Home Blog Page 26

अल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई संवेदना

Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat expressed his condolences over the Almora bus accident.
Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat expressed his condolences over the Almora bus accident.

घायलों को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया एम्स ऋषिकेश

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, घायलों को मिले बेहतर उपचार

देहरादून, 30 दिसम्बर 2025
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भिकियासैंण-विनायक मोटरमार्ग पर हुये भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया। डॉ रावत ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने व घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के निर्देश दिये। जिसके फलस्वरूप गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट के एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया जबकि अन्य घायलों को हलद्वानी मेडिकल कालेज व स्थानीय चिकित्सालयों में भर्ती कर उन्हें त्वरित उपचार मुहैया कराया गया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना में हताहत हुये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है, सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दे दिये थे साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिये एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जबकि कुछ घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे में घायल लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जायेगी। इसके लिये एम्स ऋषिकेश के प्रशासन के साथ ही सीएमओ अल्मोड़ा व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा वह घायलों के उपचार को लेकर संजीदा है और स्वास्थ्य विभाग, एम्स प्रशासन व स्थानीय प्रशासन से लगातारj फीडबैक ले रहे है।

साईं इंटरनेशनल रेज़िडेंशियल स्कूल ने ‘उड़ान @ १०० – इंडिया राइजिंग’ के साथ ८वां फाउंडर्स डे मनाया अनुशासन, खेल भावना और समग्र शिक्षा का उत्सव

Sai International Residential School celebrated its 8th Founders' Day with ‘Udaan @ 100 – India Rising’, a celebration of discipline, sportsmanship, and holistic education.
Sai International Residential School celebrated its 8th Founders' Day with ‘Udaan @ 100 – India Rising’, a celebration of discipline, sportsmanship, and holistic education.

देहरादून – 30 दिसंबर 2025 : साईं इंटरनेशनल रेज़िडेंशियल स्कूल (SIRS) ने ‘उड़ान @ १०० – इंडिया राइजिंग’ थीम के तहत अपना ८वां फाउंडर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया। यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता के १०० वर्ष पूरे होने की ओर २०४७ तक की यात्रा का उत्सव था, जिसे दिसंबर २०२५ के अंत में आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यालय की समग्र शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। खेल, संस्कृति, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को एकीकृत करते हुए आयोजित गतिविधियाँ संस्थापक डॉ. बिजया कुमार साहू के दूरदर्शी विचारों को प्रतिबिंबित करती रहीं।

फाउंडर्स डे समारोह की शुरुआत सुबह साईं इंटरनेशनल स्टेडियम में वार्षिक खेल दिवस से हुई। इसमें ऊर्जावान ड्रिल्स, कैलिस्थेनिक्स प्रदर्शन तथा ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों की टीम भावना, सहनशक्ति और खेल भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सुव्यवस्थित खेल आयोजनों ने इस विश्वास को और मजबूत किया कि शारीरिक शिक्षा आत्मविश्वासी, सशक्त और भविष्य के लिए तैयार व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा सरकार के माननीय महाधिवक्ता श्री पीतांबर आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में मूल्य-आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “जब मैं अपने कॉलेज जीवन को याद करता हूँ, तो उस समय की सीख और अनुभव आज भी मुझे प्रेरित करते हैं। उपलब्धियों और सफलता से परे, अंततः आपकी भलाई ही याद रखी जाती है। ज्ञान वास्तव में शक्तिशाली होता है, यह व्यक्ति को सशक्त और शुद्ध करता है। महात्मा गांधी के आदर्श हमें याद दिलाते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि मूल्यों, चरित्र और अंतरात्मा का निर्माण करना भी है।”

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषा प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट डिस्प्ले भी प्रस्तुत किए गए, जिनसे उनकी रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और नवाचार की झलक मिली। इन प्रस्तुतियों ने SIRS में प्रोत्साहित किए जाने वाले अनुभवात्मक शिक्षण और वैश्विक दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

शाम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उड़ान @ १०० – इंडिया राइजिंग’ रहा। यह फाउंडर्स प्ले भारत की दृढ़ता और प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाता है, जो देश के स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने की दिशा में अग्रसर है। दृश्यात्मक रूप से आकर्षक और भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए साईं इंटरनेशनल एजुकेशन ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. शिल्पी साहू ने कहा, “फाउंडर्स डे आत्ममंथन और कृतज्ञता का अवसर है, जब हम डॉ. बिजया कुमार साहू के दूरदर्शी आदर्शों को स्मरण करते हैं, जिनकी समग्र शिक्षा की सोच आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है। साईं इंटरनेशनल में हमारा प्रयास अकादमिक, खेल, मूल्य और रचनात्मकता को एक साथ जोड़कर सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है, ताकि हमारे छात्र संवेदनशील इंसान, आत्मविश्वासी नेता और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बन सकें।”

फाउंडर्स डे समारोह गर्व और आभार के भाव के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने एक बार फिर साईं इंटरनेशनल की उस शिक्षा दर्शन को सुदृढ़ किया, जो अकादमिक, खेल, संस्कृति और मूल्यों के संतुलित समन्वय के माध्यम से उत्कृष्टता को पोषित करता है और जीवन को सकारात्मक रूप से परिवर्तित करने वाली शिक्षा की संस्थापक की परिकल्पना के प्रति सच्चा बना रहता है।

155 बार रक्तदान हेतु डॉ0 अनिल वर्मा को किया सम्मानित

Dr. Anil Verma was honored for donating blood 155 times.
Dr. Anil Verma was honored for donating blood 155 times.

भजन ईश्वर के प्रति भक्ति और प्रेम व्यक्त करने के लिए संगीत के माध्यम अभिव्यक्ति का एक मधुर और भावनात्मक रूप है। इसमें आत्मा की परमात्मा से जुड़ाव तथा मन की शांति तथा आनंद की अनूभुति होती है।साथ ही मनुष्य के काम, क्रोध ,लोभ एवं अहंकार जैसी बुरी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगता है।
उक्त विचार समाजसेवी रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा ने प्रेस क्लब सभागार में में गायक जितेन्द्र कुमार द्वारा नीब करौरी (नीम करौली) बाबा का भजन संग्रह‌ “बाबा‌‌ के आशीर्वाद से का टीजर और पोस्टर लांच एवं विशेष सम्मान समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता एवं अतिथि व्यक्ति किये। उन्होंने भजन लेखक व गायक जितेन्द्र कुमार की सराहना करते हुए कहा कि बतौर थियेटर आर्टिस्ट विगत 30 वर्षों से जुड़े इस कलाकार की एक प्रतिभा और श्रेष्ठ भजन गायक के रूप में भी सामने आई है। उन्होंने उत्तराखंड की आवाज भजन गायक जितेन्द्र कुमार को सफल जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर 155 बार स्वयं रक्तदान करने तथा रक्तदान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अति विशिष्ट उपलब्धियों के लिए रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को एक्टर व भजन गायक जितेन्द्र कुमार, इवेंट आर्गेनाइजर मोहित कुमार, मिस्टर दून/मॉडल/एक्टर कृष्णा सैनी तथा मिस देहरादून (रनर अप)/मॉडल/एक्ट्रेस मिस सोनालिका द्वारा शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया
साथ ही मिस्टर दून/मॉडल/एक्टर कृष्णा सैनी तथा मिस देहरादून (रनर अप)/मॉडल/एक्ट्रेस मिस सोनालिका को भी द्वारा शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
भजन गायक जितेन्द्र कुमार तथा तरुण कुमार को रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा व अन्य के द्वारा सम्मानित किया गया।
गायक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि मैंने एक थियेटर आर्टिस्ट के रूप में लगभग 30 वर्षों तक अनेकों भूमिकाओं का निर्वाह किया और प्लेबैक सिंगर भी रहा। बचपन से ही ईश्वर भक्ति के प्रति झुकाव रहने से हमेशा मन में भजन गाने की इच्छा बलवती रही। इसी ध्येय पूर्ति के उद्देश्य से मेरा बाबा का भजन 01 जनवरी 2026 से अपने यू ट्यूब चैनल “डिवाइन आशीर्वाद” पर रिलीज किया जाएगा।श्री जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने भजन स्वयं बनाये और गाये हैं । इसमें विरेंद्र कुमार धुसिया ने म्यूजिक दिया है।कोरस में साथ दिया है शिवाक्षी व बलाका दास जी ने और बांसुरी वादक पंकज नाथ जी सुमधुर धुनों से सजाया है। ढोलक और तबले पर संगति कलाकार प्रशांत त्रिवेदी तथा मिक्सिंग तथा मास्टर देव बसक जी ने की है।
भजनों को दिल्ली म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। देहरादून में भजन करके प्रमोशन की जिम्मेदारी इवेंट मैनेजर मोहित कुमार मोंटी जी को दी है। लाईन प्रोड्यूसर व‌ कास्टिंग है ड श्री तरुण कुमार हैं। भजन के रिलीज होने पर सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर भजन का लिंक मिल जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन मोहित कुमार ने तथा धन्यवाद् ज्ञापन जितेन्द्र कुमार ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार व कलाकार उपस्थित थे।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर में बैठक आयोजित की।

The Lok Janshakti Party (Ram Vilas) in Uttarakhand held meetings in Rudrapur, Kichha, and Jaspur.
The Lok Janshakti Party (Ram Vilas) in Uttarakhand held meetings in Rudrapur, Kichha, and Jaspur.

रुद्रपुर – 29 दिसंबर 2025- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के नए कार्यकर्ताओं के साथ पुराने कार्यकर्ताओं मिलन एवं आपसी विचार को आदान-प्रदान के लिए रखा गया है। तथा इस बैठक में हम स्थानीय मुद्दों का भी मंथन करते आ रहे हैं जो भी समस्याएं स्थानीय स्तर पर लोगों को सामना करना पड़ रहा है उसे पर हम गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श कर रहे हैं और आने वाले दिनों में हम इन सभी मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को और सशक्त करने के लिए हम स्थानीय स्तर पर नेतृत्व का विस्तार भी कर रहे हैं इसी के तहत आज हमने जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा किच्छा से श्रीमती बेला मंगल सिंह विधानसभा अध्यक्ष एव श्रीमती लक्ष्मी चौधरी सितारगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया, वही श्री जयदेव पवार अध्यक्ष रुद्रपुर विधानसभा की नियुक्ति की गई साथ ही जसपुर के कंगनापुर गांव में एक बैठक आयोजित की गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर जोश भरा हुआ है और बिहार में अप्रत्याशित विजय को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में भी पार्टी के लिए कार्य कर हैं।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा , प्रदेश सचिव सी पी सिंह, सरवन कुमार जैन जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह चौहान जिला सचिव, उमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित

The Block Education Officer, accused in the Haridwar bribery case, has been suspended.
The Block Education Officer, accused in the Haridwar bribery case, has been suspended.

20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया था गिरफ्तार

विभागीय मंत्री डा. रावत की चेतावनी, अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं

देहरादून, 29 दिसम्बर 2025
हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में विजीलेंस टीम द्वारा रिश्वत प्रकरण में रंगेहाथों गिरफ्तार किये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ पर शासन ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन अपील नियमावली) 2003 तहत विभागीय कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जिसकी संस्तुति विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दी गई। शासन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को हस्तांतरित कर दिया है, ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में कतिपय कर्मचारी अनुशासन को ताक पर रखकर विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब सरकार आरोपी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड़ में नहीं है। इसी कड़ी में हरिद्वार के बहादराबाद में विजीलेंस टीम द्वारा 20 हजार के रिश्वत मामले में गिरफ्तार खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। शासन द्वारा प्रस्तुत राठौड के निलम्बन प्रस्ताव को विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने मंजूर कर दिया है। रिश्वत प्रकरण में विजीलेंस टीम द्वारा आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके फलस्वरूप विभागीय स्तर पर की गई जांच के आधार पर शासन स्तर से आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन अपील नियमावली) 2003 के तहत निलम्बन की कार्यवाही की गई है। जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को हस्तांतरित किया गया है, ताकि विकासखण्ड में विभागीय कार्य प्रभावित न हो।

बयान
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता एवं अनियमितताओं के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे कृत्यों में लिप्त किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

BJP state secretary Neha Joshi paid a courtesy visit to National Executive President Nitin Naveen.
BJP state secretary Neha Joshi paid a courtesy visit to National Executive President Nitin Naveen.

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों का दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस समय नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे।

भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

सीएम धामी ने किया कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग

CM Dhami participated in the two-day 'Ghoda Library Pahad Pachhyan Festival' organized in Kotabagh.
CM Dhami participated in the two-day 'Ghoda Library Pahad Pachhyan Festival' organized in Kotabagh.

 –  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल केवल पुस्तकें पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, वे हमारी सच्ची मित्र और मार्गदर्शक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिये राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसखंड के पौराणिक मंदिरों-नैनीदेवी, कैंचीधाम, हनुमानगढ़ी व मुक्तेश्वर धाम-का पुनरुत्थान का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में कोटाबाग के तोक भटकानी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य भी संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने हेतु नई शिक्षा नीति लागू की गई है। सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू किया गया है, तथा कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 226 विद्यालय ‘पीएम विद्यालय’ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएँ संचालित हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा से 42 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं और छात्रों को नकलमुक्त वातावरण देने हेतु देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं तथा संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस आदि की परीक्षाएँ पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी हेतु ₹50,000 की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं जैसी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महिला समूहों और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कोटाबाग के आंवलाकोट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना  भी की।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, श्रीमती सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 “मन की बात” कार्यक्रम  देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत:  मुख्यमंत्री

The Mann Ki Baat program is a source of inspiration for the people of the country Chief Minister
The Mann Ki Baat program is a source of inspiration for the people of the country Chief Minister

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी इस कार्यक्रम की सीखों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अवसर पर सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, नैनीताल सरिता आर्या रामनगर दीवान सिंह बिष्ट लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट,मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Congress workers in Almora held a candle march to express their protest.
Congress workers in Almora held a candle march to express their protest.

अल्मोड़ा। अंकिता हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर चले रहे ऑडियो और वीडियो पर कांग्रेस हमलावर है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। देर शाम चौघानपाटा में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि प्रकरण में सरकार ने दो-चार आरोपियों को जेल भेजकर वाहवाही लूटी, लेकिन अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को बचाने का काम किया। जबकि मामले में अंकिता के परिजन असल आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर चुके थे। अब सोशल मीडिया में कई नए नाम सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार जांच करने के बजाए उन वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अगर मामले में भाजपा के वीआईपी शामिल नहीं हैं तो सरकार जांच से क्यों पीछे हट रही है। सरकार को पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कर उन वीआईपी का नाम सार्वजनिक करना चाहिए। यहां महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, शोभा जोशी, गीता मेहरा, तारा चंद्र साहनी, गोपाल चौहान, विनोद वैष्णव, एनडी पाण्डे, हेम तिवारी, वैभव पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, प्रीति बिष्ट, रोहित सत्याल, पारितोष जोशी, जगदीश पांडे, राधा टम्टा, मनोज बिष्ट, वकुल साह, विपुल कार्की, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, दीपेश काण्डपाल, गोलू सतवाल, केवल सती आदि मौजूद थे।

अटल जी का संपूर्ण जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत: महाराज

Atal Ji's entire life is a source of inspiration for the younger generation Maharaj
Atal Ji's entire life is a source of inspiration for the younger generation Maharaj

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति समारोह का आयोजन

सतपुली (पौड़ी) भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका सम्पूर्ण जीवन साधारण से असाधारण बनने की एक प्रेरक कहानी है।
उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अटल स्मृति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा देश अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को
स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है। अटल जी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वह एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता रहे हैं उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। राजनीति में शुचिता, सर्वसम्मति और संवाद की मजबूत परंपरा स्थापित की।

श्री महाराज ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर, सिंचाई सलाहकार ऋषि कंडवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक डुक्लान, माहिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, मण्डल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, शैलेन्द्र दर्शन, राकेश नैथाणी, जिला मंत्री वृजमोहन रावत, मनीष कुखसाल, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी,
जिला पंचायत सदस्य वलवन्त सिंह, महेन्द्र राणा, नरेन्द्र डंडरियाल सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, वर्तमान व पूर्व के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकेटीसी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी ने की।

Sensation after woman's body found in ditch in Sudhowala

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

0
देहरादून।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler