विकासनगर। केंद्र में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर आगामी बारह जून को डोईवाला में भाजपा की रैली आयोजित की जायेगी। रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल विकासनगर की जीतगढ़ में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें तय किया गया कि भाजपा के ग्रामीण मंडल विकासनगर से एक हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, नरेंद्र तोमर, सुनील पठानिया, सुभाष सकलानी, छेदी राम भारती, विक्रम चौहान, चतर सिंह, आकाश गुलेरिया, अनिल कुमार, रवि राणा, शैलेन्द्र तोमर, चंचल चौहान, आशा चौहान, मल्ल राम, रानी देवी, योगेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।