Home उत्तराखंड पीएम मोदी की अगुवाई में में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है:...

पीएम मोदी की अगुवाई में में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है: भट्ट

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना है। देश की सेनाओं और सरकार ने अद्भुत करिश्मा दिखाया है। इसके कारण पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। रविवार को पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट डीडी चौक पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री ने बीस हजार करोड़ का आईएनएस विक्रांत देश को समर्पित किया है। नगर मंडल अध्यक्ष विवेकराय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भट्ट को ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं के साथ ओवरब्रिज की मांग की। उन्होंने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को शीध्र शुरू किए जाने व बंसत गार्डन के लिए सर्विस रोड बनवाने की मांग की। इससे पूर्व सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा की अगुवाई में भाजपाइयों ने ग्राम शिमला में भट्ट का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, डीएन मिश्र, किशन गोयल, विपिन जल्होत्रा, सोनू भुसरी, हरीश खानवानी, पूरन भट्ट, शोभित शर्मा, लता सिंह, जानकी तिवारी, रेणुका चौधरी, कंजन शर्मा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, मुकेश कोली, गगन दीप सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बोले, अंकिता के साथ हुआ जघन्य अपराध
किच्छा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंकिता हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। सरकार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की जांच के बाद पूरे मामले की गुत्थियां सुलझ जाएंगी। इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यक्रम रद
किच्छा। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को तय कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सभाएं करनी थीं, लेकिन शनिवार रात्रि से हो रही बारिश के कारण उन्हें अपने ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यक्रम रद करने पड़े।