देहरादून(आरएनएस)। इंडियन पब्लिक स्कूल (आईपीएस), राजावाला में आयोजित 8वीं श्री एसपी सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 का खिताब पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में केवी आईएमए ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा और आईपीएस के प्रिंसिपल पीयूष वैष्णव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। नयन पंवार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के अश्विन डीएस लामारे को सर्वाधिक गोल और युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला।दून वैली इंटरनेशनल स्कूल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन के टेक्निकल डायरेक्टर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को फुटबॉल विकास में 27 वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

















