हल्द्वानी। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन (कार्लोस) ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान शहीदों की याद में जनगीत गाए गए। बुद्ध पार्क में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्लोस के मुकेश भंडारी ने कहा कि रोलेट एक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने गोलियां चलवाई थीं। आज भी सरकारें जनता पर काले कानून लगा रही हैं। जब भी अपने अधिकारों के लिए जनता संघर्ष करती हैं दमनात्मक कानूनों का उपयोग किया जाता है। रजनी जोशी ने कहा कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। उनकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया हैं। पछास के महेश ने शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संचालन टीआर पांडेय ने किया। इस दौरान उमेश, आंनद पाण्डे, मोहन मटियाली, शेखर, जगतार सिंह (जग्गा), रहीश, नसीम, मुकेश भंडारी, रियासत आदि मौजूद रहे।
















