22.4 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैण क्षेत्र के रोहन ने पीसीएस लोअर परीक्षा में छठी रैंक की हासिल

Rohan from Bhikiyasain area secured sixth rank in the PCS Lower examination.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।व्यक्ति लक्ष्य प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय कर ले, तथा उस लक्ष्य को लगन व मेहनत के बदौरत आसानी से हासिल कर सकता है। इसे साबित करने का कार्य भिकियासैण के रोहन नाथ ने लोअर पीसीएस परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर दिखाया है। उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मूल रूप से द्यौराड़ी सल्ट निवासी 23 वर्षीय रोहन नाथ साधारण परिवार से तालुक रखते हैं। उनके पिता विशननाथ भिकियासैण नगर के बडियाली बाजार में फास्ट फूट की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बाद रोहन लगातार परिश्रम करते रहे, तथा बिना कोंचिग के प्रथम प्रयास में लोअर पीसीएस परीक्षा में छठी रैंक के साथ सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली व हरियाणा से ग्रहण करने के बाद एसएसजे कैम्पस अल्मोड़ा से बीएससी की डिग्री हासिल की है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही तल्ला सल्ट क्षेत्र सहित भिकियासैण में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत व लगन से मिली सफलता से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिशाल है। तमाम राजनैतिक संगठनों ने उन्हे बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। रोहन तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने बताया है कि उनको परीक्षा में सफलता अपने चाचा बलवन्त नाथ की मार्गदर्शन से मिली है। बलवन्त नाथ का चयन बीते दिनों अपर पीसीएस परीक्षा के माध्यम से शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इन दिनों वे देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Related posts

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Primetimes Newz

अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनें विद्यार्थी, बनें अच्छे नागरिक

Primetimes Newz

सुप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी ने सजाई “विरासत की महफिल”

Primetimes Newz

Leave a Comment