22.1 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

लंबित मांगों को लेकर अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

Part-time workers protest over pending demands

बागेश्वर।   जलसंस्थान के अंशकालिक श्रमिक लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित हैं। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को जलसंस्थान अंशकालिक मजदूर नुमाइशखेत में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें मिलने वाला मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इतना ही नहीं उन्हें छह माह से एरियर का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन में बढ़ोतरी भी नहीं हो सकी है। उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन अभी तक टूल किट आदि नहीं मिल सके हैं। प्रशिक्षण के दौरान का मानेदय भी उनके खातों में प्राप्त नहीं हो सका है। कहा कि स्कूल खुल गए हैं। फीस, कापी-किताब, ड्रेस आदि उनके बच्चों को भी चाहिए। यदि शीघ्र लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सुरेश चंद लोबियल, गोविंद राम, पूरन सिंह दानू, चंद्रशेखर लोबियल, कमला कांत मिश्रा, नारायणी देवी, शेर सिंह, महिपाल सिंह, प्रताप सिंह, गीता जोशी, मोहन राम आदि मौजूद रहे।

Related posts

मेघालय का ‘ऑटम कैलेंडर 2025’ घोषित : वैश्विक कलाकार, विश्वस्तरीय उत्सव और पूरे राज्य में प्रतिदिन संगीत

Primetimes Newz

155 बार रक्तदान हेतु डॉ0 अनिल वर्मा को किया सम्मानित

Primetimes Newz

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल

Primetimes Newz

Leave a Comment