Home उत्तराखंड केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या घटी

केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या घटी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में अचानक कमी आ गई है। अब तो प्रतिदिनि दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या हजार से भी नीचे आ गई है। बीते दिन तो महज 431 तीर्थयात्रियों ने ही भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। यात्री कम होने से पूरे दिन मंदिर खाली सा दिख रहा है। जो भक्त यहां पहुंच रहे हैं वह फुर्सत से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा हालांकि बरसात के दौरान स्वत: ही कम हो जाती है, किंतु चारों ओर हो रही बारिश और सड़कों के टूटने के कारण यात्री संख्या में और भी कमी आ गई है। इससे मंदिर में सुबह के दौरान कुछ यात्री दिख रहे हैं जबकि दोपहर से सांय तक मंदिर खाली-खाली नजर आ रहा है। इन दिनों भक्त फुर्सत से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 1168262 तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। धीरे धीरे बरसात के चलते संख्या में काफी कमी आ गई है। 23 जुलाई को केदारनाथ में 551 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए जबकि 24 जुलाई को यह संख्या थोड़ा सी बढ़ते हुए 823 हुई जबकि 25 जुलाई को बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्री महज 431 थे। इस तरह यात्रियों की संख्या में आई कमी से यात्रा से जुड़े कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सितम्बर से मौसम ठीक होते ही फिर यात्रा तेजी पकड़ेगी।
तीन दिन से नहीं उड़ सके हेलीकॉप्टर:  केदारनाथ के लिए खराब मौसम दो हेलीकॉप्टर कंपनियों की उड़ानों को रोक रहा है। बीते तीन दिन से हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरी। बार-बार मौसम खराब होने और गौरीकुड-रामबाड़ा वैली पैक होने से हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो पा रही है। 23 जुलाई को दो उड़ाने भरने के बाद खराब मौसम के चलते हेली सेवा नहीं चल सकी। बुधवार को भी मौसम के चलते केदारनाथ के लिए हेली सेवा ठप रही।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India