Home Blog Page 27

नयार घाटी का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: महाराज

The all-round development of Nayar Valley is my priority Maharaj
The all-round development of Nayar Valley is my priority Maharaj

सतपुली (पौड़ी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जबकि 01 करोड़ 61 लाख 44 हजार की धनराशि से
निर्रमाणाधीन नगर पंचायत भवन का कार्य पिचानव्वे प्रतिशत पूरा हो चुका है।

उक्त बात प्रदेश पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

श्री महाराज ने कहा कि वह नगर पंचायत सतपुली सहित पूरे क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 76 लाख की लागत से दंग्लेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागर निर्माण व सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने के साथ-साथ सतपुली में 02 करोड 81 लाख की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुलभ शौचालय व पार्किंग का कार्य किया गया है। ओडल बडा में गौशाला निर्माण हेतु 76 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे उसका कार्य भी पूर्ण हो गया है। पर्यटन विभाग से सतपुली में
04 करोड 42 लाख 65 हजार
की लागत से चालीस शय्याओं के पर्यटन आवास गृह के निर्माण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुये क्षेत्रीय जनता की मांग पर 03 करोड 52 लाख 53 हजार की धनराशि से कार पार्किंग के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग से सतपुली में 02 करोड 37 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिये 25 करोड 56 लाख की धनराशि से सतपुली नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। गुमखाल व सतपुली के मध्य मोटर मार्ग के चौडीकरण व सुदृढिकरण हेतु 4 सौ करोड की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पूर्व इस मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर छह करोड व्यय किये गये। उन्होंने कहा कि नयार घाटी का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता रही है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव में
नगर पंचायत सतपुली के चैयरमैन जितेन्द्र चौहान, संयोजक जगदम्बा डंगवाल,
लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत, सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान, भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, बी0के0टी0सी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सर्वेन्द्र पहाड़ी, राकेश नैथाणी, शैलेन्द्र दर्शन,
जिला पंचायत सदस्य बलवन्त सिंह नेगी, महेन्द्र राणा, संजय कुकरेती, लोकेश वर्मा, अचला नन्द डोबरियाल, प्रिन्स भट्ट, अजय कुमार, अमन महाजे, रोहन नेगी, सत्यरानायण वेदी, नगर पंचायत के सभासद चन्द्रमोहन, दीपिका मिंया, रिंकी देवी, अमित रावत, मकान मिया, एस०डी०एम० श्रीमती रेखा आर्य, सहित अनेक अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं, उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष
उम्मेद सिंह रावत एवं संचालन नरेश सुन्दरियाल ने किया।

फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद उत्तराखण्ड के विकास के मजबूत आधार: गणेश जोशी

Phytochemistry and Ayurveda are strong foundations for the development of Uttarakhand Ganesh Joshi
Phytochemistry and Ayurveda are strong foundations for the development of Uttarakhand Ganesh Joshi

देहरादून, 27 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के इंद्र रोड स्थित फाइटोकेमिस्ट्री एवं आयुर्वेदा सोसाइटी द्वारा फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद की क्षमता एवं संभावनाओं के विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कहा गया 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा कथन आज साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में राज्य को 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के आयोजन का अवसर मिला, जो गत वर्ष देहरादून में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

मंत्री जोशी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन को बढ़ावा देती है। आयुर्वेद न केवल रोग प्रबंधन में सहायक है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, तंदुरुस्ती और समग्र कल्याण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने फाइटोकेमिस्ट्री पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विज्ञान की वह शाखा है, जो पौधों में पाए जाने वाले रासायनिक यौगिकों की संरचना, गुण और उपयोग का अध्ययन करती है। फाइटोकेमिस्ट्री के माध्यम से औषधि विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य, कृषि, पौध संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शोध कार्य किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयुर्वेद की संभावनाएं अत्यंत व्यापक हैं। यहां की समृद्ध वनस्पति और जैव विविधता नई औषधियों की खोज के लिए अपार अवसर प्रदान करती है। उन्होंने स्थानीय समुदायों में पीढ़ियों से चले आ रहे पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण पर बल दिया। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और प्राकृतिक चिकित्सा विकल्प उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और फाइटोकेमिस्ट्री के विकास से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने एरोमा एवं एरोमेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में भी कार्य करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि कृषि, उद्यान और सुगंध पौध केंद्र इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नव वर्ष की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर चेयरमैन एस फारुख, डॉ.आईपी सक्सेना, डॉ. दुर्गेश पंत, वी.के. तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

12 जनवरी 2026 को होगी सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग

The counseling for the assistant teacher recruitment will be held on January 12, 2026.
The counseling for the assistant teacher recruitment will be held on January 12, 2026.

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विभागीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक

दिनांक 27 दिसंबर 2025,

प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों शिक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत आज विद्यालयी शिक्षा विभाग की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिसमें विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक सहित निदेशक प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा एवं सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक व माध्यमिक ने प्रतिभाग किया।

बैठक में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक बेसिक की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर आगामी 12 जनवरी 2026 को सभी जनपदों की एक साथ काउंसलिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इसके अलावा बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

चिकित्सा इकाइयों में पैरामेडिकल स्टॉप के रिक्त पदों को भरने का निर्देश

Instructions have been issued to fill the vacant positions for paramedical staff in medical units.
Instructions have been issued to fill the vacant positions for paramedical staff in medical units.

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के दृष्टिगत आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिसमें में स्वास्थ्य महानिदेशक सहित प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्टों, लैब, एक्स-रे व ईसीजी टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, एएनएम आदि पदों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों के अवकाश पर जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आगामी 1 जनवरी 2026 से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने को लेकर विभागीय स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी स्वास्थ्य महानिदेशक से प्राप्त की। वहीं, सभी जनपदों के सीएमओ से आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा करते हुए इसे न्यूनतम करने के स्पष्ट निर्देश दिये।

सीएम धामी ने  किया आढ़त बाजार स्थित गुरूद्वारा में  वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Chief Minister Dhami participated in the program organized at the Gurudwara in Adhat Bazaar on the occasion of Veer Bal Diwas.
Chief Minister Dhami participated in the program organized at the Gurudwara in Adhat Bazaar on the occasion of Veer Bal Diwas.

–  चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास के साथ विश्व में भी वीरता और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण: सीएम
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरूद्वारा, श्री गुरू सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरू सिंह सभा में माथा टेका एवं लंगर ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने संगत के साथ मिलकर पवित्र अरदास की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह साहब के साहिबजादों का जीवन  त्याग, शौर्य, धर्मरक्षा और देश भक्ति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास के साथ विश्व में भी वीरता और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। इतिहास में ऐसा साहस,  दृढ़ता और धर्मनिष्ठ त्याग कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा नन्हें वीरों ने धर्म परिवर्तन स्वीकार करने के बजाय मृत्यु को स्वीकार किया। इन वीर साहिबजादों ने ये सिद्ध कर दिया कि स्वधर्म और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा इस अमर बलिदान को आने वाली पीढ़ियाँ कभी भुला नहीं सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार वीर साहिबजादों को उनका वास्तविक सम्मान दिया। प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर पूरे राष्ट्र को सिखों के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम अपने गौरवशाली अतीत को संजोने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही वीर बलिदानियों के सपनों का भारत गढ़ने की दिशा में भी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी अभिभावकों और शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को वीर साहिबजादों की गाथा अवश्य सुनाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ि भी अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व कर सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुरु सिंह सभा सरदार गुरबक्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेट्री सरदार गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

The state government is committed to promoting local products and tourism Chief Minister
The state government is committed to promoting local products and tourism Chief Minister

– सेमलडाला खेल मैदान का विस्तारीकरण होगा : सीएम
– राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण होगा
– ग्वालदम से तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग का नाम नंदा-सुनंदा मार्ग होगा
देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सेमलडाला पीपलकोटी में 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं और इनमें लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी स्मृति-चिन्ह एवं भेंट अब स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आह्वान करते हुए आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, किसानों एवं मेले से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। केदारनाथ एवं बद्रीविशाल के प्रांगण में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं तथा रोपवे निर्माण एवं रेल परियोजनाओं से पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक जनपद दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन तथा होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में 800 से अधिक होमस्टे संचालित हैं और उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है तथा देवभूमि की विरासत और संस्कृति की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  उन्होंने बताया कि 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।  राज्य में सख्त भू-कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और विकास का केंद्र बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेमलडाला खेल मैदान के विस्तारीकरण, नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग में पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं का विकास किए जाने, ग्वालदम से तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग को बदलकर नंदा-सुनंदा मार्ग रखे जाने तथा राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण एवं अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह की घोषणा की।
इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार,अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल गुरुद्वारे में साहिबजादों की शहादत को किया नम

On Veer Bal Diwas, Chief Minister Dhami paid tribute to the martyrdom of the Sahibzadas at the Gurdwara in Nainital.
On Veer Bal Diwas, Chief Minister Dhami paid tribute to the martyrdom of the Sahibzadas at the Gurdwara in Nainital.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका तथा वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों — बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह — की  शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है। इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह के अलावा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 26 करोड़ की सौगात

The Maharaja gifted projects worth 26 crore rupees to Chaubattakhal.
The Maharaja gifted projects worth 26 crore rupees to Chaubattakhal.

पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अन्तर्गत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गो को भी मिली स्वीकृति

पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 26 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात दी। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में जल्दी ही विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा की।

प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा में दमदेवल गडरी के झलपाडी तक 12 से 15 किलोमीटर तक मोटर मार्ग के विस्तार, पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण की लोक निर्माण विभाग की 339.77 लाख की धनराशि की योजना के साथ-साथ 177.98 लाख की भरतपुर-सुंदरई मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, 172.31 लाख की लागत की दमदेवल गडरी मोटर मार्ग के झलपाडी तक विस्तार, पुनर्निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य, 345.88 लाख की चलकुडिया-मसमोली-सकनोली-नोखोली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, 237.21 लाख की धनराशि की कुण्जखाल-बरसुण्डा मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्य स्टेज-2, 97.06 लाख की संगलाकोटी-बोन्दरखाल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण कार्य, 222.89 लाख की धनराशि की कोलाखाल-जजेडी मोटर मार्ग डामरीकरण के कार्य और 189.70 लाख की लागत की कुल 08 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक एवं पंचायतीराज, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री श्री महाराज ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए विकासखंड पोखड़ा में 50 की लाख की लागत से निर्मित हुए ग्राम पंचायत वीणाधार, कमेड़ी, देवरानी, असलोट और 10 की लाख की धनराशि से विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत डण्डा मल्ला के पंचायत भवनों का भी लोकार्पण करने के साथ-साथ पोखड़ा विकास खण्ड के देवराडी ग्राम मल्ली में 136.94 लाख की लागत से निर्मित होने वाली स्प्रिकलर प्रणाली पर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास और विकास खण्ड एकेश्वर के ग्राम पाखरी में 120 लाख की धनराशि की सोलर आनग्रीड पर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा उन्होंने 887.92 लाख की धनराशि से निर्मित विकासखंड पोखड़ा के 03 किमी दमदेवल मोटर मार्ग के डाडाखिल से ग्राम कुई तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण कार्य स्टेज 1 और 212.35 लाख की धनराशि से निर्मित हुए चौबट्टाखाल-कुई दांता मोटर मार्ग से उलखेत तोक के अनुसूचित जाति मजगांव तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण का भी लोकार्पण करने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को लोक निर्माण विभाग की 08, पंचायती राज विभाग की 06, लघु डाल खंड श्रीनगर की 02, ग्रामीण निर्माण विभाग की 02 योजनाओं सहित 26 करोड़ की कुल 18 योजनाओं भारी-भरकम सौगात दी। उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विकास के तहत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल एवं पोखड़ा विकासखंड में पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अन्तर्गत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गो की भी स्वीकृति प्राप्त हो गई है जल्दी ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय महाविद्यालय बेदीखाल में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास तथा विद्यालय भवन की मरम्मत का स्थलीय निरीक्षण करने के अलावा पोखडा एवं बीरोंखाल मंडलों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी के साथ बैठक कर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में युवा भाजपा नेता सुयश रावत मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी, पूर्व प्रमुख सोवन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रभु शरण बुडाकोटी, एडीएम अनिल गर्बयाल, एसडीएम रेखा आर्य, लोक निर्माण विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: महाराज

Workers should take the government's achievements to every person Maharaj
Workers should take the government's achievements to every person Maharaj

सतपुली एवं एकेश्वर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

सतपुली/एकेश्वर(पौड़ी)। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं। हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह यह सुनिश्चित करता है कि “बूथ जीता, तो चुनाव जीता”।

उक्त बात प्रदेश सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को सतपुली और एकेश्वर मण्डल में आयोजित बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री महाराज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान चलाया जा रहा है
जिसके अंतर्गत 45 दिनों तक जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ सतपुली एवं एकेश्वर में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की मजबूती हेतु भाजपा के बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की गई।

सतपुली में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में मंडल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश का रिकॉर्डिंग सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक एवं एकेश्वर मण्डल में आयोजित भाजपा मण्डल बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, देवेंद्र भट्ट, गणेश रावत, महामंत्री सुनील, सत्येंद्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज पांथरी, बीएलए बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, डॉ मनमोहन घड़ियाल, राजेंद्र पोखरियाल, अशोक पुंडीर सहित सहित समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी एवं सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म एवं ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए।

Help Cross Trust Dehradun provided warm and woolen clothes to needy people.
Help Cross Trust Dehradun provided warm and woolen clothes to needy people.

देहरादून- 25 दिसंबर 2025- हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तराखंड में चल रहे भीषण ठंड और शीतलहर से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को गर्म एवं ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। यह वितरण कार्यक्रम क्रिसमस के शुभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाए गए जिसके अंतर्गत देहरादून जिले के त्यूनी तहसील के अंतर्गत ग्राम कथ्यान व ग्राम नईली में गरीब बेसरा व अत्यंत संसाधनहीन परिवारों को ऊनी वस्त्र वितरण किया गया। वहीं उत्तरकाशी जिले के पुरोला के बाजार एवं मोरी तहसील के अंतर्गत ग्राम नेटवार और ग्राम दरगांर के दुर्गम संसाधनहीन गरीब परिवारों को भी ऊनी गर्म वस्त्र वितरण किए गए।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून के संस्थापक विशाल थापा ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद एवं दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि इस भीषण ठंड में कोई भी व्यक्ति संसाधन और कपड़ों की कमी से जान ना गवाएं। हमारी संस्था समय-समय पर क्लेमेंटाउन, दूधली , डोईवाला, डकरा बाजार गढ़ी कैंट, संतला देवी मार्ग स्थित विभिन्न गांव में स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जन जागरण अभियान का आयोजन करते आ रही है।
इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक विशाल थापा, कार्यकारी सदस्य विपरल थापा, विश्वास थापा, कुमारी वंशिका थापा, ज्योति राना, कुमारी दीक्षा राना आदि मौजूद रहे।

Sensation after woman's body found in ditch in Sudhowala

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

0
देहरादून।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler