Home Blog Page 3

होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, जिलेभर में सघन चेकिंग और निगरानी तेज

Police on alert mode for Holi, intensive checking and surveillance intensified across the district
Police on alert mode for Holi, intensive checking and surveillance intensified across the district

अल्मोड़ा।  होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान, गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद की निगरानी में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और मोटर मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और प्रवेश मार्गों पर भी हर वाहन को रोककर जांच की जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध या आपराधिक तत्व क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही पूछताछ भी कर रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की भी जांच की जा रही है और बिना सत्यापन के रहने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है, ताकि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।

खगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Leopard caged in Khagmara, people heave a sigh of relief
Leopard caged in Khagmara, people heave a sigh of relief

अल्मोड़ा।  जिले में इन दिनों नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुलदार की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसी बीच नगर के खगमरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहा गुलदार मंगलवार तड़के वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन और खगमरा सहित आसपास के इलाकों में गुलदार की लगातार चहलकदमी देखी जा रही थी। कई बार वह रिहायशी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घरों के आंगन से कई कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने खगमरा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। मंगलवार सुबह गुलदार के उसमें फंसने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट रहे बंद, शुद्धिकरण के बाद हुई पूजा

Temples remained closed due to the lunar eclipse, and puja was performed after purification.
Temples remained closed due to the lunar eclipse, and puja was performed after purification.

अल्मोड़ा।  वर्ष के पहले चंद्रग्रहण का प्रभाव मंगलवार को जिले में साफ दिखाई दिया। सूतक काल लगने के बाद नगर सहित आसपास के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह से ही बंद कर दिए गए और नियमित पूजा-अर्चना स्थगित रही। मंदिर समितियों से मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर सहित अन्य देवालयों में प्रातःकाल से पूजा-पाठ और भोग आदि धार्मिक अनुष्ठान रोक दिए गए। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में विधिवत शुद्धिकरण प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद ही कपाट खोले गए और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। ग्रहण समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कई लोगों ने परंपरा के अनुसार जनेऊ बदली और घरों में पूजा-अर्चना की। दोपहर 2:39 बजे शुरू हुआ चंद्रग्रहण सायं 6:18 बजे तक प्रभावी रहा। ग्रहण से लगभग नौ घंटे पहले सूतक काल लग गया था, जिसके चलते धार्मिक गतिविधियां रोक दी गई थीं। पुरोहितों ने श्रद्धालुओं से ग्रहण अवधि के दौरान घरों में रहकर जप, ध्यान और पाठ करने की अपील की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में देव प्रतिमाओं को स्पर्श करना और भोजन करना वर्जित माना जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए मंदिरों में एहतियातन व्यवस्थाएं की गईं।

अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

CM Dhami reviewed the preparations for Amit Shah's proposed program.
CM Dhami reviewed the preparations for Amit Shah's proposed program.

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सर्वाेपरि है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस को पुरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो यातायात सुचारू रहें ताकि आमजनमानस को असुविधा न होने पाये। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कि जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात व्यवस्था एवं वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, मेयर हरिद्वार किरन जैसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप,  अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एमडी शिडकुल सौरव गैहरवार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

कैरेबियन एफसी ने मॉर्निंग स्टार को हराकर जीत अपने नाम की

Caribbean FC defeated Morning Star to win
Caribbean FC defeated Morning Star to win

देहरादून। 14वें आयुष पंत मेमोरियल वन डे फुटबॉल टूर्नामेंट में कैरेबियन एफसी ने फाइनल में मॉर्निंग स्टार को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में खेला गया, जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया। कैरेबियन एफसी के बतिस्ता को बेस्ट प्लेयर और मॉर्निंग स्टार के अंकित खरोला को बेस्ट गोलकीपर चुना गया।

मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले  मंत्री गणेश जोशी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Minister Ganesh Joshi met the family of the youth who died in the Maldevta accident and assured them of all possible help.
Minister Ganesh Joshi met the family of the youth who died in the Maldevta accident and assured them of all possible help.

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मालदेवता क्षेत्र पहुंचे, जहां बीती देर रात्रि रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।काबीना मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर ऐसी घटना होने के कारण पर अंकुश लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस बाबत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

Holi colours shine at CM residence amidst the tunes of folk songs
Holi colours shine at CM residence amidst the tunes of folk songs

-होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार*
– मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली के रंगों की बहार नजर आई।
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास का प्रांगण सोमवार को होली के रंगों में सराबोर नजर आया। इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।  पूर्वाह्न से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन करते हुए,  सीएम आवास पहुंचती रही। एक तरफ गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। इस दौरान होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि कुमांउ से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार। इस दौरान जो भी यहां पहुंचा लोक के रंगों में खो गया। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। लोक कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री खुद लोक कलाकारों के साथ थिरकने को मजबूर हो गए।
लोक संस्कृति पर सीएम कर रहे अच्छा काम:  उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए, लोक कलाकारों को संरक्षण प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण,  प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से होली उत्सव मनाया

Holkar Educational Trust celebrated Holi with great pomp and show.
Holkar Educational Trust celebrated Holi with great pomp and show.

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में होली उत्सव बड़े जोश के साथ मनाया।

देहरादून- 02 मार्च 2026 : होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने ट्रस्टी पंकज होलकर की लीडरशिप में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में होली उत्सव बड़े जोश के साथ मनाया। इस इवेंट में अलग-अलग सेक्टर के जाने-माने मेहमान शामिल हुए।

ट्रस्टी और डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर चौधरी ने सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और कई सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल का गर्मजोशी से स्वागत किया। सिविल डिफेंस डायरेक्टर और उनकी टीम भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

इस इवेंट में बैंड रोलिंग रॉकर्स (स्कूल बैंड) ने दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी, जिन्होंने मॉडर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स पर भक्ति और होली के गानों से दर्शकों का मन मोह लिया। जाने-माने लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं एवं खुशी और प्यार के साथ साथ रंगों, मिठाइयों और पकोड़ों से सजा यह सेलिब्रेशन हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ाव को और मज़बूत करता है।

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर घेरबाड़ योजना अंतर्गत 90 करोड़ की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का किया अनुरोध

State Agriculture Minister Ganesh Joshi met Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan and requested him to immediately release Rs 90 crore under the Gherbaad Scheme.
State Agriculture Minister Ganesh Joshi met Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan and requested him to immediately release Rs 90 crore under the Gherbaad Scheme.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिन के भीतर 90 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

देहरादून, 01 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि विगत माह गौचर, चमोली में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लिए घेरबाड़ योजना अंतर्गत 90 करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा की गई थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि उक्त धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किया जाए, जिससे योजना का लाभ किसानों को समय पर मिल सके।

इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर घोषित 90 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर एवं केदारनाथ मंदिर के दर्शन हेतु उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।

संगठन विस्तार: लोजपा (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ

Organization Expansion New appointments in LJP (Ram Vilas) Uttarakhand State Executive
Organization Expansion New appointments in LJP (Ram Vilas) Uttarakhand State Executive

देहरादून, 01 फरवरी 2026: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। देहरादून स्थित ट्रांजिट हॉस्टल, रेस कोर्स ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी विस्तार की रणनीति पर चर्चा की और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन में शामिल हुए नए चेहरों में सी.पी. सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), नागेंद्र प्रसाद को प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद शमीम खान को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून), काशीनाथ प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून) और ज्ञान पटेल को जिला महासचिव (देहरादून) मनोनीत किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का संकल्प लिया।

बैठक में दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और महामंत्री शशिकांत भट्ट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त कपिल शेखर, विनोद शर्मा, राजेंद्र कुमार, शकील अहमद, भूपेश यादव और पुष्पेंद्र कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler