना कंजावाला दिल्ली अचानक गंगा में बह गया। युवक के बहते ही दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। इससे पहले की साथी कुछ समझ पाते आशीष उनकी आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने आशीष की गंगा में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
प्रतिबंधित घाटों पर ही डूब रहे पर्यटक
ऋषिकेश। चिलचिलाती गर्मी की तपिश से निजात पाने को इन दिनों तीर्थनगरी आने वाले पर्यटक गंगाघाटों का रुख कर रहे हैं। लेकिन कई पर्यटक प्रतिबंधित घाटों पर अपनी जान को जोखिम में डालकर स्नान के लिए जा रहे हैं। हादसों के लिए संवदेनशील इन स्थानों पर डूबने की गई घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को मुनिकीरेती के तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में अलग-अलग दो लोग स्नान करते समय गंगा में बह गए। इससे पहले भी इन स्थानों पर डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस लगातार आमजन के साथ ही पर्यटकों को भी सुरक्षित घाटों पर स्नान करने की अपील करती है। लेकिन कई पर्यटक पुलिस की अपील को नजरअंदाज कर प्रतिबंधित घाटों पर स्नान करने चले जाते हैं। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पर्यटकों को पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होता। इस वजह से डूबने की घटनाएं होती हैं।
ये घाट हैं प्रतिबंधित:   लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में गोवा बीच, बांबेघाट, संतसेवा आश्रम, मस्तराम घाट पर स्नान करना प्रतिबंधित है। इधर, मुनिकीरेती में शिवपुरी, बह्मपुरी, तपेावन में नीम बीच, और सच्चाधाम आश्रम घाट डेंजर जोन घोषित किए हैं। पिछले कुछ दिनों के आकंड़ों पर नजर डाले तो इन स्थानों पर ही सबसे अधिक डूबने की घटनाएं हुई हैं।

समाधा परिवार ने किया मंत्री अग्रवाल को सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार जीत दर्ज करने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को समाधा परिवार के सदस्यों ने सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि जनता का उन पर विश्वास विकास कार्यों के रूप में जल्द सामने आएगा। रविवार को गोविंद धाम समाधा आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाधा परिवार के सदस्यों ने ऋषिकेश विधानसभा से चौथी बार जीतकर मंत्री बने प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने समाधा परिवार का आभार व्यक्त किया। कहा कि आप सभी ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया, इसकी बदौलत ही में चौथी बार विधायक बना। कहा कि जनता के इसी स्नेह के जरिए ही मुझे मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने अरदास गुरु ग्रंथ साहिब में भी सहभाग किया। स्वामी रूपभजन और स्वामी नारायण भजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दर्शन किए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संदीप खुराना, समाधा आश्रम के अध्यक्ष आनंद चांदना, कोषाध्यक्ष रमित मेहता, सचिव प्रकाश इचपलानी, कार्यक्रम संयोजक महेश किंगर, सतीश इचपलानी, कन्हैया लाल किंगर, सतीश कालरा, कमल नारंग, कवल डुडेजा, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, तुलसी देवी, माला कालरा, कांता किंगर, पूजा नारंग, उमा किंगर, गुलशन नारंग आदि उपस्थित रहे।

संत निरकारी मिशन ने चलाया रक्तदान शिविर

अल्मोड़ा। संत निरंकारी मिशन की पहल पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
रविवार को नगर के नरसिंहबाड़ी संत्सग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह रक्तदान के लिए आगे आएं। जोनल प्रभारी पीएच चौधरी ने बताया कि निरंकारी मिशन के तहत 48 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आर शाही, केएस रकैूनी, अधिवक्ता महेश चंद्र, राम प्रकाश निरंकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler