देहरादून। पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी घर में आई तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी। पीड़िता ने तीन दिन बाद परिजनों को बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई पटेलनगर मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी। बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 18 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले मनोज के घर गई थी। आरोप है कि इस दौरान मनोज घर में अकेला था। उसने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डरते हुए बुधवार को परिजनों को बताया। उन्होंने शाम को पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

















