20.8 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नानकमत्ता पुलिस ने निर्धन कन्या का विवाह कराया

रुद्रपुर।  नानकमत्ता पुलिस ने बुधवार को एक निर्धन कन्या का विवाह कराया। शादी का सारा खर्च पुलिस ने स्वयं वहन किया। नानकमत्ता निवासी माया नानकमत्ता थाने में पुलिसकर्मियों का भोजन तैयार करती हैं। माया को निर्धनता के कारण पुत्री के विवाह की चिंता सता रही थी। बेटी का विवाह तय हो गया। माया ने अपनी परेशानी एसओ उमेश कुमार व पुलिसकर्मियों को बताई। पुलिसकर्मियों ने माया को भरोसा दिया कि वह हर संभव मदद करेंगे। नानकमत्ता पुलिस ने शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया। बुधवार को माया की पुत्री की बारात आयी। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल बुक कराया।
वहां सजावट से लेकर खाने की सारी तैयारियां नानकमत्ता पुलिस की ओर से की गईं। पुलिसकर्मियों ने बारातियों का स्वागत भी गर्मजोशी से किया। पुलिसकर्मियों ने कन्या को जरूरी घरेलू सामान और वस्त्र उपहार स्वरूप भेंट किए। एसओ उमेश कुमार समेत उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बारात को विदा किया। माया ने थाने के एसओ समेत सभी पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

Related posts

ट्रिपल इंजन सरकार से और तेज होगी विकास की रफ्तार : रेखा आर्या

Primetimes Newz

हरिद्वार के शिवालायों पर महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Primetimes Newz

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment