Home उत्तराखंड नशे में घूम रहे युवक को परिजन को सौंपा

नशे में घूम रहे युवक को परिजन को सौंपा

हरिद्वार। हरिद्वार नजीवाबाद राजमार्ग पर नशे में घूम रहे बिजनौर के युवक को श्यामपुर पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। शनिवार की रात चिड़ियापुर चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पैदल आ रहे एक युवक को रोक लिया। नशे में प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने युवक से परिजन से बातचीत कराने की बात कही, जिसके बाद युवक ने अपने मोबाइल फोन से परिजन से बात कराई। सामने आया कि युवक बिना बताए ही घर से चला आया है और वह नशे का आदी है। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को रोक लिया। फिर उसे थाने लाया गया, जिसके बाद उसके परिजन थाने पहुंच गए। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि युवक निखिल पुत्र सुधाकर शुक्ला निवासी नांगल सोती बिजनौर को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।