Home Blog Page 29

ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में प्रतिभाग, 77.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

In Tarikhet, the Chief Minister participated in the 'Government for the People, at the People's Doorstep' camp and inaugurated and laid the foundation stone for projects worth ₹77.25 crore.
In Tarikhet, the Chief Minister participated in the 'Government for the People, at the People's Doorstep' camp and inaugurated and laid the foundation stone for projects worth ₹77.25 crore.

अल्मोड़ा।  मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया और कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले में कुल 77.25 करोड़ रुपये की लागत की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 47.85 करोड़ रुपये की लागत से नौ योजनाओं का शिलान्यास और 29.40 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण शामिल रहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में विकासखंड भिकियासैंण में गगास और रामगंगा नदियों पर तटबंध निर्माण और पैदल पथ का नव निर्माण, देवलीखेत, चौनलिया, खिरखेत और भुजान स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियमों का निर्माण, सनणा सिंचाई लिफ्टिंग योजना का उच्चीकरण, रानीखेत में एनसीसी ग्राउंड या स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति, रानीखेत स्थित रानीझील का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की घोषणा शामिल है। शिविर में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन से जुड़ी सभी सेवाओं को जनता तक उनके ही क्षेत्र में सुलभ कराना है। इसके लिए अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है और बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के जरिए शासन-प्रशासन को सीधे आमजन के बीच ले जाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है और मानसखंड के पौराणिक मंदिरों के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की एक लाख 68 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भवानी देवी पेयजल योजना और पांच करोड़ रुपये की लागत से भतरौजखान रामगंगा पंपिंग पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है। बहुउद्देशीय शिविर के बाद मुख्यमंत्री ने ग्वाल देवता मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, रानीखेत विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी कैलाश पंत और अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, खेल अवसंरचना को लेकर की कई घोषणाएं

Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the MP Sports Festival in Almora and made several announcements regarding sports infrastructure.
Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the MP Sports Festival in Almora and made several announcements regarding sports infrastructure.

अल्मोड़ा।  मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और कोच लियाकत अली खान को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, आम जनता और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनपद अल्मोड़ा के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, कनेक्टिविटी और शहरी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है।
स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सोबन सिंह जीना मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 नई एमबीबीएस सीटों के साथ 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं, जिससे भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। बेस अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट की शुरुआत की गई है, जबकि करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से महिला चिकित्सालय के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर धाम सहित जनपद के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शहरी समस्याओं के समाधान के लिए अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 वाहन पार्किंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना को भी उन्होंने महत्वपूर्ण पहल बताया।
खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 50 बेड क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जीर्णोद्धार और हैंडबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जीआईसी खेल मैदान में हॉकी और फुटबॉल के लिए दिन और रात में उपयोग योग्य बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ का निर्माण होगा। अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 200 सोलर लाइटें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के हित में राजकीय सेवाओं में चार प्रतिशत खेल कोटा पुनः लागू किया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। अल्मोड़ा–पौड़ी–रुद्रप्रयाग सड़क के लिए 400 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा–बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण के लिए 922 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा में हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा, जिसके तहत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इनमें 920 विश्वस्तरीय एथलीटों सहित करीब एक हजार अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से राज्य को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, महापौर नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा, उपाध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जौनसार बाबर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat on a two-day visit to the Jaunsar Babar region.
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat on a two-day visit to the Jaunsar Babar region.

जनजातीय क्षेत्र के विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

हनोल स्थित महासू मंदिर, बाशिक महासू एवं चालदा महासू महाराज के किये दर्शन

देहरादून, 22 दिसम्बर 2025

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जनजातीय एवं सीमावर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आज सबसे पहले हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देवभूमि उत्तराखंड की जनता की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने एएनएम सेंटर, हनोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

डॉ. रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूनी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवहार एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने को राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने मैंद्रथ में बाशिक महासू देवता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने स्व. पंडित झांऊतराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, अटाल का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें परिश्रम, संस्कार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
अपने भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद स्थित पशमी गांव में ‘चालदा महासू जी महाराज’ के भी दर्शन किये।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

A meeting of the Lok Janshakti Party (Ram Vilas) was held in Udhiya Bagh village, Vikas Nagar.
A meeting of the Lok Janshakti Party (Ram Vilas) was held in Udhiya Bagh village, Vikas Nagar.

विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने तैनाती प्रस्ताव को दी मंजूरी

कहा, फैकल्टी की कमी होगी दूर, शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यों में होगी गुणात्मक वृद्धि

देहरादून, 22 दिसम्बर 2025
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब फैकल्टी की कमी आड़े नहीं आयेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से विभिन्न संकायों में चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दे दी गई है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों के तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा तथा शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोधात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित करने में निरंतर प्रयासरत है। सरकार मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रही है वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी बड़े स्तर पर तैनाती कर रही है। इसी क्रम में सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से विभिन्न संकायों में चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही इन चयनित संकाय सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में 41 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल हरिद्वार में 12, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 33, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में 02 तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में दो दर्जन से अधिक संकायों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिसमें विशेष तौर पर एनेस्थीसिया संकाय में 15 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। इसी प्रकार एनाटॉमी व पीडियाट्रिक्स में 7-7, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी व डर्मेटोलॉजी में 3-3, कम्युनिटी मेडिसिन व पैथोलॉजी 12-12, डेंटिस्ट्री 2, इमरजेंसी व फॉरेन्सिक मेडिसिन 1-1, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेट्री मेडिसिन व फार्माकोलॉजी 5-5, माइक्रोबॉयोलॉजी व आर्थोपीडिक्स 9-9, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी 8, ऑप्थैल्मोलॉजी 4 तथा ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी, बॉयोकैमेस्ट्री, साईकाइट्री व फिजियोलॉजी संकाय में 6-6 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। मेडिकल कॉलेजों में मानकों के अनुरूप प्रत्येक संकाय में फैकल्टी की तैनाती से न केवल मेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी बल्कि प्रशिक्षण व शोध कार्यों को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होगी जिससे वहां आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

बयान-
प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ ही अनुभवी व प्रशिक्षित फैकल्टी की भी तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में चयन बोर्ड से चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। असिस्टेंट प्रोफसरों की नई नियुक्ति से कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी जिससे शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध कार्यों में गुणात्मक सुधार होगी ही साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाएं भी और मजबूत होगी।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

विकास नगर के ग्राम सभा उधिया बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक संपन्न हुई।

A meeting of the Lok Janshakti Party (Ram Vilas) was held in Udhiya Bagh village, Vikas Nagar.
A meeting of the Lok Janshakti Party (Ram Vilas) was held in Udhiya Bagh village, Vikas Nagar.

विकास नगर- 21 दिसंबर 2025: आज उत्तराखंड राजधानी के जनपद देहरादून की विधानसभा विकास नगर के ग्राम सभा उधिया बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के प्रदेश अध्यक्ष माननीय केदारनाथ पंडित की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई । बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था, पलायन एवं रोजगार को लेकर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई साथ ही पार्टी संस्थापक स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी के विजन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जिसमें रमेश चंद वर्मा को ग्राम सभा अध्यक्ष तथा कुमारी दीक्षा को ग्राम सभा सचिव की घोषणा की गई । दोनों पदाधिकारी से उम्मीद भरोसा जताया गया कि जल्द से जल्द ग्राम सभा कार्यकारिणी और क्षेत्र की समस्या को उजागर करेंगे। नियुक्ति पत्र देने में प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे तथा बैठक का संचालन प्रदेश सचिव सी पी सिंह द्वारा किया गया । प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, मनोज कुमार पासवान, अनीता देवी, मंजू सिंह, मदन सिंह, अर्चना देवी, इतिहास इत्यादि उपस्थित रहे

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

At the annual function of The Polly Kids School on DL Road, the school children captivated the audience with their colorful cultural performances.
At the annual function of The Polly Kids School on DL Road, the school children captivated the audience with their colorful cultural performances.

देहरादून- 21 दिसंबर 2025: द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कारवान शिक्षा देने की अत्यंत आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाएं इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

‘फुट प्रिन्ट्स एक्रास द वर्ड’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की झलक देखने को मिली। अफ्रीकन ट्राइबल डांस, वाल्टेज डांस,अंटार्कटिका, ओसन ऑफ द वर्ड एवं नेटिव अमेरिकन की शानदार प्रस्तुतियां वार्षिकोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहे।

ग्रेंड फिनाले डांस में भारत की विविधता में एकता को मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया गया,जिसमें विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में बच्चों ने सजीव प्रस्तुतियां दी। चेयरमैन मुकुल महेंद्रु ने कहा कि ज्ञानवान शिक्षा देने के लिए द पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाओं का शिक्षण स्टाफ निरंतर प्रयत्नशील है और पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डायरेक्टर उदय गुजराल व रोहन गुजराल, रंजना महेंद्रु, प्रिन्सिपल संगीता मल्होत्रा, दिव्या जैन, दीप्ति सेठी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सक्षम मल्होत्रा व शालिनी सुब्बा ने संयुक्त रूप से किया।

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी

The departmental minister expressed displeasure over the delay in fourth-grade recruitment.
The departmental minister expressed displeasure over the delay in fourth-grade recruitment.

2364 रिक्त पदों पर अधिकारियों को दिये शीघ्र भर्ती के निर्देश

कहा, विभागीय स्तर पर कमेटी गठित कर तय करें सेवा शर्तें

देहरादून, 21 दिसम्बर 2025
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से लटकी भर्ती को लेकर विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भर्ती में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को विभागीय स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किये गये है। साथ ही अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल एवं सेवा योजना विभाग से समन्वय स्थापित कार्मिकों की योग्यता एवं सेवा शर्ते तय करने को कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती न होने पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। विगत शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये ताकि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये ठोस सेवा शर्ते तैयार किये जा सके। इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा न हो। विभागीय मंत्री के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये शासन पर से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को समिति गठित करने व कार्मिकों की सेवा शर्ते तय करने के ठोस निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ एक सप्ताह के भीतर प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने को भी कहा गया है।

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

Ensure basic facilities are available in schools Dr. Dhan Singh Rawat
Ensure basic facilities are available in schools Dr. Dhan Singh Rawat
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश
कहा, प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा
देहरादून, 20 दिसम्बर 2025| श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को  विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने को कहा गया है।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ढुलमुल व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जताते हुये  विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू, थलीसैण व वीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं फर्नीचर, पेयजलापूर्ति, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर लैब सुनिश्चित करने का निर्देश दिये, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने  क्षेत्र के प्राथिमक एवं माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। विभागीय मंत्री ने क्षेत्र में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने, आपदा मद के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने, विद्यालयों के उच्चीकरण प्रस्ताव महानिदेशालय को शीघ्र उपलब्ध करने के निर्देश भी बैठक में दिये। इसके अलावा डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के निर्देश भी बैठक में दिये।
बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा व अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (गढ़वाल) कंचन देवराड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि थलीसैण, खिर्सू, पाबों एवं वीरोंखाल के खंड शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

अगापे मिशन स्कूल ऋषिकेश ने अपने 35वें वार्षिक समारोह – 2025 का भव्य आयोजन किया।

Agape Mission School Rishikesh grandly celebrated its 35th annual function - 2025.
Agape Mission School Rishikesh grandly celebrated its 35th annual function - 2025.

अगापे मिशन स्कूल ऋषिकेश के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

ऋषिकेश- 20 दिसंबर 2025: ऋषिकेश स्थित अगापे मिशन स्कूल अपने 35वें वार्षिक समारोह – 2025 का भव्य आयोजन किया। यह समारोह विद्यालय की 35 वर्षों की शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव रहा, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा, मूल्यों और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक श्री विक्रांत भंडारी के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय के कोयर द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी गीत “ज्योत से ज्योत बढ़ाते चलो” से वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया । नन्हे किंडरगार्टन बच्चों का स्वागत नृत्य समारोह की आकर्षक शुरुआत के साथ हुआ।

समारोह में वंदे मातरम् – 150 गौरवशाली वर्ष, विद्यालय कोयर गीत, लावणी नृत्य, पंजाबी नृत्य, असमिया नृत्य, बॉलीवुड मिक्स डांस तथा पंचतत्वों में से वायु तत्व पर आधारित विशेष नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘आज्ञाकारिता’ विषय पर आधारित नाटक तथा अंग्रेज़ी नाटक “ द शूमेकर एंड द एल्विस ” नैतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्थानीय लोककथा पर आधारित ‘गौरा देवी – एक किंवदंती’ नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रमीनी भंडारी वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की, जिसमें विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ-साथ मेधावी छात्रों एवं शिक्षकों का सम्मान तथा विशेष पुरस्कार वितरण किया गया। पूर्व छात्रों का वीडियो संदेश भी समारोह को भावनात्मक स्पर्श दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री रघुनाथ आर्य, सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा), उत्तराखंड सरकार, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पी. टी. भूटिया, सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, उपस्थित रहें और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के संस्थापक श्री वी. एस. भंडारी का प्रेरणादायी संबोधन भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रस्तुति “जीना यहाँ… (जोकर)” दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अगापे मिशन स्कूल का यह वार्षिक समारोह शिक्षा, संस्कृति और मूल्यों के माध्यम से समाज निर्माण की उसकी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

Chief Minister Dhami inaugurated the 'Mushroom Village' in Buggawala, Haridwar, a new initiative to increase farmers' income.
Chief Minister Dhami inaugurated the 'Mushroom Village' in Buggawala, Haridwar, a new initiative to increase farmers' income.

– कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: सीएम
– ‘मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार
– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास
– उत्तराखंड में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और तीन लाख तक ब्याजमुक्त ऋण
– पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट और सुगंध फसलों से किसानों को मिल रही नई पहचान
– कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने एमबी फूड्स की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के लगभग 9 लाख किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मानधन योजना, मिलेट मिशन, बागवानी विकास मिशन, कृषि यंत्र सब्सिडी, बूंद-बूंद सिंचाई योजना और डिजिटल कृषि मिशन जैसी योजनाएं किसानों को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पाँच लाख रुपये करना किसानों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी किसानों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण तथा नहरों से मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पॉलीहाउस निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अब तक लगभग 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद पर प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस, गन्ने के दामों में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि, नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी योजनाएं राज्य में कृषि और बागवानी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं। इसके साथ ही ‘महक क्रांति’ के माध्यम से सुगंध फसलों की खेती को बढ़ावा देकर हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से राज्य के स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी प्रयासों से उत्तराखंड कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बुग्गावाला और हरिद्वार क्षेत्र के नागरिकों से सरकार के प्रयासों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही देवभूमि उत्तराखंड को कृषि सहित सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा,जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Sensation after woman's body found in ditch in Sudhowala

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

0
देहरादून।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler