27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न

Randomization process completed for second phase of polling in Chamoli

– रेंडमाइजेशन से 519 पोलिंग पार्टियों का किया गया चयन
– जनपद के दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकास खंडों में द्वितीय चरण में होगा मतदान
चमोली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण हेतु होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस दौरान यहां रिजर्व सहित कुल 519 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकास खंडों में द्वितीय चरण में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। जिसके पारदर्शी और सुचारु संचालन के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व सहित कुल 519 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया है। बताया कि जनपद में द्वितीय चरण के 431 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। द्वितीय चरण के मतदान के लिए रेंडमाइजेशन के माध्यम से दशोली के लिए 90, नंदानगर के लिए 84, पोखरी के लिए 94, कर्णप्रयाग के लिए 117 गैरसैंण के लिए 134 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

Related posts

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दून विश्वविद्यालय में ‘एनालिसिस और पीडीई’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Primetimes Newz

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Primetimes Newz

स्टार्टअप से लेकर बड़ी कंपनियों तक – एमएसएमई की ज़रूरतों को समझने वाला बीमा  

Primetimes Newz

Leave a Comment