Home Blog Page 46

आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने सीएम को सौंपा मांगपत्र, मिला सकारात्मक आश्वासन

Anganwadi workers' organization submitted a memorandum to the CM and received positive assurances.
Anganwadi workers' organization submitted a memorandum to the CM and received positive assurances.

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Gang involved in hypnotism and fraud busted, one arrested
Gang involved in hypnotism and fraud busted, one arrested

हरिद्वार।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सम्मोहित कर गहने और मोबाइल फोन ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को लाखों के गहनों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन अन्य साथी अभी फरार हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के संयुक्त प्रयास से इस ठगी की गुत्थी सुलझाई है। घटना 11 नवंबर की है, जब शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार अज्ञात युवकों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को सम्मोहित कर सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और आई मोबाइल फोन ठग लिए। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने इलाके के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहले ऐसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर 15 नवंबर की शाम चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीम ने आर्मी ग्राउंड, शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते से बाइक सवार आरोपी 26 वर्षीय अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहीपुर थाना किठौर मेरठ को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से सोने के दो कंगन बरामद हुए। पूछताछ में गफ्फार ने बताया कि वह अपने साथियों दिलशाद उर्फ बॉबी पुत्र अहमद अली, मुजाहिद पुत्र स्व. नूर मोहम्मद दोनों निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ और गुलजार पुत्र सुकरदीन, निवासी ग्राम शादुल्लापुर थाना किठौर, मेरठके साथ हरिद्वार आया था और महिला को बातों में उलझाकर गहने और पर्स लेकर फरार हुए थे। आरोपियों ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में कंगन बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल न होने के कारण सुनारों ने खरीदने से मना कर दिया। गिरफ्तार आरोपी कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से बरामदगी कर ली है और तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित, प्रेस की विश्वसनीयता पर हुआ मंथन

A seminar was organised in Haridwar on National Press Day, where the credibility of the press was discussed.
A seminar was organised in Haridwar on National Press Day, where the credibility of the press was discussed.

– आज एआई के युग में अपने आप को सावधान एवं अपडेट रखना जरूरी :  सीडीओ
– प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा :  अपर जिलाधिकारी
हरिद्वार(आरएनएस)।  राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में “बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी मिश्रा ने प्रेस प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एआई और डिजिटल युग में पत्रकारों को अपडेट और सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संवाद और तथ्य-जांच के माध्यम से ही प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने भ्रामक हेडलाइनों से बचने और प्रेस-प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अपर जिलाधिकारी चौहान ने कहा कि फर्जी खबरें, पेड न्यूज और पीत पत्रकारिता के कारण प्रेस की साख को चुनौती मिल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अधूरी और तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत की गई सूचनाओं से सावधान रहने की बात कही। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी मातृशक्ति समाज की प्रगति का आधार है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि गलत सूचनाओं से समाज भ्रमित हो रहा है, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका कमजोर होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रेस को सम्मान देते हुए संवाद को निरंतर बनाए रखा जाए ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच सके।
गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, त्रिलोकचंद भट्ट, राहुल वर्मा, विजेंद्र हर्ष, प्रशांत शर्मा सहित कई पत्रकारों ने विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब पदाधिकारी और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल से बदला पुलिस–जन संवाद का स्वरूप

The initiative of IG Riddhim Agarwal has changed the nature of police-public interaction.
The initiative of IG Riddhim Agarwal has changed the nature of police-public interaction.

*थाना दिवस बना जनता और पुलिस के बीच भरोसे की नई कड़ी*

कुमाऊं मण्डल। कुमाऊं रेंज की इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर रविवार को पूरे कुमाऊं मंडल के हर थाने में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इसका मकसद आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना और संवाद का एक मजबूत पुल तैयार करना था। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखा और ज्यादातर मामलों का तुरंत निस्तारण भी किया गया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने थानों को एक जन-केंद्रित और संवेदनशील चेहरा प्रदान किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने न सिर्फ लोगों की बातें धैर्य से सुनीं, बल्कि उनके सुझावों को भी गंभीरता से लिया। पुलिस का यह अभियान इस सोच के तहत चलाया गया कि थाना सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने का केंद्र ही नहीं, बल्कि आम आदमी की पहुंच में रहने वाला एक विश्वसनीय स्थान भी बने।

आईजी अग्रवाल ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य एक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-सहयोगी पुलिस व्यवस्था तैयार करना है। ‘थाना दिवस’ इसी दिशा में एक कदम है। हम चाहते हैं कि लोग बिना किसी झिझक के अपनी बात थाने तक पहुंचा सकें।”

इस पहल से पुलिस और जनता के बीच बढ़ते इस रिश्ते और विश्वास को कुमाऊं की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे और पुलिसिंग में जनभागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नयागांव हाथीबड़कला में 619 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Cabinet Minister Ganesh Joshi laying the foundation stone of Rs 619 lakh drinking water scheme in Nayagaon Hathibarkala.
Cabinet Minister Ganesh Joshi laying the foundation stone of Rs 619 lakh drinking water scheme in Nayagaon Hathibarkala.

देहरादून, 16 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में रुपये 619.66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल एवं ओवरहैड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोशी का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम करते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार जनता की सरकार-जनता के द्वार की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील होकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई छोटी या बड़ी घटना घटित होती है तो मुख्यमंत्री और मंत्रीगण तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की स्वयं समीक्षा करते हैं, यही हमारी सरकार की संवेदनशील कार्यशैली है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हजारों स्थानीय लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करते हुए नागरिकों को निर्बाध जल सेवा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

काबीना मंत्री ने नयागांव सड़क चौड़ीकरण, नवादा में ब्राहमण सभा भवन में टिन शेड, सामुदायिक भवन हेतु जरनेटर सेट दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग से वार्ता कर सड़क मार्ग को खोलने सम्बन्धी कार्यवाही को भी प्राथमिकता पर किया जाऐगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सरोज गुरुंग, ज्योति कोटिया, शहीद अजित प्रधान की माता हेमा कुमारी प्रधान, राजेंद्र खंडवाल, माधो प्रसाद, राजेंद्र सिंह थापा, समीर डोभाल, कैप्टन दिनेश प्रधान, सुखदेव गुरुंग, मीन बहादुर, जूना गुरुंग, जल निगम के ईई दीपक नौटियाल, ईई सचिन कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

द पॉली किड्स डालनवाला ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

The Poly Kids Dalanwala celebrated its annual function with great pomp and show
The Poly Kids Dalanwala celebrated its annual function with great pomp and show

देहरादून- 16 नवंबर 2025- द पॉली किड्स डालनवाला ने अपना वार्षिक समारोह रविवार, 16 नवंबर को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़ाकला में बड़े ही शानदार तरीके से आयोजित किया। कार्यक्रम दो अलग-अलग शिफ्ट्स में हुआ, जिसमें 400 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष के थीम थे— “महादेव – द बिगिनिंग” और “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड”। लगभग 1200 अतिथि एवं अभिभावक इस कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों के मनमोहक प्रदर्शन का आनंद लिया।

डालनवाला सीनियर स्कूल ने “महादेव – द बिगिनिंग” नामक फीचर फिल्म प्रदर्शित की, जो शिव पुराण पर आधारित थी और जिसमें द पॉली किड्स के छात्रों ने अभिनय किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

डालनवाला जूनियर स्कूल ने “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” थीम पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें छात्रों ने लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध दृश्य और नृत्यों को जीवंत कर दिया। ‘जा सिमरन जा’, ‘कहानी मंजुलिका की’, ‘को-ऑर्डिनेशन इन मोशन’ और ‘जादू की झप्पी’ जैसे शानदार कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

द पॉली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू और फाउंडर डायरेक्टर श्रीमती रंजना महेन्द्रू ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और सभी से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों एवं स्टाफ में शामिल थे — डायरेक्टर्स: श्रीमती माधवी भाटिया, श्रीमती शिप्रा आनंद, श्रीमती नंदिता सिंह, श्री चंदोला, श्री ऋषभ डोभाल, श्रीमती वंदना छेत्री, श्री तरुण ठाकुर, श्री विनोद भट्ट, श्री उदय गुज़राल, श्री अशिष कुमार, श्रीमती विष्णोई, श्री एवं श्रीमती शोभित चालगा, श्रीमती शालिनी नेगी, सिस्टम कोऑर्डिनेटर श्रीमती दिव्या जैन, इवेंट एवं ऐक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति सेठी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती पूनम निगम, श्रीमती मीनाक्षी धवन, श्रीमती नेहा सहगल, श्रीमती हिमांशी अरोरा, श्रीमती रजनी कालरा, श्रीमती नेहा बिष्ट, श्रीमती शिवानी माज़ारी, श्रीमती गीता‍ंजलि सिंह, श्रीमती हरजीत सकलानी और श्रीमती संगीता थापा।

इस पूरे कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और क्रिएटिविटी को उजागर करते हुए एक यादगार दिन बना दिया, जो आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

PM Modi virtually gifted three residential hostels to Uttarakhand.
PM Modi virtually gifted three residential hostels to Uttarakhand.

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास

चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ

देहरादून, 15 नवम्बर 2025

‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल रु.1055 लाख की लागत से बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

डॉ रावत ने बताया कि योजना के तहत चमोली जनपद के माणा–घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे रु. 360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण होगा, जबकि ऊधमसिंहनगर जनपद के झांकत में रु. 335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

डॉ. रावत ने इस अवसर पर समग्र शिक्षा वर्ष 2023–24 के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, बनियावाला के उच्चीकरण हेतु रु. 320 लाख की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने समग्र शिक्षा वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला के उच्चीकरण हेतु स्वीकृत रु. 170 लाख की लागत से बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास भी किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार विद्यालयों में भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाओं का विस्तार लगातार कर रही है।

कार्यक्रम में एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया छठा देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव

The 6th Dehradun International Science and Technology Festival concluded with the Teacher of the Year Award distribution ceremony.
The 6th Dehradun International Science and Technology Festival concluded with the Teacher of the Year Award distribution ceremony.

आज देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव का समापन राज्य के प्रतिष्ठित “टीचर ऑफ द ईयर” अवार्ड के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ मीनू सिंह एवं क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विवेक कुमार को “वाइस चांसलर ऑफ द ईयर” तथा उत्तराखंड बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल के निदेशक डॉ संजय कुमार को “आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवार्ड” प्रदान किया गया। 04 संस्थानों डीआइटी विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी, क्वांटम विश्वविद्यालय और माया देवी विश्वविद्यालय को अलग अलग श्रेणियों में हिमालयन एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।
इस वर्ष 12 अध्यापकों को “एक्सीलेंस इन रिसर्च” अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि चार को “प्रिंसिपल ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि 28 अध्यापकों को “टीचर ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व प्रमुख वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट श्री जयराज ने कहा कि समापन सत्र में जब अध्यापकों को सम्मान देने की बात हो रही है तो अध्यापकों का दायित्व भी बढ़ जाता है उन्होंने अध्यापकों को से कहा कि वह केवल पढ़ाने के लिए ना पढ़ाये बल्कि कुछ अलग तरीके से पढ़ाई और छात्रों में छिपी प्रतिभा को ढूंढ कर आगे लाने का प्रयास करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि सभी अध्यापकों को नई शिक्षा नीति पर विचार करने की और उसकी पूरी तरह से समझ कर धरातल पर उतरने की बहुत ही जरूरत है। देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के आयोजन सचिव डॉक्टर कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि तीन दिन तक चले इस फेस्टिवल में 25 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें ग्रीन एनर्जी कांक्लेव, बायोटेक्नोलॉजी कांक्लेव, मेडिकल टेक्नोलॉजी कांक्लेव, रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप कांक्लेव, बौद्धिक संपदा अधिकार कांक्लेव, यंग साइंटिस्ट एवं स्टार्टअप कांक्लेव, मीट द साइंटिस्ट, ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप, रोबोटिक वर्कशॉप, मॉडल रॉकेटरी वर्कशॉप, स्टेम वर्कशॉप, साइंस पोस्टर कंपटीशन, साइंस क्विज आदि कार्यक्रमों के अलावा एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एक अनोखी प्रदर्शनी का भी आवेदन किया गया था जिसमें आईआईपी, एसडीआरएफ, नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग, पुलिस टेलीकॉम, एसटीएफ, सेंटर फॉर अरोमैटिक प्लांट्स, जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, बायोटेक्नोलॉजी आदि के अलावा प्रौद्योगिकी आधारित कई स्टार्टअप्स तथा कई इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल का प्रदर्शनी शामिल थी। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर लगी टेलीस्कोप तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल आकर्षण का केंद्र थे। साइंस पोस्टर, साइंस क्विज एवं मैथ क्विज में कुल 108 छात्रों को ऑन द स्पॉट आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यंग साइंटिस्ट एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में चार विजेता टीमों को 10000- 10000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। 100 से अधिक छात्रों को एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप में निशुल्क किट प्रदान की गई। स्टेम वर्कशॉप में 100 से अधिक बच्चों किट भी प्रदान की गई। 40 बच्चों ने रॉकेट बनाने की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ली। छात्रों द्वारा बनाए गए रॉकेट्स को यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉक्टर दुर्गेश पंत ने अपने हाथों से लॉन्च किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस अनोखे महोत्सव में छात्रों को नई-नई तकनीकियों के बारे में जानने का मौका मिला और वैज्ञानिकों के साथ संवाद करने का मौका भी मिला साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में बहुत सी प्रदर्शनियां ऐसी थी जो सामान्य रूप से किसी के लिए भी उपलब्ध नहीं थी। बच्चों को प्रौद्योगिकी के बारे में जानकर बहुत ही आनंद महसूस हुआ। कार्यक्रम का स्वागत भाषण यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉक्टर डीपी उनियाल ने दिया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं टीचर ऑफ द ईयर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सचिव उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय गोपेश्वर कैंपस के निदेशक डॉक्टर अमित अग्रवाल ने टीचर ऑफ द ईयर के नॉमिनेशन प्रक्रिया और स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ए एस उनियाल, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओपीएस नेगी, एम्स ऋषिकेश की निदेशक मीनू सिंह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत, डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अजय कुमार सक्सेना, तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक आर पी गुप्ता, क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, अध्यापक, छात्र एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में प्रतिभा करने वाले विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला ने वार्षिक समारोह मनाया

The Poly Kids Mohkampur and Tunwala celebrated their annual function
The Poly Kids Mohkampur and Tunwala celebrated their annual function

देहरादून – 15 नवंबर 2025- द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला शाखाओं ने अपना वार्षिक समारोह शनिवार, 15 नवंबर को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में भव्य रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम दो अलग-अलग सत्रों में हुआ, जिसमें लगभग 200 बच्चों ने “कार्निवल 2025” और “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

समारोह में लगभग 500 अभिभावक एवं अतिथि शामिल हुए और बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार कार्यक्रमों का आनंद लिया। मोहकमपुर शाखा ने रंग–बिरंगे कार्निवल थीम के तहत प्रशंसनीय प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें फैन डांस, बटरफ्लाई डांस, अलादीन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और स्क्विड गेम डांस विशेष रूप से सराहे गए।

तुनवाला शाखा ने सितारों से सजी थीम “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” पर प्रस्तुति दी, जिसमें छात्रों ने लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध दृश्य और नृत्य अभिनय जीवंत रूप में मंचित किए। ‘टुकुर बीट्स’, ‘डांसिंग फीट!’, ‘गलती से मिस्टेक’, ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ और ‘डांस पंजाबी स्टाइल’ जैसे कार्यक्रम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
द पॉली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु, संस्थापक निदेशक श्रीमती रंजना महेन्द्रु, निदेशक श्री सिद्धार्थ चंदोला, श्री आलोक छेत्री तथा श्रीमती वंदना छेत्री ने अभिभावकों एवं अतिथियों के अत्यधिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

वार्षिक समारोह में उपस्थित प्रमुख जनों में श्रीमती माधवी भाटिया, श्रीमती शिप्रा आनंद,श्रीमती नंदिता सिंह, श्री ऋषभ डोभाल, श्री तरुण ठाकुर, शश्री उदय गुर्जल, श्री आशिष कुमार, श्रीमती गीतिका चाल्गा, श्रीमती शालिनी नेगी, सिस्टम कोऑर्डिनेटर श्रीमती दिव्या जैन, इवेंट एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्टि सेठी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती पूनम निगम, श्रीमती मीनाक्षी धवन, श्रीमती नेहा सहगल, श्रीमती हिमांशी अरोड़ा, श्रीमती रजनी कालरा एवं श्रीमती नेहा बिष्ट श्रीमती गीतांजलि आहुजा, श्रीमती हरजीत कौर, श्रीमती पारुल, श्रीमती शिवानी मज़्ज़ारी शामिल रहे।

डॉ० अनिल वर्मा ने जीवनरक्षक महत्वपूर्ण सी०पी०आर०की प्रक्रिया का अभ्यास किया

Dr. Anil Verma practiced the crucial life-saving CPR procedure.
Dr. Anil Verma practiced the crucial life-saving CPR procedure.

कोरोनेशन अस्पताल में आपदा की मॉक ड्रिल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रतिभाग किया
जिला देहरादून में भूकंप की संभावित आपदा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में 10 स्थानों में आयोजित मॉक ड्रिल के अंतर्गत कोरोनेशन अस्पताल में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ सहित जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एसडीआरएफ , सिविल डिफेंस, एम्बुलेंस सर्विस फायर सर्विस आदि अनेक संस्थाओं ने समन्वय स्थापित कर कुशलतापूर्वक रेस्क्यू तथा फर्स्ट एड का सजीव अभ्यास किया। साथ ही गंभीर मामलों को हायर सेंटर रेफ़र करने की एमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सर्टिफाइड फर्स्ट मेडिकल रिसपांडर व मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा के नेतृत्व में मेजर प्रेमलता वर्मा तथा डॉ० राकेश डंगवाल ने आपदा में दुर्घटनाग्रस्त घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत् बी०पी० व पल्स रेट आदि की जांच , ट्रायेज करने के साथ ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन / अभ्यास किया।
पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कोरोनेशन चिकित्सालय के पीएमस डॉ० मनु जैन के कुशल निर्देशन में मेडिकल मैनेजमेंट आफीसर डॉ० मेघना असवाल, डॉ० एन एस बिष्ट सीनियर फिजीशियन इमरजेंसी इंचार्ज, डॉ० प्रवीन पंवार, सर्जन डॉ० आर के टम्टा, इंसिडेंट कमांड आफीसर डॉ० जे पी नौटियाल, आईसीयू इंचार्ज डॉ० सरोज पंवार, वीर कुमार सैनी तथा बलजिंदर कौर, डॉ० मानसी धीमान डॉ० सौहार्द अरोड़ा, सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ० तरुण सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ तथा फायर , रेस्क्यू व फर्स्ट एड टीमों ने प्रतिभाग किया।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler