Home उत्तराखंड चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

रुड़की। पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी हुई कार और सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर की रात को हसनपुर रोड स्थित फैक्ट्री से सामान से लदी और और लैपटॉप के साथ अन्य सामान भी चोरी कर लिया था। जिस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गागलहेड़ी से मुजफ्फरनगर जाने वाले हाईवे पर शुगर मिल के समीप एक युवक को चोरी हुई कार और उसमे लदे सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी के अपना नाम जुबेर निवासी शादीपुर जिला यमुनानगर हरियाणा बताया। फरार हुए साथियों के नाम इंतजार निवासी टोडरपुर यमुनानगर, सुफियान व सरवेज निवासी ग्राम लंढौरा, चौकी चनैटी, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ ही फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, चोकी प्रभारी मंडावर लोकपाल परमार, कांस्टेबल शूरवीर चौहान, विनोद कुंडलिया, ललित यादव, सचिन कुमार, लाल सिंह शामिल रहे।