पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा में बीएलओ को वोटर कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने के लिए जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन कार्यालय में बीएलओ को आधार लिंक करने के बारे में बताया। आधार से वोटर आईडी लिंक होने पर एक ही वोटर आईडी कार्ड होगा और इसका दुरुपयोग भी कम होगा। इस दौरान नीरज शाह, पुष्कर भाटिया, दीपक गहतोड़ी, मीना जोशी, कलावती सहित अन्य कर्मचारी मौजूद ररहे।

















