20.7 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस पर छोटी-छोटी आदतों से रखा जा सकता है दिल को स्वस्थ

On World Heart Day, the heart can be kept healthy through small habits.

कुलदीप सोलीवाल, नैनीताल

चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञों ने लोगों से खान-पान, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच पर ध्यान देने की अपील की

हल्द्वानी (नैनीताल)। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित खान-पान, बढ़ता वजन, धूम्रपान, तनाव और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए समय रहते जीवनशैली में बदलाव करना आज के दौर मे बैहद जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना नियमित शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। व्यक्ति अपनी उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार रोज पैदल चलने, व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि कर सकता है। इसके साथ ही भोजन में नमक, अतिरिक्त चीनी और अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों की मात्रा कम करने तथा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी गई।

ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच जरूरी<—-

विशेषज्ञों ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई बार लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षणों के रह सकते हैं। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण है। जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित जांच और दवाओं का सेवन करना चाहिए।

वहीं धूम्रपान और तंबाकू को हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण जोखिम कारक बताते हुए इससे पूरी तरह दूरी बनाने की सलाह दी गई। शराब के सेवन से भी बचने की सलाह दी गई।

तनाव और नींद पर भी दें ध्यान<—-

विशेषज्ञों ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए केवल खान-पान और व्यायाम ही नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और नींद पर ध्यान देना भी जरूरी है। पर्याप्त नींद लेना, तनाव को नियंत्रित करना और नियमित दिनचर्या बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

सीने में दर्द को नजरअंदाज न करें<—-

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, अचानक अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच महत्वपूर्ण है। खासतौर पर जिन लोगों के परिवार में हृदय रोग का इतिहास रहा है, या जिनमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा अथवा कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए।

चंदन हॉस्पिटल की ओर से विश्व हृदय दिवस पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने व्यस्त जीवन में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को जगह दें। विशेषज्ञों ने कहा कि दिल की देखभाल किसी एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि रोज की आदतों का हिस्सा होनी चाहिए।

🌺विश्व हृदय दिवस पर विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच पैकेज<—-

अपने दिल की सेहत को जानिए — मात्र ₹1,999 में

29 सितंबर — विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते हृदय संबंधी जोखिमों की पहचान करने के उद्देश्य से चन्दन हॉस्पिटल द्वारा विशेष Heart Health Check-up Package उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस विशेष पैकेज में केवल ₹1,999/- में निम्न जांचें शामिल हैं:

Heart Health Check-up Package

🫀 ECHO
❤️ ECG
🩸 Lipid Profile
🩸 CBC
🍬 RBS (Blood Sugar)
💓 BP

समय पर जांच • स्वस्थ हृदय • सुरक्षित जीवन

Related posts

एनयूसीएफडीसी और सीएससी एसपीवी ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए समझौता किया

Primetimes Newz

हिमालय के एवरेस्ट बेस कैंप पर भारत और नेपाल के लोगों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

Primetimes Newz

महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर दुःख जताया

Primetimes Newz

Leave a Comment