पिथौरागढ़। पुलिस ने छारछुम में एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। बलुवाकोट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने छारछुम में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पदम राम के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

















