Home Blog Page 47

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास देहरादून ने बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित जीत की खुशी मनाई

Lok Janshakti Party Ram Vilas Dehradun celebrates NDA's unexpected victory in Bihar
Lok Janshakti Party Ram Vilas Dehradun celebrates NDA's unexpected victory in Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नारे के साथ लोजपा(आर) देहरादून कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में विजय का जश्न मनाया।

देहरादून – 14 नवंबर 2025- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने बिहार में अप्रत्याशित जीत एवं एनडीए की सरकार को बहुमत हासिल करने पर देहरादून के इंदिरा नगर कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल – नगाड़े के साथ अपने कार्यालय पहुंचे और एक दूसरे को माला पहना बनाया एवं मिठाइयां बाटी।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड से हमारी एक टीम मनानीय प्रदेश अध्यक्ष श्री केदारनाथ पंडित के नेतृत्व में बिहार का चुनावी दौरा कर उत्तराखंड पहुंचा है। हम सभी ने लगभग बिहार के 10 जिलों का भ्रमण किया एवं जनता से मिले एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री चिराग पासवान जी और श्री नीतिश कुमार जी का संदेश जन-जन तक पहुंचा। बिहार की यह अप्रत्याशित जीत बिहार की जनता की जीत है एवं खासकर मैं बिहार के सभी महिलाओं को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इस बार वोट डालने में इतिहास रच दिया है मैं उन सभी माता एवं बहनों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री विरेंद्र सिंह रावत प्रदेश सचिव एसपी सिंह प्रदेश विधिक सलाहकर चंद्रपाल जी महानगर अध्यक्ष संदीप शंकर जी महानगर महात्री चिराग संजय कुमार मो0 कासिम मो0 अशफ़ाक और मो0 तौसिफ चंदन कुमार संदीप यादव इत्यादि

द पॉली किड्स राजपुर रोड, सालावाला, जीएमएस रोड, प्रेम नगर ने वार्षिक समारोह मनाया

The Poly Kids Rajpur Road, Salawala, GMS Road, Prem Nagar celebrated Annual Function
The Poly Kids Rajpur Road, Salawala, GMS Road, Prem Nagar celebrated Annual Function

देहरादून -14 नवंबर 2025- द पॉली किड्स राजपुर रोड, जीएमएस रोड, सालावाला और प्रेम नगर शाखाओं ने अपना वार्षिक समारोह शुक्रवार, 14 नवंबर को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में आयोजित किया। कार्यक्रम दो अलग–अलग सत्रों में हुआ, जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने “कैलाश कथा” और “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” विषयों पर प्रस्तुति दी।

समारोह में लगभग 1200 अतिथियों एवं अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज की और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। राजपुर रोड शाखा ने शिव पुराण पर आधारित आकर्षक थीम “कैलाश कथा” प्रस्तुत की, जिसमें शिव स्तुति, गणेश कथा, योग साधना, वैद्यनाथ, जय जय महाकाल, सती कथा जैसी प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।

सलावाला, जीएमएस रोड और प्रेम नगर शाखाओं ने सितारों से सजी थीम “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” प्रस्तुत की, जिसमें छात्रों ने लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध दृश्य और नृत्यांक बेहद जीवंतता से मंचित किए। ‘जा सिमरन जा’, ‘कहानी मंजनूलीका की’, ‘कोऑर्डिनेशन इन मोशन’ और ‘जादू की झप्पी’ जैसी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

द पॉली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु, संस्थापक निदेशक श्रीमती रंजना महेन्द्रु, तथा श्रीमती शिप्रा आनंद और श्रीमती माधवी भाटिया ने मुख्य अतिथियों— श्री उमेश शर्मा (विधायक) एवं श्रीमती सविता कपूर (विधायक) — का स्वागत किया और सभी अभिभावकों व अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

वार्षिक समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में निदेशक श्रीमती नंदिता सिंह, श्री चंदोला, श्री ऋषभ डोभाल,  श्रीमती वंदना छेत्री, श्रीमती गीतिका चाल्गा, श्रीमती शालिनी नेगी,  सिस्टम कोऑर्डिनेटर श्रीमती दिव्या जैन, इवेंट एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्टि सेठी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती पूनम निगम,  श्रीमती नेहा सहगल, श्रीमती हिमांशी अरोड़ा, श्रीमती रजनी कालरा और श्रीमती नेहा बिष्ट शामिल रहे

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Edify World School Celebrated Children's Day with great enthusiasm
Edify World School Celebrated Children's Day with great enthusiasm

बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का संचार हो – पंकज होलकर

हरादून -14 नवंबर 2025- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा संचालित प्रार्थना सभा से हुआ। प्रार्थना के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का संचार किया गया। प्रार्थना सभा के उपरांत शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए संगीतात्मक प्रस्तुति दी गई। शिक्षकों के मधुर गीतों ने समारोह को सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रमुख अवसर पर विद्यालय के निदेशक आदरणीय एडवोकेट पंकज होलकर जी” ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बाल दिवस के ऐतिहासिक और शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को परिश्रम, अनुशासन तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया। उसके पश्चात प्राचार्या महोदया “ हरलीन कौर चौधरी” जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम को याद किया।

समारोह के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें रस्साकशी तथा क्रिकेट प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहीं। इन खेल गतिविधियों ने बच्चों में टीम भावना, उत्साह और खेल-कूद के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया।

जियो थर्मल पॉलिसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य: डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम

Uttarakhand is the first state in the country to have a geothermal policy Dr R Meenakshi Sundaram
Uttarakhand is the first state in the country to have a geothermal policy Dr R Meenakshi Sundaram

छोटे देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव में बोले प्रमुख सचिव ऊर्जा

छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी को बनाया। उन्होंने बताया कि इसी पॉलिसी के आधार पर भारत सरकार ने भी जियो थर्मल पॉलिसी पर आगे काम शुरू किया। डॉ सुंदरम ने बताया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा करने के लिए सबसे प्राथमिक आवश्यकता ऊर्जा की होगी और हमें ऊर्जा की वृद्धि एक्स्पोनेंशियल रूप से करनी होगी, इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रीन ऊर्जा के ऐसे गैर परंपरागत स्रोत जिसमें कार्बन फुटप्रिंट ना हो इन पर पूरे देश में काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर एनर्जी ग्रीन एनर्जी का एक बहुत बड़ा स्रोत है लेकिन सोलर एनर्जी का उपयोग हम रात में नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही हम सोलर एनर्जी को बैटरी बेस एनर्जी के अंदर परिवर्तित करते हैं तो उसकी लागत मूल्य में बहुत अधिक वृद्धि हो जाती है। अभी इस पर रिसर्च चल रहा है कि किस तरह से सोलर एनर्जी को स्टोर करके रात में उसका उपयोग किया जाए, जिससे उसके लागत मूल्य में वृद्धि न हो।

ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक ई संजय मुखर्जी ने बताया कि ओएनजीसी ने उत्तराखंड राज्य में 62 ऐसे जगह को चिन्हित किया है जहां पर जियोथर्मल का स्रोत है, उन स्रोत के माध्यम से जियोथर्मल एनर्जी को दोहन किया जा सकता है जिस पर काम चल रहा है। उरेडा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरे प्रदेश में सोलर एनर्जी के रूप के विकास में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
छठे देहरादून विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन कुल 9 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्पेस साइंस क्विज, रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप कांक्लेव, मैजिक ऑफ़ मैथ्स, मॉडल रॉकेट्री वर्कशॉप, स्टेम वर्कशॉप, बायो टेक्नोलॉजी कांक्लेव, साइबर सिक्योरिटी कांक्लेव और कांस्टा कॉन्फ्रेंस शामिल थी।
साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में एसटीएफ के एसएसपी श्री नवनीत भुल्लर और नेशनल ई गवर्नेंस प्रोग्राम के उत्तराखंड हेड श्री रवि शंकर सिंह और माया देवी विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट तृप्ति ज्वेल से मल ने प्रतिभा किया। बायोटेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव में भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे एन नौटियाल, डॉ राजीव कुरेले, डॉक्टर पीयूष गोयल ने उपस्थित छात्रों को बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया और बताया कि बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत आठवें स्थान पर है। रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग प्रतिभा करते हुए नियोजन विभाग के निदेशक डॉ मनोज पंत एवं इंडस्ट्री विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर दीपक मुरारी ने उपस्थित जन समुदाय के साथ संवाद किया और कुछ ऐसे प्रतिभागी जिन्होंने हिमालय की परंपरागत प्रौद्योगिकी और उत्पादों के माध्यम से स्टार्टअप खड़े किए उनके सक्सेस स्टोरी को सुना और किस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध चीजों को लेकर नए-नए स्टार्टअप्स प्रारंभ किया जा सकते हैं उन पर चर्चा की। साइंस क्विज, मैजिक ऑफ मैथ आदि वर्कशॉप में 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। छठे देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन लगभग 4000 से भी अधिक छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभा किया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का लाभ उठाया 3 दिन तक चलने वाली इस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित प्रदर्शनी में 70 से अधिक स्टॉल लगे हैं जिनमें एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस टेलीकॉम , एसटीएफ, सुगंध पौधा केंद्र, उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड और भांग और बिच्छू घास के रेशे से बने वस्त्रों की अनोखी एग्जीबिशन सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः आपदा से निपटने को जिला प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी

Earthquake mock drill in Dehradun District administration to test its preparedness to deal with disaster
Earthquake mock drill in Dehradun District administration to test its preparedness to deal with disaster

देहरादून।   भूकंप की संभावित आपदा से निपटने की तैयारी के दृष्टिगत देहरादून जिले में 15 नवंबर,2025 को सुबह 9:30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक अभ्यास किया जाएगा। मॉक अभ्यास को लेकर बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई। जिसमें आईआरएस से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पूरी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और राहत कार्यो की दक्षता को परखना है। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति तैयार की जाएगी। अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि वास्तविक आपदा के दौरान बेहतर समन्वय और कम से कम रिस्पांस टाइम में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, पीआरडी, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित जिले की तमाम एजेंसियां भाग लेंगी। मॉक अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस सिस्टम को परखने के लिए इमरजेंसी सायरन भी बजाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि 15 नवंबर को इमरजेंसी सायरन की तेज आवाज सुनाई देने पर घबराए नहीं। इस दिन मॉक अभ्यास के लिए सायरन बजाए जाएंगे। जिले में एक साथ 10 स्थानों पर आपदा राहत एवं बचाव को लेकर मॉक अभ्यास होगा। तहसील सदर के अंतर्गत 06 प्रमुख स्थान कोरोनेशन अस्पताल, महाराणा प्रताप स्टेडियम, आईएसबीटी, विद्युत उप केंद्र आराघर, जल संस्थान खंड दिलाराम चौक तथा पैसिफिक मॉल के आसपास मॉक अभ्यास किया जाएगा। जबकि कालसी के अंतर्गत पाटा गांव एवं राइका कस्तूरबा गांधी में मॉक अभ्यास किया जाएगा। वही विकास नगर में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई तथा ऋषिकेश में टीएचडीसी के पास मॉक अभ्यास किया जाएगा। साथ ही स्थानीय जनता को भूकंप आपदा में सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।  टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान एसडीएम सदर हरिगिरी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डा. एमके शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुशील कुमार, डीएसओ केके अग्रवाल, डीडीएमओ ऋषभ कुमार सहित सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने किया  ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Chief Minister inaugurated the 12th anniversary programme of Rishikesh International School.
Chief Minister inaugurated the 12th anniversary programme of Rishikesh International School.

देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है। शिक्षा न केवल रोजगार तक सीमित रहे, बल्कि इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं मानव उत्थान भी हो। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की थीम ’सोल ऑफ इंडियन कल्चर’ अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने गौरवशाली अतीत के साथ आगे बढ़ रहा है। आज सभी क्षेत्रों में भारत पताका लहरा रही है। बच्चे एआई के साथ साथ योग, संस्कार एवं सादगी के महत्व को भी समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करना वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। आज युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, इसके लिए विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौते किए गए है। इसके साथ ही स्टार्टअप हेतु ट्रेनिंग संस्थान स्थापित किए गए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महिला समूहों के उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से छोटे छोटे समूहों को बाजार उपलब्ध हो रहा है।  राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है, उसके बाद से राज्य के 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई है। राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में नवाचार किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, स्कूल के चेयरमैन मोहन डंग, जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

राज्यपाल ने की स्वामी राम जी की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

Governor pays emotional tribute to Swami Ram Ji on his 29th death anniversary
Governor pays emotional tribute to Swami Ram Ji on his 29th death anniversary

– स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए राज्यपाल
देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में स्वामी राम जी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की ओर से डॉ. एस. जी. सुशीलम्मा, अध्यक्ष सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को ‘‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2025’’ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वामी राम जी केवल एक संत या योगी नहीं थे, बल्कि वे मानवता के पुजारी और सेवा, साधना एवं समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि योग केवल साधना नहीं, बल्कि समाज निर्माण का माध्यम है। स्वामी जी ने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से मानव कल्याण का अद्भुत मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी राम जी की दूरदृष्टि, कर्म और तपस्या ने न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि समूचे राष्ट्र को दिशा दी।
राज्यपाल ने कहा कि स्वामी राम जी मानते थे कि “स्वास्थ्य सेवा, मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। डॉक्टर भगवान का प्रतिरूप होता है।” आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने स्वामी राम जी द्वारा स्थापित रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के कार्यों की भी सराहना की, जिसने हजारों गाँवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की मशाल जलाई है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज जब देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब उत्तराखण्ड को विकसित उत्तराखण्ड बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, स्वामी ऋतावन भारती, आश्रम प्रमुख स्वामी राम साधक सेवा आश्रम ऋषिकेश, डॉ. मोहन स्वामी सहित देश एवं विदेश के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ

Chief Minister Dhami inaugurated the Tanakpur Cooperative Fair
Chief Minister Dhami inaugurated the Tanakpur Cooperative Fair

–  सीएम ने चंपावत को  ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात दी
देहरादून।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के   कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप चार कास्तकारों को प्रत्येक को ₹1-1 लाख के चेक वितरित किए। दूधारू पशु पालन हेतु यह प्रोत्साहन राशि  पान सिंह,  किशन सिंह,  संदीप सिंह सहित चार लाभार्थियों को प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे बढ़कर अन्य किसानों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने जनपद चंपावत को ₹8810.90 लाख (लगभग ₹88.11 करोड़) की कुल 08 विकास योजनाओं की सौगात दी-  जिनमें 03 योजनाओं का लोकार्पण और 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पण -कुल 03 योजनाएँ, लागत ₹2478.56 लाख
1. नायकगोठ-हनुमानगढ़ी मोटर मार्ग पर आर्च मोटर सेतु (₹1377.14 लाख)
विधानसभा क्षेत्र चंपावत के ग्राम नायकगोठ से हनुमानगढ़ी खेतखेड़ा थ्वालखेड़ा मोटर मार्ग पर निर्मित 125 मीटर स्पान आर्च मोटर सेतु का लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय संपर्कता को नया बल मिलेगा।
2. चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार (₹992.12 लाख)
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा चंपावत के आंतरिक मार्गों को सुदृढ़ करने का कार्य पूर्ण किया गया।
3. कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण (₹109.30 लाख)
ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा पारंपरिक स्थापत्य शैली में कलेक्ट्रेट भवन का पुनर्निर्माण कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया।

शिलान्यास-कुल 05 योजनाएँ, लागत ₹6332.34 लाख
1. तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण (₹1385.68 लाख)
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, लोहाघाट द्वारा प्रस्तावित इस भवन से प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूती मिलेगी।
2. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत तीन वाटरशेड विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ
Champawa/WDC/PMKSY 20/4/2021-22  – 1092.56 लाख
Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 —1332.24 लाख
Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 —1563.52 लाख

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।”
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष  विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,  प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पूरन महरा, हिमेश कलखुड़िया, शिवराज कठायत, गुंजन सुखेजा, सतीश पांडे, पुष्पा विश्वकर्मा,  केदार बृजवाल, विकास शाह सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती,  मंगला त्रिपाठी संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग साहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश के साथ टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’ में शामिल हुए  मुख्यमंत्री

Chief Minister participated in the 'Ekta Padyatra' in Tanakpur with the message of unity and integrity of the nation.
Chief Minister participated in the 'Ekta Padyatra' in Tanakpur with the message of unity and integrity of the nation.

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया। यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया। डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी, जो नवजवानों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल के जीवन से हमें राष्ट्रहित में समर्पण, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायक संदेश मिलता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को ‘नशा मुक्त भारत निर्माण’ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। एकता मार्च में टनकपुर के युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, स्थानीय छात्र-छात्राएँ, नौजवानों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘स्वदेशी अपनाओ’ के नारों के साथ एकता और देशभक्ति का सन्देश दिया।
मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनसमूह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण व्याप्त हो गया, जिससे राष्ट्रीय एकता के इस पर्व को और भी अधिक गरिमामय बना दिया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बोहराहगोठ में  निर्मल पाठक (संपादक, पीटीआई दिल्ली) के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष  विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,  प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पूरन महरा, हिमेश कलखुड़िया, शिवराज कठायत, गुंजन सुखेजा, सतीश पांडे, पुष्पा विश्वकर्मा,  केदार बृजवाल, विकास शाह सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती,  मंगला त्रिपाठी संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग साहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 107वे स्थापना दिवस का आयोजन

Union Bank of India celebrates its 107th Foundation Day
Union Bank of India celebrates its 107th Foundation Day

देहरादून- 13 नवंबर, 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक के 107वे स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैंकिंग सेवाओं में विश्वास, नवाचार और उत्कृष्टता की एक शताब्दी से अधिक की उपलब्धि को दर्शाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम. नागराजू, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, की गरिमामय उपस्थित रही. इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक श्री नितेश रंजन, श्री रामसुब्रमणियन एस. एवं श्री संजय रुद्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार सिंह और बैंक के निदेशक मंडल के निदेशकगण, साथ ही बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में, श्री एम. नागराजू ने बताया, “1919 में स्थापित, यूनियन बैंक दशकों से भारत के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है. विलय के बाद से, यूनियन बैंक ने उल्लेखनीय प्रगति और परिचालन तालमेल का प्रदर्शन किया है। बैंक अब डिजिटल रूप से सशक्त, ग्राहक-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार संस्थान बनने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है. जैसे-जैसे बैंक आगे बढ़ेगा, ग्राहक-प्रथम नवाचार, डिजिटल उत्कृष्टता और संवहनीय बैंकिंग पर इसका ध्यान राष्ट्र निर्माण में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत करेगा।”

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय द्वारा 107वे स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर सभी का स्वागत किया गया. उन्होंने बताया, “हमारे बैंक का स्थापना दिवस केवल दीर्घायु का उत्सव नहीं है, बल्कि एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में विरासत, विश्वास, लचीलेपन और राष्ट्र के प्रति निरंतर समर्पित सेवा का उत्सव है। उन्होंने आगे बताया कि इस स्थापना दिवस समारोह में मुंबई में 9000 लोग उपस्थित रहे और बैंक के 140 क्षेत्रीय कार्यालयों और 22 अंचल कार्यालयों से लगभग 50,000 से अधिक कर्मचारी, ग्राहक और अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से देश भर से जुड़े. 30 सितंबर तक, बैंक का वैश्विक कारोबार 22.10 लाख करोड़ रुपये का है, और 16 करोड़ ग्राहक बैंक से जुड़े हैं, जो बैंक की सबसे बड़ी ताकत है।”

इस समारोह के एक भाग के रूप में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ‘यूनियन ईबिज़’ बिज़नेस मोबाइल बैंकिंग ऐप का शुभारंभ किया है, जो एमएसएमई और अन्य कारोबारों के लिए आधुनिक तकनीक के साथ कारोबारिक लेनदेन को सरल बनाएगा। इस ऐप में 20 से अधिक एसटीपी जर्नी और एकल स्वामियों तथा व्यक्तियों के लिए 300 से अधिक सुविधाएँ हैं. यह ऐप व्यापक एक्सेस अधिकार प्रबंधन, संग्रह जर्नी, थोक भुगतान, लंबित संग्रह और निपटान आदि जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। खुदरा ग्राहकों के लिए ‘यूनियन ईज़’ ऐप लोगो का भी शुभारंभ किया गया, जो जल्द ही उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।

इस अवसर के मुख्य अतिथि श्री एम. नागराजू द्वारा वर्चुअल माध्यम से इसकी पहुँच बढ़ाने और एक्सेसिबिलिटी  को मज़बूत करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में 51 नई शाखाएँ और कार्यालय खोलने की भी घोषणा की गई।

स्थापना दिवस के अवसर पर, राष्ट्र के प्रति सेवा और कर्तव्य की भावना के साथ, हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे देश के वीर पुरुषों और महिलाओं का समर्थन करने के लिए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय रक्षा कोष में 21.68 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक, श्री नितेश रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler