20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल से फोटोग्राफर भूमेश भारती ने मुलाकात कर ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ कॉफी टेबल बुक की भेंट

Photographer Bhumesh Bharti met the Governor and presented him the coffee table book 'Aerial Vistas of Uttarakhand'

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।  इस संकलन में भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं।
राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

Related posts

महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में किया प्रतिभाग

Primetimes Newz

पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज

Primetimes Newz

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग का एसएसपी ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment