Home उत्तराखंड नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने डीएम से की मुलाकात

नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने डीएम से की मुलाकात

Preparations for Nanda Devi Fair intensify; temple committee meets District Magistrate.
Preparations for Nanda Devi Fair intensify; temple committee meets District Magistrate.

अल्मोड़ा (आरएनएस)। आगामी मां नंदादेवी महोत्सव एवं ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों को लेकर मां नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति ने मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया। समिति ने बताया कि नंदादेवी मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। इसे देखते हुए मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर समिति ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग से स्वीकृत अनुदान की लंबित धनराशि शीघ्र जारी कराने की मांग भी उठाई। समिति का कहना था कि समय पर अनुदान मिलने से मेले की तैयारियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे। समिति ने 19 सितंबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। समिति का कहना है कि मां नंदादेवी उत्तराखंड की लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए महाअष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और मेले में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि मां नंदादेवी मेले के सफल आयोजन में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक ताराचंद्र जोशी, हरीश कनवाल, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद वंदना वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।